Posts

जीव विज्ञान MCQ

VIGYAN
जीव विज्ञान MCQ

जीव विज्ञान - 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

कोशिका

प्रश्न 1. कोशिका सिद्धान्त किसके द्वारा दिया गया था?

  1. वाटसन व क्रिक
  2. हॉपकिंस व फंक
  3. श्लाइडेन व श्वान
  4. विचो व फंक

उत्तर: (c) श्लाइडेन व श्वान

प्रश्न 2. कोशिका का शक्तिगृह कहा जाता है-

  1. सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया)
  2. हरितलवक
  3. राइबोसोम
  4. गॉल्जीकाय

उत्तर: (a) सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से झिल्ली रहित कोशिकांग है -

  1. माइट्रोकॉन्ड्रिया
  2. रसधानी
  3. राइबोसोम
  4. लाइसोसोम

उत्तर: (c) राइबोसोम

प्रश्न 4. जीवाणुओं की कोशिका भित्ति बनी होती है -

  1. पेप्टाइडोग्लाइकेन की
  2. काइटीन की
  3. सेलुलोज
  4. गैलेक्टोज

उत्तर: (a) पेप्टाइडोग्लाइकेन की

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से "पादप जगत का जोकर" कहलाता है -

  1. शुक्राणु
  2. माइकोप्लाज्मा
  3. तंत्रिका कोशिका
  4. शुतुरमुर्ग का अण्डा

उत्तर: (b) माइकोप्लाज्मा

प्रश्न 6. मृत कोशिका की खोज किसने की थी?

  1. ल्यूवेन हॉक
  2. रॉबर्ट ब्राउन
  3. रॉबर्ट हुक
  4. कैमिली गॉल्जी

उत्तर: (c) रॉबर्ट हुक

ऊतक

प्रश्न 7. रक्त और हड्डियां उदाहरण हैं-

  1. संयोजी ऊतक
  2. एपिथीलियल ऊतक
  3. मेरिस्टमैटिक ऊतक
  4. तंत्रिका ऊतक

उत्तर: (a) संयोजी ऊतक

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से संयोजी ऊतक नहीं है-

  1. तंत्रिका कोशिका
  2. उपास्थि
  3. अस्थि
  4. रक्त

उत्तर: (a) तंत्रिका कोशिका

प्रश्न 9. कण्डरा जोड़ती है-

  1. पेशी को पेशी से
  2. हड्डी को हड्डी से
  3. तंत्रिका को पेशी से
  4. पेशी को हड्डी से

उत्तर: (d) पेशी को हड्डी से

प्रश्न 10. स्नायु एवं कण्डराएँ कैसे ऊतक होते हैं?

  1. उपास्थिल
  2. पेशीय
  3. अस्थिल
  4. संयोजी

उत्तर: (d) संयोजी

प्रश्न 11. स्नायु जोड़ता है-

  1. हड्डी को हड्डी से
  2. पेशी को पेशी से
  3. हड्डी को पेशी से
  4. पेशी को उपास्थि से

उत्तर: (a) हड्डी को हड्डी से

प्रश्न 12. निम्नलिखित ऊतक प्रकारों में से किसमें, संकुचनशील प्रोटीन होते हैं?

  1. तंत्रिका ऊतक
  2. पेशी ऊतक
  3. अस्थि ऊतक
  4. रुधिर ऊतक

उत्तर: (b) पेशी ऊतक

पाचन तंत्र

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन-से भाग में पित्त रस का निर्माण होता है-

  1. यकृत
  2. पित्ताशय
  3. उपर्युक्त दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) यकृत

प्रश्न 14. छोटी आंत की लम्बाई होती है-

  1. 3-4 मीटर
  2. 1-2 मीटर
  3. 5-6 मीटर
  4. 7-8 मीटर

उत्तर: (c) 5-6 मीटर

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन-सा वसा पाचक एन्जाइम्स है?

