Posts

GK Question for All Exam

VIGYAN
Quiz Questions

Exam Questions

1

निम्‍नलिखित बीमारियों में से कौनसी टैटू बनवाने से एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में संचरित हो सकती है/हैं? 1. चिकनगुनिया 2. हेपेटाइटिस-B 3. HIV-AIDS नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए?

  • 1. केवल 1
  • 2. 2 और 3
  • 3. 1 और 3
  • 4. 1, 2 और 3

Answer: 2 और 3

Explanation

टैटू बनवाने से कई प्रकार के संक्रमण का खतरा रहता है । इससे हेपेटाइटिस, एचआईवी, ग्रैनूलोमस तथा केलॉयड जैसी बीमारियों हो सकती है । एचआईवी और हेपेटाइटिस बी एवं सी रक्‍त के संक्रमण से होने वाली बीमारियाँ हैं, जो टैटू बनाने में प्रयुक्‍त सुई के कई लोगों पर बार-बार इस्‍तेमाल होने से हो सकती हैं । चिकनगुनिया वायरस के संक्रमण से 'चिकनगुनिया' रोग होता है, जो कि संक्रमित मच्‍छर से संचरित होता है ।

2

नवजात शिशु को ''ट्रिपल एन्‍टीजन वैक्‍सीन'' निम्‍नलिखित में से किन रोगों से प्रतिरक्षित करने हेतु लगाई जाती है?

  • 1. कुकुर-खांसी, टिटेनस और खसरा
  • 2. कुकुर-खांसी, टिटेनस और डिप्‍थीरिया
  • 3. टिटेनस, डिप्‍थीरिया और खसरा
  • 4. टिटेनस, डिप्‍थीरिया और चेचक

Answer: कुकुर-खांसी, टिटेनस और डिप्‍थीरिया

Explanation

रोहिणी या डिप्‍थीरिया, काली खांसी (कुकुर-खांसी) तथा टिटेनस या धनुष्‍टंकार से बचाव हेतु नवजात शिशु को डी.पी.टी. वैक्‍सीन दिया जाता है । ध्‍यातव्‍य है कि उक्‍त तीनों रोग जीवाणुजन्‍य हैं, जो कि क्रमश: कोरिनीबैक्‍टीरियम डिप्‍थीरी, हीमोफिलस परटयूसिस (बोर्डेटेला परट्यूसिस) तथा क्‍लॉस्ट्रिडियम टिटेनी द्वारा होते हैं ।

3

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए- सूची-I सूची-II A. रक्‍ताल्‍पता (एनीमिया) 1. विटामिन 'बी' की कमी B. गला घोंटू (ग्‍वायटर) 2. लौह-तत्‍व की कमी C. रतौंधी (नाइट-ब्‍लाइंडनेस) 3. आयोडीन की कमी D. बेरी-बेरी 4. विटामिन 'ए' की कमी A B C D

  • 1. 2 1 3 4
  • 2. 2 3 4 1
  • 3. 1 2 3 4
  • 4. 2 4 3 1

Answer: 2 3 4 1

Explanation

रक्‍ताल्‍पता (एनीमिया) - लौह-तत्‍व की कमी गला घोंटू (ग्‍वायटर) - आयोडीन की कमी रतौंधी (नाइट-ब्‍लाइंडनेस) - विटामिन 'ए' की कमी बेरी-बेरी - विटामिन 'बी' की कमी

4

मनुष्‍य के जीवन काल में कितने दांत दो बार विकसित होते हैं?

  • 1. 4
  • 2. 12
  • 3. 20
  • 4. 28

Answer: 20

Explanation

मनुष्‍य के जीवन काल में 20 दांत दो बार विकसित होते हैं । मानव सहित अधिकांश वयस्‍क स्‍तनी द्विदंती होते हैं अर्थात चवर्ण दंतों के अलावा, अन्‍य दांत जीवन में दो बार विकसित होते हैं । इस प्रकार हमारे 12 स्‍थायी चवर्ण दंत एकदंतीय होते हैं । हमारे मुंह में आदर्श रूप से चार प्रकार के दांत होते हैं- कृन्‍तक, रदनक, प्रचर्वणक या अग्र चर्वणक तथा चर्वणक ।

5

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- सूची-I सूची-II A. टायलिन 1. रक्‍त में एंजिओटेंसिनोजेन को ऐंजिओटेंसिन में बदलता है । B. पेप्सिन 2. स्‍टार्च को पचाता है । C. रेनिन 3. प्रोटीन को पचाता है । D. ऑक्‍सीटोसिन 4. वसाओं को जल-अपघटित करता है 5. मसृण पेशियों में सिकुड़न प्रेरित करता है । A B C D

  • 1. 2 3 1 5
  • 2. 3 4 2 5
  • 3. 2 3 5 1
  • 4. 3 1 2 4

Answer: 2 3 1 5

Explanation

टायलिन - स्‍टार्च को पचाता है । पेप्सिन - प्रोटीन को पचाता है । रेनिन - रक्‍त में ऐंजिओटेंसिनोजेन को ऐंजिओटेंसिन में बदलता है । ऑक्‍सीटोसिन - मसृण पेशियों में सिकुड़न प्रेरित करता है ।

6

निम्‍नलिखित में से कौनसा युग्‍म सही सुमेलित नहीं है? विटामिन स्‍त्रोत

  • 1. विटामिन-A - संतरा
  • 2. विटामिन-C - नींबू
  • 3. विटामिन-D - काड मछली का तेल
  • 4. विटामिन-B 6 - धान का चोकर

Answer: विटामिन-A - संतरा

Explanation

रतौंधी मनुष्‍यों में होने वाला एक प्रमुख रोग है, जो कि शरीर में विटामिन-A की कमी के कारण होता है । विटामिन-A के प्रमुख कार्य दृष्टि रंगाओं रोडाप्सिन के संश्‍लेषण में भाग लेना होता है । इसका प्रमुख स्‍त्रोत हरी सब्जियाँ, गाजर, यकृत, मछली का तेल इत्‍यादि हैं । खट्टे फलों (नींबू संतरा, आंवला आदि) में विटामिन-C की प्रचुरता होती है ।

7

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- सूची-I (ईंधन गैसें) सूची-II (प्रमुख घटक) A. CNG 1. कार्बन मोनोऑक्‍साइड, हाइड्रोजन B. LPG 2. ब्‍यूटेन, प्रोपेन C. कोल गैस 3. मीथेन, इथेन D. वाटर गैस 4. हाइड्रोजन, मीथेन, कार्बन मोनोऑक्‍साइड A B C D

  • 1. 2 1 3 4
  • 2. 2 4 3 1
  • 3. 3 2 4 1
  • 4. 3 2 1 4

Answer: 3 2 4 1

Explanation

CNG - मीथेन, इथेन LPG - ब्‍यूटेन, प्रोपेन कोल गैस - हाइड्रोजन, मीथेन, कार्बन मोनोऑक्‍साइड वाटर गैस - कार्बन मोनोऑक्‍साइड, हाइड्रोजन

8

LASER का पूर्ण प्रारूप है-

  • 1. लॉग एम्‍प्‍लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन
  • 2. लाइट एम्‍प्‍लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन
  • 3. लोकली एम्‍प्‍लीफाइड स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन
  • 4. लाइट एम्‍प्‍लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडियो

Answer: लाइट एम्‍प्‍लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन

Explanation

लेसर 'लाइट एम्‍प्‍लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन' का संक्षिप्‍त रूप है । इसका अर्थ होता है- विकिरण उत्‍सर्जन के द्वारा प्रकाश का प्रवर्धन । लेसर एक ऐसी युक्ति है, जिसमें विकिरण ऊर्जा के उत्‍सर्जन के द्वारा एककर्णी प्रकाश प्राप्‍त किया जाता है । इस युक्ति द्वारा उद्दीपित विकिरण उत्‍पन्‍न किया जाता है ।

9

सूची-I (प्राचीन स्थल) को सूची-II (पुरातत्वीय खोज) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- सूची-I (प्राचीन स्थल) सूची-II (पुरातत्वीय खोज) A. लोथल 1. जुता हुआ खेत B. कालीबंगा 2. गोदीबाड़ा C. धौलावीरा 3. पक्की मिट्टी की बनी हुई हल की प्रतिकृति D. बनावली 4. हड़प्पन लिपि के बड़े आकार के दस चिह्नों वाला एक शिलालेख A B C D

  • 1. 1 2 3 4
  • 2. 2 1 4 3
  • 3. 1 2 4 3
  • 4. 2 1 3 4

Answer: 2 1 4 3

Explanation

प्रश्नगत हड़प्पा सभ्यता के स्थलों में से खम्भात की खाड़ी के निकट स्थित लोथल से गोदीबाड़ा के साक्ष्य मिले हैं । राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी के किनारे स्थित कालीबंगा से जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं । गुजरात के धौलावीरा से हड़प्पा लिपि के बड़े आकार के 10 चिह्नों वाला एक शिलालेख मिला है । हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित बनावली से पकी मिट्टी की बनी हुई हल की प्रतिकृति मिली है ।

10

गायत्री मंत्र के नाम से प्रसिद्ध मंत्र सर्वप्रथम किस ग्रंथ में मिलता है?

  • 1. भगवद्गीता
  • 2. अथर्ववेद
  • 3. ऋग्वेद
  • 4. मनुस्मृति

Answer: ऋग्वेद

Explanation

'गायत्री मंत्र' ऋग्वेद में उल्लिखित है । इसके रचनाकार विश्वामित्र हैं । यह सवितृ (सूर्य देवता) को समर्पित है । यह मंत्र ऋग्वेद के तृतीय मंडल में वर्णित है ।

11

निम्नलिखित में से किसने अपने बादशाह पति के लिए मकबरे का निर्माण करवाया था?

  • 1. शाह बेगम ने
  • 2. हाजी बेगम ने
  • 3. मुमताज महल बेगम ने
  • 4. नूरुन्निसा बेगम ने

Answer: हाजी बेगम ने

Explanation

हाजी बेगम ने अपने पति हुमायूं के मकबरे का निर्माण दिल्ली (दीन पनाह) में 1565-72 ई. में करवाया था । इस मकबरे का वास्तुकार मीरक मिर्जा गियास था । यह भारत का प्रथम दोहरा गुंबद वाला मकबरा है । इस मकबरे के परितः एक बाग की रचना हुई है ।

12

1857 के विद्रोह से बिहार का कौनसा भाग अप्रभावित रहा? 1. दानापुर 2. पटना 3. आरा 4. मुजफ्फरपुर 5. मुंगेर

  • 1. 1 एवं 3
  • 2. केवल 5
  • 3. 2, 3 एवं 4
  • 4. केवल 3

Answer: केवल 5

Explanation

1857 के विद्रोह के दौरान बिहार में आरा, दानापुर, गया, पटना, मुजफ्फरपुर तथा शाहाबाद विद्रोह के प्रमुख केंद्र थे, जबकि मुंगेर का क्षेत्र इस विद्रोह से अप्रभावित रहा था ।

13

निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कभी नहीं चुना जा सका?

  • 1. लाला लाजपत राय
  • 2. एनी बेसेंट
  • 3. मोतीलाल नेहरू
  • 4. बाल गंगाधर तिलक

Answer: बाल गंगाधर तिलक

Explanation

लाला लाजपत राय, जिन्हें लोग प्रायः 'शेरे पंजाब' (पंजाब का सिंह) कहते थे, वर्ष 1920 में कलकत्ता के विशेष अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने, वे अनहैपी इंडिया के लेखक थे । श्रीमती एनी बेसेंट आंग्ल-आयरलैंड से थीं, वे वर्ष 1907 से 1933 तक थियोसोफिकल सोसाइटी की प्रधान रहीं, वर्ष 1916 में होमरूल लीग का गठन किया तथा वर्ष 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं । मोतीलाल नेहरू वर्ष 1919 और वर्ष 1928 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे तथा जनवरी, 1923 में उन्होंने 'स्वराज पार्टी' का गठन किया। तिलक महाराष्ट्र के चितपावन ब्राह्मण थे, उन्होंने 'केसरी' तथा 'मराठा' का संपादन किया, और 'स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है' का प्रसिद्ध नारा दिया, किंतु वे कांग्रेस के अध्यक्ष कभी नहीं रहे ।

14

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महात्मा गांधी को चंपारण आने तथा कृषकों की समस्या की जांच करने के लिए राजी किया । 2. चंपारण जांच में आचार्य जे.बी. कृपलानी महात्मा गांधी के सहयोगियों में से एक थे । उपर्युक्‍त कथनों में से सत्‍य कथन का चयन कीजिए-

  • 1. केवल 1
  • 2. केवल 2
  • 3. 1 और 2 दोनों
  • 4. न तो 1 और न ही 2

Answer: केवल 2

Explanation

महात्मा गांधी को चंपारण आने तथा कृषकों की समस्या की जांच करने के लिए पं. राजकुमार शुक्ल ने राजी किया था तथा चंपारण समस्या की जांच में गांधीजी के सहयोगियों में आचार्य जे.बी. कृपलानी के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महादेव देसाई, सी.एफ. एंडूज, डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा, राज किशोर प्रसाद, एच.एस. पोलाक इत्यादि शामिल थे।

15

निम्नलिखित घटनाओं का सही क्रम नीचे दिए गए कूट से बताइए- 1. चौरी-चौरा कांड 2. असहयोग आंदोलन का स्थगन 3. बारदोली प्रस्ताव

  • 1. 1, 2, 3
  • 2. 2, 3, 1
  • 3. 1, 3, 2
  • 4. 2, 1, 3

Answer: 1, 3, 2

Explanation

प्रश्नगत घटनाओं का सही क्रम- 1. चौरी-चौरा कांड-4 फरवरी, 1922 2. बारदोली प्रस्ताव-12 फरवरी, 1922 3. असहयोग आंदोलन का स्थगन-1922 में बारदोली में कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें असहयोग आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया और आंदोलन समाप्त हो गया ।

16

भारत की स्‍थलीय सीमा का क्रम है?

  • 1. बांग्‍लादेश > चीन > पाकिस्‍तान > नेपाल > म्‍यांमार
  • 2. चीन > बांग्‍लादेश > पाकिस्‍तान > नेपाल > म्‍यांमार
  • 3. चीन > बांग्‍लादेश > नेपाल > पाकिस्‍तान > म्‍यांमार
  • 4. बांग्‍लादेश > चीन > नेपाल > पाकिस्‍तान > म्‍यांमार

Answer: बांग्‍लादेश > चीन > पाकिस्‍तान > नेपाल > म्‍यांमार

Explanation

बांग्‍लादेश (4096 km) > चीन (3488 km) > पाकिस्‍तान (3323 km) > नेपाल (1751 km) > म्‍यांमार (1643 km)

17

नवीनतम तटीय सीमा रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल तटीय सीमा लम्‍बाई कितनी है?

