Rajasthan Polity Quiz
बहु-विकल्पीय प्रश्न और उत्तर राजस्थान राज्यव्यवस्था प्रश्नोत्तरी 1. हाल ही में 31 जुलाई 2024 को राजस्थान का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? (1) गुलाबचंद कटारिया (2) कलराज मिश्र (3) कल्याण सिंह (4) हरिभाऊ किसनराव बागड़े (5) अनुत्तरित प्रश्न सही उत्तर: (4) हरिभाऊ किसनराव बागड़े व्याख्या: श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने श्री कलराज मिश्र का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। 2. निम्न में से किस संविधान संशोधन अधिनियम में यह प्रावधान किया गया कि एक ही व्यक्ति दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल बन सकेगा? (1) सातवें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 28 में (2) सातवें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 29 में (3) सातवें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 30 में (4) सातवें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 42 में (5) अनुत्तरित प्रश्न सही उत्तर: (2) सातवें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 29 में व्याख्या: अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा। परंतु सातवें संविधान संशोधन अधिनियम 1956 की धारा 29 के अनुस…