गणित: समय, चाल और दूरी (अभ्यास सेट 1)
नोट: उत्तर कुंजी (Answer Key) के लिए कमेंट करें, सही उत्तर Whatsapp channel पर दिए गए हैं।
Q1. एक व्यक्ति कुल यात्रा का 5/18 ट्रेन से, 7/20 बस से, कुल यात्रा का 26 2/3% कार से और शेष 1330 मीटर की दूरी पैदल तय करता है। यात्रा की कुल दूरी ज्ञात कीजिये? [1]
Q2. एक रेलगाड़ी द्वारा (5y-1) घंटों में तय की गई दूरी (125y³-1) किमी है। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए। [3]
Q3. एक ट्रेन 72.6 किमी/घंटा की गति से चलती है। 15 मिनट में यह कितने किलोमीटर की दूरी तय करेगी? [3]
Q4. किसी यात्रा के एक भाग को 90 किमी/घंटा की चाल से 37.5 मिनट में और शेष भाग को 80 किमी/घंटा की चाल से 14 मिनट में तय किया जाता है। यात्रा की कुल दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए: [4]
Q5. एक ट्रेन एक स्थान S से सुबह 10:00 बजे चलती है और उसी दिन दूसरे स्थान T पर दोहपर 2:30 बजे पहुँचती है। यदि ट्रेन की चाल 40 m/s है, तो ट्रेन द्वारा तय की गई दूरी कितनी होगी? [5]
Q6. यात्रा के एक हिस्से को 68 km/h की चाल से 22.5 मिनट में और शेष हिस्से को 72 km/h की चाल से 12 मिनट में तय किया जाता है। यात्रा की कुल दूरी कितनी है (निकटतम पूर्णांक तक)? [5]
Q7. एक बस ने 162 किमी की दूरी तय की। यदि इस बस की गति 15 मी/सेकण्ड है, तो कितना समय लगेगा? [6]
Q8. एक एथलीट 12 मिनट में 3600 m की दूरी तय करता है। उसकी चाल (km/h में) ज्ञात करें? [6]
Q9. S अपनी कार चलाता है और 90 मिनट में 37 किमी और 500 मीटर की दूरी तय करता है। उसकी औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है? [7]
Q10. अरुण 660 मिनट में 225.5 किमी की दूरी तय करने के लिए कार चला रहा है। उसकी चाल किमी/घंटा में क्या है? [7]
Q11. पहले दिन, v गति के साथ, R, t समय में x दूरी तय करता है। अगले दिन, वह 0.75t समय में 2.5x दूरी तय करता है। अगले दिन उसकी गति क्या होगी? [8]
Q12. P और Q के बीच की दूरी 720 km है। एक ट्रेन P से सुबह 6 बजे निकलती है और 20 m/s की गति से चलती है। ट्रेन रास्ते में 1 घंटा 30 मिनट रुकती है। ट्रेन Q पर किस समय पहुँचेगी? [8]
Q13. एक व्यक्ति द्वारा तय की गई दूरी, यात्रा की अवधि के अनुक्रमानुपाती है। यदि व्यक्ति 7 घंटों में 378 किमी. की दूरी तय करता है, तो वह 918 किमी. की दूरी कितने घंटों में तय करेगा? [9]
Q14. यदि मोहन 9 km/h की चाल से चलता है, तो उसे 420 m व्यास वाले एक वृत्ताकार पार्क का एक चक्कर लगाने में कितना समय लगेगा? [10]
Q15. एक कार समान गति के साथ 600 किमी की दूरी तय करती है। यात्रा के लिए लगने वाले घंटों की संख्या किमी/घंटा में गति का प्रतिनिधित्व करने वाली संख्या का 2/3 है। दूरी तय करने में लगने वाला समय हैः [10]
Q16. एक ट्रेन 225 किमी. की दूरी एक समान चाल से ढाई घंटों में तय करती है। उसी चाल से 630 किमी. की दूरी तय करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय (घंटों में) बताइए। [11]
