ऊतक (Tissue) एवं पेशीय तंत्र (Muscular System)
Chapter ऊतक (Tissue) एवं पेशीय तंत्र (Muscular System) 2. ऊतक (Tissue) एवं पेशीय तंत्र (Muscular System) ऊतक (Tissue) समान कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं। ऊतक का अध्ययन ऊतक विज्ञान या औतिकी या शरीरकोष विज्ञान (Histology) कहलाता है। ‘ऊतक’ (Tissue) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम विचाट (Bichat) ने किया था। हिस्टोलॉजी के जनक 'मारसेलो मैल्पीघी' (Marcello Malpighi) को कहा जाता है। सबसे पहले ऊतक का विकास सीलेन्ट्रेटा संघ के जीव (हाइड्रा, जेली फिश) में हुआ था। ऊतक चार प्रकार के होते हैं- 1. पेशीय ऊतक (Muscular Tissue) इस ऊतक से शरीर की सभी मांसपेशियां बनी होती हैं। यह शरीर को रक्षा प्रदान करता है। इसे संकुचनशील या Contractile Tissue कहते हैं। इस ऊतक की कोशिका लंबी होती है तथा इन कोशिकाओं में एक तरल पदार्थ भरे रहते हैं। इस तरल पदार्थ को सार्कोप्लाज्म (Sarcoplasm) कहते हैं। मानव में कुल 639 मांसपेशियां पाई जाती हैं। इस ऊतक का विकास मीसोडर्म (Mesoderm) से होता है। इसकी उत्पत्ति भ्रूण के तीनों प्राथमिक जनन स्तरों (एक्टोडर्म, मीसोडर्म एवं एण्डोडर्म) से होती है। 2. तंत्रिका ऊतक (Nervous Tissue) इस ऊतक से मस्ति…