Sub. Inspector Comb. Comp. (Re-Exam) 2021 - General Hindi Paper Solution

Sub. Inspector Comb. Comp. (Re-Exam) 2021 - General Hindi Paper Solution

Sub. Inspector Comb. Comp. (Re-Exam) 2021 (Home Dept.)

Paper Code: X5
Subject: General Hindi
Paper: I
Max Marks: 200
Time: 2:00 Hours
General Hindi Answer Key Overview 100 Qs 200 Marks Negative $-1/3$ Code X5
Q1. किस विकल्प के सभी शब्द विदेशी नहीं हैं?
  • (1) हलवा, चीकू
  • (2) कूपन, संतरा
  • (3) कबड्डी, कवच
  • (4) रिक्शा, दंगल
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) कबड्डी, कवच
Q2. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य नहीं है -
  • (1) इस प्रकार यहाँ भाँति-भाँति के आविष्कार हुए।
  • (2) आपका यह मत ग्राह्ययोग्य है।
  • (3) उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं।
  • (4) यहाँ शत्रु से खतरे का डर है।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) इस प्रकार यहाँ भाँति-भाँति के आविष्कार हुए।
Q3. किस विकल्प में अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही है?
  • (1) NORMATIVE - प्रामाणिक
  • (2) NORM - सामान्य
  • (3) NOMINATION - नामिति
  • (4) NEGLIGIBLE - उपेक्षा
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) NORMATIVE - प्रामाणिक
Q4. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है -
  • (1) वृक्षों पर कोयल कूक रही है।
  • (2) ऐसी एक-आध बातें सुनकर दुःख होता है।
  • (3) श्रोताओं में कई श्रेणियों के लोग थे।
  • (4) मेरे आँसू से रूमाल भीग गया।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) श्रोताओं में कई श्रेणियों के लोग थे।
Q5. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द पुल्लिंग नहीं है?
  • (1) छाप
  • (2) दल
  • (3) रुख
  • (4) पान
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) छाप
Q6. निम्नलिखित में से अन्य पुरुष का उदाहरण है -
  • (1) हम हवा के बिना नहीं जी सकते।
  • (2) तुम अभी तक कहाँ थे?
  • (3) वह तो ग्वाल है।
  • (4) तुम बड़े निष्ठुर हो।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) वह तो ग्वाल है।
Q7. पारिभाषिक शब्द 'SUBMISSION' का हिन्दी शब्द नहीं है -
  • (1) प्रस्तुतीकरण
  • (2) निवेदन
  • (3) विनम्र
  • (4) अधीनता
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) विनम्र
Q8. किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय है?
  • (1) रात भर जागना अच्छा नहीं होता।
  • (2) वह सामने रहता है।
  • (3) वह मधुर गाती है।
  • (4) उसने वचन निभाया।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) रात भर जागना अच्छा नहीं होता।
Q9. विस्मयादिबोधक अव्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) सम्बोधनद्योतक - रे!
  • (2) शोकबोधक - हा हा!
  • (3) अनुमोदनबोधक - लो !
  • (4) हर्षबोधक - जयति !
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) अनुमोदनबोधक - लो !
Q10. लोकोक्ति और उसके अर्थ की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) मोहरों की लूट कोयलों पर छाप - बहुमूल्य वस्तुओं की बर्बादी पर ध्यान न देकर साधारण चीज़ों की हिफाजत करना
  • (2) साँप मरे, लाठी न टूटे - बिना किसी की हानि हुए स्वार्थ सिद्ध होना
  • (3) उल्टे बाँस बरेली को - स्थिति के विपरीत काम करना
  • (4) डेढ़ पाव आटा, पुल पर रसोई - थोड़े सहारे से बड़ा काम होना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) डेढ़ पाव आटा, पुल पर रसोई - थोड़े सहारे से बड़ा काम होना
Q11. 'सिर मोटा, घर में टोटा' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -
  • (1) मूर्ख एवं धनवान व्यक्ति
  • (2) धनहीन का ऊपरी लक्षणों से धनवान दिखाई देना
  • (3) अपमानित होकर रोज़ी कमाना
  • (4) बिना तैयारी के बलवान से लड़ना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) मूर्ख एवं धनवान व्यक्ति
Q12. जिस शब्द का संधि विच्छेद सही है, वह है -
  • (1) हुताशन = हुता + अशन
  • (2) योगासन = योगा + आसन
  • (3) $\text{श्रावण} = \text{श्रो} + \text{अन}$
  • (4) संकटापन्न = संकट + अपन्न
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) संकटापन्न = संकट + अपन्न
Q13. समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का क्रमशः संगत अर्थ नहीं है -
  • (1) आधि - चिन्ता, आधी - दो बराबर हिस्सों में से एक
  • (2) थाति - स्थिरता, थाती - धरोहर
  • (3) तोषक - संतुष्ट करने वाला, तोशक - हल्का गद्दा
  • (4) अशन - वज्र, अशनि - भोजन
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) अशन - वज्र, अशनि - भोजन
Q14. किस विकल्प में सभी शब्द परसर्ग रहित होने पर एकवचन एवं बहुवचन में समान रूप से प्रयुक्त होते हैं?