  • 1. 7516.15 कि.मी
  • 2. 11,098.81 कि.मी
  • 3. 12098.81 कि.मी
  • 4. 11253.81 कि.मी

Answer: 11,098.81 कि.मी

Explanation

भारत सरकार ने भारत की तटरेखा की लम्बाई को संशोधित कर 11,098.81 किलोमीटर घोषित किया, जो पहले के 7,516.6 किलोमीटर से लगभग 47% अधिक है । गुजरात - 2,340.62 कि.मी. ; तमिलनाडु - 1,068.69 कि.मी. ; आन्ध्र प्रदेश - 1,053.07 कि.मी. ; महाराष्‍ट्र - 877.97 कि.मी. ; पश्चिम बंगाल - 721.02 कि.मी.

18

वृहद हिमालय पर्वत की पूर्व से पश्चिम की ओर प्रमुख चोटियों का क्रम है?

  • 1. नामचा बारवा  कंचन जंगा  नंगा पर्वत  नंदा देवी  कामेट
  • 2. नामचा बारवा  कंचन जंगा  एवरेस्‍ट  नंदादेवी  कामेट
  • 3. कंचन जंगा  नंगा पर्वत  एवरेस्‍ट  कामेट  नामचा बारवा
  • 4. नामचा बारवा  एवरेस्‍ट  कंचनजंगा  कामेट  नंदा देवी

Answer: नामचा बारवा  कंचन जंगा  एवरेस्‍ट  नंदादेवी  कामेट

Explanation

वृहद हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियाँ पूर्व से पश्चिम की ओर क्रम :- नामचा बरवा  कंचनजंगा  मकालू  एवरेस्‍ट  अन्‍नपूर्णा  धौलागिरी  नंदादेवी  कामेट  नंगा पर्वत

19

गंगा के मैदान के संदर्भ में असत्‍य कथन है?

  • 1. इसका विस्‍तार उत्तर-प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल में है ।
  • 2. इसका ढाल उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर है ।
  • 3. गंगा मैदानी प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैदानी प्रदेश है ।
  • 4. गंगा मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक उत्‍पादन होता है ।

Answer: गंगा मैदानी प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैदानी प्रदेश है ।

Explanation

गंगा के मैदान निर्माण :- गंगा एवं सहायक नदियों से विस्‍तार :- उत्तरप्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल ढाल :- उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व गंगा मैदानी क्षेत्र भारत का सबसे बड़ा मैदानी प्रदेश है । गंगा मैदानी क्षेत्र में सर्वाधिक उत्‍पादन पाया जाता है ।

20

निम्‍न में से कौनसी चोटी पूर्वी घाट में स्थित नहीं है?

  • 1. अगस्‍त्‍यामलाई
  • 2. महेन्‍द्रगिरी
  • 3. नल्‍ला मल्‍ला
  • 4. पालकोंडा

Answer: अगस्‍त्‍यामलाई

Explanation

दक्षिणी सहयाद्री में इलायची (कार्डामन) पहाड़‍ियों की सर्वोच्‍च चोटी :- अगस्‍त्‍यामलाई अगस्‍त्‍यामलाई एक जैव आरक्षित स्थित है । 2016 में अगस्‍त्‍यामलाई जैव मण्‍डल आरक्षित क्षेत्र को यूनेस्‍को के संरक्षित जैव मण्‍डलों के वैश्विक नेटवर्क में शामिल किया गया ।

21

निम्‍न को सुमेलित कीजिए- चैनल स्थिति A. 8 o N चैनल 1. लिटिल अंडमान व कार निकोबार के बीच B. 9 o N चैनल 2. अमिनीदीव व मिनिकाय के बीच C. 10 o N चैनल 3. मिनिकाय व मालदीव के बीच D. 11 o N चैनल 4. कन्‍नानोर व मिनिकाय के बीच A B C D

  • 1. 3 4 1 2
  • 2. 1 2 4 3
  • 3. 1 2 3 4
  • 4. 4 2 3 1

Answer: 3 4 1 2

Explanation

8 o N चैनल - मिनिकाय व मालदीव के बीच 9 o N चैनल - कन्‍नानोर व मिनिकाय के बीच 10 o N चैनल - लिटिल अंडमान व कार निकोबार के बीच 11 o N चैनल - अमिनीदीव व मिनिकाय के बीच

22

निम्नलिखित निकायों में से किसकी स्थापना संथानम समिति की सिफारिश पर की गई थी?

  • 1. केंद्रीय सूचना आयोग (CIC)
  • 2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)
  • 3. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
  • 4. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)

Answer: केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)

Explanation

संथानम समिति (Santhanam Committee) की स्थापना 1962 में भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की समस्या के समाधान हेतु की गई थी । इस समिति ने प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की ।

23

वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्‍यक्ष कौन है?

  • 1. न्यायमूर्ति श्री वी. रामसुब्रमण्यन
  • 2. न्‍यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा
  • 3. न्‍यायमूर्ति दिनेश कुमार
  • 4. न्‍यायमूर्ति सजीव खन्‍ना

Answer: न्यायमूर्ति श्री वी. रामसुब्रमण्यन

Explanation

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन को 30 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था । वे आयोग के वर्तमान अध्यक्ष हैं और उनका कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा (नव नियुक्त अध्यक्ष का कार्यकाल 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ) । इससे पूर्व यह पद न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा के पास था, जिनका कार्यकाल 1 जून 2024 को समाप्त हो गया था ।

24

किस वर्ष राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए आवश्यक प्रस्तावकों व अनुमोदकों की संख्या क्रमशः 10 व 10 से बढाकर क्रमशः 50 व 50 की गई?

  • 1. 1997
  • 2. 1999
  • 3. 1996
  • 4. 1998

Answer: 1997

Explanation

1997 से पूर्व राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावको एवं अनुमोदको की संख्या 10-10 थी तथा जमानत राशि 2500 रुपये थी किंतु 1997 में राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदक की संख्या को बढ़ाकर 50- 50 कर दिया गया तथा जमानत राशि को बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया ।

25

किस संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा की सीटों की संख्या को 525 से बढ़ाकर 545 किया गया?

  • 1. 35वाँ संविधान संशोधन
  • 2. 31वाँ संविधान संशोधन
  • 3. 18वाँ संविधान संशोधन
  • 4. 33वाँ संविधान संशोधन

Answer: 31वाँ संविधान संशोधन

Explanation

वर्ष 1971 की जनगणना के उपरांत भारत की जनसंख्या में वृद्धि दर्ज की गई । जनगणना के उपरांत परिसीमन किया गया, परिसीमन के फलस्वरुप 31वें संविधान संशोधन, 1972 द्वारा लोकसभा की सीटों की संख्या 525 से बढ़कर 545 की गई ।

26

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये- प्रधानमंत्री गठबंधन सरकार A. नरेन्‍द्र मोदी 1. समाजवादी जनता पार्टी B. चरण सिंह 2. राष्ट्रीय मोर्चा C. चंद्रशेखर 3. राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन D. वी.पी. सिंह 4. जनता पार्टी (सेकुलर) A B C D

  • 1. 3 4 1 2
  • 2. 3 2 1 4
  • 3. 4 3 2 1
  • 4. 1 3 4 2

Answer: 3 4 1 2

Explanation

नरेन्‍द्र मोदी - राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन चरण सिंह - जनता पार्टी (सेकुलर) चंद्रशेखर - समाजवादी जनता पार्टी या जनता दल वी.पी. सिंह - राष्ट्रीय मोर्चा आई. के. गुजराल - संयुक्त मोर्चा

27

संविधान सभा की प्रारूप समिति की पहली बैठक कब हुई थी?

  • 1. 19 अक्टूबर, 1947
  • 2. 9 दिसम्बर, 1948
  • 3. 30 अगस्त, 1947
  • 4. 29 अगस्त, 1948

Answer: 30 अगस्त, 1947

Explanation

संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना 29 अगस्त, 1947 को हुई थी, और इसकी पहली बैठक 30 अगस्त, 1947 को हुई थी । इस बैठक में, डॉ. बी.आर. अंबेडकर को समिति का अध्यक्ष चुना गया था ।

28

निम्नलिखित में से असुमेलित युग्म है- संविधान सभा की समिति अध्यक्ष

  • 1. प्रांतीय संविधान समिति - सरदार पटेल
  • 2. प्रक्रिया नियम समिति - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • 3. कार्य संचालन समिति - बी. पट्टाभि सीतारमैय्या
  • 4. राष्ट्र ध्वज संबंधी तदर्थ समिति - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Answer: कार्य संचालन समिति - बी. पट्टाभि सीतारमैय्या

Explanation

कार्य संचालन समिति - के. एम. मुंशी सदन समिति - बी. पट्टाभि सीतारमैय्या

29

'भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा' का भाव संविधान में किसमें उपबंधित है?

  • 1. मूल अधिकार
  • 2. संविधान की प्रस्तावना
  • 3. मूल कर्त्तव्य
  • 4. राज्य के नीति निदेशक तत्व

Answer: मूल कर्त्तव्य

Explanation

अनुच्छेद 51 क (ग) :- भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करना और उसे अक्षुण्ण रखना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य होगा । संविधान की प्रस्तावना में राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने का भाव निहित है ।

30

यदि भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली है तो राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत् कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करता है?

  • 1. अनुच्छेद 125
  • 2. अनुच्छेद 126
  • 3. अनुच्छेद 127
  • 4. अनुच्छेद 128

Answer: अनुच्छेद 126

Explanation

भारत के मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति या किसी अन्य कारणवश उसका पद खाली हो तो भारत का राष्ट्रपति अनुच्छेद 126 के तहत सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त कर सकता है ।

31

मार्च, 2025 तक 16वीं राजस्‍थान विधानसभा में कितने सत्रों तथा बैठकों का आयोजन किया जा चुका है?

  • 1. 3 सत्र तथा 52 बैठकें
  • 2. 2 सत्र तथा 48 बैठकें
  • 3. 4 सत्र तथा 54 बैठकें
  • 4. 3 सत्र तथा 54 बैठकें

Answer: 3 सत्र तथा 54 बैठकें

Explanation

वर्तमान 16वीं विधानसभा में 24 मार्च, 2025 तक 3 सत्र तथा 54 बैठके आयोजित की जा चुकी है । (प्रथम सत्र - 8 बैठके, द्वितीय सत्र - 22 बैठके, तृतीय सत्र - 24 बैठकें)

32

उच्‍चतम न्‍यायालय की नवीनतम समय सीमा के अनुसार अगर राज्‍यपाल मंत्रिपरिषद् की सलाह के विरुद्ध जाकर किसी विधेयक को राष्‍ट्रपति के विचारार्थ भेजते है तो यह प्रक्रिया अधिकतम कितने माह के भीतर करनी होगी?

  • 1. 3 माह
  • 2. 2 माह
  • 3. 1 माह
  • 4. 6 माह

Answer: 3 माह

Explanation

न्‍यायालय की निर्देशानुसार समय सीमा स्वीकृति या अन्य निर्णय-1 माह में अनिवार्य - सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब राज्य विधानसभा कोई विधेयक पारित करके राज्यपाल को भेजती है, तो राज्यपाल को यह तय करना होगा कि वह उसे मंजूरी देंगे, रोकेंगे, या राष्ट्रपति को भेजेंगे । यह निर्णय एक महीने के भीतर लेना अनिवार्य है। इससे विधायी प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकी जा सकेगी । राष्ट्रपति को भेजने की स्थिति - अधिकतम 3 माह - यदि राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह के विरुद्ध जाकर किसी विधेयक को राष्ट्रपति के विचारार्थ भेजते हैं (अनुच्छेद 200 के तहत), तो यह प्रक्रिया अधिकतम तीन महीने के भीतर पूरी की जानी चाहिए । यह समय सीमा इसलिए तय की गई है ताकि राज्यपाल के स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप को रोका जा सके । विधानसभा द्वारा पुनः पारित विधेयक-1 माह के भीतर निर्णय - अगर राज्यपाल ने पहले किसी विधेयक को लौटा दिया और विधानसभा ने उसे संशोधित या बिना संशोधन के फिर से पारित कर दिया, तो इस बार राज्यपाल उस पर रोक नहीं लगा सकते, और उन्हें 1 महीने के भीतर उसकी मंजूरी देना अनिवार्य है । यह लोकतंत्र की भावना को मजबूत करता है और चुनी हुई सरकार की सर्वोच्चता को मान्यता देता है ।

33

राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय के कितने मुख्‍य न्‍यायाधीश रहे है, जिनके पास राजस्‍थान राज्‍यपाल में प्रभार रहा?

  • 1. 5
  • 2. 6
  • 3. 7
  • 4. 8

Answer: 8

Explanation

राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय के उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश जिनके पास राजस्‍थान राज्‍यपाल का प्रभार रहा है-07 1. न्यायमूर्ति जगत नारायण प्रथम कार्यवाहक राज्यपाल (प्रभार) 2. न्यायमूर्ति श्री वेदपाल त्यागी (मुख्‍य न्‍यायाधीश) 3. न्यायमूर्ति श्री के.डी. शर्मा (मुख्‍य न्‍यायाधीश) 4. न्यायमूर्ति पीके बनर्जी (मुख्‍य न्‍यायाधीश) 5. न्यायमूर्ति डी.पी. गुप्ता (मुख्‍य न्‍यायाधीश) 6. न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा (मुख्‍य न्‍यायाधीश) 7. न्यायमूर्ति मिलाप चंद जैन (न्‍यायाधीश) 8. श्री नवरंग लाल टिबरेवाल (कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश)

34

श्री सी.एस. वैंकटाचारी के संबंध में निम्‍न में से असत्‍य कथन का चुनाव करें-

  • 1. ये राजस्‍थान के दूसरे मनोनीत मुख्‍यमंत्री रहे ।
  • 2. ये रियासत काल में जोधपुर तथा बीकानेर के प्रधानमंत्री रहे ।
  • 3. इनका संबंध कर्नाटक राज्‍य से था ।
  • 4. संविधान सभा के जोधपुर रियासत से सदस्‍य रहे ।

Answer: संविधान सभा के जोधपुर रियासत से सदस्‍य रहे ।

Explanation

श्री सी. एस. वैंकटाचारी जन्म - कर्नाटक राज्य के दूसरे मनोनीत मुख्यमंत्री 6 जनवरी, 1951 से 26 अप्रैल,1951 प्रथम गैर राजस्थानी मुख्यमंत्री । प्रथम ICS अधिकारी जिनकी नियुक्ति केन्द्र ने मुख्यमंत्री के रूप में की । रियासती काल में जोधपुर व बीकानेर के प्रधानमंत्री रहे । संविधान सभा के उदयपुर रियासत से सदस्य रहे ।

35

निम्‍न में से राज्‍य से संबंधित प्रावधान में असुमेलित का चुनाव कीजिए-

  • 1. अनुच्‍छेद 198 - धन विधेयक की परिभाषा
  • 2. अनुच्‍छेद 200 - विधेयकों पर राज्‍यपाल की अनुमति
  • 3. अनुच्‍छेद 204 - विनियोग विधेयक
  • 4. अनुच्‍छेद 196 - विधेयकों को पुन: स्‍थापन एवं पारित किए जाने के संबंध में उपबंध

Answer: अनुच्‍छेद 198 - धन विधेयक की परिभाषा

Explanation

अनुच्छेद 196 - विधेयकों को पुनःस्थापन एवं पारित किए जाने के संबंध में उपबंध- धन विधेयकों से भिन्न विधेयक साधारण विधेयक कहलाते है, जो कि किसी भी सदन में प्रस्तुत किए जा सकते है । धन विधेयक, वित्त विधेयक, संविधान संशोधन विधेयक (केवल केन्द्र) को छोड़कर बाकी सभी साधारण विधेयक है । साधारण विधेयक को किसी भी सदस्य द्वारा किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है । अनुच्‍छेद 198 - धन विधेयकों के संबंध में विशेष प्रक्रिया अनुच्‍छेद 199 - धन विधेयक की परिभाषा

36

निम्‍न को सुमेलित कीजिए- (राजस्‍थान उच्‍च न्‍यायालय के उद्घाटन के समय न्‍यायाधीश) न्‍यायाधीश संबंधित जिला A. जस्टिस जवान सिंह राणावत 1. भरतपुर B. जस्टिस कुमार कृष्‍णा शर्मा 2. उदयपुर C. जस्टिस आनंद नारायण कोल 3. जयपुर D. जस्टिस के एल बापना 4. अलवर A B C D

  • 1. 2 1 3 4
  • 2. 2 3 4 1
  • 3. 2 1 4 3
  • 4. 2 4 3 1

Answer: 2 1 4 3

Explanation

जस्टिस जवान सिंह राणावत - उदयपुर जस्टिस कुमार कृष्‍णा शर्मा - भरतपुर जस्टिस आनंद नारायण कोल - अलवर जस्टिस के एल बापना - जयपुर

37

पटवारी की जिलें में नियुक्ति हेतु प्राधिकृत अधिकारी होता है?

