प्रश्न 1. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (उत्सव)
सूची-II (माह)
A. मकर संक्रांति
i. आषाढ़
B. नवरात्रि
ii. वैशाख
C. आखा तीज
iii. आसोज
D. गुरु पूर्णिमा
iv. माघ
(1) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
(2) A-iii, B-ii, C-iv, D-i
(3) A-iii, B-ii, C-i, D-iv
(4) A-i, B-iv, C-iii, D-ii
सही उत्तर: (1) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
प्रश्न 2. ब्यावर में निवासरत, क्रांतिकारी गतिविधियों में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह दामोदरदास राठी का जन्म कहाँ हुआ था?
(1) ब्यावर
(2) जैतारण
(3) पोकरण
(4) ओसियां
सही उत्तर: (3) पोकरण
प्रश्न 3. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्यपाल को अपने विवेकानुसार कार्य करने का अवसर उपलब्ध करवाता है?
(1) अनुच्छेद 159
(2) अनुच्छेद 162
(3) अनुच्छेद 163
(4) अनुच्छेद 164
सही उत्तर: (3) अनुच्छेद 163
प्रश्न 4. निम्न में से कौन सा विकल्प हीरालाल शास्त्री के लेखन से संबंधित नहीं है?
(1) 'प्रयास' एवं 'विद्यार्थी जीवन' (समाचार-पत्र)
(2) प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र (आत्म-कथा)
(3) प्रलय प्रतीक्षा नमोः नमः (गीत)
(4) केहर-प्रकाश (काव्य-संग्रह)
सही उत्तर: (4) केहर-प्रकाश (काव्य-संग्रह)
प्रश्न 5. राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1953 कब लागू हुआ था?
(1) 1 जून, 1953
(2) 1 जुलाई, 1953
(3) 1 जनवरी, 1954
(4) 1 जुलाई, 1954
सही उत्तर: (3) 1 जनवरी, 1954
प्रश्न 6. शिमलापाल जैवमण्डल संरक्षण क्षेत्र (बायोस्फीयर रिजर्व) भारत के किस राज्य में स्थित है?
(1) पश्चिमी बंगाल
(2) झारखण्ड
(3) कर्नाटक
(4) ओडिशा
सही उत्तर: (4) ओडिशा
प्रश्न 7. भारत के संविधान की बारहवीं अनुसूची के अन्तर्गत निम्नलिखित में से क्या आता है?
(1) पंचायतों की अधिकारिता
(2) राज्य सूची
(3) लोक सभा में सीटों का आवंटन
(4) नगरपालिकाओं की अधिकारिता
सही उत्तर: (4) नगरपालिकाओं की अधिकारिता
प्रश्न 8. अबुल फजल के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा दुर्ग "बख्तरबंद दुर्ग" है?
(1) कुंभलगढ़
(2) अचलगढ़
(3) रणथम्भौर
(4) चित्तौड़
सही उत्तर: (3) रणथम्भौर
प्रश्न 9. निम्न में से कौन सी जाति 'ढोल नृत्य' से संबंधित नहीं है?
(1) सरगड़ा
(2) माली
(3) कालबेलिया
(4) भील
सही उत्तर: (3) कालबेलिया
प्रश्न 10. भारत के संविधान में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की कितनी सदस्य संख्या उल्लिखित है?
(1) तीन
(2) सात
(3) दस
(4) संविधान में सदस्य संख्या उल्लिखित नहीं है
सही उत्तर: (4) संविधान में सदस्य संख्या उल्लिखित नहीं है
प्रश्न 11. मई 2026 में, देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की कक्षाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ कहाँ किया गया?
(1) जोधपुर जिले के मोकलावास में स्थित गौ संवर्द्धन आश्रम में
(2) अजमेर जिले के पुष्कर में स्थित श्री पुष्कर गौ आदि पशु संवर्द्धन आश्रम में
(3) जयपुर जिले के सांगानेर में स्थित श्री गोपाल गौ संवर्द्धन आश्रम में
(4) नागौर जिले के डेगाना में स्थित गौ संवर्द्धन आश्रम में
सही उत्तर: (1) जोधपुर जिले के मोकलावास में स्थित गौ संवर्द्धन आश्रम में
प्रश्न 12. इनमें से कौन राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त नहीं रहे हैं?
(1) इन्द्रजीत खन्ना
(2) राम लुभाया
(3) प्रेमसिंह मेहरा
(4) नागेन्द्र सिंह
सही उत्तर: (4) नागेन्द्र सिंह
प्रश्न 13. 20 अप्रैल, 2026 को भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड ने अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(1) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा
(2) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
(3) मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर
(4) बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
सही उत्तर: (4) बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
प्रश्न 14. 'संचार' किस आर्थिक क्रिया के अन्तर्गत आता है?
(1) द्वितीयक
(2) प्राथमिक
(3) चतुर्थक
(4) तृतीयक
सही उत्तर: (4) तृतीयक
प्रश्न 15. स्थानीय पवनों में 'बार्दोइसिला'/ बोडोइचिला निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(1) आम्र वर्षा
(2) फूलों की बौछार
(3) नॉर वेस्टर
(4) लू
सही उत्तर: (3) नॉर वेस्टर
प्रश्न 16. निम्नांकित में से कौन अजमेर-मेरवाड़ा से भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे?
(1) हरिभाऊ उपाध्याय
(2) गोकुललाल असावा
(3) बी. के. कौल
(4) मुकुट बिहारीलाल भार्गव
सही उत्तर: (4) मुकुट बिहारीलाल भार्गव
प्रश्न 17. भारत के संविधान के अनुच्छेद 75(1) के अधीन प्रधानमंत्री होता है:
(1) चयनित
(2) मनोनीत
(3) नियुक्त
(4) निर्वाचित
सही उत्तर: (3) नियुक्त
प्रश्न 18. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-क के अन्तर्गत इनमें से कौन सा मूल कर्तव्य 'नहीं' है?
(1) वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास
(2) सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा
(3) देश की रक्षा करना
(4) लोक स्वास्थ्य में सुधार
सही उत्तर: (4) लोक स्वास्थ्य में सुधार
प्रश्न 19. राजस्थान का प्रसिद्ध कांकानी औद्योगिक क्षेत्र कहाँ स्थित है?
