आरबीएसई:उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करवा सकेंगे 10वीं-12वीं के विद्यार्थी
VIGYAN
आरबीएसई:उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करवा सकेंगे 10वीं-12वीं के विद्यार्थी
आरबीएसई:उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करवा सकेंगे 10वीं-12वीं के विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा इस सप्ताह बुधवार को 10वीं तथा विगत सप्ताह सोमवार को 12वीं कला, विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के साथ साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के रिजल्ट भी घोषित हो चुके हैं। बोर्ड ने अपने इस साल के पहले परिणाम के रूप में कला,विज्ञान व वाणिज्य व कृषि संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया है। जबकि दुसरे परिणाम के रुप में 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने के साथ ही विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा तथा संवीक्षा उत्तर पुस्तिका की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए दस दिन का समय दिया है। जिसके लिए परीक्षार्थी तय समय सीमा तक निर्धारित शुल्क अदा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं जबकि इसके बाद 5 दिन तक विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। यह रहेगी पंजीकरण की प्रक्रिया बोर्ड वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थी को अपने रोल नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड की भी सूचना दर्ज करनी होगी। साथ ही पहचान पत्र की प्रति भी अपलोड करनी अनिवार्य है।…