  1. रेनिन
  2. पेप्सिन
  3. लाइगेज
  4. लाइपेज

उत्तर: (d) लाइपेज

प्रश्न 16. मनुष्य में सर्वाधिक पाचन क्रिया सम्पन्न होती है-

  1. आमाशय में
  2. छोटी आंत में
  3. बड़ी आंत में
  4. ग्रसिका में

उत्तर: (b) छोटी आंत में

प्रश्न 17. प्रोटीन का पाचन सर्वप्रथम कहां पर होता है?

  1. ग्रसिका में
  2. ग्रसनी में
  3. आमाशय में
  4. छोटी आंत में

उत्तर: (c) आमाशय में

प्रश्न 18. ‘ग्रहणी’ निम्न में से किसका भाग है?

  1. बड़ी आंत
  2. छोटी आंत
  3. आमाशय
  4. ग्रसनी

उत्तर: (b) छोटी आंत

रक्त परिसंचरण तंत्र

प्रश्न 19. हीमोपोइसिस है-

  1. परिसंचरण तंत्र का अध्ययन
  2. रुधिर के निर्माण की प्रक्रिया
  3. प्रतिरक्षा तंत्र की नियमन की प्रक्रिया
  4. रुधिर को जमने से रोकने की प्रक्रिया

उत्तर: (b) रुधिर के निर्माण की प्रक्रिया

प्रश्न 20. रुधिर बैंक में रुधिर को जमने से रोकने के लिए निम्न में से कौन-सा रासायनिक पदार्थ मिलाया जाता है?

  1. EDTA
  2. सोडियम ओक्सलेट
  3. सोडियम सिट्रेट
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 21. हीमोग्लोबिन का मापन किस यंत्र के द्वारा किया जाता है?

  1. हिमोसाइटोमीटर
  2. हिमोमीटर
  3. स्थैथोस्कोप
  4. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ

उत्तर: (b) हिमोमीटर

प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किस रक्त कणिका को शरीर का सैनिक (soldier of Body) कहा जाता हैं?

  1. RBC
  2. WBC
  3. प्लेटलेट्स
  4. लिम्फोसाइट्स

उत्तर: (b) WBC

प्रश्न 23. ‘कार्डियोलॉजी’ है-

  1. यकृत का अध्ययन
  2. हृदय का अध्ययन
  3. RBC मापन का यंत्र
  4. RBC का अध्ययन

उत्तर: (b) हृदय का अध्ययन

प्रश्न 24. सबसे बड़ी धमनी है-

  1. हिपेटिक
  2. फुफ्फुसीय
  3. रिनल
  4. उदरीय धमनी

उत्तर: (d) उदरीय धमनी

उत्सर्जन तंत्र

प्रश्न 25. वृक्क की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है-

  1. न्यूरॉन्स
  2. नेफ्रॉन्स
  3. डिट्रेसर पेशियां
  4. वृक्कीय धमनी

उत्तर: (b) नेफ्रॉन्स

प्रश्न 26. मूत्र का pH होता है-

  1. 6
  2. 8
  3. 4
  4. 7.8

उत्तर: (a) 6

प्रश्न 27. वृक्क के ऊतकों में निम्न में से किसके जमाव से पथरी का निर्माण होता है?

  1. वसा का अवरोध
  2. बालू मिट्टी
  3. कैल्शियम ओक्सलेट तथा फॉस्फेट्स
  4. प्रोटीन का अवरोध

उत्तर: (c) कैल्शियम ओक्सलेट तथा फॉस्फेट्स

प्रश्न 28. मकड़ियां निम्न में से किस पदार्थ का उत्सर्जन करती है?

