Posts
Gk
1 चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था? 1. जे.एच. मैके 2. सर जॉन मार्शल 3. आई. ई. एम व्हीलर 4. सर ऑरेल स्टेन 5. अनुत्तरित प्रश्न Answer: जे.एच. मैके Explanation – मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किमी. दक्षिण-पूर्व में स्थित चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन जे. एच. मैके ने किया था। – इस सभ्यता स्थल की खोज वर्ष 1935 में एन. जी. मजूमदार ने की थी। उत्खनन से यह जानकारी मिलती है कि यहाँ मनका बनाने का कारखाना तथा भट्ठी थी। 2 नालियों की व्यवस्था सैन्धव नगरों की विशेषता रही परन्तु किस नगर में नालियों के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए है? 1. धौलावीरा 2. कालीबंगा 3. हड़प्पा 4. बनवाली 5. अनुत्तरित प्रश्न Answer: बनवाली Explanation – बनवाली हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। इस स्थल का उत्खनन वर्ष 1973-74 में आर.एस. बिष्ट द्वारा करवाया गया। – बनावली में जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था का अभाव है, जो सिन्धु सभ्यता की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता थी। 3 मौर्य काल में वर्णित भाग एवं बलि थे– 1. सैनिक विभाग का प्रमुख 2. धार्मिक कार्य करने वाले ब्राह्मण 3. राजस्व का स्रोत 4. प्रशासकीय विभाग 5. अनुत्तरित प्रश्न Answer: राजस्व का स्रोत Ex…