  • 1. जिला कलेक्‍टर
  • 2. तहसीलदार
  • 3. राजस्‍व मंत्री
  • 4. कर्मचारी चयन बोर्ड

Answer: जिला कलेक्‍टर

Explanation

पटवारी की भर्ती :- राजस्‍व मंडल की अनुशंसा पर कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा । भर्ती संबंधी नियम :- राजस्‍व मण्‍डल द्वारा नियुक्ति अधिकारी :- जिला कलेक्‍टर स्‍थानान्‍तरण- जिले में - कलेक्‍टर संभाग में - डिविजनल कमिश्‍नर (DC) राज्‍य में - राजस्‍व मण्‍डल पटवार प्रशिक्षण केन्‍द्र :- टोंक, कोटा, देबारी (उदयपुर), जोधपुर, श्रीगंगानगर, अलवर

38

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष की नियुक्ति किस अनुच्‍छेद के तहत् की जाती है?

  • 1. अनुच्‍छेद - 316(1)
  • 2. अनुच्‍छेद - 316(2)
  • 3. अनुच्‍छेद - 316 (3)
  • 4. अनुच्‍छेद - 316 (4)

Answer: अनुच्‍छेद - 316(1)

Explanation

अनुच्‍छेद - 316 :- लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्य की नियुक्ति तथा कार्यकाल नियुक्ति - लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य की नियुक्ति राज्‍यपाल द्वारा की जाती है । कार्यकाल - 6 वर्ष या 62 वर्ष आयु प्रारम्‍भ में अधिकतम आयु 60 थी जिसे 41वें संविधान संशोधन अधिनियम-1976 द्वारा बढाकर 62 वर्ष कर दी गई थी । अध्‍यक्ष व सदस्‍य पद हेतु योग्यताएं - आयोग के आधे सदस्यों को 10 वर्ष का केन्द्र या राज्य में सरकारी सेवा में अनुभव हो तथा अन्य आधे सदस्य शिक्षा, समाज सेवक, राजनेता, वकील हो सकते है । अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर वरिष्ठतम सदस्य को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने की परम्परा है ।

39

मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के अध्‍याय-5 की किस धारा में आयोग के वेतन-भत्ते एवं सेवा शर्त्तो का उल्‍लेख है?

  • 1. धारा-25
  • 2. धारा-26
  • 3. धारा-27
  • 4. धारा-28

Answer: धारा-26

Explanation

धारा 26 :- वेतन भत्ते एवं सेवा शर्तें राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के वेतन-भत्तों एवं सेवा-शर्तों का निर्धारण राज्य सरकार करती है । ये पुन: नियुक्ति के पात्र होते है (यदि आयु 70 वर्ष से कम है ।)

40

राज्‍य सूचना आयोग के संबंध में असत्‍य कथन का चुनाव करें ।

  • 1. आयोग के अध्‍यक्ष तथा सदस्‍यों की नियुक्ति 3 सदस्‍यीय चयन समिति द्वारा की जाती है ।
  • 2. राजस्‍थान के वर्तमान में एक मुख्‍य सूचना आयुक्‍त तथा चार अन्‍य सूचना आयुक्‍त की संरचना को अपनाया गया है ।
  • 3. राज्‍य सूचना आयोग प्रतिवर्ष अपनी रिपोर्ट राज्‍यपाल को देता है ।
  • 4. आयोग का गठन सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की धारा-15 के तहत् किया गया है ।

Answer: राज्‍य सूचना आयोग प्रतिवर्ष अपनी रिपोर्ट राज्‍यपाल को देता है ।

Explanation

राज्‍य सूचना आयोग प्रतिवर्ष सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के कार्यान्‍वयन से जुड़ी रिपोर्ट राज्‍य सरकार को देता है ।

41

राजस्‍थान लोकायुक्‍त के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल किसका रहा है?

  • 1. आई. डी. दुआ
  • 2. एम. एल. श्रीमाल
  • 3. विनोद कुमार दवे
  • 4. एम. बी. शर्मा

Answer: एम. बी. शर्मा

Explanation

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य राजस्थान में प्रथम लोकायुक्त आई. डी. दुआ प्रथम व एकमात्र उपलोकायुक्त के. पी. यू. मेनन सर्वाधिक कार्यकाल एम बी शर्मा न्यूनतम कार्यकाल विनोद कुमार दवे अन्य उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश जो राजस्थान में लोकायुक्त के पद पर रहें 1. M. L. श्रीमाल (सिक्किम उच्च न्यायालय) 2. मिलाप चन्द जैन (दिल्ली उच्च न्यायालय) दो बार लोकायुक्त रहें- एम. बी. शर्मा उच्चतम न्यायालय के एकमात्र न्यायाधीश जो राजस्थान में लोकायुक्त रहें आई. डी. दुआ राजस्थान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जो लोकायुक्त रहें डी. पी. गुप्ता नोट :- 2014 में लोकायुक्त संस्थान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नरपत लोढ़ा समिति का गठन किया गया ।

42

निम्‍न को सुमेलित कीजिए- घटना वर्ष A. डाबी कांड 1. 2 अप्रैल, 1923 B. नीमूचाणा कांड 2. 28 मार्च, 1942 C. चण्‍डावल घटना 3. 14 मई, 1925 D. डाबड़ा काण्‍ड 4. 13 मार्च, 1947 A B C D

  • 1. 1 2 3 4
  • 2. 1 3 2 4
  • 3. 4 2 1 3
  • 4. 4 3 2 1

Answer: 1 3 2 4

Explanation

डाबी कांड - 2 अप्रैल, 1923 नीमूचाणा कांड - 14 मई, 1925 चण्‍डावल घटना - 28 मार्च, 1942 डाबड़ा काण्‍ड - 13 मार्च, 1947

43

निम्‍न में से असुमेलित का चयन कीजिए- संगीत घराना संगीतकार

  • 1. मेवात पंडित जसराज
  • 2. किराना रोशन आरा बेगम
  • 3. पटियाला मानतोल खाँ
  • 4. रंगीला रमजान खान

Answer: पटियाला मानतोल खाँ

Explanation

पटियाला घराना के प्रमुख संगीतकार - अली बक्‍श, फतेह अली, गुलाम अली किराना घराना के प्रमुख संगीतकार - बन्‍दे अली खाँ, भीमसेन जोशी, रोशन आरा बेगम, गंगू बाई, उस्‍ताद रज्‍जब अर्ली मेवात घराना के प्रमुख संगीतकार - घग्‍घे नजीर खाँ, पं. जसराज

44

जैसलमेर रियासत में सामंतों की 'डाबी व जीवणी' श्रेणियां किस शासक के शासनकाल में बनाई गई?

  • 1. अखैराज
  • 2. लूणकरण
  • 3. जैसल
  • 4. हरराज

Answer: हरराज

Explanation

हरराज ने सामंतों की दो श्रेणियां बनाई थी- डावी :- राजा के बायीं ओर के सामंत-कम शक्तिशाली जीवणी :- राजा के दायीं ओर के सामंत-अधिक शक्तिशाली

45

असुमेलित युग्म की पहचान कीजिए- लोक नृत्य संबंधित तथ्य

  • 1. कच्छी घोड़ी नृत्य के दौरान नकली लड़ाई का दृश्य उत्पन्न होता है ।
  • 2. तेरहताली नृत्य महिलाएँ बैठकर नृत्य करती है ।
  • 3. घुड़ला नृत्य महिलाएँ सिर पर चरी में कपास के जलते हुए बीज रखकर नाचती है ।
  • 4. अग्नि नृत्य नृत्य के दौरान फतै-फतै बोला जाता है ।

Answer: घुड़ला नृत्य महिलाएँ सिर पर चरी में कपास के जलते हुए बीज रखकर नाचती है ।

Explanation

46

नांदणा, कटकी, फूदड़ी, कछाबू आदि है-

  • 1. आदिवासियों के प्रमुख वस्त्र
  • 2. विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्र
  • 3. महिलाओं द्वारा कान में पहने जाने वाले आभूषण
  • 4. इनमें से कोई नहीं

Answer: आदिवासियों के प्रमुख वस्त्र

Explanation

47

निम्नलिखित में से कौनसी रचना शंकरदान सामौर द्वारा रचित नहीं है?

  • 1. सगती सुजस
  • 2. रघुनाथ रूपक
  • 3. भागीरथी महिमा
  • 4. देस दर्पण

Answer: रघुनाथ रूपक

Explanation

रघुनाथ रूपक - मंछाराम शंकरदान सामौर की अन्य रचना - अंग्रेजा री नीत

48

अमरशाही, उदयशाही, शिवशाही, विजयशाही, शाहजहानी आदि किसके प्रकार है?

  • 1. सिक्कें
  • 2. सामन्त
  • 3. पगड़ी
  • 4. लगान

Answer: पगड़ी

Explanation

49

निम्‍न में से असुमेलित युग्‍म का चयन कीजिए- संस्‍कृत साहित्‍य रचनाकार

  • 1. हम्‍मीर महाकाव्‍य नयन चन्‍द्र सूरी
  • 2. राज वल्‍लभ मंडन
  • 3. राज विनोद जगजीवन भट्ट
  • 4. कर्मचन्‍द्र वंशीत्‍कीर्त्तनक काव्‍यम् जयसोम

Answer: राज विनोद जगजीवन भट्ट

Explanation

राज विनोद तथा राजरत्‍नाकर के रचनाकार - भट्ट सदाशिव (बीकानेर महाराजा कल्‍याणमल की आज्ञा से) अजितोदय - जगजीवन भट्ट (जोधपुर नरेश अजीत सिंह के दरबारी कवि)

50

निम्‍न का सुमेलित कीजिए- सभ्‍यता उत्‍खनन कर्त्ता A. भीनमाल सभ्‍यता 1. दयाराम साहनी B. बैराठ सभ्‍यता 2. श्रीमति हन्‍नारिड़ C. बालाथल सभ्‍यता 3. वी.एन. मिश्रा D. रंग महल 4. रतन चन्‍द्र अग्रवाल A B C D

  • 1. 4 1 3 2
  • 2. 4 3 1 2
  • 3. 1 2 3 4
  • 4. 2 3 4 1

Answer: 4 1 3 2

Explanation

भीनमाल सभ्‍यता - रतन चन्‍द्र अग्रवाल बैराठ सभ्‍यता - दयाराम साहनी बालाथल सभ्‍यता - वी.एन. मिश्रा रंग महल - श्रीमति हन्‍नारिड़

51

महाराणा प्रताप के संबंध में असत्‍य कथन का चुनाव कीजिए-

  • 1. 18 जून, 1576 को खमनौर के पास मुगल सेना व महाराणा प्रताप की सेना के मध्‍य युद्ध हुआ जिसे हल्‍दीघाटी के युद्ध के नाम से जाना जाता है।
  • 2. महाराणा प्रताप का जन्‍म 9 मई, 1540 को चित्तौड़गड़ में हुआ था ।
  • 3. 19 जनवरी, 1597 को महाराणा प्रताप की मृत्‍यु हुई थी ।
  • 4. कर्नल जेम्‍स टॉड ने हल्‍दी घाटी के युद्ध को ''मेवाड़ की थर्मोपल्‍ली'' कहा है ।

Answer: महाराणा प्रताप का जन्‍म 9 मई, 1540 को चित्तौड़गड़ में हुआ था ।

Explanation

महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को कुम्भलगढ़ (राजसमंद ज़िला) में हुआ था, चित्तौड़गढ़ में नहीं ।

52

निम्‍न को सुमेलित करों- A. तुंगा का युद्ध 1. 13 मार्च, 1807 B. पाटन का युद्ध 2. 16 अप्रैल, 1800 C. मालपूरा का युद्ध 3. 20 जून, 1790 D. गिंगोली का युद्ध 4. 28 जुलाई, 1787 A B C D

  • 1. 1 2 3 4
  • 2. 2 4 1 3
  • 3. 4 3 2 1
  • 4. 4 2 1 3

Answer: 4 3 2 1

Explanation

तुंगा का युद्ध - 28 जुलाई, 1787 पाटना का युद्ध - 20 जून, 1790 मालपूरा का युद्ध - 16 अप्रैल, 1800 तुंगा का युद्ध - 13 मार्च, 1807

53

असुमेलित युग्‍म का चयन कीजिए- रियासत अंग्रेजों से संधि के समय शासक

  • 1. करौली रियासत हरबक्षपाल सिंह
  • 2. उदयपुर रियासत महाराणा भीम सिंह
  • 3. बूंदी रियासत उम्‍मेद सिंह
  • 4. जैसलमेर रियासत मूलराज

Answer: बूंदी रियासत उम्‍मेद सिंह

Explanation

रियासत अंग्रेजों से संधि के समय शासक बूंदी रियासत विष्‍णू सिंह टोंक अमीर खाँ पिण्‍डारी कोटा राम सिंह जोधपुर मानसिंह बीकानेर सूरत सिंह किशनगढ़ कल्‍याण सिंह जयपुर जगत सिंह प्रतापगढ़ सामंत सिंह डूंगरपुर जसवंत सिंह बांसवाड़ा उम्‍मेर सिंह सिरोही शिव सिंह झालावाड़ मदन सिंह भरतपुर रणजीत सिंह अलवर बख्‍तावर सिंह धौलपुर कीरत सिंह

54

मीणा क्षेत्रीय महासभा की स्‍थापना कब की गई?