  1. अमीनोअम्ल
  2. यूरिया
  3. ग्वानीन
  4. अमोनिया

उत्तर: (c) ग्वानीन

प्रश्न 29. हेनले के लूप की आकृति होती है-

  1. U आकार की
  2. S आकृति की
  3. प्यालेनुमा
  4. अण्डाकार

उत्तर: (a) U आकार की

प्रश्न 30. वे जीव जो यूरिक अम्ल का उत्सर्जन करते हैं, कहलाते हैं-

  1. यूरियोटेलिक
  2. अमोननयोटेलिक
  3. यूरिकोटेलिक
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) यूरिकोटेलिक

श्वसन तंत्र

प्रश्न 31. सांस लेना (Breathing) एक है-

  1. रासायनिक अभिक्रिया
  2. भौतिक क्रिया
  3. गतिज अभिक्रिया
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) भौतिक क्रिया

प्रश्न 32. फेफड़ों एवं रक्त के मध्य होने वाली गैसीय विनिमय की क्रिया निम्न में से किसके द्वारा होती है?

  1. परासरण
  2. विसरण
  3. बिन्दुस्त्राव
  4. रसारोहण

उत्तर: (b) विसरण

प्रश्न 33. मानव शरीर में लगभग 98.5% ऑक्सीजन का परिवहन निम्न में से किस माध्यम द्वारा किया जाता है?

  1. बाइकार्बोनेट्स के रूप में
  2. कार्बोमिनों यौगिक के रूप में
  3. हीमोग्लोबिन के माध्यम से
  4. रुधिर प्लाज्मा द्वारा

उत्तर: (c) हीमोग्लोबिन के माध्यम से

प्रश्न 34. भोजन को निगलते समय श्वासनली को ढकने का कार्य कौन करता है, जिससे भोजन श्वासनली में प्रवेश ना कर सके?

  1. ग्रसनी
  2. एपiglottis
  3. कंठ
  4. श्वसनिकाएँ

उत्तर: (b) एपiglottis

प्रश्न 35. निम्नलिखित में से एंफाइसिमा बीमारी का संबंध किससे होता है?

  1. कंठ
  2. फेफड़ा
  3. धमनी
  4. हृदय

उत्तर: (b) फेफड़ा

प्रश्न 36. मानव शरीर में CO2 का परिवहन निम्नलिखित में से किस माध्यम से होता है?

  1. प्लाज्मा में घुलकर
  2. हीमोग्लोबिन के माध्यम से
  3. बाइकार्बोनेट्स के रूप में
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

मानव कंकाल एवं पेशी तंत्र

प्रश्न 37. मानव के अक्षीय कंकाल तंत्र में कितनी अस्थियां होती हैं?

  1. 80
  2. 62
  3. 64
  4. 26

उत्तर: (a) 80

प्रश्न 38. मानव शरीर की सबसे छोटी अस्थि उपस्थित होती है –

  1. आंख में
  2. जांघ में
  3. मध्य कर्ण में
  4. गले में

उत्तर: (c) मध्य कर्ण में

प्रश्न 39. अस्थियों का निर्माण किन कोशिकाओं से होता है?

  1. कोलेजन तंतुओं से
  2. ओस्टियोब्लास्ट कोशिकाओं से
  3. लेण्टियेल्स से
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (b) ओस्टियोब्लास्ट कोशिकाओं से

प्रश्न 40. निम्नलिखित में से कौन हमारे शरीर का सबसे दृढ़ भाग है?

  1. अस्थि किरीट
  2. दन्तवल्क
  3. डेन्टीन
  4. सीमेन्टम

उत्तर: (b) दन्तवल्क

प्रश्न 41. मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशियां कहां होती हैं?

  1. जबड़े में
  2. जांघ में
  3. गर्दन में
  4. हाथों में

उत्तर: (a) जबड़े में

प्रश्न 42. टिटेनी रोग निम्न में से किस तत्व की कमी से होता है?

  1. कैल्शियम
  2. कोबाल्ट
  3. सोडियम
  4. रोडियम

उत्तर: (a) कैल्शियम

जनन तंत्र

प्रश्न 43. अलैंगिक जनन के लक्षण हैं-

  1. एक ही जनक होता है।
  2. ये समसूत्री विभाजन द्वारा होता है।
  3. युग्मकों का निर्माण व निषेचन नहीं होता है।
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 44. मानव शरीर में किस भाग में शुक्राणु डिम्ब को निषेचित करता है?