Q17. एक रेलगाड़ी की चाल एक कार की चाल की 2 1/6 गुनी है। कार 9 घंटों में 486 km दूरी तय करती है। रेलगाड़ी 6 घंटों में कितनी दूरी तय करेगी? [12]
Q18. एक कार की चाल, एक बस की तुलना में 40% अधिक है। एक ट्रेन 1020 km की दूरी 8 1/2 घंटों में तय करती है। 1 3/4 घंटों में कार कितनी दूरी तय करेगी यदि बस की चाल ट्रेन की चाल की अपेक्षा आधी है? [12]
Q19. एक स्टीमर और एक मोटर वोट एक बंदरगाह और घाट के बीच की दूरी क्रमशः 7 घंटों 20 मिनट और 10 घंटों 40 मिनट में तय करते हैं। उनकी गतियों का अनुपात कितना है? [13]
Q20. तीन कारों की गति 5:3:4 के अनुपात में है। इन कारों द्वारा समान दूरी तय करने में लगे समय के बीच का अनुपात है: [14]
Q21. तीन कारों को समान दूरी तय करने में लगने वाले समय का अनुपात 12:15:10 है। तीनों कारों की चालों का अनुपात ज्ञात करें। [14]
Q22. एक साइकिल सवार और एक जॉगर एक निश्चित दूरी को एक निश्चित चाल से तय करते हैं। यदि जॉगर, साइकिल सवार द्वारा तय की गयी दूरी की एक-तिहाई दूरी को साइकिल सवार द्वारा लिए गए समय के दुगुने समय में तय करता है, तो जॉगर और साइकिल सवार की चाल का अनुपात क्या है? [15]
Q23. कोई बस 50 किलोमीटर की दूरी 1 घंटों 15 मिनट में तय करती है, जबकि कोई कार उसी दूरी को 45 मिनट में तय करती है। बस की चाल और कार की चाल का अनुपात ज्ञात करें। [16]
Q24. यदि कोई व्यक्ति अपनी गति 83 1/3% बढ़ाता है, तो उसे अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने में लिए गए समय में कितने प्रतिशत की कमी करनी पड़ेगी? [16]
Q25. ऑफिस से घर जाते समय गिरि की कार में कुछ खराबी आ गई, इसलिए उसे घर पहुँचने में सामान्य समय से 16 2/3% अधिक समय लगा। इस मामले में उसकी गति सामान्य गति से कितना प्रतिशत कम है? [17]
Q26. एक ट्रेन दो स्टेशनों P और Q के बीच यात्रा करने में 1 h 20 min का समय लेती है। यदि यह अपनी सामान्य चाल के 2/7 की चाल से यात्रा करती है, तो P और Q के बीच यात्रा करने में इसे कितना समय लगेगा? [18]
Q27. अपनी सामान्य गति की 60% गति से चलते हुए एक व्यक्ति अपने गंतव्य स्थल पर 1 घंटा 40 मिनट देरी से पहुँचता है। गंतव्य तक पहुँचने का उसका सामान्य समय (घंटों में) है: [18]
Q28. पॉलसन आमतौर पर 8:15 बजे अपने घर से निकलता है और समय पर कार्यालय पहुँचने के लिए एक निश्चित गति से यात्रा करता है। एक दिन उसने अपनी सामान्य गति के 3/5 पर यात्रा की और इसलिए 45 मिनट देर से पहुँचा। पॉलसन को आमतौर पर अपने कार्यालय तक पहुँचने में कितना समय लगता है? [19]
Q29. अपनी सामान्य गति के 5/8 पर चलते हुए, अभिषेक अपने कार्यालय तक पहुँचने में 45 मिनट की देरी करता है। उनके घर और कार्यालय के बीच की दूरी को तय करने में लिया गया सामान्य समय क्या है? [20]
Q30. दो कस्बों के बीच की दूरी 72 km/h की चाल से 7 घंटों 30 मिनट में तय की जाती है। यदि चाल को 25% बढ़ा दिया जाए, तो कितने समय की बचत होगी? [21]