  • (1) बात, मुनि
  • (2) आत्मा, जामाता
  • (3) मामा, झील
  • (4) देवता, शाला
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) मामा, झील
Q15. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में नहीं है?
  • (1) हाथी के कान बड़े होते हैं।
  • (2) राजा ने दान दिया।
  • (3) कुम्हार घड़ा बनाता है।
  • (4) पण्डित कथा सुनाते हैं।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) हाथी के कान बड़े होते हैं।
Q16. निम्नलिखित के आधार पर सही विलोम युग्म चुनिए -
(क) रुक्ष - स्निग्ध
(ख) प्रफुल्ल - म्लान
(ग) असभ्य - बर्बर
(घ) कटु - तिक्त
  • (1) (क) और (ख) दोनों
  • (2) (ख) और (ग) दोनों
  • (3) (ख) और (घ) दोनों
  • (4) (क) और (घ) दोनों
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) (क) और (ख) दोनों
Q17. 'बाँबी में हाथ तू डाल, मंत्र मैं पढूं' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -
  • (1) अपनी योग्यता तथा शक्ति के बाहर काम करना
  • (2) जिसे शरण दी उसकी रक्षा अवश्य करनी चाहिए
  • (3) स्वयं नष्ट होना और दूसरों को भी थोड़ी हानि पहुँचाना
  • (4) जोखिम का काम दूसरों को सौंपकर स्वयं आसान काम करना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) जोखिम का काम दूसरों को सौंपकर स्वयं आसान काम करना
Q18. 'ORIENTAL' के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द है -
  • (1) अध्यादेश
  • (2) प्राच्य
  • (3) मुखपत्र
  • (4) अभिविन्यास
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) प्राच्य
Q19. 'जो मैं आपको पहले जानता, तो आपका विश्वास न करता।' अर्थ के आधार पर उक्त वाक्य है -
  • (1) सन्देहसूचक
  • (2) विधानार्थक
  • (3) इच्छाबोधक
  • (4) संकेतार्थक
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) संकेतार्थक
Q20. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है -
  • (1) इमली
  • (2) कपूत
  • (3) अमिय
  • (4) कास
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) कास
Q21. सन्धि की दृष्टि से त्रुटिरहित विकल्प है -
  • (1) क्षीर + ओदन = क्षीरोदन
  • (2) सु + सुप्ति = सुषुप्ति
  • (3) पितृ + अनुमति = पितृनुमति
  • (4) देवी + ऐश्वर्य = देव्येश्वर्य
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) सु + सुप्ति = सुषुप्ति
Q22. किस विकल्प में सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं?
  • (1) पाणि, अग्नि, वारि
  • (2) गति, रुचि, परिधि
  • (3) छवि, जलधि, बलि
  • (4) मधु, हेतु, रेणु
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) गति, रुचि, परिधि
Q23. 'मुझे डर है कि कहीं कोई देखता न हो।' यह वाक्य किस काल का द्योतक है?
  • (1) संदिग्ध वर्तमान
  • (2) संभाव्य वर्तमान
  • (3) अपूर्ण वर्तमान
  • (4) संभाव्य भविष्यत्
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) संभाव्य वर्तमान
Q24. अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द और उसके हिंदी अर्थ की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) PROSECUTION - अभियोजन
  • (2) PROTEST - प्रतिवाद
  • (3) PROTOCOL - नयाचार
  • (4) PROSPECT - विवरण
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) PROSPECT - विवरण
Q25. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है -
  • (1) प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।
  • (2) मकान गिर जाने का डर है।
  • (3) बजट के ऊपर बहस होगी।
  • (4) मेरे मन पर बड़ा प्रभाव पड़ा।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) बजट के ऊपर बहस होगी।
Q26. किस वाक्य में विराम चिन्हों का प्रयोग सही नहीं हुआ है?