  1. गर्भाशय ग्रीवा
  2. डिम्बवाहिनी
  3. गर्भाशय का निचला भाग
  4. गर्भाशय का ऊपरी भाग

उत्तर: (b) डिम्बवाहिनी

प्रश्न 45. गतिशील जनन कोशिका को कहा जाता है-

  1. युग्मक
  2. नर युग्मक
  3. मादा युग्मक
  4. समयुग्मक

उत्तर: (b) नर युग्मक

प्रश्न 46. निषेचन के परिणामस्वरूप निर्माण होता है -

  1. अण्डाशय
  2. रोगाणु कोशिका
  3. युग्मक
  4. युग्मनज

उत्तर: (d) युग्मनज

प्रश्न 47. शुक्राणुओं का निर्माण किसमें होता है-

  1. मूत्रवाहिनी
  2. वृषण
  3. प्रोस्टेट ग्रन्थि
  4. अण्डाशय

उत्तर: (b) वृषण

प्रश्न 48. उस विधि को क्या कहते हैं जिसके द्वारा गर्भाशय में कॉपर-टी रखी जाती है?

  1. संभोग
  2. गर्भनिरोध
  3. गर्भधारण
  4. निषेचन

उत्तर: (b) गर्भनिरोध

नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 49. कार्य के आधार पर तंत्रिका कोशिका कितने प्रकार की होती है?

  1. 2
  2. 3
  3. 4
  4. 5

उत्तर: (b) 3

प्रश्न 50. मानव मस्तिष्क का भार कितना होता है?

  1. 1300-1400 g.
  2. 1000-1250 g.
  3. 800-1000 g.
  4. 1700-1900 g.

उत्तर: (a) 1300-1400 g.

प्रश्न 51. थायरॉइड ग्रंथि उपस्थित होती है-

  1. गले में
  2. वक्ष में
  3. कान में
  4. मस्तिष्क में

उत्तर: (a) गले में

प्रश्न 52. निम्नलिखित में से किस रोग को ‘थायरॉइड ग्रंथि की आत्महत्या’ कहा जाता है?

  1. प्लूमर
  2. हाशिमोटो
  3. हाइपर थाइरोडिज़्म
  4. ग्रेव रोग

उत्तर: (b) हाशिमोटो

प्रश्न 53. लैंगर हैंस द्वीपिकाओं के समूह उपस्थित है-

  1. थाइमस ग्रंथि में
  2. अग्न्याशय ग्रंथि में
  3. एड्रिनल ग्रंथि में
  4. पिनियल काय

उत्तर: (b) अग्न्याशय ग्रंथि में

प्रश्न 54. निम्नलिखित में से किस ग्रंथि को ‘Wisdom of Life’ कहा जाता है?

  1. एड्रिनल ग्रंथि
  2. यकृत ग्रंथि
  3. लार ग्रंथि
  4. पैराथायरॉइड

उत्तर: (a) एड्रिनल ग्रंथि

मानव नेत्र

प्रश्न 55. सबसे तेज दृष्टि होती है-

  1. हिरण में
  2. घोड़े में
  3. मनुष्य में
  4. बाज में

उत्तर: (d) बाज में

प्रश्न 56. अश्रु ग्रंथि में उपस्थित एन्जाइम्स है-

  1. रेनिन
  2. पेप्सिन
  3. लाइसोजाइम
  4. लाइपेज

उत्तर: (c) लाइसोजाइम

प्रश्न 57. दूर दृष्टि रोग से ग्रसित व्यक्ति द्वारा कौन-से लेंस का उपयोग किया जाता है?