Q31. एक ट्रेन अपनी वास्तविक चाल के 9/13 गुना चाल से चलकर गन्तव्य तक 39 घंटे में पहुँचती है, यदि ट्रेन अपनी वास्तविक चाल से चले तो कितना समय बचाएगी? [21]
Q32. एक आदमी शहर X से शहर Y की यात्रा करता है। यदि वह अपनी गति से 25% तेज यात्रा करता है, तो वह Y 15 मिनट पहले पहुँच जाता है। यदि वह अपनी सामान्य गति से 40% धीमी गति से यात्रा करता है तो उसे कितने मिनट की देरी होगी? [22]
Q33. एक कार अपनी वास्तविक गति की 5/8 गति से यात्रा करते हुए 1 घंटा 20 मिनट 40 सेकंड में 52 किमी की दूरी तय करती है। कार की वास्तविक गति (किमी / घंटा में) क्या है? [23]
Q34. दो शहरों A और B के बीच की दूरी 480 किमी है। एक कार A से अपनी मूल गति की 3/5 गति से शुरू होती है और B पर अपने निर्धारित समय से 80 मिनट की देरी से पहुँचती है। कार की मूल गति (किमी/घंटा में) ज्ञात करें? [24]
Q35. कोई व्यक्ति 5 किलोमीटर/घंटों की रफ़्तार से चले तो वह एक खास दूरी 3 घंटों 36 मिनट में तय कर लेता है। यदि वह दूरी साइकिल पर 24 किलोमीटर/घंटों की रफ़्तार से तय करे तो उसे कितना मिनट लगेंगे? [24]
Q36. यदि आशिमा 5 घंटों में 80 km/h की चाल से एक निश्चित दूरी तय करती है। 150 km/h की चाल से समान दूरी तय करने में उसे लगभग कितने घंटों (दशमलव के 1 एक स्थान तक सन्निकटित) लगेंगे? [25]
Q37. एक हवाई जहाज 14 घंटे में 210 किमी/घंटे की चाल से एक निश्चित दूरी तय करता है। उसी दूरी को 9 घंटे 48 मिनट में तय करने के लिए जहाज की चाल क्या होनी चाहिए? [26]
Q38. एक कार एक निश्चित दूरी 132 किमी/घंटा की दर से 20 घंटों में पूरी करती है। उसी दूरी को 16.5 घंटों में तय करने के लिए कार की गति में कितनी किमी/घंटों की वृद्धि आवश्यक है? [26]
Q39. दो शहरों के बीच की दूरी 9 घंटों में 60 kmph की चाल से तय की जाती है। चाल km/h में कितनी बढ़ाई जानी चाहिए ताकि यात्रा के समय में 1 घंटे की बचत की जा सके? [27]
Q40. कोई कार, 144 km की दूरी 1.8 घंटों में तय कर सकती है। 20% अधिक चाल से यह दोगुनी दूरी कितने समय में (घंटों में) तय करेगी? [28]
Q41. कोई कार, 54 km/h की चाल से किसी निश्चित दूरी को 50 मिनटों में तय करती है। यदि चाल में 25% की वृद्धि होती है, तो कार उस दूरी के तीन-चौथाई भाग को कितने समय में तय करेगी? [28]
Q42. P और Q क्रमशः बिंदु A से बिंदु B तक एक ही समय पर 32 km/h और 40 km/h की चाल से चलना शुरू करते हैं। यदि यात्रा को तय करने में P को Q से 15 मिनट अधिक का समय लगता है, तो A से B की यात्रा की कुल दूरी क्या है? [29]
Q43. रमेश शहर A से शहर B तक 44 कि.मी./घंटा की औसत गति से बस से यात्रा करता है। सुरेश शहर A से शहर B तक 77 कि.मी./घंटा की औसत गति से एक टैक्सी द्वारा यात्रा करता है और उसे रमेश द्वारा लिए गए समय से 6 घंटों कम लगता है। उन दो शहरों के बीच की दूरी (किलोमीटर में) क्या है? [30]