  • (1) देवियों और सज्जनों; याद रखें देश पर संकट छाया है!
  • (2) 'किशोर-भारती' का प्रकाशन हर महीने होता है।
  • (3) भ्रष्टाचार इस युग का सबसे बड़ा शिष्टाचार है, है न?
  • (4) हे राम ! तुम मेरा दुःख दूर करो।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) देवियों और सज्जनों; याद रखें देश पर संकट छाया है!
Q27. 'बड़े संतोष की बात है कि ऐसे सहृदय सज्जनों के सामने हमें अभिनय दिखलाने का अवसर प्राप्त हुआ है।' वाक्य में मुख्य उपवाक्य है -
  • (1) ऐसे सहृदय सज्जनों के सामने
  • (2) हमें अभिनय दिखलाने
  • (3) बड़े संतोष की बात है
  • (4) अवसर प्राप्त हुआ है
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) बड़े संतोष की बात है
Q28. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है -
  • (1) यह काम अच्छा बन पड़ा है।
  • (2) वहाँ घना अँधेरा छाया था।
  • (3) उस पर संकट आ पड़ा।
  • (4) मैं यह स्वीकृत करता हूँ।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) मैं यह स्वीकृत करता हूँ।
Q29. कौनसे वाक्य में अपादान कारक के परसर्ग 'से' का प्रयोग नहीं है?
  • (1) वह लखनऊ से आया है।
  • (2) यह कपड़ा उससे अलग है।
  • (3) नौकर धीरज से काम करता है।
  • (4) मेरे हाथ से छड़ी छूट पड़ी।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) नौकर धीरज से काम करता है।
Q30. इनमें से वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है -
  • (1) निर्गुणी
  • (2) पुनर्नवा
  • (3) अष्टांग
  • (4) अंतःपुर
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) निर्गुणी
Q31. निम्नलिखित में से देशज शब्द नहीं है -
  • (1) ठोर
  • (2) ठेठ
  • (3) ठग
  • (4) उस्सा
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) ठग
Q32. अवन्ति, अत्युक्ति, अधखिला तथा प्रत्याशा शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों का सही क्रम है -
  • (1) अव, अति, अधि, प्र
  • (2) अव, अति, अध, प्रति
  • (3) अ, अति, अधि, प्रति
  • (4) अ, अति, अध, प्र
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) अव, अति, अध, प्रति
Q33. 'तुम अपने घर जाओ।' वाक्य किस वृत्ति से संबंधित है?
  • (1) संभावनार्थ वृत्ति
  • (2) आज्ञार्थ वृत्ति
  • (3) संकेतार्थ वृत्ति
  • (4) निश्चयार्थ वृत्ति
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) आज्ञार्थ वृत्ति
Q34. किस विकल्प में शब्द-युग्म का क्रमशः असंगत अर्थ है?
  • (1) शैल - पर्वत, सैल - बाढ़
  • (2) भोर - सवेरा, भौर - जलावर्त
  • (3) भित्ति - दीवार, भीति - डर
  • (4) झक - सनक, झख - मछली
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) शैल - पर्वत, सैल - बाढ़
Q35. सामासिक पदों व उनके समास के नाम की दृष्टि से सुमेलित विकल्प नहीं है -
  • (1) अनाचार, अतिवृष्टि, अटूट - अव्ययीभाव समास
  • (2) नीलकमल, पूर्णेन्दु, कालीमिर्च - कर्मधारय समास
  • (3) दुपट्टा, अठवाड़ा, छदाम - द्विगु समास
  • (4) घटीबढ़ी, दालभात, पानफूल - द्वन्द्व समास
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) अनाचार, अतिवृष्टि, अटूट - अव्ययीभाव समास
Q36. 'अँधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी टका सेर खाजा।' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -
  • (1) मूर्खों या अज्ञानियों में अल्पज्ञ लोगों का भी बहुत आदर होता है।
  • (2) किसी मूर्ख को कोई उत्तम चीज़ देना जिसका उपयोग वह न जानता हो।
  • (3) मूर्खों को उपदेश देना व्यर्थ है।
  • (4) जहाँ मालिक मूर्ख होता है, वहाँ गुण का आदर नहीं होता।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) जहाँ मालिक मूर्ख होता है, वहाँ गुण का आदर नहीं होता।
Q37. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है -
  • (1) मैं आपका दर्शन करने आया हूँ।
  • (2) यह भोजन दस आदमी के लिए है।
  • (3) स्त्री-पुरुषों का समूह देखते ही बनता था।
  • (4) मुझसे जानबूझकर भूल हो गई।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) स्त्री-पुरुषों का समूह देखते ही बनता था।
Q38. मुहावरा और उसके अर्थ की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) कंठी छूना = शपथ खाकर (लेकर) कुछ कहना
  • (2) कंठी देना = शिष्य बनाना
  • (3) कंठी लेना = भक्त होना
  • (4) कंठी बाँधना = मूर्ख बनाना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) कंठी बाँधना = मूर्ख बनाना
Q39. अंग्रेजी से हिन्दी पारिभाषिक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) DEFICIT - कमी
  • (2) DELEGATE - प्रत्यायोजित करना
  • (3) DISCREPANCY - विसंगति
  • (4) DEPUTATION - अनुमोदन
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) DEPUTATION - अनुमोदन
Q40. भाववाच्य से संबंधित वाक्य है -
  • (1) उसे पेश किया गया।
  • (2) आज हुक्म सुनाया जायेगा।
  • (3) सख्त कार्रवाई की जायेगी।
  • (4) लड़के से कैसे चला-फिरा जायेगा?
