Posts

GK & GS Test Questions with Answers

VIGYAN
GK & GS Test Questions with Answers SI 2025 (Paper-2 GK & GS) Test-02 – Questions with Answers & Explanations Question 1: चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था? A. जे.एच. मैके B. सर जॉन मार्शल C. आई. ई. एम. व्हीलर D. सर ऑरेल स्टेन Answer: A Explanation: मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किमी. दक्षिण-पूर्व में स्थित चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन जे. एच. मैके ने किया था। इस सभ्यता स्थल की खोज वर्ष 1935 में एन. जी. मजूमदार ने की थी। उत्खनन से यह जानकारी मिलती है कि यहां मनका बनाने का कारखाना तथा भट्टी थी। Question 2: नालियों की व्यवस्था सैंधव नगरों की विशेषता रही परंतु किस नगर में नालियों के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं? A. धौलावीरा B. कालीबंगा C. हड़प्पा D. बनावली Answer: D Explanation: बनावली हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। इस स्थल का उत्खनन वर्ष 1973-74 में आर.एस. बिष्ट द्वारा करवाया गया। बनावली में जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था का अभाव है, जो सिंधु सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी। Question 3: मौर्य काल में वर्णित भाग एवं बलि थे- A. सैनिक विभाग का प्रमुख B. धार…