Posts

SI 2025 GK & GS Test-02 Questions with Answers

VIGYAN
SI 2025 GK & GS Test-02 Questions with Answers

SI 2025 (Paper-2 GK & GS) Test-02 – Questions with Answers & Explanations

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q1. पति के कहीं अन्यत्र स्थान पर मृत्यु होने पर उसके किसी चिन्ह या निशानी के साथ उसकी विधवा पत्नी द्वारा चितारोहण करना कहलाता है-

A) अनुरमण

B) अनुमरण

C) केसरिया

D) जौहर

Answer: अनुमरण
Explanation:

अनुमरण:-

पति की कहीं अन्यत्र स्थान पर मृत्यु होने पर व वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाये तो उसके किसी चिह्न/निशानी के साथ उसकी विधवा पत्नी द्वारा चितारोहण करना ’अनुमरण’ कहलाता है और ऐसी सतियों को ’महासती’ भी कहा जाता है।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q2. निम्न में किस प्रथा में अन्न, जल त्यागकर समत्वभाव से स्वेच्छा से मोक्ष प्राप्ति के लिए देह त्याग की जाती है-

A) कोथला

B) संथारा

C) मौताणा

D) अनुरमण

Answer: संथारा
Explanation:

संथारा/संल्लेखना प्रथा:-

जैन ग्रंथों में उल्लेखित इस प्रथा में अन्न, जल त्याग कर समत्वभाव से स्वेच्छा से मोक्ष प्राप्ति के लिए देह त्याग की जाती है। चन्द्रगुप्त मौर्य ने श्रवणबेलगोला में संथारा किया था।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q3. मेवाड़ के किस महाराणा के शासनकाल में मेवाड़ महाराणाओं के साथ सती होने की अंतिम घटना का विवरण मिलता है?

A) विष्णुसिंह

B) रामसिंह

C) स्वरूपसिंह

D) सज्जन सिंह

Answer: स्वरूपसिंह
Explanation: मेवाड़ के महाराणा स्वरूपसिंह के शासनकाल में मेवाड़ महाराणाओं के साथ सती होने की अंतिम घटना का विवरण मिलता है।
Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q4. राजस्थान के किस समाज सुधारक ने ’’बाल विवाह’’ के विरोध में कार्य किया?

A) गोविंद गुरू

B) राजा राम मोहन राय

C) स्वामी विवेकानन्द

D) स्वामी दयानंद सरस्वती

Answer: स्वामी दयानंद सरस्वती
Explanation:
* स्वामी दयानंद सरस्वती, जो आर्य समाज के संस्थापक थे, उन्होंने राजस्थान सहित पूरे भारत में बाल विवाह, सती प्रथा और पर्दा प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठाई।

* उन्होंने शिक्षा को आवश्यक बताया और स्त्री शिक्षा को बढ़ावा दिया। उनका मानना था कि लड़कियों को भी समान शिक्षा और अधिकार मिलना चाहिए।

* राजस्थान में सर्वप्रथम बाल विवाह पर रोक 1885 ई. में जोधपुर के प्रधानमंत्री ’सर प्रताप’ ने लगाई।
Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q5. घर के किसी पुरूष या महिला द्वारा जब नवजात को पेय पदार्थ या घुट्टी दी जाती है तो वह कहलाता है?

A) सीमन्तोनयन

B) जातकर्म

C) अन्नप्राशन

D) चूड़ाकर्म

Answer: जातकर्म
Explanation:

जातकर्मः-

बच्चे के जन्म लेते ही यह संस्कार किया जाता है, इसमें नवजात को घर के किसी पुरूष या महिला द्वारा पेय पदार्थ/घुट्टी दी जाती है।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q6. निम्नलिखित में से राजस्थान के रीति-रिवाजों में ’’आणौ’’ क्या है-

A) कुँआ पूजन

B) विवाह के पश्चात् दुल्हन को बालिग होने पर पहली बार ससुराल भेजना।

C) जल झूलनी एकादशी की पूजा

D) दुल्हन के परिवार द्वारा वर की बारात का डेरा देखने जाना।

Answer: विवाह के पश्चात् दुल्हन को बालिग होने पर पहली बार ससुराल भेजना।
Explanation:

आणौ/गोना/मुकलावाः-

यदि किसी नाबालिक लड़की की शादी कर दी जाती है तो उसके बालिग होने पर पहली बार उपहार भेटों सहित ससुराल भेजने की रस्म गौना/मुकलावा कहलाता है।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q7. निम्नलिखित में कौनसी रस्म मृत्यु से संबंधित है-

A) मांडा-झांकना

B) बिखेर

C) सोटा-सोटी

D) पगधोई

Answer: बिखेर
Explanation:

* 'बिखेर रस्म' मृत्यु से संबंधित है जिसका अर्थ होता है "अर्थी के ऊपर से उछाले गए सिक्के।"


* मांडा-झांकना, सोटा-सोटी व पगधोई रस्म विवाह से संबंधित है।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q8. राजस्थान के आभूषणों से संबंधित निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है-

A) ’फिनी’ नामक आभूषण नाक में पहना जाता है।

B) ’पोलरा’ को पैरों में पहना जाता है।

C) ’झेला’ नामक आभूषण को कान में पहना जाता है।

D) ’उतरणी’ आभूषण कलाई में पहना जाता है।

Answer: ’झेला’ नामक आभूषण को कान में पहना जाता है।
Explanation:

* ’झेला’ नामक आभूषण सिर में पहना जाता है। ये सोने चाँदी की लड़िया है जो दोनों ओर कनपटियों के पीछे सिर के बालों में अटकाई जाती है। इसे गरासिया स्त्रियाँ पहनती है।

* फिनी:- नाक में पहना जाता है।

* पोलरा/फोलरी:- पैर की अंगुली में पहना जाता है।

* उतरणी:- कलाई में पहना जाता है।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q9. निम्न में से किस लोकदेवता की मृत्यु दूल्हे के वेश में हुई?

A) वीर बिग्गाजी

B) वीर कल्लाजी राठौड़

C) देवनारायण जी

D) हड़बू जी

Answer: वीर कल्लाजी राठौड़
Explanation:
वीर कल्लाजी राठौड़:-
* जन्म - सामियाना गाँव (मेड़ता नागौर) में 1544 को।
* पिता- आससिंह राठौड़
* माता- श्वेत कवंर
* गुरू - भैरवनाथ
* एकमात्र दूल्हे के वेश में मरने वाले लोकदेवता।
* उपनाम- चार हाथों के लोकदेवता/केहर/कल्याण/कमधज/योगी/बाल ब्रहमचारी/शेषनाग के अवतार।
Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q10. बाड़मेर में 2019 में, 14वीं शताब्दी के लोक बाबा रामदेवजी के जन्म स्थान पर मंदिर बनाया गया। इस मंदिर का निर्माण मुख्य रूप से .................. से किया गया।

A) किशनगढ़ के सफेद संगमरमर

B) अजमेर का ग्रेनाइट पत्थर

C) धौलपुर का लाल पत्थर

D) जैसलमेर के पीले पत्थर

Answer: जैसलमेर के पीले पत्थर
Explanation:

* 2019 में रामदेवजी के जन्म स्थल उडूँकासमेर (बाड़मेर) में इनका एक भव्य मंदिर बनाया गया जो जैसलमेर के पीले पत्थरों से निर्मित है।


* मुख्य मंदिर- रामदेवरा या रूणिचा (जैसलमेर)


* अन्य मंदिर- मसूरिया पहाड़ी (जोधपुर), खुण्डियास (अजमेर), बिराटिया (पाली), हलदिना (अलवर), सुरताखेड़ा (चित्तौड़)।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q11. राजस्थान के किस लोकदेवता ने अपनी पत्नी की प्रेरणा से योग-साधना की दीक्षा ली?

A) रामदेवजी

B) हड़बूजी

C) पाबूजी

D) मल्लीनाथ जी

Answer: मल्लीनाथ जी
Explanation:
मल्लीनाथ जी:-
* जन्म- 1358 में मारवाड़ में।
* पिता- राव तीड़जी
* माता- जाणी दे
* मल्लीनाथ जी ने कुंडा पंथ की स्थापना की।
* अपनी रानी रूपादे की प्रेरणा से वे 1389 ई. में उगमसी भाटी के शिष्य बन गए और योग-साधना की दीक्षा प्राप्त की।
Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q12.