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) लड़के से कैसे चला-फिरा जायेगा?
Q41. समानार्थी शब्दों के विवेक के आधार पर वाक्य प्रयोग की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) गर्व - हमें ऋषि-मुनियों की संतान होने पर गर्व है।
  • (2) अभिमान - जब से उसका बेटा प्रोफेसर बना है, उसमें अभिमान आ गया है।
  • (3) घमंड - जो घमंड करता है उसका सर्वनाश हो जाता है।
  • (4) दर्प - मेरी उन्नति देख-देख वह मुझसे दर्प करता है।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) दर्प - मेरी उन्नति देख-देख वह मुझसे दर्प करता है।
Q42. 'सचिन दौड़ चुका है।' वाक्य में पक्ष है -
  • (1) पूर्णकालिक पक्ष
  • (2) आवृत्तिमूलक पक्ष
  • (3) नित्यताबोधक अपूर्ण पक्ष
  • (4) सातत्यबोधक पक्ष
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) पूर्णकालिक पक्ष
Q43. निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द है -
  • (1) मंजु
  • (2) साधु
  • (3) रेणु
  • (4) वधु
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) वधु
Q44. किस विकल्प में सभी शब्द नामधातु क्रिया रूप में हैं?
  • (1) आज़माना, बाँधना
  • (2) बतियाना, काटना
  • (3) हथियाना, चिकनाना / दागना
  • (4) खिलवाना, चिकनाना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) हथियाना, दागना
Q45. वाक्यांश के लिए एक शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प का चयन कीजिए -
  • (1) अवश्य होने वाली घटना - भवितव्यता
  • (2) वह जिसने आसक्ति का परित्याग कर दिया हो - वीतराग
  • (3) जिसमें कोई ईर्ष्या भाव न हो - निस्पृह
  • (4) संकट से ग्रस्त - विपन्न
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) जिसमें कोई ईर्ष्या भाव न हो - निस्पृह
Q46. किस विकल्प के सभी शब्द उपसर्ग रहित हैं?
  • (1) न्यस्त, न्याय, न्यास
  • (2) अञ्चल, अञ्जना, अञ्जलि
  • (3) संसार, संसद्, संस्कृत
  • (4) पर्याय, पर्याप्त, पर्यटन
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) अञ्चल, अञ्जना, अञ्जलि
Q47. 'RUMMAGE' के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द है -
  • (1) विनिर्णय
  • (2) हरकारा
  • (3) छानबीन
  • (4) भगोड़ा
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) छानबीन
Q48. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है -
  • (1) शास्ती
  • (2) शाल्मलि
  • (3) शार्दुल
  • (4) सह्यद्रि
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) शाल्मलि
Q49. वर्तनी की दृष्टि से सभी शुद्ध शब्दों वाला विकल्प है -
  • (1) समुन्द्र, प्रोढ़, अहोरात्रि
  • (2) ईकाई, क्षिती, श्रीमति
  • (3) ऊहापोह, ऐरावत, कैकेयी
  • (4) हरितिमा, परिक्षित, तिलांजली
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) ऊहापोह, ऐरावत, कैकेयी
Q50. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
  • (1) शाप, पाशविक
  • (2) प्रणयनी, औदार्यता
  • (3) तात्पर्य, चाहरदीवारी
  • (4) त्रिस्कार, महात्म्य
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) शाप, पाशविक
Q51. सन्धि की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण विकल्प है -
  • (1) अप + मय = अन्मय
  • (2) अच् + अन्त = अजन्त
  • (3) अभि + सेक = अभिषेक
  • (4) परि + छेद = परिच्छेद
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) अप + मय = अन्मय
Q52. निम्नलिखित में से अशुद्ध शब्द है -
  • (1) अलौकिक
  • (2) ओद्यौगिक
  • (3) अभौतिक
  • (4) अनौचित्य
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) ओद्यौगिक
Q53. अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द 'STATUTORY' का हिन्दी अर्थ है -
  • (1) मूर्ति
  • (2) स्थिर
  • (3) संविधि
  • (4) सांविधिक
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) सांविधिक
Q54. निम्नलिखित में से किस मुहावरे का भावार्थ गलत है?
