Posts

Physics - 150 multiple choice questions

VIGYAN
भौतिक विज्ञान MCQ भौतिक विज्ञान - 150 बहुविकल्पीय प्रश्न यांत्रिकी (Mechanics) भाग 1: बल एवं गति (Force and Motion) प्रश्न 1. वह बाह्य कारक जो किसी पिण्ड के आकार या स्थिति में परिवर्तन कर सकता है कहलाता/कहलाती है- ऊर्जा शक्ति दाब बल उत्तर: (d) बल प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा मूलभूत बल नहीं है? गुरुत्वाकर्षण बल दुर्बल नाभिकीय बल घर्षण बल विद्युत चुम्बकीय बल उत्तर: (c) घर्षण बल प्रश्न 3. जब किसी वस्तु पर कई बल कार्यरत है तथा उनका परिणामी बल शून्य हो, तो वह बल कहलाता है- सम्पर्क बल संतुलित बल असंतुलित बल गुरुत्व बल उत्तर: (b) संतुलित बल प्रश्न 4. किसी वस्तु पर कार्यरत बल वस्तु के निम्न में से किस स्थिति/परिस्थिति में परिवर्तन नहीं करता है- गति अवस्था रूप/आकार उपर्युक्त में से कोई नही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से कोई नही प्रश्न 5. वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर उस पर आरोपित बल के होती है- समानुपाती व्युत्क्रमानुपाती अनिश्चित उपर्युक्त में से कोई नही उत्तर: (a) समानुपाती प्रश्न 6. जब लिफ्ट ऊपर की ओर त्वरित गति करे तो लिफ्ट में बैठे मनुष्य को भार प्रतीत होता- बढ़ा हुआ घटा हुआ समान इनमें से कोई नहीं उत्तर: (a) बढ़ा हुआ प्रश्…