(1) बालोतरा
(2) जोधपुर
(3) जैसलमेर
(4) फलोदी
सही उत्तर: (2) जोधपुर
प्रश्न 20. अकबर ने 1572 ई. में जोधपुर का प्रशासक किसे सौंपा था?
(1) मानसिंह (जयपुर)
(2) रामसिंह (मारवाड़)
(3) जयसिंह (जयपुर)
(4) रायसिंह (बीकानेर)
सही उत्तर: (4) रायसिंह (बीकानेर)
प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(1) करणीमाता मंदिर - देशनोक
(2) सम - जैसलमेर
(3) आयड संग्रहालय - कोटा
(4) बालसमंद झील - जोधपुर
सही उत्तर: (3) आयड संग्रहालय - कोटा (यह उदयपुर में स्थित है)
प्रश्न 22. राजस्थान के किस राजवंश के बारे में "हम्मीर महाकाव्य" से उपयोगी जानकारी मिलती है?
(1) रणथम्भौर के चौहान
(2) जैसलमेर के भाटी
(3) उदयपुर के सिसोदिया
(4) जयपुर के कच्छावा
सही उत्तर: (1) रणथम्भौर के चौहान
प्रश्न 23. 1857 के विद्रोह के दौरान, धौलपुर, ग्वालियर एवं इन्दौर के क्रांतिकारियों ने मिलकर धौलपुर राज्य की तोपों से निम्न स्थानों में से कहाँ पर आक्रमण किया था?
(1) मथुरा
(2) आगरा
(3) भरतपुर
(4) डीग
सही उत्तर: (2) आगरा
प्रश्न 24. 1918 ई. में धौलपुर में प्रथम बार आर्य समाज ने "स्वशासन" के लिए किसके नेतृत्व में आन्दोलन प्रारंभ किया था?
(1) स्वामी श्रद्धानन्द
(2) चाँदकरण शारदा
(3) ज्वाला प्रसाद
(4) यमुना प्रसाद वर्मा
सही उत्तर: (1) स्वामी श्रद्धानन्द
प्रश्न 25. 1301 ई. में रणथम्भौर में हम्मीर की किस रानी के नेतृत्व में जौहर हुआ था?
(1) रंगदेवी
(2) कर्मावती
(3) पद्मिनी
(4) सूर्यदेवी
सही उत्तर: (1) रंगदेवी
प्रश्न 26. किस रियासती शासक ने राजस्थान की रियासतों के शासकों से संविधान निर्मात्री सभा में शामिल होने का आह्वान किया था?
(1) बीकानेर के महाराजाधिराज शार्दुल सिंह
(2) जयपुर के महाराजाधिराज सवाई मानसिंह
(3) जोधपुर के महाराजाधिराज हनवंत सिंह
(4) भरतपुर के महाराजा बृजेन्द्र सिंह
सही उत्तर: (1) बीकानेर के महाराजाधिराज शार्दुल सिंह
प्रश्न 27. राव जोधा ने लोक देवता हड़बूजी की शक्ति से प्रभावित होकर उन्हें कौन सा गाँव भेंट स्वरूप प्रदान किया था?
(1) भुण्डेल
(2) हरभजमाल
(3) बेंगटी
(4) रूणेचा
सही उत्तर: (3) बेंगटी
प्रश्न 28. निम्नलिखित प्रजामंडलों में से किस राज्य के प्रजामंडल की स्थापना सबसे अंत (वर्ष 1946) में हुई थी?
(1) बाँसवाड़ा प्रजामंडल
(2) प्रतापगढ़ प्रजामंडल
(3) कुशलगढ़ प्रजामंडल
(4) झालावाड़ प्रजामंडल
सही उत्तर: (4) झालावाड़ प्रजामंडल
प्रश्न 29. शैक्षिक मनोविज्ञान की प्रकृति (Nature) के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-कौन से तत्व शामिल हैं?
A. अनुप्रयुक्त (Applied)
B. मानकात्मक (Normative)
C. सकारात्मक (Positive)
D. वैज्ञानिक (Scientific)
(1) A, B और D
(2) A, C और D
(3) A, B और C
(4) B, C और D
सही उत्तर: (2) A, C और D (शैक्षिक मनोविज्ञान सकारात्मक, अनुप्रयुक्त और वैज्ञानिक प्रकृति का होता है)
प्रश्न 30. थर्स्टन ने अपने 'प्राथमिक मानसिक क्षमताओं सिद्धांत' (Primary Mental Abilities Theory) में निम्नलिखित में से किन मानसिक क्षमताओं का उल्लेख नहीं किया है?
(a) मौखिक समझ, (b) संख्यात्मक क्षमताएँ, (c) साहचर्यात्मक क्षमताएँ, (d) स्थानिक संबंध, (e) प्रात्यक्षिक गति, (f) शब्द प्रवाह, (g) उच्च स्तरीय कौशल, (h) स्मृति, (i) आगमनात्मक तर्क
(1) केवल (a) एवं (h)
(2) केवल (d) एवं (e)
(3) केवल (c) एवं (g)
(4) केवल (f) एवं (i)
सही उत्तर: (3) केवल (c) एवं (g)
प्रश्न 31. निम्नलिखित में से कौन सा कथन आंतरिक अभिप्रेरणा (Intrinsic Motivation) के संबंध में सही नहीं है?
(1) चुनौती का संबंध इस बात से है कि कोई व्यक्ति किसी नई चुनौती से मिलने वाले रोमांच का कितना आनंद लेता है।
(2) आनंद का संबंध उस सुख से है जो किसी व्यक्ति को कार्य करने से प्राप्त होता है।
(3) निपुणता उस उपलब्धि की अनुभूति से संबंधित है, जो किसी व्यक्ति को किसी कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्राप्त होती है।
(4) प्रतिपुष्टि और प्रशंसा को आंतरिक अभिप्रेरणा के उदाहरणों के रूप में संदर्भित किया जा सकता है।
सही उत्तर: (4) प्रतिपुष्टि और प्रशंसा को आंतरिक अभिप्रेरणा के उदाहरणों के रूप में संदर्भित किया जा सकता है। (प्रशंसा व फीडबैक बाह्य अभिप्रेरणा के उदाहरण हैं)
प्रश्न 32. निम्नलिखित में से कौन से 21वीं सदी के कौशलों के 4C (Four Cs) के प्रमुख अवयव हैं?
