Posts

Bharat Ratna: 2024

VIGYAN
Bharat Ratna: 2024
भारत रत्न 2024 : कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी, एम. एस. स्वामीनाथन, पी. वी. नरसिंहा राव और चौधरी चरण सिंह भारत रत्न : 2024 भारत सरकार ने वर्ष 2024 में पाँच प्रतिष्ठित हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा की। इन महान व्यक्तियों में कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी, एम. एस. स्वामीनाथन, पी. वी. नरसिंहा राव और चौधरी चरण सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक भारत रत्न प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 53 हो गई है। 1. कर्पूरी ठाकुर कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) में हुआ। उनके पिता का नाम गोकुल ठाकुर और माता का नाम रामदुलारी देवी था। उनका निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ। लोकप्रियता के कारण उन्हें “जननायक” कहा जाता है। वर्ष 1952 में उन्होंने पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा में प्रवेश किया। वे 1970-71 और 1977-79 में दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 1967-68 में बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे। वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने बिहार में प…