  • (1) नाकों चने चबाना - परेशान करना
  • (2) बायें हाथ का खेल होना - बहुत आसान काम होना
  • (3) दिनों का फेर होना - दशा बदलना
  • (4) तेली का बैल होना - हर समय काम में लगे रहना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) दिनों का फेर होना - दशा बदलना
Q55. 'नेपाल वाले बहुत दिनों से अपना राज्य बढ़ाते चले आते थे।' प्रस्तुत वाक्य में उद्देश्य है -
  • (1) नेपाल वाले
  • (2) अपना राज्य
  • (3) बहुत दिनों से
  • (4) बढ़ाते
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) नेपाल वाले
Q56. मुहावरे और उसके अर्थ की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) आहुति देना - अपने आप को अर्पित करना
  • (2) आसमान पर दिमाग चढ़ना - बहुत घमंड होना
  • (3) आसमान में थिगली लगाना - अनहोना काम करने की चेष्टा करना
  • (4) इधर-उधर करना - चुगली करना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) इधर-उधर करना - चुगली करना
Q57. संधि-विच्छेद की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण विकल्प है -
  • (1) महौदार्य = महा + ओदार्य
  • (2) $\text{महोद्धार} = \text{महा} + \text{उद्धार}$
  • (3) महाशय = महा + आशय
  • (4) देव्यालय = देवी + आलय
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) $\text{महोद्धार} = \text{महा} + \text{उद्धार}$
Q58. प्रत्यय और उससे निर्मित सभी शब्दों का त्रुटिरहित विकल्प है -
  • (1) अ - मानव, अर्णव
  • (2) अक - गायक, पंचक
  • (3) त्य - नित्य, दैत्य
  • (4) अन - रमण, श्रवण
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) अ - मानव, अर्णव
Q59. समश्रुत-भिन्नार्थक शब्द और उसके अर्थ के अनुसार बेमेल विकल्प है -
  • (1) स्कन्द = कार्तिकेय, स्कन्ध = कन्धा
  • (2) $\text{अबज} = \text{बादल}, \text{अब्द} = \text{कमल}$
  • (3) कुंडल = कान का आभूषण, कुंतल = सिर के बाल
  • (4) पार्श्व = बगल, $\text{पाश} = \text{बंधन}$
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) $\text{अबज} = \text{बादल}, \text{अब्द} = \text{कमल}$
Q60. 'MASTER' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है -
  • (1) व्यापक
  • (2) प्रमुख
  • (3) स्वामी
  • (4) निष्णात
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) व्यापक
Q61. 'क्या कहा, वह मेहनती है' इस वाक्य में रेखांकित 'है' के बाद कौनसा विराम चिन्ह आएगा?
  • (1) अर्द्धविराम चिन्ह
  • (2) प्रश्नवाचक चिन्ह
  • (3) पूर्णविराम चिन्ह
  • (4) निर्देशक चिन्ह
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) प्रश्नवाचक चिन्ह
Q62. विशेषण का प्रकार और उदाहरण के सम्बन्ध में असंगत विकल्प है -
  • (1) गुणवाचक विशेषण - बड़ा सा पेड़
  • (2) सार्वनामिक विशेषण - वह घर
  • (3) निश्चित संख्यावाचक विशेषण - दसवाँ भाग
  • (4) परिमाणबोधक विशेषण - एकाध कवित्त
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) परिमाणबोधक विशेषण - एकाध कवित्त
Q63. निम्नलिखित में से किस शब्द-युग्म का क्रमशः सही अर्थ नहीं है?
