राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 कल होगा जारी
अजमेर, 21 मई: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गुरुवार, 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों का परिणाम इस बार एक साथ जारी किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस घोषणा में शामिल होंगे। परिणाम की औपचारिक घोषणा बोर्ड प्रशासक और अजमेर संभागीय आयुक्त श्री महेश चंद्र शर्मा द्वारा की जाएगी।
बोर्ड सचिव श्री कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल कुल 8,93,616 छात्र-छात्राएं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे।
- साइंस: 2,73,984 छात्र
- कॉमर्स: 28,250 छात्र
- आर्ट्स: 5,87,475 छात्र
- वरिष्ठ उपाध्याय: 3,907 छात्र
इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं और अब परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जा रहा है।
बोर्ड सचिव ने यह भी जानकारी दी कि दसवीं कक्षा