  • 1. 1931
  • 2. 1932
  • 3. 1933
  • 4. 1939

Answer: 1933

Explanation

1933 में मीणा क्षेत्रीय महासभा की स्‍थापना की गई, जिसने जयपुर राज्‍य में 'जरायम पेशा कानून' समाप्‍त करने की मांग की ।

55

बीकानेर प्रजामण्‍डल के प्रथम अध्‍यक्ष कौन थे ।

  • 1. बाबू मुक्‍ता प्रसाद
  • 2. रघुवर दयाल गोयल
  • 3. किशन गोपाल
  • 4. मघाराम वैद्य

Answer: मघाराम वैद्य

Explanation

1936 ई. में बाबू मुक्ताप्रसाद, रघुवरदयाल गोयल और मघाराम वैद्य ने बीकानेर में प्रजामण्डल की स्थापना की । मघाराम वैद्य को प्रजामण्डल का अध्यक्ष बनाया गया । प्रजामण्डल का दमन करने के लिए राज्य सरकार ने किसी राजनीतिक दल की विशिष्ट पोशाक या बिल्ले के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी तथा वैद्य, गंगाराम एवं मुक्ताप्रसाद को राज्य से निर्वासित कर दिया । मघाराम कलकत्ता चले गये और वहाँ 1937 में लक्ष्मी देवी आचार्य की अध्यक्षता में बीकानेर प्रजामण्डल की स्थापना की । राज्य की कठोर दमन नीति के कारण 1942 तक कोई आन्दोलन नहीं हुआ ।

56

राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम में व्यवस्थित करें- 1. जैसलमेर 2. पाली 3. अजमेर 4. धौलपुर

  • 1. 1, 2, 3, 4
  • 2. 1,3, 2, 4
  • 3. 4, 3, 2, 1
  • 4. 4, 2, 3, 1

Answer: 4, 3, 2, 1

Explanation

पूर्व से पश्चिम की ओर जिलों का सही क्रम धौलपुर - अजमेर - पाली - जैसलमेर

57

राजस्थान के भौतिक प्रदेशों के सम्बन्धों में सही कथन चुनिए- 1. राज्य के 61.11 प्रतिशत भू-क्षेत्र में पश्चिमी रेतीले मैदान का विस्तार है । 2. राज्य के 10.60 प्रतिशत भू-क्षेत्र में अरावली पर्वतीय प्रदेश का विस्तार है । 3. राज्य के 24.60 प्रतिशत भू-क्षेत्र में पूर्वी मैदान का विस्तार है । 4. राज्य के 8.89 प्रतिशत भू-क्षेत्र में दक्षिण-पूर्वी पठारी प्रदेश का विस्तार है ।

  • 1. केवल 1
  • 2. 1 और 4
  • 3. 1, 2 और 3
  • 4. 3 और 4

Answer: केवल 1

Explanation

भौतिक प्रदेश मरूस्‍थलीय प्रदेश अरावली मैदानी प्रदेश हाड़ौती पठार निर्माणकाल प्‍लीस्‍टोसीन काल प्री-कैम्ब्रियन काल प्‍लीस्‍टोसीन काल क्रिटेशियस काल निर्माण टेथिस सागर गोंडवाना लैंड गंगा के मैदान से गोंडवाना लैंड क्षेत्रफल 61.11% 9% 23% 6.89% जनसंख्‍या 40% 10% 39% 11% जिले (12) 16 (13) (10) 13 (4) 7 जलवायु शुष्‍क व अर्द्ध शुष्‍क उप आर्द्र आर्द्र अति आर्द्र मृदा रेतीली पर्वतीय जलोढ़ काली वनस्‍पति कंटीली वनस्‍पति उष्‍ण कटिबंधीय वनस्‍पति पतझड़ वन उष्‍ण कटिबंधीय सागवान वन खनिज अधात्विक एवं उर्जा खनिज धात्विक खनिज मिश्रित खनिज स्‍टोन खनिज

58

निम्नलिखित में से बीगोद (भीलवाड़ा) में किन नदियों द्वारा त्रिवेणी संगम बनता है?

  • 1. बनास, मैनाल, बेडच
  • 2. गम्भीरी, मांसी, धुन्ध
  • 3. कोठारी, खोरी, बेडच
  • 4. सोम, आहू, बाण्डी

Answer: बनास, मैनाल, बेडच

Explanation

बनास नदी राजस्‍थान में सर्वाधिक त्रिवेणी संगम बनाती है । रामेश्‍वर घाट (सवाई माधोपुर) - बनास, चम्‍बल, सीप राजमहल (टोंक) - बनास, डाई, खारी बीगोद (भीलवाड़ा) - बनास, बेड़च, मेनाल

59

वर्षा जल संग्रहण करने वाला रानीसर टाँका कहाँ स्थित है?

  • 1. जैसलमेर
  • 2. जोधपुर
  • 3. बाड़मेर
  • 4. बीकानेर

Answer: जोधपुर

Explanation

टांका राजस्थान में रेतीले क्षेत्र में वर्षा जल को संग्रहित करने की महत्वपूर्ण परम्परागत प्रणाली है । इसे कुंड भी कहते हैं । यह विशेष तौर से पेयजल के लिए प्रयोग होता है । यह सूक्ष्म भूमिगत सरोवर होता है। जिसको ऊपर से ढक दिया जाता है । जैसे- रानीसर टाँका (जोधपुर)

60

सुमेलित कीजिए- ऊर्जा स्‍त्रोत स्थिति A. तापीय ऊर्जा 1. अमर सागर B. सौर ऊर्जा 2. बायतू C. प्राकृतिक गैस 3. सूरतगढ़ D. पवन ऊर्जा 4. भड़ला A B C D

  • 1. 3 4 1 2
  • 2. 1 2 3 4
  • 3. 2 4 1 3
  • 4. 3 4 2 1

Answer: 2 4 1 3

Explanation

तापीय ऊर्जा - बायतू सौर ऊर्जा - भड़ला प्राकृतिक गैस - अमर सागर पवन ऊर्जा - सूरतगढ़

61

उद्योग-स्थिति में कौनसा सुमेलित नहीं है-

  • 1. हाई टेक ग्लास - धौलपुर
  • 2. सफेद सीमेण्ट - निम्बाहेड़ा
  • 3. टायर-ट्यूब - अलवर
  • 4. पॉलिमर - शाहपुरा

Answer: सफेद सीमेण्ट - निम्बाहेड़ा

Explanation

राजस्‍थान में सफेद सीमेंट के कारखाने जे.के व्‍हाइट सीमेंट वर्क्‍स गोटन (नागौर) 1984 - राजस्‍थान का प्रथम व्‍हाइट सीमेंट कारखाना । अल्‍ट्राटेक सीमेंट (बिडला) खारिया खंगार (जोधपुर) - व्‍हाइट सीमेंट का सबसे बडा कारखाना । जे.के. व्‍हाइट सीमेंट मांगरोल (चित्तौडगढ)

62

'राजस्थान पर्यटन विकास निगम' (RTDC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है-

  • 1. उदयपुर
  • 2. जयपुर
  • 3. जोधपुर
  • 4. अजमेर

Answer: जयपुर

Explanation

राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड - गठन - 24 नवंबर 1978 नौकायन सुविधा - (3 स्थानों पर) RTDC द्वारा संचालित नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं 1. सिलीसेढ़ झील (अलवर) 2. कायलाना झील (जोधपुर) 3. जयसमंद झील (सलूम्बर) लाइट एंड साउंड शो- 1. कुम्भलगढ़ दुर्ग 4. मीराबाई स्मारक - मेड़ता सिटी 2. चित्तोडगढ दुर्ग 5. मचकुंड - धौलपुर 3. गढ़सीसर झील - जैसलमेर 6. जयनिवास उद्यान – जयपुर

63

राजस्थान में निम्न में से कौनसे धार्मिक महत्त्व के स्थान को विकास के लिए प्रसाद (PRASAD) योजना में सम्मिलित किया गया है?

  • 1. अजमेर
  • 2. कोलायत
  • 3. नाथद्वारा
  • 4. तनोंट

Answer: अजमेर

Explanation

PRASAD योजना PRASAD :- PILGRIMAGE REJUVENATION AND SPIRITUAL AUGMENTATION DRIVE शुरुआत :- वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा उद्देश्य :- देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास करना और उन्हें पर्यटन के साथ जोड़ना प्रमुख कार्य :- आधारभूत ढांचे का सुधार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं (सड़क, रुकने की व्यवस्था, स्वच्छता, संकेतक आदि)

64

निम्न में से कौनसा कथन असत्य है-

  • 1. AMD K6 माइक्रोप्रोसेसर एम एस एक्स टेक्नोलोजी युक्त होता है ।
  • 2. 24 पिन डॉट मैट्रिक्स प्रिंजर लेटर क्वालिटी की प्रिंटिंग करता है ।
  • 3. एड्रेस बस तारों का ऐसा समूह है जो सीपीयू एवं रैम को जोड़ता है ।
  • 4. एससीएसआई से आशय स्माल कम्प्यूटर सिस्टम इण्टरफेस से है ।

Answer: एड्रेस बस तारों का ऐसा समूह है जो सीपीयू एवं रैम को जोड़ता है ।

Explanation

एड्रेस बस का कार्य CPU से स्मृति में किसी विशेष स्थान (location) को चिन्हित करना होता है, न कि केवल CPU और RAM को "जोड़ना"। यह केवल RAM तक सीमित नहीं होता, ROM या अन्य I/O डिवाइस के एड्रेस भी निर्धारित करता है ।

65

विश्व-विस्तृत-मकड़जाल (वर्ल्ड वाईड वेब) की आंतरिक संरचना निम्न में से किस नियम संकलन (सेट ऑफ रूल्स) पर निर्मित होती है?

  • 1. इंटरनेट कण्ट्रोल प्रोटोकॉल
  • 2. याहू प्रोटोकॉल
  • 3. हायपरटैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
  • 4. उपर्युक्त सभी

Answer: हायपरटैक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल

Explanation

वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) एक सेवा है जो इंटरनेट पर चलती है और वेब ब्राउज़र के माध्यम से वेबपेज दिखाने के लिए Hypertext Transfer Protocol (HTTP) का उपयोग करती है । इंटरनेट कण्ट्रोल प्रोटोकॉल :- यह एक वास्तविक प्रोटोकॉल नहीं है, "Internet Protocol (IP)" या "Internet Control Message Protocol (ICMP)" यह WWW की मूलभूत संरचना नहीं है । याहू प्रोटोकॉल :- ऐसा कोई मान्यता प्राप्त प्रोटोकॉल नहीं है । याहू एक कंपनी है, कोई नेटवर्क प्रोटोकॉल नहीं ।

66

मॉडम की गति को किस मात्रक में नापा जाता है?

  • 1. CPS (साइकिल पर सेकेण्ड)
  • 2. DPI (डॉट पर इंच)
  • 3. BPS (बिट पर सेकेण्ड)
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: BPS (बिट पर सेकेण्ड)

Explanation

मॉडेम (Modem) एक ऐसा उपकरण है जो डिजिटल सिग्नल को ऐनालॉग सिग्नल में और फिर वापस डिजिटल सिग्नल में बदलता है, ताकि डेटा टेलीफोन लाइनों के माध्यम से भेजा जा सके । मॉडेम की गति मापने के लिए BPS (Bits Per Second) का उपयोग किया जाता है । उदाहरण :- 56 Kbps = 56,000 बिट्स प्रति सेकंड इसका मतलब है कि मॉडेम एक सेकंड में 56,000 बिट्स तक डेटा ट्रांसफर कर सकता है । CPS (Characters Per Second) :- यह प्रिंटर या टाइपराइटर की गति मापने में प्रयुक्त होता है । DPI (Dots Per Inch) :- यह प्रिंटर या स्क्रीन की प्रिंटिंग/डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन मापने का पैमाना है ।

67

एक ऐसा प्रोग्राम जो उच्च स्तरीय भाषा को मशीन भाषा में बदलता है-

  • 1. कम्पायलर
  • 2. ऑपरेटिंग सिस्टम
  • 3. एडीटर
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: कम्पायलर

Explanation

कम्पायलर (Compiler) एक ऐसा प्रोग्राम होता है जो उच्च स्तरीय भाषा (High-Level Language) में लिखे गए कोड को मशीन भाषा (Machine Language) में अनुवादित करता है ताकि कंप्यूटर उसे समझ और निष्पादित (execute) कर सके । ऑपरेटिंग सिस्टम :- यह कंप्यूटर सिस्टम को चलाने वाला प्रमुख सॉफ्टवेयर होता है, अनुवाद करने का कार्य नहीं करता । एडीटर (Editor) :- यह केवल कोड लिखने और संपादित (edit) करने का उपकरण होता है, अनुवाद नहीं करता ।

68

CPU बना होता है-

  • 1. इनपुट, आऊटपुट व प्रोसेसिंग युक्ति द्वारा
  • 2. कंट्रोल युक्ति, प्राथमिक स्मृति और द्वितीय स्मृति द्वारा
  • 3. कंट्रोल युक्ति, ए. एल. यू. व प्राथमिक स्मृति द्वारा
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: कंट्रोल युक्ति, ए. एल. यू. व प्राथमिक स्मृति द्वारा

Explanation

CPU (Central Processing Unit) को कंप्यूटर का "मस्तिष्क" कहा जाता है, और यह मुख्यतः तीन घटकों से मिलकर बना होता है- कंट्रोल युक्ति (Control Unit - CU) :- यह निर्देशों का नियंत्रण करती है और बताती है कि किस युक्ति को क्या करना है । यह कंप्यूटर के अन्य भागों (मेमोरी, ALU, इनपुट/आउटपुट) को निर्देश देती है । गणितीय एवं तर्क इकाई (Arithmetic Logic Unit - ALU) :- सभी अंकगणितीय (जैसे जोड़, घटाव) और तर्क (जैसे AND, OR, NOT) संचालन करती है । प्राथमिक स्मृति (Primary Memory) :- जैसे RAM, जो अस्थायी मेमोरी होती है और CPU द्वारा तुरंत उपयोग की जाती है । इनपुट, आउटपुट व प्रोसेसिंग युक्ति :- ये कंप्यूटर के मुख्य भाग हैं, लेकिन केवल CPU का हिस्सा नहीं होते । कंट्रोल युक्ति, प्राथमिक स्मृति और द्वितीय स्मृति :- द्वितीयक स्मृति (जैसे हार्ड डिस्क) CPU का हिस्सा नहीं होती ।

69

हाइपर लिंक है-

  • 1. एक वाक्य या चित्र जो क्लिक पर दूसरे दस्तावेज को खोलता है
  • 2. एक विशेष वाक्य
  • 3. लिंक लिस्ट को बनाने के लिए
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: एक वाक्य या चित्र जो क्लिक पर दूसरे दस्तावेज को खोलता है

Explanation

हाइपरलिंक (Hyperlink) एक ऐसा टेक्स्ट, शब्द, वाक्यांश, या चित्र होता है जिस पर क्लिक करने पर वह दूसरे वेबपेज, दस्तावेज, या फाइल को खोलता है । यह वेब ब्राउज़िंग का एक मूलभूत हिस्सा है । आमतौर पर हाइपरलिंक को नीले रंग और अंडरलाइन के रूप में दिखाया जाता है ।

70

निम्न में से कौन इम्पेक्ट प्रिंटर है?