  1. उत्तल लेंस का
  2. अवतल लेंस का
  3. द्विफोकसी लेंस का
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (a) उत्तल लेंस का

प्रश्न 58. मानव आंख की रेटिना पर बना प्रतिबिम्ब होता है-

  1. आभासी और सीधा
  2. वास्तविक और उल्टा
  3. आभासी और उल्टा
  4. वास्तविक और सीधा

उत्तर: (b) वास्तविक और उल्टा

प्रश्न 59. एक सामान्य आंख के लिए सुस्पष्ट दृष्टि की कम से कम दूरी है-

  1. अनंत
  2. 25 सेमी.
  3. 2.5 सेमी.
  4. 25 मी.

उत्तर: (b) 25 सेमी.

प्रश्न 60. आंख का कौन-सा हिस्सा पुतली के आकार को नियंत्रित करता है?

  1. कॉर्निया
  2. आइरिस
  3. रेटिना
  4. आंख का लेंस

उत्तर: (b) आइरिस

आण्विक जीव विज्ञान

प्रश्न 61. आनुवांशिक पदार्थ होते हैं-

  1. DNA (डीऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड)
  2. RNA (राइबो न्यूक्लिक एसिड)
  3. DNA तथा RNA दोनों
  4. DNA तथा RNA दोनों ही नहीं

उत्तर: (c) DNA तथा RNA दोनों

प्रश्न 62. DNA में कौन-सा नाइट्रोजन क्षार उपस्थित नहीं होता है?

  1. एडीनीन
  2. यूरेसिल
  3. साइटोसीन
  4. ग्वानीन

उत्तर: (b) यूरेसिल

प्रश्न 63. DNA की द्विकुण्डलित संरचना किन वैज्ञानिकों द्वारा दी गई?

  1. श्लाइडेन तथा श्वान
  2. अल्टमान तथा लेवेन
  3. जेम्स वाटसन तथा रोजलैण्ड फ्रैंकलिन
  4. जेम्स वाटसन तथा फ्रांसिस क्रिक

उत्तर: (d) जेम्स वाटसन तथा फ्रांसिस क्रिक

प्रश्न 64. RNA द्वारा DNA निर्माण की प्रक्रिया कहलाती है-

  1. रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन
  2. ट्रांसक्रिप्शन
  3. ट्रांसलेशन
  4. रेप्लीकेशन

उत्तर: (a) रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन

प्रश्न 65. म्यूटाजन कहा जाता है-

  1. उत्परिवर्तन करने वाले कारकों को
  2. पाचन क्रिया में भाग लेने वाले कारकों को
  3. मस्तिष्क के संवेदों को ग्रहण करने वाले कारकों को
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) उत्परिवर्तन करने वाले कारकों को

प्रश्न 66. वायरस में आनुवांशिक पदार्थ पाया जाता है-

  1. DNA
  2. RNA
  3. DNA तथा RNA दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) RNA

मानव पोषण एवं संतुलित आहार

प्रश्न 67. निम्नलिखित में से किस मोनोसैकराइड को कोशिकीय ईंधन कहा जाता है?

  1. ग्लूकोज
  2. फ्रक्टोज
  3. गैलेक्टोज
  4. माल्टोज

उत्तर: (a) ग्लूकोज

प्रश्न 68. विटामिन A की कमी से निम्न में से कौन-सा रोग होता है?

  1. रिकेट्स
  2. रतौंधी
  3. बंध्यता
  4. बेरी-बेरी

उत्तर: (b) रतौंधी

प्रश्न 69. विटामिन B3 की कमी से निम्न में से कौन-सा रोग होता है?

  1. 4’D सिन्ड्रोम
  2. लेह सिन्ड्रोम
  3. क्लाइन फेल्टर सिन्ड्रोम
  4. एडवर्ड सिन्ड्रोम