A. आलोचनात्मक चिन्तन (Critical Thinking)
B. गणना (Computation)
C. सहयोग (Collaboration)
D. सम्प्रेषण (Communication)
E. तनाव से निपटना (Coping with stress)
(1) A, B और C
(2) A, C और D
(3) A, B और D
(4) A, D और E
सही उत्तर: (2) A, C और D (4C के तहत Critical Thinking, Collaboration, Communication और Creativity आती हैं)
प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौन सी तापजन्य (Thermal) वायुदाब पेटी है/हैं?
A. भूमध्यरेखीय न्यून वायुदाब पेटी
B. उप-ध्रुवीय न्यून वायुदाब पेटी
C. उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी
D. ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी
(1) A और B
(2) A और D
(3) B और D
(4) B और C
सही उत्तर: (2) A और D (भूमध्यरेखीय न्यून वायुदाब पेटी और ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी तापजन्य पेटियां हैं, जबकि शेष दो गतिक जन्य हैं)
प्रश्न 34. निम्नलिखित में से कौन सी नदी और उसकी सहायक नदी का युग्म सुमेलित नहीं है?
(1) सिन्धु - श्योक
(2) गोदावरी - मंजरा
(3) कावेरी - पूर्णा
(4) कृष्णा - मूसी
सही उत्तर: (3) कावेरी - पूर्णा (पूर्णा नदी गोदावरी की सहायक नदी है, कावेरी की नहीं)
प्रश्न 35. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (पर्वत श्रेणी)
सूची-II (दर्रे)
A. लद्दाख
i. बनिहाल
B. पीर पंजाल
ii. जोजी ला
C. वृहद् हिमालय
iii. फोटू ला
D. जास्कर
iv. खार्दुग ला
(1) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
(2) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
(3) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
(4) A-i, B-iv, C-iii, D-ii
सही उत्तर: (1) A-iv, B-i, C-ii, D-iii
प्रश्न 36. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत में तिलहन विकास के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
A. 2014-15 और 2024-25 के मध्य तिलहन के अन्तर्गत क्षेत्रफल में 22 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई।
B. 2014-15 और 2024-25 के मध्य तिलहन उत्पादकता में लगभग 31 प्रतिशत वृद्धि हुई।
(1) केवल A सही है
(2) केवल B सही है
(3) A और B दोनों सही हैं
(4) A और B दोनों गलत हैं
सही उत्तर: (2) केवल B सही है
प्रश्न 37. 30 नवम्बर, 2025 तक भारत में कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) का प्रतिशत भाग कितना था?
(1) 45.05%
(2) 52.80%
(3) 49.83%
(4) 21.0%
सही उत्तर: (2) 52.80%
प्रश्न 38. केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित "राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन" के विषय में निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) इसने सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 2023 के 12.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 2047 में 25 प्रतिशत अर्थात् लगभग दो गुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
(ii) मिशन का एक और लक्ष्य 2047 तक 143 मिलियन रोजगार के सृजन का है।
(1) केवल (i) सत्य है
(2) केवल (ii) सत्य है
(3) (i) और (ii) दोनों सत्य हैं
(4) ना तो (i) और ना ही (ii) सत्य है
सही उत्तर: (1) केवल (i) सत्य है
प्रश्न 39. भारत की संविधान सभा में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने अपना प्रथम औपचारिक उद्बोधन किस तारीख को दिया था?
(1) 13 दिसम्बर, 1946
(2) 16 दिसम्बर, 1946
(3) 17 दिसम्बर, 1946
(4) 15 दिसम्बर, 1946
सही उत्तर: (3) 17 दिसम्बर, 1946
प्रश्न 40. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता वाली 'मौलिक अधिकार उप-समिति' से सम्बद्ध थे?
(1) जवाहरलाल नेहरू
(2) वल्लभभाई पटेल
(3) जे.बी. कृपलानी
(4) राजेन्द्र प्रसाद
सही उत्तर: (3) जे.बी. कृपलानी (मौलिक अधिकार उप-समिति के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे)
प्रश्न 41. राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के स्थानांतरण (Transfer) के सन्दर्भ में राष्ट्रपति के लिए क्या आवश्यक है?
(1) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति की सलाह
(2) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति का परामर्श
(3) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति की राय
(4) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति की अनुशंसा
सही उत्तर: (2) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति का परामर्श
प्रश्न 42. निम्नांकित में से राजस्थान में किस संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) के क्षेत्राधिकार में अधिकतम संख्या में जिले हैं?
(1) संभागीय आयुक्त, जयपुर
(2) संभागीय आयुक्त, जोधपुर
(3) संभागीय आयुक्त, उदयपुर
(4) संभागीय आयुक्त, भरतपुर
सही उत्तर: (2) संभागीय आयुक्त, जोधपुर
प्रश्न 43. 3 मार्च, 1952 से 1 नवंबर, 1952 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान टीकाराम पालीवाल ने निम्नलिखित में से किस विभाग का कार्यभार नहीं संभाला था?
(1) गृह
(2) सामान्य प्रशासन
(3) वित्त
(4) आयोजना
सही उत्तर: (3) वित्त
प्रश्न 44. राजस्थान सरकार, राजस्व विभाग (ग्रुप-6) के दिनांक 29/04/2026 के परिपत्र के अनुसार, खातेदार के पास भूमि तक पहुँच मार्ग उपलब्ध नहीं होने पर, राजकीय भूमि की पट्टी (अधिकतम चौड़ाई 20 फ़ीट), पहुँच मार्ग प्रयोजन हेतु कृषि भूमि की प्रचलित डी.एल.सी. की कितने गुना दर से भुगतान करने पर आवंटित की जाएगी?
(1) दो
(2) चार
(3) तीन
(4) अनुमोदित कृषि भूमि दर के बराबर
सही उत्तर: (1) दो
प्रश्न 45. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
प्रश्न 46. निम्न में से कौन सी राजस्थानी "पवाड़ा साहित्य" की विशेषताएँ हैं?