  • 1. लेसर प्रिंटर
  • 2. इंकजेट प्रिंटर
  • 3. थर्मल प्रिंटर
  • 4. डेजी व्हील प्रिंटर

Answer: डेजी व्हील प्रिंटर

Explanation

इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer) वे प्रिंटर होते हैं जो पेपर पर प्रिंट करने के लिए रिबन पर प्रहार (impact) करके अक्षरों को कागज़ पर स्थानांतरित करते हैं । इम्पैक्ट प्रिंटर के उदाहरण :- डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर ; डेजी व्हील प्रिंटर ; लाइन प्रिंटर डेजी व्हील प्रिंटर में एक गोलाकार पहिया (daisy-like wheel) होता है, जिसमें हर “पंखुड़ी” पर एक अक्षर होता है । यह पहिया घूमता है और उपयुक्त अक्षर को रिबन पर मारकर प्रिंट करता है । नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर लेसर प्रिंटर :- नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर (toner व electrostatic प्रक्रिया से काम करता है) इंकजेट प्रिंटर :- नॉन-इम्पैक्ट (ink drops को बिना स्पर्श किए फेंकता है) थर्मल प्रिंटर :- नॉन-इम्पैक्ट (गर्मी से विशेष पेपर पर प्रिंट करता है)

71

किस स्मृति में आंकड़े पराबैंगनी किरणों से मिटाये जा सकते हैं?

  • 1. PROM
  • 2. ROM
  • 3. EPROM
  • 4. EEPROM

Answer: EPROM

Explanation

EPROM (Erasable Programmable Read Only Memory) एक ऐसी ROM (Read Only Memory) होती है जिसे प्रोग्राम करने के बाद पराबैंगनी किरणों (Ultraviolet Rays) की सहायता से मिटाया (Erase) जा सकता है और फिर से प्रोग्राम किया जा सकता है । PROM (Programmable ROM) :- एक बार प्रोग्राम होने के बाद इसे मिटाया नहीं जा सकता । ROM (Read Only Memory) :- स्थायी स्मृति है, इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता । EEPROM (Electrically Erasable Programmable ROM) :- इसे बिजली (electrical signals) से मिटाया और दोबारा प्रोग्राम किया जा सकता है ।

72

एक ऐसा एप्लिकेशन प्रोग्राम जो प्रयोगकर्ता की मदद नम्बर बदलने में करता है तथा इसका परिवर्तित परिणाम तुरन्त दिखाता है-

  • 1. डीटीपी प्रोग्राम
  • 2. डाटाबेस
  • 3. स्प्रेडशीट
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: स्प्रेडशीट

Explanation

स्प्रेडशीट एक ऐसा एप्लिकेशन प्रोग्राम होता है जिसमें पंक्तियों और स्तंभों (rows & columns) में डेटा दर्ज किया जाता है, और उसमें गणितीय/तार्किक सूत्र (formulas) लगाकर परिणाम तुरंत प्राप्त किया जा सकता है । उदाहरण :- Microsoft Excel, Google Sheets, LibreOffice Calc आदि । DTP प्रोग्राम (Desktop Publishing Program) :- यह पेज लेआउट और डिजाइन (जैसे बुकलेट, पोस्टर) के लिए होता है, नंबर बदलने या कैलकुलेशन से संबंधित नहीं । डाटाबेस (Database) :- डेटा को संरक्षित और प्रबंधित करने के लिए होता है, लेकिन तुरंत कैलकुलेशन और परिणाम दिखाने का कार्य प्राथमिक नहीं है ।

73

एक भाषा जिसमें वेब पेज बनाये जाते हैं, इनका लिंक दूसरे दस्तावेजों, चित्रों, ऑडियो फाइल्स के साथ होता है-

  • 1. सी-भाषा
  • 2. एच टी एम एल
  • 3. कोबोल
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: एच टी एम एल

Explanation

HTML (HyperText Markup Language) वह भाषा है जिसका उपयोग वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है । इसकी विशेषता यह है कि इसमें हाइपरलिंक्स बनाए जा सकते हैं जो अन्य दस्तावेज़ों, वेबपेजों या वेबसाइटों से जोड़ते हैं । चित्र (Images), ऑडियो, वीडियो, टेबल्स, फॉर्म्स आदि को वेबपेज में शामिल किया जा सकता है ।

74

A name @ xyz.com इन्टरनेट एड्रेस में xyz.com क्या प्रदर्शित करता है-

  • 1. सर्वर की लोकेशन
  • 2. यूजर नेम
  • 3. प्रोग्रामिंग भाषा
  • 4. वेब ब्राऊसर

Answer: सर्वर की लोकेशन

Explanation

जब कोई ईमेल एड्रेस इस प्रकार होता है- name@xyz.com name :- यह यूज़रनेम (User Name) होता है, जो व्यक्ति या खाते को दर्शाता है । xyz.com :- यह डोमेन नेम (Domain Name) होता है, जो उस सर्वर की पहचान करता है जहाँ ईमेल होस्ट किया गया है । यह सर्वर की इंटरनेट पर लोकेशन या पहचान बताता है । इसे मेल सर्वर का पता भी कहा जा सकता है ।

75

स्लाइड ट्रांजीशन से तात्पर्य है-

  • 1. स्लाइड को चलाने पर कैसी दिखेगी
  • 2. स्लाइड का रंग
  • 3. स्लाइड की साइज आकार
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: स्लाइड को चलाने पर कैसी दिखेगी

Explanation

स्लाइड ट्रांज़िशन से तात्पर्य है :- जब एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पर जाया जाता है तो उस बदलाव (change) को किस प्रकार से प्रदर्शित किया जाए, यह तय करने वाली दृश्य प्रभाव (visual effect) को स्लाइड ट्रांज़िशन कहते हैं । उदाहरण :- Fade in/out ; Push ; Wipe ; Split ; आदि इसका उपयोग PowerPoint और अन्य प्रेज़ेंटेशन सॉफ़्टवेयर में होता है ।

76

किसी भी स्लाइड में पूर्व से परिभाषित पिक्चर प्रवेशित करने का गुण कहलाता है? (जो कि पिक्चर को प्रवेशित करने योग्य बनाता है ।)

  • 1. वर्ड आर्ट
  • 2. इन्सर्ट आब्जैक्ट
  • 3. क्लिप आर्ट
  • 4. टैक्स्ट बाक्स

Answer: क्लिप आर्ट

Explanation

क्लिप आर्ट (Clip Art) :- यह पूर्व-निर्धारित चित्रों (predefined pictures/graphics) का संग्रह होता है । उपयोगकर्ता इन्हें स्लाइड, डॉक्युमेंट या अन्य प्रस्तुतियों में आसानी से इन्सर्ट (Insert) कर सकता है । यह चित्र पहले से कंप्यूटर या प्रोग्राम में संग्रहित होते हैं और विभिन्न विषयों पर आधारित हो सकते हैं (जैसे शिक्षा, ऑफिस, टेक्नोलॉजी आदि) । वर्ड आर्ट (Word Art) :- यह टेक्स्ट को स्टाइलिश रूप में दर्शाने का एक तरीका है, चित्र नहीं । Insert Object :- यह फीचर अन्य फाइलें (जैसे Excel chart, PDF, etc.) जोड़ने के लिए होता है, न कि क्लिप आर्ट के लिए विशेष रूप से । Text Box :- यह स्लाइड में टेक्स्ट टाइप करने के लिए होता है, चित्र से संबंधित नहीं ।

77

चिन्ह ∑ प्रदर्शित करता है-

  • 1. ओटो सम (स्वतः जोड़) को
  • 2. पेस्ट फंक्शन को
  • 3. औसत को
  • 4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: ओटो सम (स्वतः जोड़) को

Explanation

∑ (सिग्मा चिन्ह) का प्रयोग Microsoft Excel और अन्य स्प्रेडशीट प्रोग्रामों में AutoSum के रूप में किया जाता है । यह चिन्ह एक संख्याओं के समूह का योग (Sum) निकालने के लिए होता है । जब आप ∑ पर क्लिक करते हैं, तो Excel अपने आप नजदीकी सेल्स का चयन करता है और उनका जोड़ निकाल देता है । Paste Function :- यह कार्य Fx बटन या फॉर्मूला टूल से किया जाता है । Average :- औसत के लिए = AVERAGE() फंक्शन होता है, न कि ∑ चिन्ह ।

78

स्क्रीन पर पाप-अप (Pop-up) मीनू प्रदर्शित होता है-

  • 1. डाक्यूमेंट पर बायें क्लिक (माऊस) के द्वारा
  • 2. एन्टर कुंजी दबाने पर
  • 3. डाक्यूमेंट पर दायें माऊस क्लिक के द्वारा
  • 4. टैब (tab) कुंजी दबाने पर

Answer: डाक्यूमेंट पर दायें माऊस क्लिक के द्वारा

Explanation

पॉप-अप मेनू (Pop-up Menu) जिसे कॉन्टेक्स्ट मेनू (Context Menu) भी कहा जाता है, वह मेनू होता है जो तब दिखाई देता है जब आप: माउस का दायाँ क्लिक (Right-click) करते हैं- विशेष रूप से किसी डॉक्यूमेंट, फोल्डर, फाइल या स्क्रीन के किसी हिस्से पर । इस मेनू में उस वस्तु (ऑब्जेक्ट) से संबंधित सामान्य क्रियाएं जैसे कॉपी, पेस्ट, डिलीट, फॉर्मेट आदि विकल्प होते हैं ।

79

कर्सर की स्थिति से पूरी लाइन चुनने के लिए शार्टकट कुंजी है-

  • 1. Shift कुंजी + left arrow कुंजी
  • 2. Shift कुंजी + down arrow कुंजी
  • 3. Shift कुंजी + right arrow कुंजी
  • 4. Shift कुंजी + W कुंजी

Answer: Shift कुंजी + down arrow कुंजी

Explanation

80

निम्नलिखित में एक शब्द-युग्म 'सरस्वती' का पर्यायवाची नहीं है-

  • 1. हेम-हिरण्य
  • 2. गिरा-वीणापाणि
  • 3. शारदा-वागीशा
  • 4. भारती-वाणी

Answer: हेम-हिरण्य

Explanation

दिये गये विकल्पों में 'हेम-हिरण्य' शब्द-युग्म 'सरस्वती' का पर्यायवाची नहीं है । 'सरस्वती' के पर्यायवाची- शारदा, वागीशा, भारती, वाणी, गिरा, वीणापाणि आदि । 'स्वर्ण' के पर्यायवाची - हेम, सोना, कनक, कुंदन, कंचन आदि ।

81

निम्‍नलिखित में से किस विकल्‍प में 'ब' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

  • 1. बदबू
  • 2. बदौलत
  • 3. बदनाम
  • 4. बदहजमी

Answer: बदौलत

Explanation

दिये गये विकल्पों में से 'बदौलत' में 'ब' उपसर्ग है, शेष शब्दों में 'बद' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है जो कि उर्दू का उपसर्ग है ।

82

सहानुभूति शब्द में मूलशब्द, प्रत्यय का सही विकल्प क्या है?

  • 1. सहान, भूति
  • 2. सहन, भूति
  • 3. सह, अनुभूति
  • 4. सहा, अनुभूति

Answer: सह, अनुभूति

Explanation

सहानुभूति शब्द में मूलशब्द प्रत्यय का सही विकल्प 'सह, अनुभूति' है । शेष विकल्प असंगत हैं ।

83

निम्नलिखित में से विलोम शब्दों का कौनसा एक युग्म गलत है?

  • 1. निषिद्ध – विहित
  • 2. वक्र – ऋजु
  • 3. कटु – मधुर
  • 4. पाश्चात्य – प्राच्य

Answer: पाश्चात्य – प्राच्य

Explanation

निम्नलिखित विलोम शब्दों का सही युग्म है- निषिद्ध - विहित वक्र - ऋजु कटु - मृदु/मंधुर पाश्चात्य - पौर्वात्य

84

नीचे दिए गए उदाहरणों के साथ संधि का नाम किस विकल्प में अशुद्ध है?

  • 1. सदैव - वृद्धि संधि
  • 2. दिगंबर - व्यंजन संधि
  • 3. वनोत्सव - दीर्घ संधि
  • 4. महार्णव - दीर्घ संधि

Answer: वनोत्सव - दीर्घ संधि

Explanation

सदैव - वृद्धि संधि = सदा + एव दिगंबर - व्यंजन संधि = दिक् + अम्बर महार्णव - दीर्घ संधि = महा + अर्णव वनोत्सव - गुण संधि = वन + उत्सव वन + उत्सव = वनोत्सव, नियम- अ + उ = ओ

85

निम्‍नलिखित में शुद्ध वर्तनी युक्‍त शब्‍द हैं- 1. अधीन 2. पुरष्‍कार 3. महत्त्व 4. साशन 5. उपर्युक्‍त नीचे दिए गए विकल्‍पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  • 1. 2, 3 और 4
  • 2. 1, 3 और 5
  • 3. 1, 2 और 3
  • 4. 2, 4 और 5

Answer: 1, 3 और 5

Explanation

86

निम्‍नलिखित में से असुमेलित युग्‍म का चयन कीजिए ।

  • 1. MANDATE = अधिदेश
  • 2. MORTGAGE = बंधक/गिरवी
  • 3. CONDONE = गुस्‍सा करना
  • 4. Document - दस्‍तावेज

Answer: CONDONE = गुस्‍सा करना

Explanation

87

'कूपमंडूक' में कौनसा समास है?

  • 1. बहुव्रीहि
  • 2. द्वन्द्व
  • 3. तत्पुरुष
  • 4. अव्ययीभाव

Answer: बहुव्रीहि

Explanation

'कूपमंडूक' (जिसका ज्ञान सीमित हो वह) में बहुव्रीहि समास होगा ।

88

"वह महिला बहुत विद्वान है ।" वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?