उत्तर: (a) 4’D सिन्ड्रोम

प्रश्न 70. प्रोटीन का निर्माण करने वाला तत्व नहीं है-

  1. कार्बन
  2. हाइड्रोजन
  3. नाइट्रोजन
  4. मैग्नीशियम

उत्तर: (d) मैग्नीशियम

प्रश्न 71. जोंक, जूं तथा अमरबेल हैं-

  1. परजीवी
  2. मृतोपजीवी
  3. प्राणीसमभोजी
  4. स्वपोषी

उत्तर: (a) परजीवी

प्रश्न 72. काइटिन एक प्रकार की-

  1. मोनो सैकेराइड है
  2. डाईसैकेराइड है
  3. ट्राईसैकेराइड है
  4. पॉलीसैकेराइड

उत्तर: (d) पॉलीसैकेराइड

मानव रोग तथा उपचार

प्रश्न 73. रोग को उत्पन्न करने वाले सूक्ष्म जीव को कहा जाता है-

  1. रोगवाहक
  2. पैथोजन
  3. आशय
  4. वेक्टर

उत्तर: (b) पैथोजन

प्रश्न 74. टायफाइड रोग से मानव शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

  1. फेफड़े
  2. आंत
  3. मस्तिष्क
  4. श्वसन तंत्र

उत्तर: (b) आंत

प्रश्न 75. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटोजोआ जनित रोग हैं?

  1. रेबीज
  2. सिकल सेल एनीमिया
  3. मलेरिया
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) मलेरिया

प्रश्न 76. निम्नलिखित में से बर्ड फ्लू नामक रोग का वायरस है-

  1. H1N1 वायरस
  2. H5N1 वायरस
  3. H3N1 वायरस
  4. H2N1 वायरस

उत्तर: (b) H5N1 वायरस

प्रश्न 77. निम्नलिखित में इटाई-इटाई रोग के लिए कौन-सा तत्व उत्तरदायी है?

  1. मर्करी
  2. कैडमियम
  3. आर्सेनिक
  4. सोडियम

उत्तर: (b) कैडमियम

प्रश्न 78. ‘काला अजार’ नामक रोग की रोगवाहक है-

  1. लीशमानिया डोनोवानी
  2. रेत मक्खी
  3. सी-सी मक्खी
  4. मक्खी

उत्तर: (b) रेत मक्खी

पौधे के विभिन्न भाग

प्रश्न 79. पौधे के बाहरी भागों का अध्ययन कहलाता है-

  1. पादप औतिकी
  2. पादप आकारिकी
  3. पादप औतिकी एवं पादप आकारिकी दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) पादप आकारिकी

प्रश्न 80. लीची का खाने योग्य भाग है -

  1. भ्रूण
  2. भ्रूणपोष
  3. मांसल एरिल
  4. बीज पत्र

उत्तर: (c) मांसल एरिल

प्रश्न 81. पराग कण किसमें पाए जाते हैं –

  1. वर्तिकाग्र
  2. बीजांड
  3. परागकोष
  4. पुष्प गुहा

उत्तर: (c) परागकोष

प्रश्न 82. पुष्प में स्त्रीकेसर के शीर्ष भाग को क्या कहा जाता है?

  1. बीजांड
  2. पुंकेसर
  3. पराग
  4. वर्तिकाग्र (स्टिग्मा)

उत्तर: (d) वर्तिकाग्र (स्टिग्मा)

प्रश्न 83. निम्नलिखित में से कौन सा भाग वानस्पतिक जनन में हिस्सा नहीं लेता है?

  1. पत्ते
  2. जड़
  3. तना
  4. फूल

उत्तर: (d) फूल

प्रश्न 84. ‘मूली’ में उपस्थित जड़ किस प्रकार की जड़ होती है?

  1. तर्कु रूप (Fusiform)
  2. कुम्भीरूप (Napiform)
  3. शंकुरूप (Conical)
  4. कंदिल (Tuberous)

उत्तर: (a) तर्कु रूप (Fusiform)

पादपों में पोषण एवं उत्सर्जन

प्रश्न 85. हरे पौधों में नाइट्रोजन मृदा से किस रूप में अवशोषित होती है?