A. उत्पत्ति का आधार लोकगीत
B. मौखिक परम्परा
C. संगीत एवं नृत्य का अभिन्न साहचर्य
D. वीर-चरित्र कथा एवं उपदेशात्मक प्रवृत्ति
(1) केवल A एवं B
(2) केवल B एवं C
(3) केवल A, B एवं C
(4) सभी A, B, C एवं D
सही उत्तर: (4) सभी A, B, C एवं D
प्रश्न 47. राजस्थान विधान सभा प्रक्रिया नियम के अनुसार, लोकहित के किसी विषय पर चर्चा हेतु प्रस्ताव की सूचना लिखित रूप में निम्नलिखित में से किसे संबोधित की जाएगी?
(1) प्रमुख सचिव, राजस्थान विधान सभा को
(2) अध्यक्ष, राजस्थान विधान सभा को
(3) केबिनेट मंत्री, सम्बन्धित विभाग को
(4) मुख्यमंत्री, राजस्थान को
सही उत्तर: (1) प्रमुख सचिव, राजस्थान विधान सभा को
प्रश्न 48. राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 की निम्नलिखित में से किस धारा के अन्तर्गत लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त न्यास या लाभ का कोई पद धारण नहीं करेगा?
(1) धारा 2
(2) धारा 3
(3) धारा 4
(4) धारा 5
सही उत्तर: (3) धारा 4
प्रश्न 49. जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट और यूनाइटेड प्रेस क्लब द्वारा अप्रैल-मई 2026 में आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
कथन-A : यह जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का द्वितीय संस्करण था जिसका आयोजन जयपुर में किया गया।
कथन-B : इसके फाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 5 विकेट से हराया।
(1) A तथा B दोनों कथन सत्य हैं।
(2) A तथा B दोनों कथन असत्य हैं।
(3) कथन A असत्य तथा कथन B सत्य है।
(4) कथन A सत्य तथा कथन B असत्य है।
सही उत्तर: (2) A तथा B दोनों कथन असत्य हैं।
प्रश्न 50. ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट टेक्निकल ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अप्रैल, 2026 में बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित "एक्सीलेंस अवार्ड 2026" कार्यक्रम में राजस्थान के किस व्यक्ति को "नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया?
(1) इंस्पेक्टर दिनेश सिंह
(2) Inspector रविन्द्र सिंह
(3) इंस्पेक्टर दिलीप सिंह
(4) इंस्पेक्टर रणधीर सिंह
सही उत्तर: (1) इंस्पेक्टर दिनेश सिंह
प्रश्न 51. पीटभूमि पारिस्थितिक तंत्र (Peatland Ecosystem) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. ये पृथ्वी के लगभग 10 प्रतिशत भू-भाग पर आवरित है।
B. जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए इनकी रक्षा करना महत्त्वपूर्ण है।
C. स्थानीय रूप से ये पानी को विनियमित और शुद्ध करने में मदद करते हैं।
(1) केवल A
(2) केवल A और C
(3) केवल B और C
(4) A, B और C
सही उत्तर: (3) केवल B और C
प्रश्न 52. UNFPA की 'विश्व जनसंख्या स्थिति रिपोर्ट-2025' के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) क्या है?
(1) 1.6%
(2) 1.9%
(3) 1.0%
(4) 2.1%
सही उत्तर: (2) 1.9%
प्रश्न 53. भारत में नागरिकता (Citizenship) से सम्बन्धित प्रावधानों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) भारत के संविधान के अनुच्छेद 5 में प्रयुक्त 'प्रत्येक व्यक्ति' शब्द में केवल प्राकृतिक (स्वाभाविक) व्यक्ति शामिल हैं, निगमों और कम्पनियों जैसी कानूनी संस्थाएँ नहीं।
(II) भारत के संविधान के अनुच्छेद 5 के अन्तर्गत भारत का नागरिक होने के लिए पहली अनिवार्य पूर्वशर्त यह है कि व्यक्ति का भारत के राज्यक्षेत्र में अधिवास (Domicile) होना चाहिए।
(1) केवल (I) सही है
(2) केवल (II) सही है
(3) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
(4) न तो (I), न ही (II) सही है
सही उत्तर: (3) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
प्रश्न 54. समता के मूल अधिकार के संदर्भ में, संविधान के अनुच्छेद 18 के न्यायिक निर्वचन से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) पद्म पुरस्कार अलंकरण कुलीनता की उपाधियाँ नहीं है और न ही अनुच्छेद 18 का उल्लंघन हैं।
(II) ये पुरस्कार अलंकरण प्राप्तकर्ता के नाम के पहले या बाद में प्रयोग किए जा सकते हैं।
(1) केवल (I) सही है
(2) केवल (II) सही है
(3) (I) व (II) दोनों सही हैं
(4) न तो (I), न ही (II) सही है
सही उत्तर: (1) केवल (I) सही है (पद्म पुरस्कारों को प्राप्तकर्ता के नाम के आगे या पीछे उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता)
प्रश्न 55. निम्नलिखित में से कौन सा पंचशील के पाँच सिद्धांतों (Five Principles of Panchsheel) में सम्मिलित नहीं है?
(1) पारस्परिक गैर-आक्रामकता
(2) घरेलू मामलों में पारस्परिक हस्तक्षेप
(3) समानता और पारस्परिक लाभ
(4) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व
सही उत्तर: (2) घरेलू मामलों में पारस्परिक हस्तक्षेप (पंचशील का सिद्धांत 'घरेलू मामलों में पारस्परिक हस्तक्षेप न करना' यानी 'गैर-हस्तक्षेप' की बात करता है)
प्रश्न 56. एरिक्सन के मनो-सामाजिक विकास सिद्धान्त में 'उद्योग बनाम हीनता' (Industry vs. Inferiority) चरण के पहले और बाद में क्रमशः कौन से चरण आते हैं?
(1) पहल बनाम ग्लानि और आत्मीयता बनाम अलगाव
(2) पहल बनाम ग्लानि और पहचान बनाम भूमिका भ्रम
(3) स्वायत्तता बनाम लज्जा और पहचान बनाम भूमिका भ्रम
(4) पहचान बनाम भूमिका भ्रम और आत्मीयता बनाम अलगाव
सही उत्तर: (2) पहल बनाम ग्लानि और पहचान बनाम भूमिका भ्रम
प्रश्न 57. विकासात्मक प्रक्रिया में, जब विकास प्रभावशाली अनुभवों की प्रतिक्रिया में परिवर्तन के लिए खुला होता है, तो उसे क्या कहा जाता है?