  • 1. लिंग
  • 2. वचन
  • 3. कारक
  • 4. संज्ञा

Answer: लिंग

Explanation

"वह महिला बहुत विद्वान है ।" इस वाक्य में लिंग की अशुद्धि है । अतः यहाँ पर विद्वान के स्थान पर 'विदुषी' शब्द प्रयोग होना चाहिए । शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा- वह महिला बहुत विदुषी है ।

89

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो शुद्ध वाक्य का सही विकल्प है ।

  • 1. विनम्रता के बिना स्वतंत्रता पर कोई अर्थ नहीं ।
  • 2. विनम्रता से बिना स्वतंत्रता पर कोई अर्थ नहीं ।
  • 3. विनम्रता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं ।
  • 4. विनम्रता के बिना स्वतंत्रता का सब अर्थ है ।

Answer: विनम्रता के बिना स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं ।

Explanation

"विनम्रता के बिना स्वतन्त्रता का कोई अर्थ नहीं ।" शुद्ध वाक्य होगा जबकि अन्य वाक्य अशुद्ध हैं ।

90

(90 to 94) :- Read the passage given below and then answer the questions given below it. Of the many questions that I have been asked by interviewers over the last ten years or so. two have recurred more frequently than others. 'How did you come into films?' and 'Why did you come into films?' This has generally been asked in the knowledge that I had started my career in advertising as a graphic designer..... After all, both films and advertising deal with consumable commodities and in both you have the spectacle of the conscientious artist striving to express himself in aesthetic terms; while the sponsor, hovering in the background and caring little for Art, concerns himself solely with profits. Somebody-I do not remember who has defined cinema as the highest form of commercial art. After ten years in this profession, I have no quarrel with that definition. On the very first day of shooting Pather Panchali, I remember I had a scene where the boy Apu went looking for his sister into a field of tall grass. But if you are faced with a scene of a boy looking for his sister in a field of tall grass, you are faced with a particular state of mind that produces a special kind of walk, with a special kind of stopping and turning of the head. You also have to calculate the exact duration of the halt, of the exact duration of each turn of head, of the exact moment of resumption of walk. I like to think that it was a shrewd move on my part to have selected for my first film a story where one had to put the emphasis on the human aspect. 90. How did the writer start his career?

  • 1. as a film producer
  • 2. as a director
  • 3. as a graphic designer
  • 4. as an actor

Answer: as a graphic designer

Explanation

91

What did a sponser of commercial art care for?

  • 1. Music
  • 2. Profits
  • 3. Art
  • 4. Direction

Answer: Profits

Explanation

92

"I have no quarrel with that definition." The words "that definition" refers to the definition of.

  • 1. Cinema
  • 2. Advertising
  • 3. Telecommunication
  • 4. Internet

Answer: Cinema

Explanation

93

What is Apu supposed to do?

  • 1. Hunt an animal
  • 2. Play in the field
  • 3. Plough the land
  • 4. Look for his sister

Answer: Look for his sister

Explanation

94

What was emphasized on in the first film?

  • 1. the human aspect
  • 2. graphic designing
  • 3. Poverty
  • 4. agricultural fields

Answer: the human aspect

Explanation

95

Pick out the correct sentence from those given below.

  • 1. A number of students is absent today.
  • 2. A number of students are being absent today.
  • 3. A number of students are absent today.
  • 4. A number of students been absent today.

Answer: A number of students are absent today.

Explanation

'A number of students" Plural है । अतः इसके साथ are का प्रयोग होगा ।

96

Identify the Incorrect sentences using the codes given below the sentences- 1. A bird in hand is worth two in the bush. 2. I will not allow strangers in my house. 3. I asked Geeta if she can ride bicycle. 4. We will be late if we did not hurry.

  • 1. 1 and 4
  • 2. 2 and 3
  • 3. 3 and 4
  • 4. Only 4

Answer: 3 and 4

Explanation

वाक्य में bicycle के पहले 'a' article लगेगा, तथा 'can' की जगह 'could' आयेगा । वाक्य में did की जगह do आएगा ।

97

Give the Antonyms of the words given below. ''Fidelity''

  • 1. Loyalty
  • 2. Infidelity
  • 3. Fresh
  • 4. Faithful

Answer: Infidelity

Explanation

Fidelity = Faithfulness to a person, cause or belief; सत्य के प्रति निष्ठा । Antonym; Infidelity = विश्वसघात, बेवफाई ।

98

Select the synonym form the choices given in questions. ''Accord''

  • 1. Assail
  • 2. Capricious
  • 3. Bravado
  • 4. Agree

Answer: Agree

Explanation

Accord = Agree, Admit, Consent, Accept, सहमत होना, स्वीकार करना । Synonym = Agree = सहमत होना अन्य शब्दार्थ : Assail = आक्रमण करना, Bravado = अक्खड़पन, Capricious = मनमौजी ।

99

The thief ….. the house and took away the money.

  • 1. break in
  • 2. break off
  • 3. broke into
  • 4. break away

Answer: broke into

Explanation

Break in (घोड़े को चाल सिखाना) : Ex.: The groom (साईस) broke in the horse. Break into (तोड़कर घुसना) : Ex. : Some thieves broke into the house. Break up (भंग होना, सम्बन्ध विच्छेद होना) Ex. : The meeting broke up at night. Break forth (निकल जाना, निकल पड़ना) Break out (अचानक फैल जाना) Break with (मित्रता टूटना) Break off (रूकना, तोड़ना)

100

'To smell a rat' means:

  • 1. to detect bad smell
  • 2. to misunderstand
  • 3. to suspect a trick
  • 4. to see hidden meaning

Answer: to suspect a trick

Explanation

101

भारत का 107वाँ राष्‍ट्रीय उद्यान सिमलीपाल किस राज्‍य में स्थित है?

  • 1. पश्चिम बंगाल
  • 2. मेघालय
  • 3. बिहार
  • 4. ओडिशा

Answer: ओडिशा

Explanation

सिमलीपाल : भारत का 107वाँ राष्ट्रीय उद्यान ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमलीपाल को भारत का 107वाँ राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है । ओडिशा सरकार ने 24 अप्रैल, 2025 को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत सिमलीपाल टाइगर रिजर्व के 845.70 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की । यह दर्जा मिलने के साथ ही सिमलीपाल ओडिशा का दूसरा राष्ट्रीय उद्यान बन गया है । इससे पहले, ओडिशा में केवल भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान था ।

102

श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' से किन्‍हें सम्‍मानित किया गया है ।

  • 1. प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी
  • 2. राष्‍ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू
  • 3. श्री शशि थरुर
  • 4. विदेश मंत्री श्री जयशंकर

Answer: प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी

Explanation

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 5 अप्रैल, 2025 को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया । कोलंबो में आयोजित एक समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया । यह पुरस्कार भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के असाधारण योगदान को मान्यता देता है ।

103

विश्व हैप्पीनेस रिपोर्ट-2025 के अनुसार भारत के पड़ोसी देशों का कौनसा समूह भारत से बेहतर स्थिति में है?

  • 1. चीन, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश
  • 2. चीन, नेपाल, भूटान
  • 3. पाकिस्‍तान, चीन, नेपाल
  • 4. चीन, नेपाल, बांग्‍लादेश

Answer: पाकिस्‍तान, चीन, नेपाल

Explanation

विश्व हैप्पीनेस रिपोर्ट-2025 दुनिया के खुशहाल देशों की 'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2025' 20 मार्च, 2025 को जारी की गई, जो इस तर्ज पर 13वीं वार्षिक रिपोर्ट थी । वर्ष 2025 की इस रिपोर्ट में 147 देशों को शामिल किया गया है । 2025 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में सर्वोच्च हैप्पिनेस सूचकांक (7.736) फिनलैण्ड के लिए आकलित है । इस प्रकार फिनलैण्ड को सबसे खुशहाल देश इस रिपोर्ट में बताया गया है । यह लगातार आठवाँ वर्ष है, जब खुशहाली के मामले में फिनलैण्ड शीर्ष पर है । खुशहाली की सर्वाधिक खराब स्थिति अफगानिस्तान की ही इस रिपोर्ट में भी बताई गई है । सबसे नीचे 147वें स्थान रह रहे अफगानिस्तान के लिए हैप्पीनेस इंडेक्स 1.364 ही आकलित किया गया है । भारत की स्थिति – 147 देशों की सूची में भारत को 118वाँ स्थान मिला है । ताजा रिपोर्ट में भारत के लिए यह इंडेक्स 4.389 आकलित किया गया है । वर्ष 2024 की रिपोर्ट में भारत का 126वाँ स्थान था । इस सूची में 143 देशों को शामिल किया गया था । पड़ोसी देशों की स्थिति :- पाकिस्तान की ताजा रैंकिंग में 109वाँ स्थान है । अन्य पड़ोसी देशों में चीन का 68वाँ, नेपाल का 92वाँ, म्यांमार का 126वाँ, श्रीलंका का 133वाँ, बांग्लादेश का 134वाँ और अफगानिस्तान का 147वाँ स्थान है ।

104

निम्‍न में से किस खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 से सम्‍मानित नहीं किया गया है?

  • 1. डी गुकेश
  • 2. हरमनप्रीत सिंह
  • 3. प्रवीण कुमार
  • 4. प्रणव सूरमा

Answer: प्रणव सूरमा

Explanation

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 :- 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किए गए शानदार और सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है । यह पुरस्कार निम्नलिखित खिलाड़ियों को प्रदान किए गए- खिलाड़ी प्रतिस्‍पर्द्धा डी गुकेश शतरंज हरमनप्रीत सिंह हॉकी प्रवीण कुमार पैर एथलीट सुश्री मनु भाकर निशानेबाजी नोट :- प्रणव सूरमा (पैरा एथलीट) को अर्जुन पुरस्‍कार-2024 से सम्‍मानित किया गया है ।

105

पद्म श्री पुरस्‍कार-2025 से सम्‍मानित शीन काफ निजाम का संबंध किस क्षेत्र से है?

  • 1. शिक्षा व साहित्‍य
  • 2. अध्‍यात्‍म
  • 3. मांड गायिकी
  • 4. चिकित्‍सा

Answer: शिक्षा व साहित्‍य

Explanation

राजस्‍थान के संदर्भ में पद्म श्री अवॉर्ड पद्मश्री पुरस्‍कार-2025 :- वर्ष 2025 के लिए केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने 25 जनवरी, 2025 को देश के कुल 113 विभूतियों को पद्मश्री पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई जिसमें राजस्‍थान के 3 व्‍यक्ति शामिल हैं । शीन काफ निजाम :- जोधपुर क्षेत्र - शिक्षा व साहित्‍य उपनाम - शिव किशन बिस्‍सा इनको गुमशुदा दायर की गूंजती घंटियां काव्‍य संग्रह के लिए वर्ष 2010 में उर्दू में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार मिला है । बैजनाथ जी महाराज :- सीकर क्षेत्र - अध्‍यात्‍म लक्ष्‍मणगढ सीकर में श्री श्रद्धानन्‍द जी महाराज आश्रम के पीठाधीश्‍वर और संचालक संत बैजनाथ जी महाराज सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं । इन्‍होनें वैदिक शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्‍य से श्रद्धा संस्‍कृत विद्यापीठ की स्‍थापना की । योग शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए इन्‍होनें श्रद्धा योग व शिक्षण संस्‍थान की स्‍थापना की । बतूल बेगम :- जयपुर क्षेत्र - मांड गायिकी बतूल बेगम कांस फिल्‍म फेस्टिवल, ओलम्पिक और अयोध्‍या राम मन्दिर प्राण प्रतिष्‍ठा में प्रस्‍तुति दे चुकी हैं । वर्ष 2022 में नारी शक्ति पुरस्‍कार प्रदान किया गया है ।

106

धर्म गार्जियन युद्धाभ्‍यास-2025 का आयोजन किन देशों के मध्‍य किया गया?

  • 1. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया
  • 2. भारत और अमेरिका
  • 3. भारत और फ्रांस
  • 4. भारत और जापान

Answer: भारत और जापान

Explanation

धर्म गार्जियन युद्धाभ्‍यास-2025 संस्‍करण - 6 वां आयोजन - 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 आयोजक देश - जापान देश - भारत और जापान । इस युद्धाभ्‍यास में मद्रास रेजिमेंट की बटालियन के सैनिकों ने भारत की तरफ से भाग लिया था ।

107

हाल ही में अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन का 123वाँ सदस्‍य कौनसा देश बना है?

  • 1. अंगोला
  • 2. यूगांडा
  • 3. सूडान
  • 4. जमैका

Answer: अंगोला

Explanation

अंगोला : आईएसए का 123वाँ सदस्य बना अंगोला 3 मई, 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (Inter-national Solar Alliance-ISA) का 123वाँ सदस्य बना । यह जानकारी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अंगोला की प्रतिबद्धता और वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग को दर्शाती है । अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में यह भारत और फ्रांस द्वारा 2015 में पेरिस जलवायु सम्मेलन (COP21) के दौरान शुरू की गई एक पहल है । इसका मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और सदस्य देशों में सौर ऊर्जा की तैनाती के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता जुटाना है । आईएसए का मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा)

108

हाल ही में भारत का कौनसा राज्‍य पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्‍त करने वाला पहला राज्‍य बना?

  • 1. मणिपूर
  • 2. सिक्किम
  • 3. मिजोरम
  • 4. नागालैण्‍ड

Answer: मिजोरम

Explanation

मिजोरम : पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य मिज़ोरम को हाल ही में भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है, जिसकी साक्षरता दर 98.20% है । यह उपलब्धि पीरियॉडिक लेवर फोर्स सर्वेक्षण (PLFS) 2023-24 के अनुसार दर्ज की गई है, जो भारत के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित एक प्रमुख सर्वेक्षण है। ULLAS पहल :- मिज़ोरमं ने यह उपलब्धि ULLAS (Under-standing of Lifelong Learning for All in Society) या नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (New India Literacy Programme) के तहत प्राप्त की है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीवनभर की शिक्षा को बढ़ावा देना और सार्वभौमिक साक्षरता सुनिश्चित करना है । सामुदायिक भागीदारी :- राज्य ने 3,026 निरक्षर व्यक्तियों की पहचान की, जिनमें से 1,692 ने साक्षरता कार्यक्रमों में भाग लिया । इस प्रयास में 292 स्वयंसेवी शिक्षकों ने योगदान दिया, जो छात्रों, शिक्षकों और संसाधन व्यक्तियों से मिलकर बने थे । संस्कृति का योगदान :- मिजो समाज की 'त्लावमंगाइहना' संस्कृति, जो निःस्वार्थता और परोपकारिता को महत्व देती है, ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । नोट :- 2011 की जनगणना के अनुसार, मिजोरम की साक्षरता दर 91.33% थी, जो देश में तीसरे स्थान पर थी ।

109

बिनॉय अपने वेतन का 16% हिस्सा दृष्टिहीनों की एक संस्था को, 12% अनाथों की संस्था को, 13% दिव्यांगों की संस्था को दान देता है और वह अपने वेतन का 14% हिस्सा मेडिकल केम्प की स्थापना में मदद के रूप में देता है । शेष 20925 रूपये वह मासिक खर्च के लिए बैंक में जमा करता है । अनाथों की संस्था को वह कितनी राशि दान करता है?