Q44. दो साईकिल सवार X और Y एक ही समय पर स्थान A से B साइकिल चलाना शुरू करते हैं और क्रमशः 6 किमी / घंटा और 8 किमी / घंटा की चाल से स्थान B की ओर जाते हैं। यात्रा के दौरान 15 मिनट तक रुकने के बावजूद, Y, X से 10 मिनट पहले पहुँचता है। स्थान A और B के बीच कितनी दुरी है? [31]
Q45. दो धावक क्रमशः 100 m/min और 120 m/min की गति से दौड़ते हैं। अगर दूसरा धावक दौड़ पूरी करने में, पहले धावक से 10 मिनट कम समय लेता है, तो दौड़ कितनी लंबी है? [32]
Q46. समीर ने घर से रिसोर्ट तक 81 किमी/घंटा की चाल से गाड़ी चलाई। उसी रास्ते से वापस आते हुए वह जाम में फंस गया इसलिए उसे 56 मिनट अधिक लग गए। साथ ही, वह केवल 60 किमी / घंटा की चाल से गाड़ी चला सका। प्रत्येक रास्ते पर उसने कितने किलोमीटर गाड़ी चलाई? [33]
Q47. अंकित और कुलदीप की गति 40 किमी/घंटा तथा 64 किमी/घंटा है। वे रांची से पटना तक एक ही मार्ग से यात्रा करना चाहते हैं। कुलदीप अंकित के 61 मिनट के बाद यात्रा शुरू करता है और अंकित से 29 मिनट पहले पहुँचता है। रांची और पटना के बीच की दूरी क्या है? [34]
Q48. एक व्यक्ति एक निश्चित गति से एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि वह अपनी गति को 25 किमी / घंटा कम करता है तो वह 12.5 मिनट देर से पहुँचेगा। यदि उसकी प्रारंभिक गति 160 किमी/घंटा है तो उसके द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात करें? [35]
Q49. एक कार एक निश्चित दूरी 9 1/3 घंटे में तय करती है। यदि इसकी चाल 9 किमी/घंटा बढ़ा दी जाए तो इसे उस दूरी को तय करने में पहले की अपेक्षा 80 मिनट कम समय लगता है। कार द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात करें? [35]
Q50. एक कार एक निश्चित दूरी को एक समान चाल से 19.2 h में तय कर सकती है। यदि चाल में 8 km/h की वृद्धि कर दी जाए तो वह उसी दूरी को 18 h में तय करती है। दूरी (किमी. में) कितनी है? [36]
Q51. एक रेलगाड़ी 45 मिनट में एक निश्चित दूरी तय करती है। यदि इसकी गति 5 km/h कम कर दी जाए, तो उतनी ही दूरी तय करने में 3 मिनट अधिक लगते हैं। दूरी (km) मे है: [37]
Q52. घरेलू झगड़े की वजह से एक व्यक्ति एक यात्रा पर अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से निकलता है लेकिन आवश्यक कार्य हेतु वह अपनी चाल सामान्य चाल का 160% कर देता है और ऑफिस 35 मिनट पहले ही पहुँच जाता है। ऑफिस पहुँचने के लिए लिया जाने वाला नियत समय क्या था? [37, 38]
Q53. यदि ट्रैक प्रबंधन में सुधार किया जाता है, तो एक ट्रेन 3 घंटों में एक निश्चित दूरी तय करती है। ट्रेन की गति में 10 किमी/घंटा की वृद्धि संभव है, जो उपरोक्त यात्रा समय को 30 मिनट तक कम कर सकती है। ट्रेन की प्रारंभिक गति ज्ञात कीजिए? [38]
Q54. एक बस स्कूटर से 20% तेज यात्रा कर सकती है। दोनों एक ही समय पर बिंदु P से शुरू करते हैं, और बिंदु P से 60 किमी दूर, एक ही समय पर बिंदु Q पर पहुँचते हैं। हालांकि रास्ते में बस स्टेशनों पर रुकते समय बस को करीब 10 मिनट का समय लग गया, जबकि स्कूटर कहीं नहीं रुका। बस की गति क्या है? [39]