(1) स्थिरता (Stability)
(2) लचीलापन (Plasticity)
(3) प्रकृति (Nature)
(4) जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy)
सही उत्तर: (2) लचीलापन (Plasticity)
प्रश्न 58. निम्नलिखित में से कौन सा परोक्ष पुनर्बलन (Vicarious Reinforcement) का उदाहरण नहीं है?
(1) ईमानदारी के लिए मित्र को पुरस्कार मिलते देखना
(2) अच्छे व्यवहार के लिए स्वयं पुरस्कार प्राप्त करना
(3) किसी को प्रशंसा मिलते देखकर उसके व्यवहार की नकल करना
(4) अच्छे व्यवहार के लिए दूसरे को प्रशंसा मिलते देख, वैसा व्यवहार अपनाना
सही उत्तर: (2) अच्छे व्यवहार के लिए स्वयं पुरस्कार प्राप्त करना (यह प्रत्यक्ष पुनर्बलन का उदाहरण है)
प्रश्न 59. अधिगम (Learning) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(1) अधिगम एक प्रक्रिया है, उत्पाद नहीं।
(2) अधिगम के कारण होने वाले व्यवहारगत परिवर्तन अनुकूल या प्रतिकूल हो सकते हैं।
(3) मूल प्रवृत्तियाँ एवं प्रतिवर्त क्रियाएँ अधिगम नहीं हैं।
(4) अधिगम में अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार के परिवर्तन शामिल होते हैं।
सही उत्तर: (4) अधिगम में अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार के परिवर्तन शामिल होते हैं। (अधिगम में व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन ही शामिल होते हैं, अस्थायी परिवर्तन थकान या बीमारी के कारण होते हैं जो अधिगम नहीं हैं)
प्रश्न 60. व्यक्तित्व मापन की प्रक्षेपी तकनीकों (Projective Techniques) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(1) प्रक्षेपी तकनीकें कई मायनों में मनोमितीय परीक्षणों से भिन्न होती हैं।
(2) उद्दीपक अपेक्षाकृत या पूर्ण रूप से संरचित होते हैं और स्पष्ट रूप से परिभाषित होते हैं।
(3) विषय की प्रतिक्रियाएँ ना तो सही होती हैं, ना ही गलत।
(4) प्रक्षेपी तकनीकों का अंकन एवं व्याख्या कभी-कभी व्यक्तिनिष्ठ होती हैं।
सही उत्तर: (2) उद्दीपक अपेक्षाकृत या पूर्ण रूप से संरचित होते हैं और स्पष्ट रूप से परिभाषित होते हैं। (प्रक्षेपी तकनीकों में उद्दीपक हमेशा असंरचित और अस्पष्ट होते हैं)
प्रश्न 61. मेयर-सेलोवी के संवेगात्मक बुद्धि (Emotional Intelligence) के प्रतिमान में भावनाओं के प्रत्यक्षीकरण (Perceiving Emotions) के तुरन्त बाद कौन सा घटक आता है?
(1) भावनाओं को समझना
(2) भावनाओं का उपयोग कर विचारों को सुगम बनाना
(3) भावनाओं को व्यक्त करना
(4) भावनाओं का प्रबंधन करना
सही उत्तर: (2) भावनाओं का उपयोग कर विचारों को सुगम बनाना (Using Emotions to Facilitate Thought)
प्रश्न 62. कौन से सिद्धान्त के अनुसार अभिप्रेरणा, जैविक आवश्यकताओं द्वारा आंतरिक संतुलन (Homeostasis) बनाए रखने के लिए संचालित होती है?
सही उत्तर: (3) प्रणोद न्यूनीकरण सिद्धान्त (क्लार्क हल का प्रणोद न्यूनीकरण सिद्धान्त समस्थापन/आंतरिक संतुलन पर आधारित है)
प्रश्न 63. समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) के संबंध में नीचे दो कथन दिए गए हैं, सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A): समावेशी शिक्षा केवल दिव्यांगों को मुख्य धारा में शामिल करने तक सीमित है।
(B): समावेशी शिक्षा का अर्थ है सभी को अपनाना।
(1) (A) एवं (B) दोनों सत्य हैं
(2) (A) एवं (B) दोनों असत्य हैं
(3) (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है
(4) (A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य है
सही उत्तर: (4) (A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य है
प्रश्न 64. वन विभाग, राजस्थान के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-25 के अनुसार, राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्रफल के सापेक्ष कुल वनावरण एवं वृक्षावरण (Forest & Tree Cover) कितना प्रतिशत है?
(1) 7.84%
(2) 9.60%
(3) 8.00%
(4) 6.40%
सही उत्तर: (1) 7.84%
प्रश्न 65. निम्नलिखित में से कौन सा अरावली शिखर रघुनाथगढ़ (1055 मी.) से नीचा और बैराठ (704 मी.) से ऊँचा है?
(1) भानगढ़
(2) बाबाई
(3) सिरावास
(4) जयगढ़
सही उत्तर: (2) बाबाई (बाबाई की ऊँचाई 780 मीटर है, जो रघुनाथगढ़ से कम और बैराठ से अधिक है)
प्रश्न 66. सूची-I (पशुधन) को सूची-II (नस्ल) से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
प्रश्न 67. निम्नांकित में से कौन सा डामोर जनजाति (Damor Tribe) के संदर्भ में सही है/हैं?
A. यह जनजाति मुख्यतः डूंगरपुर व बाँसवाड़ा जिलों में निवास करती है।
B. इनके गाँव की सबसे छोटी इकाई 'फलाँ' कहलाती है।
C. ये केवल गेहूँ तथा मक्का की खेती करते हैं।
(1) केवल A और B
(2) केवल B
(3) केवल B और C
(4) केवल A
सही उत्तर: (1) केवल A और B
प्रश्न 68. हल्दीघाटी युद्ध के पश्चात् मेवाड़ पर विजय हेतु 1577 से 1579 ई. तक अकबर के निर्देश पर शाहबाज खान ने कितनी बार सैनिक अभियान किये थे?