  • (1) असित, अशित = श्वेत, काला
  • (2) सम, शम = समान, शांति
  • (3) समर, स्मर = युद्ध, कामदेव
  • (4) द्विप, दीप = गज, दीपक
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) असित, अशित = श्वेत, काला
Q64. किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?
  • (1) यह सम्भव हो सकता है।
  • (2) छोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है।
  • (3) आप अपनी प्रतिज्ञा के शब्दों पर अटल रहें।
  • (4) सभा में रोष प्रकट किया गया।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) सभा में रोष प्रकट किया गया।
Q65. किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?
  • (1) आशु, तुरन्त, द्रुत, शीघ्र
  • (2) कुतूहल, विस्मय, अचरज, कौतुक
  • (3) ज्योति, दीप्ति, द्युति, प्रभा
  • (4) असहाय, असहिष्णु, असिद्ध, असह्य
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) असहाय, असहिष्णु, असिद्ध, असह्य
Q66. किस वाक्य में विराम चिन्हों का गलत प्रयोग हुआ है?
  • (1) तरुण ! ज़रा यहाँ आओ।
  • (2) हाय! बेचारा मारा गया।
  • (3) अरे! तुम यहाँ कैसे?
  • (4) अहा, कैसा सुंदर दृश्य है?
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) अहा, कैसा सुंदर दृश्य है?
Q67. 'छठी का राजा' का निकटतम अर्थ होगा -
  • (1) विरक्त होना
  • (2) प्रकृति के विरुद्ध होना
  • (3) पुराना अमीर
  • (4) घोर विरोधी
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) पुराना अमीर
Q68. किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
  • (1) पतंजलि, पाणिनि
  • (2) दामीनी, दाक्षिणात्य
  • (3) अक्षुण्य, अखिल
  • (4) अनुनासिक्य, अनुकुल
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) पतंजलि, पाणिनि
Q69. निम्नलिखित में से तत्सम तद्भव की दृष्टि से कौनसा विकल्प सही है?
  • (1) कैवर्त - कोढ़ी
  • (2) महार्घ - महँगा
  • (3) द्राक्षा - दाढ़
  • (4) सुघट - सुथरा
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) महार्घ - महँगा
Q70. निम्नलिखित में से असंगत विलोम युग्म है -
  • (1) अनिवार्य - निवार्य
  • (2) अन्यायी - न्यायी
  • (3) अभिन्न - भिन्न
  • (4) अभिज्ञ - भिज्ञ
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) अभिज्ञ - भिज्ञ
Q71. निम्नलिखित में से किस वाक्य में 'को' परसर्ग का प्रयोग 'संप्रदान कारक' के रूप में नहीं हुआ है?
  • (1) हम अभी आश्रम के दर्शन को जाते हैं।
  • (2) लड़के सैर को गए।
  • (3) ऐसा करना मनुष्य को उचित नहीं है।
  • (4) रात को पानी गिरा।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) रात को पानी गिरा।
Q72. 'जब किसी ऐसे व्यक्ति तक जो अधिकार, गुण या विचार की दृष्टि से हम से बड़ा या श्रेष्ठ हो पहुँचने अथवा उससे आगे बढ़ने का प्रयास हम करें, तो हमारा यह प्रयास _____ कहा जायेगा।' रिक्त स्थान हेतु सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है -
  • (1) स्पर्धा
  • (2) होड़
  • (3) प्रतिद्वन्द्विता
  • (4) रीस
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) स्पर्धा
Q73. पारिभाषिक शब्द की दृष्टि से सुमेलित विकल्प नहीं है -
  • (1) INFORMAL - अनौपचारिक
  • (2) INFORMATICS - सूचना विज्ञान
  • (3) INFILTRATE - घुसपैठ
  • (4) INFLATION - प्रसार
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) INFLATION - प्रसार
Q74. 'PROVIDE' का हिन्दी पारिभाषिक शब्द नहीं है -
  • (1) प्रावधान करना
  • (2) व्यवस्था करना
  • (3) समृद्ध करना
  • (4) उपबंध करना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) समृद्ध करना
Q75. किस विकल्प में 'आप' का प्रयोग निजवाचक सर्वनाम के रूप में हुआ है?
  • (1) इस विषय में आप लोगों की क्या राय है?
  • (2) मैं आप वहीं से आया हूँ।
  • (3) आप लोग मेरे सिर आँखों पर हैं।
  • (4) जब आप पूरी बात ही न सुनें, तो मैं क्या जवाब दूँ।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) मैं आप वहीं से आया हूँ।
Q76. निम्नलिखित में से किस वाक्य में कर्मवाच्य नहीं है?
