Posts

Digestive System

VIGYAN
Digestive System
Chapter पाचन तंत्र (Digestive System) 4. पाचन तंत्र (Digestive System) वैसे अंग जो भोजन पचाने में सहायता करते हैं; उन्हें सामूहिक रूप से पाचन तंत्र कहते हैं। इसमें जटिल भोजन सरल पदार्थों में टूट जाता है। पाचन की क्रिया यांत्रिक एवं रासायनिक विधि द्वारा सम्पन्न होती है। मनुष्य का पाचन तंत्र आहार नाल (Alimentary Canal) एवं सहायक ग्रंथियों से मिलकर बना होता है। पाचन तंत्र के भाग (Parts of Digestive System) पाचन तंत्र दो भागों में बंटा होता है: आहार नाल (Alimentary Canal) सम्बद्ध (जुड़ी) पाचक ग्रंथि (Digestive Gland) 1. आहार नाल (Alimentary Canal) यह मुख गुहा से प्रारंभ होकर गुदा तक रहता है। पाचन के समय भोजन आहार नाल में ही रहता है। आहार नाल की लम्बाई लगभग 8-10 मीटर होती है। आहार नाल के अंतर्गत मुख गुहा, ग्रासनी, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय तथा गुदा आते हैं। 2. सम्बद्ध पाचन ग्रंथि (Digestive Gland) ये ग्रंथियां भोजन को पचाने वाली एंजाइम का निर्माण करती हैं। इसके अंतर्गत लार ग्रंथि, यकृत, पित्ताशय तथा अग्न्याशय आते हैं। पाचन की क्रिया मुख गुहा से प्रारंभ होती है और पाचन की क्रिया छोटी आंत में पूर्ण हो ज…