(1) एक
(2) दो
(3) तीन
(4) चार
सही उत्तर: (3) तीन
प्रश्न 69. गोविंद गिरी द्वारा स्थापित 'सम्प सभा' (Samp Sabha) के निम्नलिखित में से कौन सा/से प्रमुख उद्देश्य था/थे?
A. मादक द्रव्यों का परित्याग
B. बैठ-बेगार का विरोध
C. स्वदेशी को प्रोत्साहन
(1) केवल A
(2) केवल B
(3) केवल B और C
(4) सभी A, B और C
सही उत्तर: (4) सभी A, B और C
प्रश्न 70. महाराणा जगतसिंह प्रथम के काल में निर्मित चित्रकला की मेवाड़ी शैली के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
I. इस काल में साहबदीन द्वारा 'भागवत' और 'आर्ष रामायण' का चित्रण किया गया था।
II. चित्रकार मनोहर ने 1649 ई. में रामायण का चित्रण किया।
III. चित्रों में गहरे लाल रंग (हिंगलू) का अत्यधिक प्रयोग किया गया।
(1) केवल I और II
(2) केवल II और III
(3) केवल I और III
(4) I, II और III
सही उत्तर: (4) I, II और III
प्रश्न 71. निम्नांकित संत और उनके साहित्य को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I (सन्त)
सूची-II (साहित्य)
A. रामचरण
i. संत सुधासार
B. चरणदास
ii. शब्द प्रकाश
C. नाभादास
iii. धर्म जहाज
D. दादू
iv. भक्तमाल
(1) A-ii, B-iii, C-iv, D-i
(2) A-iii, B-iv, C-i, D-ii
(3) A-i, B-ii, C-iii, D-iv
(4) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
सही उत्तर: (1) A-ii, B-iii, C-iv, D-i (रामचरण - शब्द प्रकाश, चरणदास - धर्म जहाज, नाभादास - भक्तमाल, दादू - संत सुधासार)
प्रश्न 72. अलाउद्दीन खिलजी के चाचा जलालुद्दीन खिलजी ने रणथम्भौर अभियान के दौरान निम्नलिखित में से किन दुर्गों पर अधिकार नहीं किया था?
A. मंदावर, B. झायन, C. रणथम्भौर, D. चित्तौड़
(1) केवल A और B
(2) केवल C और D
(3) केवल A, B और C
(4) A, B, C और D
सही उत्तर: (2) केवल C और D (जलालुद्दीन खिलजी ने मंदावर और झायन को जीता था लेकिन रणथम्भौर और चित्तौड़ पर अधिकार नहीं कर पाया था)
प्रश्न 73. शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए:
S1: शैक्षिक मनोविज्ञान प्रभावी शिक्षण विधियों में योगदान देता है।
S2: यह कक्षा के वातावरण की अनदेखी करता है और केवल सिद्धान्त पर ध्यान केन्द्रित करता है।
(1) S1 और S2 दोनों सही हैं
(2) S1 और S2 दोनों गलत हैं
(3) S1 सही है, किन्तु S2 गलत है
(4) S1 गलत है, किन्तु S2 सही है
सही उत्तर: (3) S1 सही है, किन्तु S2 गलत है
प्रश्न 74. एक शिक्षक विद्यार्थियों के एक समूह में 'प्रतिक्रिया समय' (Reaction Time) में भिन्नता का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रकार की वैयक्तिक भिन्नता को किस श्रेणी में वर्गीकृत किया जा सकता है?
(1) मानसिक भिन्नताएँ
(2) भावनात्मक भिन्नताएँ
(3) शारीरिक क्षमता में भिन्नताएँ
(4) अभिवृत्ति में भिन्नताएँ
सही उत्तर: (3) शारीरिक क्षमता में भिन्नताएँ
प्रश्न 75. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व शास्त्रीय अनुबंधन (Classical Conditioning) की मूल प्रक्रिया से संबंधित नहीं है, जो अनुबंधन की प्रक्रिया को पूरा करता है?
(1) अधिगमरहित उद्दीपक
(2) अनैच्छिक प्रतिक्रिया
(3) अनुबंधित उद्दीपक
(4) तटस्थ उद्दीपक
सही उत्तर: (4) तटस्थ उद्दीपक
प्रश्न 76. निम्नलिखित कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए:
A: अस्वीकरण (Denial) वास्तविकता को स्वीकार करने से सचेत रूप से इंकार करना है।
B: यह व्यक्ति को दुश्चिन्ता से बचाता है।
(1) A और B दोनों सही हैं
(2) A और B दोनों गलत हैं
(3) A गलत है, किन्तु B सही है
(4) A सही है, किन्तु B गलत है
सही उत्तर: (3) A गलत है, किन्तु B सही है (अस्वीकरण अचेतन रूप से काम करता है, सचेत रूप से नहीं)
प्रश्न 77. ऑलपोर्ट के शीलगुण सिद्धांत (Allport's Trait Theory) के अंतर्गत निम्नलिखित व्यक्तित्व शीलगुणों की श्रेणियों को उनके संबंधित उदाहरणों के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-I (शीलगुण)
सूची-II (उदाहरण)
(i) कार्डिनल शीलगुण
(a) शैरिल को पारंपरिक कपड़े पसंद हैं
(ii) केन्द्रीय शीलगुण
(b) महात्मा गांधी का अहिंसावाद
(iii) गौण शीलगुण
(c) एंजेला एक निष्ठावान लड़की है
(1) (i)-(b), (ii)-(c), (iii)-(a)
(2) (i)-(a), (ii)-(b), (iii)-(c)
(3) (i)-(c), (ii)-(a), (iii)-(b)
(4) (i)-(b), (ii)-(a), (iii)-(c)
सही उत्तर: (1) (i)-(b), (ii)-(c), (iii)-(a)
प्रश्न 78. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है? (राजस्थान के प्रमुख उद्योग एवं उनकी अवस्थिति)
(1) द कृष्णा मिल्स - ब्यावर
(2) मेवाड शुगर मिल्स - भोपालसागर
(3) राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स - डीडवाना
(4) हाईटेक प्रिसिजन ग्लास फैक्ट्री - कोटा
सही उत्तर: (4) हाईटेक प्रिसिजन ग्लास फैक्ट्री - कोटा (यह धौलपुर में स्थित है)
प्रश्न 79. मेवाड़ के किस शासक के शासनकाल में जावर (उदयपुर) में जस्ता व चाँदी की खानों का पता चला था?