  • (1) मुझसे यह बोझ न उठाया जायेगा।
  • (2) हमसे तुम्हारी बात न सुनी जायेगी।
  • (3) किसी से चुप नहीं रहा जाता।
  • (4) रोगी से अन्न नहीं खाया जाता।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) किसी से चुप नहीं रहा जाता।
Q77. निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य नहीं है -
  • (1) वह स्थान अब खाली है जहाँ हम बैठे थे।
  • (2) जब पानी बरसता है तब मेंढक टर्राने लगते हैं।
  • (3) मैं जानता हूँ कि वह कहीं चला गया है।
  • (4) वह आया, हमसे मिला किन्तु रुका नहीं, तो मैं भी चला गया।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) वह आया, हमसे मिला किन्तु रुका नहीं, तो मैं भी चला गया।
Q78. निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है -
  • (1) व्यवसायिक
  • (2) वर्णिक
  • (3) सप्ताहिक
  • (4) संसारिक
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) वर्णिक
Q79. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है -
  • (1) आराम
  • (2) झूला
  • (3) धरोहर
  • (4) केहरी
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) झूला
Q80. किस वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम प्रयुक्त हुआ है?
  • (1) क्या वह अपने आप झुका है?
  • (2) कौनसी किताब अच्छी है?
  • (3) दरवाजे पर कोई खड़ा है।
  • (4) उस किताब को ले आओ।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) दरवाजे पर कोई खड़ा है।
Q81. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
  • (1) कुंदन, हिरण्य, हेम
  • (2) मार्तंड, मिहिर, सविता
  • (3) कुमक, चमू, वाहिनी
  • (4) पिंड, गात, आनन
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) पिंड, गात, आनन
Q82. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है -
  • (1) जटा
  • (2) जप
  • (3) जग
  • (4) जीव
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) जीव
Q83. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है -
  • (1) हम इसके बारे में कोई ठीक जानकारी नहीं दे सकते।
  • (2) यह उपहार मुझे पहली विवाह की वर्षगाँठ पर मिला था।
  • (3) मैं यह काम देखूँगा कि हो सकता है या नहीं।
  • (4) कोई भी ऐसा नहीं दृष्टिगोचर होता।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) हम इसके बारे में कोई ठीक जानकारी नहीं दे सकते।
Q84. शब्द भेदों और उनसे निर्मित भाववाचक संज्ञाओं का कौनसा समूह त्रुटिपूर्ण है?
  • (1) संज्ञा से - पंडिताई, मित्रता
  • (2) विशेषण से - मनुष्यता, चढ़ाई
  • (3) अव्यय से - धिक्कार, निकटता
  • (4) क्रिया से - बनावट, घबराहट
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) विशेषण से - मनुष्यता, चढ़ाई
Q85. निम्नलिखित में से साधारण वाक्य नहीं है -
  • (1) मुझसे मिलने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
  • (2) तुम्हारे बाहर जाते ही वह सो गया।
  • (3) अँधेरे में पढ़ते रहने के कारण वह अपनी आँखें गँवा बैठा।
  • (4) कठोर बनो परन्तु सहृदय रहो।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) कठोर बनो परन्तु सहृदय रहो।
Q86. किस वाक्य में सामान्य भविष्यत् काल का प्रयोग हुआ है?
  • (1) वे मेरी सब कथा जानते होंगे।
  • (2) गाड़ी आती होगी।
  • (3) जहाँ तुम जाओगे वहाँ मैं भी जाऊँगा।
  • (4) अब मैं क्या करूँ?
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) जहाँ तुम जाओगे वहाँ मैं भी जाऊँगा।
Q87. 'एक तवे की रोटी, क्या पतली क्या मोटी' लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -
  • (1) एक विपत्ति पर दूसरी विपत्ति आना
  • (2) कपट का व्यवहार नहीं चलता
  • (3) एक पदार्थ के कई भागों में बहुत कम अंतर होना
  • (4) एक साधन से दो कार्यों की सिद्धि होना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) एक पदार्थ के कई भागों में बहुत कम अंतर होना
Q88. निम्नलिखित में से किस मुहावरे का भावार्थ गलत है?
  • (1) आकाश पर दीया जलाना - बहुत दूर तक सोचना
  • (2) अक्ल का अजीर्ण होना - बेवकूफ होना
  • (3) ओखली में सिर देना - विपत्ति में जानकर पड़ना
  • (4) अंदर-अंदर कड़ाही में गुड़ पकना - गुप्त मंत्रणा होना
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) आकाश पर दीया जलाना - बहुत दूर तक सोचना
Q89. किस विकल्प में द्विगु समास का उदाहरण नहीं है?