  • 1. 5580 रुपये
  • 2. 5680 रुपये
  • 3. 6890 रुपये
  • 4. 4840 रुपये

Answer: 5580 रुपये

Explanation

बिनॉय का खर्चा % = 16% + 12% + 13% + 14% = 55% शेष = 100 - 55 = 45% 45% = 20925 अनाथों को दान दिए रुपये = × 12 = 5580 रुपये

110

निर्देश (110 to 111) :- एक इलाके के 150 लोगों को रोजाना काम के लिए यात्रा करनी होती है । उनमें से 25 केवल बस से यात्रा करते हैं, 40 केवल ट्रेन से, 20 टैक्‍सी और ट्रेन दोनों लेते हैं, 30 केवल निजी कार का इस्‍तेमाल करते हैं, 25 बस और टैक्‍सी लेते हैं और बाकी केवल टैक्‍सी से यात्रा करते हैं । 110. उन लोगों का प्रतिशत क्या है जो परिवहन के केवल एक साधन का इस्तेमाल करते हैं?

  • 1. 75%
  • 2. 63.2%
  • 3. 50%
  • 4. 70%

Answer: 70%

Explanation

केवल बस = 25 केवल रेलगाड़ी = 40 केवल कार = 30 केवल टैक्‍सी = 150 - (25 + 40 + 30 + 20 + 25)  केवल एक परिवहन उपयोग करने वालों की संख्‍या = 25 + 40 + 30 + 10 = 105 केवल एक साधन उपयोग करने वालों का % = × 100 = 70%

111

इन सभी में से कितने लोग यात्रा के लिए टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं?

  • 1. 55
  • 2. 30
  • 3. 45
  • 4. 35

Answer: 55

Explanation

टैक्‍सी = केवल टैक्‍सी + (टैक्‍सी और रेलगाड़ी) + (बस और टैक्‍सी) = 10 + 20 + 25 = 55

112

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, चुनाव में नामांकित मतों में से 75% ने अपना मत डाला, जिसमें से 2% को अवैध घोषित कर दिया गया । एक उम्मीदवार को 9261 मत मिले, जो वैध मतों का 75% था । उस चुनाव में नामांकित वोटों की कुल संख्या थी ।

  • 1. 16800
  • 2. 16400
  • 3. 18000
  • 4. 16000

Answer: 16800

Explanation

वैध वोट × 75% = 9261 वैध वोट = × 4 = 12348 माना, कुल नामांकित वोट = 100 इकाई डाले गये वोट = 100 × 75% = 75 इकाई वैध वोट = 75 × = 73.5 इकाई कुल नामांकित वोट (100 इकाई) = × 100 = 16800

113

एक वस्तु को ₹ 13400 में बेचने से होने वाला लाभ, ₹ 11600 में उसी वस्तु को बेचने पर हुए नुकसान के बराबर है । अगर इसे ₹ 14,750 (₹ में) बेचा जाता है तो क्या लाभ होगा ।

  • 1. 2000
  • 2. 2520
  • 3. 2500
  • 4. 2250

Answer: 2250

Explanation

SP + L = CP = SP - P CP = 11600 + x = 13400 - x 2x = 1800  CP = 11600 + 900 = 12500  P = SP - CP = 14750 - 12500 = 2250

114

एक दुकानदार दो वस्तुएँ बेचता है । पहली वस्तु का विक्रय मूल्य दूसरे वस्तु के क्रय मूल्य के बराबर है । उसने पहली वस्तु 20% के लाभ और दूसरे वस्तु को 10% की हानि पर बेचा । कुल लाभ या हानि प्रतिशत क्या है?

  • 1. लाभ 3 %
  • 2. हानि 4 %
  • 3. लाभ 4 %
  • 4. हानि 8 %

Answer: लाभ 3 %

Explanation

क्रय मूल्‍य विक्रय मूल्‍य 20% = I 5 ×5 6 ×5 -10% = II 10 ×3 9 ×3 55 57 + 2 कुल लाभ राशि = 2 रुपये लाभ% = × 100% = % = 3 %

115

2 पेंट + 4 शर्ट के एक सेट या 1 पेंट +6 शर्ट के एक सेट का क्रय मूल्य Rs. 5,600 रूपये है । एक दुकानदार इन्हें अलग-अलग बेचने का निर्णय करता है । उसने 10 शर्ट Rs. 6,000 रूपये में बेची । प्रति शर्ट लाभ या हानि की राशि ज्ञात कीजिए ।

  • 1. 100 रु. की हानि
  • 2. 100 रु. का लाभ
  • 3. 1000 रु. की हानि
  • 4. 1000 रु. का लाभ

Answer: 100 रु. की हानि

Explanation

2 पेंट + 4 शर्ट = 1 पेंट + 6 शर्ट = 5600 रुपये (क्रय मूल्‍य) 1 पेंट = 2 शर्ट 2 × 2 शर्ट + 4 शर्ट = 5600 1 शर्ट का क्रय मूल्‍य = = 700 1 शर्ट का विक्रय मूल्‍य = = 600 रुपये हानि = 700 - 600 = 100 रुपये

116

एक व्यक्ति ने कुछ राशि 12% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से और दूसरी राशि 10% प्रति वर्ष साधारण ब्याज की दर से निवेश की । उन्हें दोनों निवेशों से 125 रुपये का वार्षिक व्याज प्राप्त हुआ। लेकिन यदि उसने निवेश की गई राशि को आपस में बदल लिया होता, तो उसे ब्याज के रूप में 3 रुपये अधिक मिलते । उसने मूल रूप से 10% प्रति वर्ष साधारण ब्याज पर कितना निवेश किया?

  • 1. Rs. 600
  • 2. Rs. 500
  • 3. Rs. 700
  • 4. Rs. 650

Answer: Rs. 650

Explanation

12% A + 10% B = 125 रु. - (1) 12% B + 10% A = 128 रु. - (2) (1) + (2) 22% (A + B) = 253 A + B = 1150 - (3) (1) - (2) 2% (B - A) = 3 B = = 650 रुपये

117

5 वर्ष बाद देय 770 रुपये को 5 वर्षों में 5 वार्षिक बराबर किश्तों में चुकाया जाता है । यदि ब्याज की दर 5% वार्षिक हो, तो प्रत्येक किश्त की राशि क्या होगी?

  • 1. Rs. 140
  • 2. Rs. 160
  • 3. Rs. 170
  • 4. Rs. 180

Answer: Rs. 140

Explanation

देय राशि = 770 रुपये माना, प्रत्‍येक किस्‍त का मान = 100 इकाई देय राशि = 100 + 105 + 110 + 115 + 120 = 550 इकाई  प्रत्‍येक किस्‍त का मान = × 100 = 140 रुपये

118

अर्धवार्षिक 12% प्रति वर्ष की दर से 18 महीने के लिए 1,00,000 रुपये पर साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच के अंतर की गणना करें?

  • 1. 1,11016 रु.
  • 2. 1,101.6 रु.
  • 3. 11,016 रु.
  • 4. 110.16 रु.

Answer: 1,101.6 रु.

Explanation

दर = = 6% , समय = 3 छमाही (18 महीनों) सूत्र : D = 100000 × × = 1101.6 रुपये गणना से बचने के लिए हम दशमलव के स्‍थान को सुनिश्चित करके उत्तर तक आसानी से पहुँचा जा सकता है ।

119

यदि एक निश्चित राशि पर 5% प्रतिवर्ष की दर से 3 वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज 3783 रुपये है, तो समान राशि पर समान अवधि और समान दर पर साधारण व्यांज कितना होगा?

  • 1. 3600 रु.
  • 2. 3400 रु.
  • 3. 3440 रु.
  • 4. 3680 रु.

Answer: 3600 रु.

Explanation

दर = 5% = , समय = 3 वर्ष  मूलधन मिश्रधन 20 3 : 21 3 समय = 3 वर्ष 8000 : 9261 चक्रवृद्धि ब्‍याज :- 1261 इकाई 3783 रुपये  मूलधन = 24000 रुपये  साधारण ब्‍याज = = 3600 रुपये

120

एक बॉक्स में अनुपात 6 : 7 : 8 में तीन अलग-अलग प्रकार के पुराने सिक्के हैं, पुराने सिक्के के मूल्य क्रमशः ₹ 1, ₹ 5 और ₹ 10 हैं। यदि बॉक्स में सिक्के का कुल मूल्य ₹ 847 है, तो ₹ 10 के सिक्के की कुल संख्या ज्ञात कीजिए ।

  • 1. 84
  • 2. 65
  • 3. 56
  • 4. 48

Answer: 56

Explanation

सिक्‍के (Coin) रु. 1 रु. 5 रु 10 सिक्‍कों की संख्‍या 6 : 7 : 8 कीमत 6 : 35 : 80 = 121 ×7 ×7 रु. 560 रु. 847  रु. 10 सिक्‍कों की संख्‍या = = 56

121

वरून और अनिल की आय का अनुपात 12 : 13 है और उनके व्यय का अनुपात 10 : 13 है । यदि वरून और अनिल क्रमशः 2100 रु. और 1300 रु. की बचत करते है, तो क्रमशः उनकी आय ज्ञात कीजिए ।

  • 1. Rs. 4550 और Rs. 3550
  • 2. Rs. 5000 और Rs. 2000
  • 3. Rs. 6600 और Rs. 7150
  • 4. Rs. 5550 और Rs. 4560

Answer: Rs. 6600 और Rs. 7150

Explanation

वरूण अनिल आय - 12 : 13 खर्च - 10 : 13 बचत - 2100 1300 आय - बचत = खर्च प्रश्‍नानुसार, = = = 12x - 2100 = 10x - 1000 2x = 1100 12x = 6600 13x = 7150  वरूण की आय = 12x = 6600 अनिल की आय = 13x = 7150

122

एक कक्षा में 10 छात्रों की औसत ऊँचाई 105 सेमी है । यदि 120 सेमी की औसत ऊँचाई वाले 20 और छात्र कक्षा में शामिल होते हैं, तो नई औसत ऊँचाई क्‍या होगी?

  • 1. 105 सेमी.
  • 2. 110 सेमी.
  • 3. 112 सेमी.
  • 4. 115 सेमी.

Answer: 115 सेमी.

Explanation

10 छात्रों की ऊँचाई का कुल योग = 10 × 105 = 1050 सेमी. 20 नए विद्यार्थियों की ऊँचाई का योग = 120 × 20 = 2400 सेमी. कुल योग = 1050 + 2400 = 3450 नया औसत = = 115 सेमी.

123

75 लड़कियों के समूह के औसत वजन की गणना 47 किलोग्राम के रूप में की गई थी । बाद में पता चला एक लड़की का वजन 45 किलो बताया गया था । जबकि उनका असल वजन 25 किलो था। 75 लड़कियों के समूह का वास्तविक औसत भार कितना है?

  • 1. 45.25 किग्रा
  • 2. 39.86 किग्रा
  • 3. 46.73 किग्रा
  • 4. 48.9 किग्रा

Answer: 46.73 किग्रा

Explanation

गलत औसत वजन = 47 किग्रा कुल गलत वजन = 47 × 75 = 3525 किग्रा अब 74 लड़कियों का सही = 3525 - 45 = 3480 किग्रा अब लड़की का सही वजन मिलाकर कुल सही वजन = 3480 + 25 = 3505 किग्रा 75 लड़कियों के समूह का वास्‍तविक औसत वजन = = 46.73 किग्रा

124

यदि 6 धनात्मक पूर्णांकों का औसत 45 है और इन 6 संख्याओं में से सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अंतर 18 है, तो इन 6 पूर्णाकों में से सबसे छोटी संख्या के लिए न्यूनतम संभव मान क्या है?

  • 1. 30
  • 2. 31
  • 3. 29
  • 4. 27

Answer: 30

Explanation

माना सबसे छोटा मान = x सबसे छोटे मान को न्‍यूनतम करने के लिए शेष दिए गए नम्‍बरों को अधिकतम बनाने के लिए, यदि हम शेष पांच संख्‍याओं को अधिकतम मान लें = (x + 18) प्रश्‍नानुसार, = 45 6x + 90 = 270 6x = 180 x = 30 अत: सबसे छोटी संख्‍या का न्‍यूनतम मान 30 है ।

125

सरल कीजिए- 245 - [135 - {84  4 of 3 - (11 - 12  3)}]

  • 1. 90
  • 2. 120
  • 3. 100
  • 4. 110

Answer: 110

Explanation

245 - [135 - {84  4 of 3 - (11 - 12  3)}] 245 - [135 - {84  12 - (11 - 4)}] = 245 - [135 - {7 - 7}] = 245 - 135 = 110

126

का मान ज्ञात कीजिए ।

  • 1. 18
  • 2. 14
  • 3. 16
  • 4. 20

Answer: 18

Explanation

= + = + = 4 + 14 = 18

127

किसी त्रिभुज का आधार उसके समान क्षेत्रफल वाले समान्तर चतुर्भुज के आधार का आधा है । त्रिभुज और चतुर्भुज के आधारों से संलग्न ऊंचाईयों का अनुपात क्या होगा?

  • 1. 2 : 1
  • 2. 1 : 4
  • 3. 1 : 2
  • 4. 4 : 1

Answer: 1 : 4

Explanation

b = B प्रश्‍नानुसार, समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल = त्रिभुज का क्षेत्रफल B × h 1 = × b × h 2 B × h 1 = × × B × h 2 Bh 1 = BH 2 = = h 1 : h 2 = 1 : 4

128

एक कमरा 15 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा है । दीवारों से 1.5 फीट की जगह छोड़कर कमरे के फर्श पर एक मैट बिछाया जाना है। रु. 3.50 प्रति वर्ग फीट की दर से मैट की लागत कितनी होगी?

  • 1. 630 रुपये
  • 2. 378 रुपये
  • 3. 472.50 रुपये
  • 4. 496 रुपये

Answer: 378 रुपये

Explanation

फर्श की अंतिम लंबाई = (15 - 2 × 1.5) = 12 फुट फर्श की अंतिम चौड़ाई = (12 - 2 × 1.5) = 9 फुट आवश्‍यक फर्श का क्षेत्रफल = 12 × 9 = 108 वर्ग फुट तो. मेट की कुल लागत = 3.50 × 108 = 378 रुपये

129

यदि दो बेलनों की त्रिज्याएँ 2 : 3 के अनुपात में हैं और उनकी ऊँचाईयाँ 5 : 3 के अनुपात में हैं, तो उनके आयतन का अनुपात कितना है?

