IBPS RRB CRP-XIII (Officer Scale-I, II, III & Office Assistant) भर्ती-2024
ग्रामीण बैंकों में ग्रूप ए और बी पदों पर भर्ती के लिए आज यानि 7 जून को नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके अंतर्गत ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) व ग्रूप बी के पदों जैसे ऑफिस असिस्टेंट पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सरकेंगे। IBPS RRB CRP-XIII (Officer Scale-I, II, III & Office Assistant) भर्ती-2024 (कुल पद : 9995) की विस्तृत विज्ञप्ति जारी, नीचे दिए गए लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन इसमें मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क ) के 5585 पद,ऑफिसर स्किल I के 3499 पद, ट्रेनी मैनेजर स्केल II के 21 और ऑफिसर स्केल III के 129 पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता : बैचलर डिग्री / एलएलबी/सीए की डिग्री आयु सीमा : पद के अनुसार 18 से 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि : आईबीपीएस की ओर से इस भर्ती के लिए परीक्षा की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को, ऑफिसर स्केल 2,3 - 29 सितंबर को और आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स का आयोजन 24, 25 और 31 अगस्त को …