Q55. यदि एक व्यक्ति 12 km/hr की बजाय 18 km/h की चाल से चलता, तो वह 24 km अधिक चलता है। उसके द्वारा तय की गई वास्तविक दूरी कितनी है? [40]
Q56. एक व्यक्ति एक निश्चित दूरी 8 घंटे में तय करता है। यदि वह अपनी चाल को 36.66% कम कर देता है तब समान समय में वह 132 किमी कम दूरी तय करता है, तब उस व्यक्ति की वास्तविक चाल ज्ञात करें? [41]
Q57. दो ट्रेनें, 'A' और 'B' हैं वे दो स्टेशनों 'X' और 'Y' से एक साथ यात्रा शुरू करती हैं जो कि एक दूसरे से 600 किलोमीटर दूर हैं और स्टेशन 'X' से 225 किलोमीटर की दूरी पर एक-दूसरे को पार करती हैं। यदि ट्रेन 'B' को यात्रा पूरी करने में 8 घंटों लगे, तो ट्रेन 'A' को यात्रा पूरी करने में कितने घंटों लगे? [42]
Q58. जोसेफ ने अर्ध-वृत्ताकार खेल के मैदान को व्यास की दिशा में पार किया और अर्ध-वृत्ताकार पथ की तुलना में खेल के मैदान को पार करने में 48 सेकंड कम समय लिया। यदि वह एक मिनट में 50 मीटर चलता है, तो खेल के मैदान का व्यास है (Pi=22/7) [43]
Q59. 450 किमी. की दूरी तय करने के लिए ट्रेन A, ट्रेन B की तुलना में 45 मिनट अधिक समय लेती है। इंजन की खराबी के कारण ट्रेन B की गति एक चौथाई कम हो जाती है अतः उसी यात्रा को पूरा करने के लिए ट्रेन A की तुलना में 30 मिनट अधिक समय लेती है। ट्रेन A की गति (किमी./घंटों में) क्या है? [44]
Q60. 360 km की दूरी तय करने के लिए, रेलगाड़ी A को रेलगाड़ी B से 1 4/5 अधिक समय लगता है। यदि रेलगाड़ी A की चाल दो गुनी हो जाती है, तो उसे दूरी को तय करने के लिए इसे रेलगाड़ी B से 36 मिनट कम समय लगता है। रेलगाड़ी B की चाल (km/h में) ज्ञात करें। [45]
Q61. 40 km की दूरी तय करने में, A को B से 2 घंटों अधिक लगते हैं। यदि A अपनी चाल को दोगुना करता है, तो उसे 80 km की दूरी तय करने में B से 1 1/2 घंटों अधिक लगते हैं। 90 km की दूरी तय करने के लिए, B को अपनी उसी चाल से कितना समय लगेगा? [46]
Q62. एक व्यक्ति सुबह अपनी यात्रा शुरू करता है। वह 10:00AM बजे यात्रा का 7/24 तय करता है और उसी दिन 01:50PM बजे वह यात्रा का 11/18 भाग तय करता है। ज्ञात कीजिये उसने कितने बजे अपनी यात्रा प्रारंभ की? [46]
Q63. एक व्यक्ति सुबह अपनी यात्रा शुरू करता है। उसने सुबह 8:25 तक कुल यात्रा का 62.5% तय किया और सुबह 8:49 बजे अपनी यात्रा पूरी की। अगले दिन वह 30 मिनट देर से अपनी यात्रा शुरू करता है लेकिन अपनी गति 14.28% बढ़ा देता है। फिर वह किस समय अपनी यात्रा पूरी करेगा? [47]
Q64. स्टेशन P और Q के बीच की दूरी 910 किमी है। दो व्यक्ति A और B क्रमशः P और Q से पूर्वाह्न 10 बजे एक-दूसरे की ओर चलकर अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं। B की गति A की तुलना में 16.66% अधिक है। एक दूसरे से मिलने पर उनके द्वारा तय की गई दूरी के बीच का अंतर ज्ञात करें? [48]