  • 1. 10 : 17
  • 2. 17 : 27
  • 3. 20 : 27
  • 4. 20 : 37

Answer: 20 : 27

Explanation

दो बेलनों की त्रिज्‍याओं का अनुपात = 2 : 3 दोनों बेलनों के ऊँचाई अनुपात = 5 : 3 सिलेंडर का आयतन = r 2 h आयतन का अनुपात = ( r 1 2 h 1 ) : ( r 2 2 h 2 ) = 2 2 × 5 : 3 2 × 3 = 20 : 27

130

दी गई श्रेणी का लुप्त पद ज्ञात कीजिए । 0, 7, 26, ____ , 124, 215

  • 1. 36
  • 2. 40
  • 3. 63
  • 4. 85

Answer: 63

Explanation

दी गई श्रेणी निम्नवत है । अतः ? = 63

131

श्रेणी का अगला पद ज्ञात कीजिए- CE, HJ, MO, RT, ?

  • 1. UW
  • 2. WX
  • 3. WY
  • 4. VW

Answer: WY

Explanation

दी गई श्रृंखला निम्नवत् है- अतः ? = WY

132

मान लीजिए शब्द SUPERNATURAL में पहला तथा दूसरा अक्षर परस्‍पर स्थान बदल लेते हैं, इसी तरह तीसरा तथा चौथा, पाँचवाँ तथा छठा, और इसी प्रकार आगे के अक्षर स्थान बदलते हैं। नए गठित शब्द में, बाएँ से छठा अक्षर कौन-सा होगा?

  • 1. R
  • 2. N
  • 3. P
  • 4. A

Answer: R

Explanation

133

यदि दाएँ पक्ष को बायाँ पक्ष माना जाता है और बाएँ पक्ष को दायाँ पक्ष माना जाता है, तो A का स्थान बाएँ छोर से 18वाँ है जो B के ठीक दाईं ओर बैठा है । बाएँ से B किस स्थान पर है?

  • 1. 17वाँ
  • 2. 07वाँ
  • 3. 27वाँ
  • 4. 16वाँ

Answer: 17वाँ

Explanation

अतः बाएँ से B का स्थान 17वाँ होगा ।

134

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में विकल्पों में से ऐसा शब्द चुनिए जो दिये गये शब्द के अक्षरो से नहीं बनाया जा सकता- INTELLIGENCE

  • 1. GENTLE
  • 2. INCITE
  • 3. CANCEL
  • 4. NEGLECT

Answer: CANCEL

Explanation

INTELLIGENCE शब्द से CANCEL शब्द नहीं बनाया जा सकता है क्योंकि CANCEL में C अक्षर दो बार आया हुआ है ।

135

दिए गए शब्दों को उस क्रम में व्यवस्थित करें जिस क्रम में वे शब्दकोश में होते हैं । 1. Talent 2. Tales 3. Tall 4. Tangle 5. Tangent

  • 1. 1, 2, 3, 4, 5
  • 2. 5, 2, 3, 4, 1
  • 3. 1, 2, 3, 5, 4
  • 4. 1, 3, 2, 4, 5

Answer: 1, 2, 3, 5, 4

Explanation

शब्दों को शब्दकोश क्रम में व्यवस्थित करने पर- (1) Talent → (2) Tales → (3) Tall → (5) Tangent (4) → Tangle अतः विकल्प क्रम 1, 2, 3, 5, 4 होगा ।

136

नीचे दो कथन दिए है जिन्हें अभिकथन (A) और तर्क (R) चिन्हित किया गया है । अभिकथन (A) : पेट्रोल की आग को पानी छिड़क कर नहीं बुझाया जा सकता है । तर्क (R) : पानी का घनत्व पेट्रोल से अधिक होता है । कूट की सहायता से सही उत्तर चयन करें ।

  • 1. दोनों (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।
  • 2. दोनों (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  • 3. (A) सही है परन्तु (R) गलत है ।
  • 4. (A) गलत है परंतु (R) सही है ।

Answer: दोनों (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।

Explanation

पेट्रोल की आग को पानी, छिड़क कर नहीं बुझाया जा सकता है क्योंकि पानी का घनत्व पेट्रोल से अधिक होता है । अतः स्पष्ट है कि दोनों (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है ।

137

तीन कथनों के बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं । दिए कथनों को सत्य मानते हुए यह ज्ञात करें कि कौन से निष्कर्ष निश्चित रूप से सत्य हैं । कथन :- M > Q, N  M, Q  P निष्‍कर्ष :- 1. P  N 2. N > Q

  • 1. केवल निष्कर्ष I सत्य है ।
  • 2. केवल निष्कर्ष II सत्य है ।
  • 3. निष्कर्ष I और II दोनों ही सत्य हैं ।
  • 4. न तो निष्कर्ष I और न ही II सत्य है ।

Answer: केवल निष्कर्ष II सत्य है ।

Explanation

M > Q, N  M, Q  P उपर्युक्त कथनों से, ∵  N  M > Q  P निष्कर्ष- I. P  N (असत्य) II. N > Q (सत्य) अतः निष्कर्ष-2 सत्य है ।

138

एक व्यक्ति ने एक लड़के की ओर संकेत करके कहा, 'वह मेरे भाई के पिता की एकमात्र पुत्री का पुत्र है ।' वह लड़का उस व्यक्ति से किस प्रकार सम्बन्धित है?

  • 1. भान्जा
  • 2. भाई
  • 3. चाचा
  • 4. चचेरा भाई

Answer: भान्जा

Explanation

प्रश्नानुसार, रक्त सम्बन्ध आरेख इस प्रकार है- अतः स्पष्ट है कि वह लड़का, व्यक्ति का 'भान्जा' है ।

139

यदि 'A + B' का अर्थ 'A, B का भाई है', 'A @ B' का अर्थ 'A, B का पिता है', 'A # B' का अर्थ 'A, B की बहन है', 'A $ B' का अर्थ 'A, B की पत्नी है', 'A * B' का अर्थ 'A, B की माता है', तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन दिए गए व्यंजक के लिए सही है? P * Q + R # S + T $ U I. P, U की सास है । II. U, R का भाई है ।

  • 1. केवल I
  • 2. केवल II
  • 3. I तथा II दोनों
  • 4. ना ही I ना ही II

Answer: केवल I

Explanation

कथन (I) P, U की सास है दिये गए व्यजंक के लिये सही है ।

140

एक बिन्दु P अन्य बिन्दु O से 80 मीटर पूर्व की ओर स्थित है । एक तीसरा बिन्दु Q भी O से 60 मीटर उत्तर की ओर स्थित है । एक बिन्दु R, रेखा PQ को 3 : 2 के अनुपात में बाँटता है । रेखा PR और QR की लम्बाई में कितना अन्तर है?

  • 1. 10 मीटर
  • 2. 20 मीटर
  • 3. 30 मीटर
  • 4. 40 मीटर

Answer: 20 मीटर

Explanation

 OPQ में पाइथागोरस प्रमेय से, PQ = 5x = = = 5x = 100 m x = = 20 m अतः रेखा PR और QR की लम्बाई में अन्तर = 3x - 2x x = 20 m

141

अमनदीप का मुख दक्षिण की ओर है और फिर वह 90° दक्षिणावर्त (Clock Wise) मुड़ता है, फिर 180° दक्षिणावर्त (Clock Wise) और फिर 180° वामावर्त (Anticlock Wise) मुड़ता है । अंत में, वह वामावर्त (Anticlock Wise) दिशा में 45° मुड़ता है । अब उसका मुख किस दिशा में है?

  • 1. उत्तर – पूर्व
  • 2. दक्षिण – पूर्व
  • 3. उत्तर – पश्चिम
  • 4. दक्षिण – पश्चिम

Answer: दक्षिण – पश्चिम

Explanation

उपर्युक्त आरेख से स्पष्ट है कि अमनदीप का मुख अब 'दक्षिण-पश्चिम' दिशा में है ।

142

छः अध्यापक A, B, C, D, E और F उत्तर दिशा की ओर देखते हुए एक पंक्ति में खड़े हैं किन्तु इसी क्रम में नहीं । C, A और E के बीच में खड़ा है । D, पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं खड़ा है और F भी दायें छोर पर नहीं खड़ा है । B, E के एकदम दाएँ में खड़ा है । D के एकदम दायें में कौन खड़ा है?

  • 1. A
  • 2. F
  • 3. C
  • 4. E

Answer: A

Explanation

प्रश्नानुसार अध्यापको के पंक्ति में खड़े होने का क्रम- उपरोक्त क्रम व्यवस्था से स्पष्ट है कि D के एकदम दाएं 'A' खड़ा है ।

143

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G तथा H एक वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठते हैं (जरूरी नहीं की इसी क्रम में हो) । G तथा H के बीच में तीन व्यक्ति बैठते हैं । B तथा G के बीच में दो व्यक्ति बैठते हैं । C तथा E के बीच में दो व्यक्ति बैठते हैं। A, D के तुरंत बायीं ओर बैठता है । H, D का पड़ोसी नहीं है । E, B के दायीं ओर चौथे स्थान पर बैठता है । निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 1. G, F के तुरंत बायीं ओर बैठता है । 2. D तथा F के बीच में दो व्यक्ति बैठते हैं ।

  • 1. केवल 2
  • 2. ना ही 1 ना ही 2
  • 3. 1 तथा 2 दोनों
  • 4. केवल 1

Answer: 1 तथा 2 दोनों

Explanation

आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H को वृत्ताकार मेज के इर्द-गिर्द केन्द्र की ओर मुख करके बैठने का क्रम- उपर्युक्त आरेख से स्पष्ट है कि कथन 1 और 2 दोनों सही है ।

144

प्रश्न चिन्ह को उस विकल्प से प्रतिस्थापित कीजिए जो प्रथम युग्म में लागू तर्क का अनुसरण करता है । TABLA : 12 :: SIANT : ?

  • 1. 21
  • 2. 15
  • 3. 24
  • 4. 18

Answer: 21

Explanation

T A B L E : 12 : : S I A N T : 21           (20 + 1 + 2 + 12 + 1) (19 + 9 + 1 + 14 + 20) = 36  3 = 63  3 = 12 = 21

145

किसी निश्चित कूटभाषा में, यदि LOCAT को UBDPM के रूप में लिखा जाता है, तो उस कूटभाषा में GRAPH को किस प्रकार लिखा जाएगा?

  • 1. IQBSH
  • 2. HTDTM
  • 3. HQBSI
  • 4. SHBIQ

Answer: IQBSH

Explanation

146

किसी निश्चित कूट भाषा में- 'fast road ways' को 'yo ga ri' के रूप में लिखा जाता है, 'ways to reach' को 'th yo sa' के रूप में लिखा जाता है, 'you reach fast' को 'ga bu th' के रूप में लिखा जाता है । कूट 'bu' का प्रयोग किसके लिए हुआ है?

  • 1. Reach
  • 2. Ways
  • 3. You
  • 4. Fast

Answer: You

Explanation

147

(प्रश्न 147 से 149) : दिए गए सूचनाओं को सावधानी पूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए । नीचे दिया गया वाक्य इनपुट और इसका पुनर्व्यवस्थित क्रम है । इनपुट : day case 20 13 now for 49 56 चरण I : Case day 20 13 now for 49 56 चरण II : Case 13 day 20 now for 49 56 चरण III : Case 13 day 20 for now 49 56 चरण IV : Case 13 day 20 for 49 now 56 और चरण IV उपर्युक्त इनपुट के पुनर्व्यवस्थित क्रम का अंतिम चरण है । 147. उपरोक्त चरणों में दिए गए नियमों के अनुसार, नीचे दिए गए इनपुट के लिए देखें कि कितने शब्द चौथे चरण में "12" और "21" के बीच होंगे? इनपुट : Yes 21 for 32 17 12 wide goal

  • 1. 4
  • 2. 1
  • 3. 2
  • 4. 3

Answer: 3

Explanation

नया इनपुट : yes 21 for 32 17 12 wide goal चरण I : for yes 21 32 17 12 wide goal चरण II : for 12 yes 21 32 17 wide goal चरण III : for 12 goal yes 21 32 17 wide चरण IV: for 12 goal 17 yes 21 32 wide चरण V : for 12 goal 17 wide yes 21 32 चरण VI : for 12 goal 17 wide 21 yes 32 चरण IV: for 12 goal 17 yes 21 32 wide अतः चरण IV में 12 और 21 के बीच कुल तीन शब्द goal, 17 और yes है ।

148

उपरोक्त चरणों में दिए गए नियमों के अनुसार, नीचे दिए गए इनपुट को पूरा करने के कितने चरणों की आवश्यकता है? इनपुट: Yes 21 for 32 17 12 wide goal

  • 1. II
  • 2. VI
  • 3. III
  • 4. V

Answer: VI

Explanation

प्रश्‍न 147 की व्‍याख्‍या के अनुसार पुनर्विन्यास को पूरा करने के लिए कुल छः चरणों की आवश्यकता होगी ।

149

उपरोक्त चरणों में दिए गए नियमों के अनुसार, यदि चरण V का एक इनपुट है "far 12 goal 17 wide yes 21 32" निम्नलिखित में से कौनसा निश्चित रूप से VI चरण होगा?

  • 1. far 12 goad 17 wide yes 21 32
  • 2. far 12 yes 21 32 17 wide goal
  • 3. far 12 goal 17 wide 21 32 yes
  • 4. far 12 goal 17 wide 21 32 yes

Answer: far 12 goal 17 wide 21 32 yes

Explanation

चरण-VI: for 12 goal 17 wide 21 yes 32 अतः विकल्प (d) अंतिम चरण होगा ।

150

निम्न प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो पूर्वानुमान I और II शामिल हैं । आपको कथन में सब कुछ सत्य मानकर चलना है और फिर दोनों पूर्वानुमानों पर विचार कर तय करना है कि कथन में दी गई जानकारी में से, सन्देह से परे, कौनसा पूर्वानुमान, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है । कथन : अन्तर्राज्यीय न्यायाधिकरण का निर्णय अन्तिम है- भारत के मुख्य न्यायमूर्ति का फैसला पूर्वानुमान : I. अन्तर्राज्यीय न्यायाधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय से उच्चतर निकाय है । II. न्यायाधिकरण को तकनीकी निर्णय के लिये बनाया गया है ।

  • 1. न पूर्वानुमान I अन्तर्निहित है और न II
  • 2. केवल पूर्वानुमान II अन्तर्निहित है ।
  • 3. पूर्वानुमान I और II दोनों अन्तर्निहित हैं ।
  • 4. केवल पूर्वानुमान I अन्तर्निहित है ।

Answer: केवल पूर्वानुमान II अन्तर्निहित है ।

Explanation

Post a Comment