  • (1) इकतीस
  • (2) दोपहर
  • (3) षड्रस
  • (4) पंसेरी
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) इकतीस
Q90. इनमें से विभक्ति रहित रहने पर कौनसा शब्द वचन बदलने पर भी अपना रूप नहीं बदलता?
  • (1) घोड़ा
  • (2) काका
  • (3) भानजा
  • (4) लोटा
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) काका
Q91. किस विकल्प में लिखे गये शब्दों के अन्तःसम्बन्ध और उनके समक्ष लिखे गये सम्बन्ध प्रकार में असंगति है?
  • (1) कलाकार - कैँची = कार्यकारण सम्बन्ध
  • (2) हाथ - उँगली = अंगांगि सम्बन्ध
  • (3) पौधा - गुलाब = जाति-उपजाति सम्बन्ध
  • (4) मूर्ति - शिल्पी = कृतिकृतकार सम्बन्ध
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) कलाकार - कैँची = कार्यकारण सम्बन्ध
Q92. निम्नलिखित में से विदेशी शब्द है -
  • (1) चेचक
  • (2) चेतक
  • (3) चेतन
  • (4) चेटक
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) चेचक
Q93. जातिवाचक संज्ञा से निर्मित भाववाचक संज्ञा नहीं है -
  • (1) दासत्व
  • (2) राज्य
  • (3) मौन
  • (4) धैर्य
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) धैर्य
Q94. किस समूह के सभी विशेषण शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित हैं?
  • (1) घुमक्कड़, निकटस्थ
  • (2) चालू, धनी
  • (3) दिखावटी, इतना
  • (4) भगोड़ा, बिकाऊ
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) भगोड़ा, बिकाऊ
Q95. किस वाक्य में दो निपात हैं?
  • (1) मैं उसे जानता भर हूँ।
  • (2) तुम कहाँ तक जा रहे हो?
  • (3) मैं तो गया ही था।
  • (4) वह भी जा रहा है।
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) मैं तो गया ही था।
Q96. शब्दों और उनके समक्ष लिखे प्रत्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) गडरिया, अँखिया, रसोइया - इया प्रत्यय
  • (2) नष्ट, दुष्ट, दृष्ट - त प्रत्यय
  • (3) बुराई, भलाई, चिकनाई - आई प्रत्यय
  • (4) चितेरा, लखेरा, अँधेरा - रा प्रत्यय
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (2) नष्ट, दुष्ट, दृष्ट - त प्रत्यय
Q97. क्रिया-विशेषण की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
  • (1) आज कदाचित् पानी गिरेगा - परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
  • (2) चपरासी नित्य आता है - कालवाचक क्रिया-विशेषण
  • (3) भगवान सर्वत्र व्याप्त हैं - स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  • (4) बाज अचानक झपटा - रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (1) आज कदाचित् पानी गिरेगा - परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
Q98. जब मुख्य वाक्य से करणवाचक क्रिया विशेषण का निकट संबंध नहीं रहता, तब किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
  • (1) उपविराम चिन्ह
  • (2) अर्द्धविराम चिन्ह
  • (3) पूर्णविराम चिन्ह
  • (4) अल्पविराम चिन्ह
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) अल्पविराम चिन्ह
Q99. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है?
  • (1) किसी की प्रशंसा में लिखा हुआ अथवा खुदा हुआ लेख - प्रशस्ति
  • (2) उपकार के बदले में किया जाने वाला उपकार - प्रत्यपकार
  • (3) जिस समय का निश्चित और पूरा इतिहास मिलता हो, उससे पहले का - प्रागैतिहासिक
  • (4) वह वायु जो नथने से बाहर निकलती है - प्रश्वास
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (3) जिस समय का निश्चित और पूरा इतिहास मिलता हो, उससे पहले का - प्रागैतिहासिक
Q100. 'प्रश्न चिन्ह' के प्रयोग की दृष्टि से त्रुटिरहित वाक्य है -
  • (1) उसने पूछा कि वह कहाँ है?
  • (2) अभी तक पता नहीं चला कि शत्रु कहाँ है?
  • (3) कह नहीं सकता कि वह क्यों नहीं आया?
  • (4) आप शायद पटना के रहने वाले हैं?
  • (5) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर: (4) आप शायद पटना के रहने वाले हैं?