Q65. एक व्यक्ति ने स्टेशन A से स्टेशन B तक 40 km/h और B से A तक 30 km/h की चाल से दूरी तय की। पूरी यात्रा में उसे 6.3 घंटों लगे। A और B के बीच की दूरी (km में) कितनी है? [49]
Q66. एक लड़का 4.5 किमी/घंटा की गति से विद्यालय जाता है और 7.5 किमी/घंटा की गति से लौटता है। यदि उसे कुल यात्रा में 144 मिनट लगा तो उसके घर से विद्यालय की दूरी ज्ञात कीजिये? [50]
Q67. एक डिलीवरी बॉय कोई वस्तु डिलीवर करने प्रातः 10 बजे अपने कार्यालय से चला। उसने अपना स्कूटर 32 km/h की चाल से चलाया। उसने वस्तु देकर भुगतान लेने के लिए 15 मिनट प्रतीक्षा की। भुगतान के बाद, वह 24 km/h की चाल से यात्रा करते हुए, प्रातः 11.25 बजे अपने कार्यालय पहुँच गया। लड़के द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए। [51]
Q68. दो कारें क्रमशः 45 किमी/घंटा और 55 किमी/घंटा की गति से एक स्थान तक चलती हैं। यदि दूसरी कार यात्रा में पहली कार से 40 मिनट कम लेती है, तो यात्रा की लंबाई (किमी में) क्या है? [52]
Q69. एक आदमी अपने घर से 27 किमी प्रति घंटों की औसत गति से चलता है और 7 मिनट देरी से अपने कार्यालय पहुँचता है। यदि वह 45 किमी / घंटा की औसत गति से चलता है तो वह 17 मिनट पहले पहुँचता है। उनके घर से कार्यालय की दूरी क्या है? [52]
Q70. अमिता अपने घर से 3 1/2 km/h की चाल से चलती है और 6 मिनट की देरी से अपने स्कूल पहुँचती है। अगले दिन वह 4 1/2 km/h की चाल से चलती है और 10 मिनट पहले अपने स्कूल पहुँचती है। उसके घर और स्कूल के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। [53]
Q71. एक दिन एक छात्र 2.5 किमी/घंटा की चाल से अपने घर से स्कूल जाता है और उसे 6 मिनट की देरी हो जाती है। अगले दिन वह अपनी चाल 1 किमी/घंटा बढ़ा देता है और 6 मिनट जल्दी पहुँच जाता है। घर से स्कूल की दूरी ज्ञात करें? [54]
Q72. यदि रमन अपनी बाइक 24 किमी/घं. की चाल से चलाता है, तो वह अपने कार्यालय में 5 मिनट की देरी से पहुँचता है। यदि वह 30 किमी/ घं. की चाल से बाइक चलाता है, तो अपने कार्यालय 4 मिनट पहले पहुँच जाता है। वह 27 किमी/घं. की चाल से अपने कार्यालय तक पहुँचने में कितना समय (मिनटों में) लेगा? [55]
Q73. एक नृत्य कक्षा में पहुँचने के लिए, नीलम 5 किमी/घंटा की गति से चलती है और 10 मिनट की देरी से पहुँचती है। यदि वह अपनी गति 1 किमी/घंटा बढ़ा देती है, तो वह 15 मिनट पहले पहुँच जाती है। ज्ञात कीजिए कि उसने अपने घर से अपने गंतव्य तक कितनी दूरी तय की। [56]
Q74. एक आदमी अपने घर से 30 किमी / घंटा की गति से चलना शुरू करता है, वह अपने कार्यालय में 10 मिनट की देरी से पहुँचता है, और 24 किमी / घंटा की गति से यात्रा करके, वह 18 मिनट की देरी से अपने कार्यालय पहुँचता है। उनके घर से उनके कार्यालय की दूरी (किमी में) है: [57]
Q75. यदि कोई ट्रेन 60 किमी / घंटा की रफ़्तार से चलती है, तो वह अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुँचती है, लेकिन, अगर वह 80 किमी / घंटा की रफ़्तार से चलती है, तो वह केवल 7 मिनट की देरी से चलती है। ट्रेन में यात्रा को कवर करने का सही समय है: [58]
