SI 2025 GK & GS Test-02 Questions with Answers
SI 2025 GK & GS Test-02 Questions with Answers SI 2025 (Paper-2 GK & GS) Test-02 – Questions with Answers & Explanations Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage Q1. पति के कहीं अन्यत्र स्थान पर मृत्यु होने पर उसके किसी चिन्ह या निशानी के साथ उसकी विधवा पत्नी द्वारा चितारोहण करना कहलाता है- A) अनुरमण B) अनुमरण C) केसरिया D) जौहर Answer: अनुमरण Explanation: अनुमरण:- पति की कहीं अन्यत्र स्थान पर मृत्यु होने पर व वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाये तो उसके किसी चिह्न/निशानी के साथ उसकी विधवा पत्नी द्वारा चितारोहण करना ’अनुमरण’ कहलाता है और ऐसी सतियों को ’महासती’ भी कहा जाता है। Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage Q2. निम्न में किस प्रथा में अन्न, जल त्यागकर समत्वभाव से स्वेच्छा से मोक्ष प्राप्ति के लिए देह त्याग की जाती है- A) कोथला B) संथारा C) मौताणा D) अनुरमण Answer: संथारा Explanation: संथारा/संल्लेखना प्रथा:- जैन ग्रंथों में उल्लेखित इस प्रथा में अन्न, जल त्याग कर समत्वभाव से स्वेच्छा से मोक्ष प्राप्ति के लिए देह त्य…