एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रैफिक कंट्रोलर भर्ती 2024
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (जूनियर एग्जीक्यूटिव) के 309 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
| वर्ग | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य | 125 |
| ईडब्ल्यूएस | 30 |
| ओबीसी (NCL) | 72 |
| एससी | 55 |
| एसटी | 27 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मई 2024
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹1000
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/अप्रेंटिस: शुल्क नहीं
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास B.Sc. (फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ) या B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।
- होमपेज पर "Recruitment" सेक्शन पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंट जरूर लेकर रखें।
नोट: अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन पढ़ें या QR कोड स्कैन कर सकते हैं।