Q76. यदि एक व्यक्ति कार से 84 किमी/घंटा की गति से ऑफिस जाता है तो 1 घंटे देरी से पहुँचता है। यदि वह 108 किमी/घंटे की चाल से जाता है तो 20 मिनट पहले ही पहुँच जाता है। ज्ञात कीजिये उसे कितने गति से जाना चाहिए ताकि वह समय पर ऑफिस पहुँचे? [59]
Q77. यदि मैं बस से यात्रा करता हूँ तो मैं अपने कार्यालय 15 मिनट की देरी से पहुँचता हूँ। और यदि मैं कार से यात्रा करता हूँ तो 10 मिनट पहले कार्यालय पहुँच जाता हूँ। यदि मेरे घर और कार्यालय के बीच की दूरी 25 km है, तो बस और कार की औसत गति के व्युत्क्रम का अंतर, सेकंड प्रति मीटर में है: [60]
Q78. एक धावक ने कुछ गति से एक निश्चित दूरी तय की। अगर वह 3 किमी / घंटा और तेज गति से तय करता, तो उसे 20 मिनट कम समय लगता। यदि वह 1 किमी/घंटा धीमा चला होता तो उसे 10 मिनट और लगे होते। उसने जॉगिंग के द्वारा कितनी दूरी किमी में तय की? [61]
Q79. अजय एक निश्चित दूरी अपनी गति से तय करता है पर जब वह अपनी गति में 10 किमी / घंटा की कमी लाता है तो उसकी यात्रा की समयावधि 40 घंटों बढ़ जाती है जबकि यदि वह अपनी गति को अपनी सामान्य गति से 5 किमी / घंटा बढाता है तब वह अपनी मूल समय से 10 घंटा कम लेता है। उसके द्वारा तय की गई दूरी बताए? [62]
Q80. एक कार निरंतर गति से P से Q तक यात्रा करती है। यदि इसकी गति 10 किमी/घंटा बढ़ा दी जाती है, तो यह दूरी तय करने में एक घंटा कम समय लेती है। यदि गति को 10 किमी/घंटा और बढ़ाया जाता तो यह 45 मिनट और कम समय लेती है। दोनों शहरों के बीच की दूरी क्या है? [63]
Q81. रोहन अपनी साइकिल पर यात्रा कर रहा है और उसने गणना की है कि यदि वह 12 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है तो वह दोपहर 2 बजे बिंदु A पर पहुँच जाएगा। यदि वह 18 किमी / घंटा की गति से यात्रा करता है तो वह दोपहर 12 बजे वहां पहुँचेगा। दोपहर 1 बजे A तक पहुँचने के लिए उसे किस गति से यात्रा करनी होगी? [64]
Q82. रवि सुबह 8.20 बजे अपने घर से अपने स्कूल के लिए साइकिल से चलना शुरू करता है। यदि वह अपनी साइकिल 10 km/h की चाल से चलाता है, तो वह स्कूल के लिए निर्धारित समय से 8 मिनट की देरी से पहुँचता है औरा यदि वह अपनी साइकिल 16 km/h की चाल से चलता है तो वह स्कूल के लिए निर्धारित समय से 10 मिनट पहले स्कूल पहुँच जाता है। स्कूल शुरू होने का निर्धारित समय क्या है? [65]
Q83. समान समय घर छोड़कर, अमाल सुबह 10:15 बजे कार्यालय पहुँचता है, यदि वह 8 किमी / घंटा की चाल से यात्रा करता है और सुबह 9:40 बजे पहुँचता है, यदि यदि वह 15 किमी/घंटा की चाल से यात्रा करता है। सुबह 9:10 बजे घर से निकलकर, कितने किमी/घंटा की गति से, उसे सुबह 10 बजे ऑफिस पहुँचने के लिए यात्रा करनी चाहिए? [66]
