Posts

कोशिका (Cell)

VIGYAN
कोशिका (Cell)
Chapter 1. कोशिका (Cell) 1. कोशिका (Cell) Biology (जीव विज्ञान) विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत जीवधारियों (सजीवों) का अध्ययन किया जाता है, जीव विज्ञान (Biology) कहलाती है। जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लैमार्क (Lamarck) तथा ट्रिविरेनस (Treviranus) ने 1802 ई. में किया। जबकि प्रसिद्ध ग्रीक दार्शनिक अरस्तू (Aristotle) ने जीव विज्ञान को एक क्रमबद्ध ज्ञान के रूप में विकसित किया, इन्होंने ही सर्वप्रथम पौधों और जन्तुओं के जीवन के विभिन्न पक्षों के विषय में अपने विचार एवं अनुभव प्रकट किए, इसलिए इन्हें जीव विज्ञान का जनक (Father of Biology) कहा जाता है। अरस्तू को विज्ञान, जीव-विज्ञान तथा जन्तु विज्ञान तीनों का जनक माना जाता है। जीव विज्ञान (Biology) शब्द दो ग्रीक शब्दों Bios = life (जीवन) तथा logos = Study (अध्ययन) से मिलकर बना है। अध्ययन की सुविधा हेतु जीव विज्ञान को दो शाखाओं में बांटते हैं— (1) Zoology (जन्तु विज्ञान) (2) Botany (वनस्पति विज्ञान) Zoology (जन्तु विज्ञान) इसके अन्तर्गत जन्तुओं का अध्ययन करते हैं। Zoology के जनक (Father of Zoology) अरस्तू को कहा जाता है। अरस्तू ने अपनी पुस्तक …