(1) राणा कुम्भा
(2) राणा लाखा (लक्ष्मण सिंह)
(3) राणा हम्मीर
(4) महाराणा मोकल
सही उत्तर: (2) राणा लाखा (लक्ष्मण सिंह)
प्रश्न 80. राजस्थान में प्रसिद्ध 'छप्पनिया अकाल' किस विक्रम संवत में पड़ा था?
(1) वि.सं. 1956
(2) वि.सं. 1856
(3) वि.सं. 2056
(4) वि.सं. 1900
सही उत्तर: (1) वि.सं. 1956 (ईस्वी सन् 1899-1900)
प्रश्न 81. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल को विधानमंडल के विश्रांतिकाल में अध्यादेश (Ordinance) प्रख्यापित करने की शक्ति प्राप्त है?
(1) अनुच्छेद 123
(2) अनुच्छेद 213
(3) अनुच्छेद 156
(4) अनुच्छेद 200
सही उत्तर: (2) अनुच्छेद 213 (राष्ट्रपति को अनुच्छेद 123 के तहत यह शक्ति प्राप्त है)
प्रश्न 82. 'बम नृत्य' राजस्थान के किस सांस्कृतिक क्षेत्र का अत्यंत लोकप्रिय और प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
(1) शेखावाटी
(2) मारवाड़
(3) अलवर-भरतपुर (मेवात)
(4) वागड़
सही उत्तर: (3) अलवर-भरतपुर (मेवात) (यह नई फसल के आने की खुशी में किया जाता है)
प्रश्न 83. बुद्धि के 'द्वि-कारक सिद्धान्त' (Two-Factor Theory) का प्रतिपादन निम्नलिखित में से किसने किया था?
(1) एडवर्ड थॉर्नडाइक
(2) चार्ल्स स्पीयरमैन
(3) अल्फ्रेड बिने
(4) लुई थर्स्टन
सही उत्तर: (2) चार्ल्स स्पीयरमैन (उन्होंने सामान्य कारक 'G' और विशिष्ट कारक 'S' की अवधारणा दी थी)
प्रश्न 84. राजस्थान की किस नदी को 'रुण्डित नदी' या 'अर्जुन की गंगा' के नाम से भी जाना जाता है?
(1) बाणगंगा
(2) घग्घर
(3) कांतली
(4) लूनी
सही उत्तर: (1) बाणगंगा (यह जयपुर की बैराठ पहाड़ियों से निकलती है)
प्रश्न 85. 'बिजोलिया किसान आन्दोलन' के दौरान वर्ष 1916 ई. में स्थापित 'किसान पंच बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया था?
(1) साधु सीताराम दास
(2) मन्ना पटेल
(3) विजय सिंह पथिक
(4) हरिभाऊ उपाध्याय
सही उत्तर: (2) मन्ना पटेल (विजय सिंह पथिक ने इस बोर्ड की स्थापना की थी और इसका अध्यक्ष मन्ना पटेल को बनाया था)
प्रश्न 86. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष एवं सदस्यों की संख्या तथा उनकी सेवा शर्तों का निर्धारण करने की शक्ति किसके पास सुरक्षित है?
(1) भारत के राष्ट्रपति
(2) राजस्थान के मुख्यमंत्री
(3) राजस्थान के राज्यपाल
(4) राजस्थान विधान सभा
सही उत्तर: (3) राजस्थान के राज्यपाल (संविधान के अनुच्छेद 318 के तहत)
प्रश्न 87. राजस्थान में शीतकाल में होने वाली वर्षा (मावट) निम्नलिखित में से किस भौगोलिक विक्षोभ के कारण होती है?
(1) दक्षिण-पश्चिम मानसून
(2) बंगाल की खाड़ी के चक्रवात
(3) भूमध्यसागरीय चक्रवात (पश्चिमी विक्षोभ)
(4) अरब सागर की शाखा
सही उत्तर: (3) भूमध्यसागरीय चक्रवात (पश्चिमी विक्षोभ / Western Disturbances)
प्रश्न 88. निम्नलिखित में से कौन सी ठंडी महासागरीय धारा (Cold Ocean Current) नहीं है?
(1) कनारी धारा
(2) कैलिफोर्निया धारा
(3) ब्राजील धारा
(4) ओयाशियो धारा
सही उत्तर: (3) ब्राजील धारा (यह एक गर्म महासागरीय धारा है)
प्रश्न 89. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य में 'मुख्यमंत्री' की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है?
(1) अनुच्छेद 163
(2) अनुच्छेद 164
(3) अनुच्छेद 165
(4) अनुच्छेद 166
सही उत्तर: (2) अनुच्छेद 164 (अनुच्छेद 164(1) के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सलाह पर करेगा)
प्रश्न 90. राजस्थान का प्रसिद्ध 'बेणेश्वर मेला' किस जिले में और किस नदी के संगम पर आयोजित होता है?
(1) डूंगरपुर - सोम, माही व जाखम
(2) बाँसवाड़ा - माही व अनास
(3) प्रतापगढ़ - जाखम व सोम
(4) उदयपुर - साबरमती व वाकल
सही उत्तर: (1) डूंगरपुर - सोम, माही व जाखम (इसे 'वागड़ का कुंभ' भी कहा जाता है और यह माघ पूर्णिमा को आयोजित होता है)
प्रश्न 91. कुसमायोजन (Maladjustment) से बचने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अपनाया गया 'प्रक्षेपण' (Projection) निम्नलिखित में से किस प्रकार की रक्षा युक्ति है?
(1) अपनी कमियों या दोषों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना
(2) अपनी इच्छाओं का दमन करना
(3) भूतकाल की सुखद यादों में खो जाना
(4) अपनी सामाजिक स्थिति से समझौता कर लेना
सही उत्तर: (1) अपनी कमियों या दोषों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना (जैसे- परीक्षा में फेल होने पर पेन या किस्मत को दोष देना)
प्रश्न 92. राजस्थान की किस झील को 'ढेबर झील' (Dhebar Lake) के नाम से भी जाना जाता है?