  1. नाइट्रेट
  2. नाइट्राइट
  3. अमोनियम
  4. नाइट्रोसोमोनास

उत्तर: (a) नाइट्रेट

प्रश्न 86. क्लोरोफिल का मुख्य घटक है-

  1. कैल्शियम
  2. मैग्नीशियम
  3. मैंगनीज
  4. पोटेशियम

उत्तर: (b) मैग्नीशियम

प्रश्न 87. वाष्पोत्सर्जन का प्रमुख अंग है -

  1. जड़
  2. तना
  3. पत्ती
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (c) पत्ती

प्रश्न 88. रन्ध्र के खुलने की प्रक्रिया होती है -

  1. दिन में
  2. रात में
  3. दिन व रात दोनों में
  4. उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर: (a) दिन में

प्रश्न 89. प्रकाश-संश्लेषण के दौरान निकलने वाली ऑक्सीजन किसके विखंडन से आती है?

  1. जल
  2. कार्बन डाइऑक्साइड
  3. ओक्सीजन
  4. प्रकाश

उत्तर: (a) जल

प्रश्न 90. सूक्ष्म पोषक तत्वों की कुल कितनी संख्या होती है?

  1. 9
  2. 8
  3. 7
  4. 6

उत्तर: (c) 7

पारिस्थितिकी तंत्र

प्रश्न 91. प्रकृति के वे जीव जो अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण द्वारा बनाते हैं, कहलाते हैं-

  1. उत्पादक
  2. अपघटक
  3. उपभोक्ता
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) उत्पादक

प्रश्न 92. निम्न में से कौन-से पिरेमिड सदैव सीधे बनते है?

  1. जीव संख्या पिरेमिड
  2. जैवभार पिरेमिड
  3. ऊर्जा के पिरेमिड
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) ऊर्जा के पिरेमिड

प्रश्न 93. पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?

  1. रासायनिक चक्र
  2. जैव-भूरासायन चक्र
  3. भूवैज्ञानिक चक्र
  4. भूरासायनिक चक्र

उत्तर: (b) जैव-भूरासायन चक्र

प्रश्न 94. निम्नलिखित में से कौन-से रंग में प्रकाश संश्लेषण सर्वाधिक होता है?

  1. हरा
  2. पीला
  3. बैंगनी
  4. लाल

उत्तर: (d) लाल

पर्यावरण प्रदूषण

प्रश्न 95. ग्रीन हाउस प्रभाव के बारें में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया था?

  1. फूरियर
  2. ओहेनियस
  3. फ्रांसिस क्रिक
  4. विलियम हावे

उत्तर: (a) फूरियर

प्रश्न 96. ओजोन दिवस मनाया जाता है-

  1. 16 अक्टूबर
  2. 16 सितम्बर
  3. 18 नवम्बर
  4. 18 सितम्बर

उत्तर: (b) 16 सितम्बर

प्रश्न 97. अम्लीय वर्षा का कारण है-

  1. नाइट्रोजन के ओक्साइडस
  2. सल्फर के ओक्साइडस
  3. उपर्युक्त दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) उपर्युक्त दोनों

जैव-विविधता

प्रश्न 98. पृथ्वी के फेफड़े कहा जाता है-

  1. काजीरंगा नेशनल पार्क
  2. रेनट्री पार्क
  3. सिंहराजा वन
  4. अमेजन के वन

उत्तर: (d) अमेजन के वन

प्रश्न 99. 'रेड डाटा बुक' (लाल सूची) क्या है?

  1. सबसे प्रदूषित (विश्व के) की सूचीब़द्ध रिकॉर्ड
  2. भूकम्प संवेदी क्षेत्रों (विश्व के) का सूचीब़द्ध रिकार्ड
  3. विश्व के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का सूचीब़द्ध रिकार्ड
  4. संकटग्रस्त पशुओं, पेड़ों इत्यादि का विस्तृत दस्तावेज

उत्तर: (d) संकटग्रस्त पशुओं, पेड़ों इत्यादि का विस्तृत दस्तावेज

प्रश्न 100. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

  1. 5 जून
  2. 22 मई
  3. 20 मई
  4. 15 मई

उत्तर: (b) 22 मई

Post a Comment