Q84. जीवन और नीरू एक ही गली में रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के घर की ओर चलते हैं। अगर वे दोनों सुबह 8:00 बजे अपने घर से निकलते हैं, तो वे सुबह 8:04 बजे मिलेंगे। अगर नीरू सुबह 8:00 बजे घर से निकल जाती है, लेकिन जीवन सुबह 8:03 बजे तक घर से नहीं निकलता है, तो वे सुबह 8:05 बजे मिलेंगे। जीवन को नीरू के घर तक पैदल चलने में कितने मिनट लगते हैं? मान लें कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी स्थिर गति से चलता है। [67]
Q85. A और B ने एक ही समय पर कमशः X से Y और Y से X स्थानों से एक दूसरे की ओर चलना शुरू किया। एक दूसरे को पार करने के बाद A और B को Y और X तक पहुँचने में कमशः 2.45 घंटों और 4.05 घंटों का समय लगा। यदि B की चाल 8.4 km/h थी तो A की चाल ज्ञात कीजिएं। [68]
Q86. दो ट्रेनें, कोलकाता मेल और बॉम्बे मेल, एक ही समय पर क्रमशः कोलकाता और मुंबई स्टेशन से एक-दूसरे की ओर चलना प्रारंभ करती हैं। एक-दूसरे को पार करने के बाद, उन्हें मुंबई और कोलकाता पहुँचने के लिए क्रमशः 8 घंटों 32 मिनट और 14 घंटों 42 मिनट लगते हैं। यदि कलकत्ता मेल 105 किमी / घंटा की गति से आगे बढ़ रही है, तो बॉम्बे मेल की चाल ज्ञात करें? [69]
Q87. A और B एक ही समय पर क्रमशः X और Y स्थानों से एक दूसरे की ओर बढ़ते हुए चलना शुरू करते हैं। A की चाल B की चाल से 20% अधिक है। रास्ते में मिलने के बाद, A और B को क्रमश: Y और X तक पहुँचने में 2 1/2 घंटों और x घंटों लगते हैं। x का मान क्या है? [70]
Q88. दो व्यक्ति राम और श्याम एक साथ दो बिंदुओं A और B से सुबह 9:00 बजे विपरीत दिशा में चलना प्रारंभ करते हैं। उनमें से प्रत्येक दूसरे के शुरुआती बिंदु से चलता है। एक दूसरे को पार करने के बाद राम और श्याम को अपने गंतव्य तक पहुँचने में 80 मिनट और 45 मिनट का समय लगा। वे एक-दूसरे से किस समय मिलेंगे? [71, 72]
Q89. दो मित्र A और B शहर P और शहर Q से एक साथ निकलते हैं और स्थिर गति से Q और P की ओर यात्रा करते हैं। वे दोनों शहरों के बीच एक बिंदु पर मिलते हैं और फिर क्रमशः 54 मिनट और 24 मिनट में अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। शहर Q और शहर P के बीच पूरी यात्रा तय करने में B को कितना समय लगा? [72]
Q90. अरविन्द शहर A से शहर B तक और सुरभि शहर B से शहर A तक यात्रा करते हैं, दोनों एक ही समय पर एक ही मार्ग से यात्रा शुरू करते हैं। एक दूसरे से मिलने के बाद, अरविन्द को शहर B तक पहुँचने में 6 घंटों लगते हैं जबकि सुरभि को शहर A तक पहुँचने में 24 घंटों लगते हैं। यदि अरविन्द ने 54 किमी/घंटा की गति से यात्रा की, तो शहर A और शहर B के बीच की दूरी, किमी में कितनी है? [73]
Q91. दो चींटियाँ A और B एक बिंदु P से एक ही समय में वृत्त से शुरू होती हैं, जिसमें A घड़ी की दिशा में और B घड़ी की विपरीत दिशा में चलती है। वे पहली बार सुबह 10.00 बजे मिलते हैं जब तक A ने 60% ट्रैक को कवर कर लिया है। यदि A सुबह 10: 12 बजे P पर लौटता है, तो B, P पर लौटता है? [2, 74]