(1) राजसमंद झील
(2) जयसमंद झील
(3) फतहसागर झील
(4) आनासागर झील
सही उत्तर: (2) जयसमंद झील (यह राजस्थान की सबसे बड़ी कृत्रिम मीठे पानी की झील है, जिसका निर्माण महाराणा जयसिंह ने गोमती नदी पर बांध बनवाकर करवाया था)
प्रश्न 93. स्वतंत्रता सेनानी 'सागरमल गोपा' का संबंध राजस्थान की किस रियासत से था?
(1) जोधपुर
(2) बीकानेर
(3) जैसलमेर
(4) कोटा
सही उत्तर: (3) जैसलमेर (इन्होंने 'जैसलमेर का गुंडाराज' और 'आजादी के दीवाने' जैसी प्रसिद्ध पुस्तकें लिखी थीं)
प्रश्न 94. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है। इस समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
(1) राज्य का राज्यपाल
(2) राज्य का मुख्यमंत्री
(3) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(4) राज्य का गृह मंत्री
सही उत्तर: (2) राज्य का मुख्यमंत्री (इस समिति में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य का गृह मंत्री और विधानसभा में विपक्ष का नेता शामिल होते हैं)
प्रश्न 95. 'गरजती चालीसा' (Roaring Forties), 'प्रचंड पचासा' (Furious Fifties) और 'चीखती साठा' (Shrieking Sixties) क्या हैं?
(1) उत्तरी गोलार्ध की चक्रवातीय पवनें
(2) दक्षिणी गोलार्ध की पछुआ पवनें (Westerly Winds)
(3) भूमध्यरेखीय शांत पेटियां
(4) ध्रुवीय पूर्वी पवनें
सही उत्तर: (2) दक्षिणी गोलार्ध की पछुआ पवनें (विशाल महासागरीय विस्तार के कारण दक्षिणी गोलार्ध में ये पवनें अत्यंत तीव्र वेग से चलती हैं)
प्रश्न 96. गिलफोर्ड द्वारा प्रतिपादित 'बुद्धि संरचना मॉडल' (Structure of Intellect Model) में प्रारंभ में कुल कितने कोष्ठक या कारक थे?
(1) 120
(2) 150
(3) 180
(4) 200
सही उत्तर: (1) 120 (प्रारंभ में 120 कारक थे (5×4×6), बाद में यह संशोधित होकर 150 और अंत में 180 हुए)
प्रश्न 97. राजस्थान का कौन सा खनिज उत्पादन में एकाधिकार (Monopoly) है?
(1) वोलेस्टोनाइट और जास्पर
(2) ताँबा और लोहा
(3) कोयला और जिप्सम
(4) मैंगनीज और बॉक्साइट
सही उत्तर: (1) वोलेस्टोनाइट और जास्पर (इनके उत्पादन में राजस्थान का भारत में लगभग शत-प्रतिशत एकाधिकार है)
प्रश्न 98. सुप्रसिद्ध ग्रंथ 'वीर सतसई' और 'वंश भास्कर' के रचयिता कौन हैं?
(1) कन्हैयालाल सेठिया
(2) सूर्यमल्ल मीशण
(3) चंद्रबरदाई
(4) विजयदान देथा
सही उत्तर: (2) सूर्यमल्ल मीशण (ये बूंदी के हाड़ा शासक महाराव रामसिंह के दरबारी कवि थे)
प्रश्न 99. राजस्थान राज्य सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख कौन होते हैं?
(1) गृह सचिव
(2) मुख्य सचिव (Chief Secretary)
(3) राज्यपाल के सचिव
(4) मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव
सही उत्तर: (2) मुख्य सचिव (Chief Secretary)
प्रश्न 100. राजस्थान का राज्य खेल कौन सा है और इसे किस वर्ष राज्य खेल घोषित किया गया था?
Read our FAQs to understand how Classroom Mentor helps students with quality educational resources, study materials, notes, and smart learning support.
Classroom Mentor is a dynamic educational platform dedicated to helping students learn smarter and achieve academic success. Our blog provides high-quality study materials, notes, educational resources, and learning tools designed to make education simple, accessible, and effective for everyone
We aim to create a smart and engaging learning experience that helps students grow academically and prepare confidently for their future goals.
Is Classroom Mentor reliable?
Yes, Classroom Mentor provides trusted educational content,
well-structured notes, study materials, and learning resources
designed to help students improve understanding and academic performance.
What type of study materials are available?
We provide notes, question answers, exam preparation materials,
educational guides, and smart learning resources for students
across different subjects and classes.
Can I access the content for free?
Yes, most of the educational resources and learning materials
available on Classroom Mentor can be accessed completely free
by students and learners.
How often is new content added?
We regularly update the website with fresh educational articles,
study notes, exam preparation content, and useful learning resources
for students.
Is Classroom Mentor mobile-friendly?
Yes, Classroom Mentor is fully responsive and works smoothly on
mobile phones, tablets, laptops, and desktop devices for a better
learning experience.
Can students request specific study topics?
Yes, students can contact us and suggest topics, notes, or educational
content they would like to see on Classroom Mentor in the future.
NCERT Study Material
Free NCERT Solutions, Notes, Important Questions, MCQs, Previous Year Questions and Study Materials for CBSE Board Students.
Classroom Mentor provides responsive and student-friendly educational content specially designed to support smart learning and academic growth.
Do you provide exam preparation resources?
Yes, Classroom Mentor offers exam preparation notes, important questions,
revision materials, and study guides to help students prepare effectively.
Can I use Classroom Mentor on mobile devices?
Absolutely! Classroom Mentor is fully optimized for mobile devices,
allowing students to study anytime and anywhere with ease.
Are the study notes easy to understand?
Yes, all study materials are written in a simple and student-friendly
manner to make learning easier and more effective.
Do you update educational content regularly?
We continuously publish updated educational articles, notes, and learning
resources to provide students with fresh and useful content.
Can beginners use Classroom Mentor?
Yes, our platform is designed for all learners, including beginners,
with easy explanations and step-by-step learning support.
How does Classroom Mentor help students?
Classroom Mentor helps students by providing quality study materials,
educational resources, exam support, and simple explanations to improve
academic performance.
The Perfect Solution to Improve Your Learning Experience!
0 Comments