जीण माता के संबंध में सत्य कथनों की पहचान कीजिए-

1. इन्होंने काजल शिखर पर तपस्या की थी।

2. इनका उल्लेख भागवत पुराण में मिलता है।

A) केवल 1

B) केवल 2

C) 1 व 2 दोनों

D) न तो 1 ना ही 2

Answer: 1 व 2 दोनों
Explanation:

* काजल शिखर पर जीणमाता ने तपस्या की थी। इसके पास ही स्थित हर्ष की पहाड़ी पर इनके भाई हर्ष ने तपस्या की थी। राजस्थान में भाई-बहिन की जोड़ी के रूप में हर्ष व जीण पूजे जाते है।


* जीण माता का उल्लेख भागवत पुराण के नवे स्कंध में भी मिलता है।

Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q13. राजस्थान की वह देवी जिसके मंदिर में भक्तों की इच्छानुसार शराब का प्रसाद मिलता है-

A) जीण माता

B) कैला माता

C) शिला माता

D) अम्बा माता

Answer: शिला माता
Explanation:
* आमेर (जयपुर) में शिला माता का मंदिर 1599 ई. में आमेर शासक मानसिंह प्रथम ने आमेर किले में जलेब चौक में स्थापित करवाया था।

* इस प्रतिमा को मानसिंह प्रथम पूर्वी बंगाल के राजा केदार को हराकर लाये थे।

* यहाँ ढ़ाई प्याले शराब चढ़ती है तथा भक्तों को मदिरा व जल का चरणामृत दिया जाता है।
Subject: History of rajasthan art culture literature tradition and heritage
Q14. जैसलमेर के भाटी राजवंश की कुल देवी है-

A) तेमड़ा राय माता

B) करणी माता

C) तनोट माता

D) बिखड़ी माता

Answer: तेमड़ा राय माता
Explanation:
तेमड़ा राय माता:-
* मुख्य मंदिर - तेमड़ा गाँव (जैसलमेर)
* ये भाटी राजवंश की कुलदेवी है।
* इन्हें तेमड़ा ताई के नाम से भी जाना जाता है।
* ऐसी मान्यता है कि इनके द्वारा हाकड़ा समुद्र को सोख लेने से आस-पास की भूमि रेगिस्तान बन गयी।
Subject: Geography of the World and India
Q15. एक स्वपोषी पारिस्थितिकी तंत्र से क्या अभिप्राय है?

A) यह अपने अनुरक्षण के लिए विकिरणी ऊर्जा पर निर्भर नहीं होता है।

B) कोई भी जीव जैविक घटक से जुड़ता या निकलता नहीं है।

C) जीव, स्थानीय जैविक घटकों के साथ सु-अनुकूलित होते है।

D) कार्बनिक द्रव्य, पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग स्थिर रहता है।

Answer: कार्बनिक द्रव्य, पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग स्थिर रहता है।
Explanation: एक स्वपोषी पारिस्थितिकी तंत्र से अभिप्राय है कि कार्बनिक द्रव्य, पीढ़ी दर पीढ़ी लगभग स्थिर रहता है। जीवों तथा उनके पर्यावरण के पारस्परिक संबंधों के अध्ययन को पारिस्थितिकी कहते है। स्वपोषी पारिस्थितिकी तंत्र के अंतर्गत वर्षावन, जंगल, आर्द्रभूमि, मूंगा चट्टानें आदि आते है।
Subject: Geography of the World and India
Q16. एक विशिष्ट कस्बे में, अजैव निम्नीकरणीय अपशिष्टों के उत्पादन को कम करने के लिए 3R सिद्धांत का पालन किया जाता है तो इन तीनों का सही क्रम होगा?

A) Reduce → Reuse → Recycle

B) Reuse → Recycle → Reduce

C) Recycle → Reduce → Reuse

D) Recycle → Reuse → Reduce

Answer: Reduce → Reuse → Recycle
Explanation:
एक विशिष्ट कस्बे में अजैवनिम्नीकरण अपशिष्टों के उत्पादन को कम करने के लिए 3R→ Recycle, Reuse और Reduce का पालन करने में इनका क्रम होगा-
Reduce → Reuse → Recycle
(कम करना →पुनः उपयोग →पुनर्चक्रण)
Subject: Geography of the World and India
Q17. ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान, भारत के किस राज्य में स्थित है?

A) राजस्थान

B) उत्तरप्रदेश

C) महाराष्ट्र

D) बिहार

Answer: महाराष्ट्र
Explanation:
* ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र में स्थित है। यह उद्यान महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा उद्यान है।
* महाराष्ट्र के अन्य उद्यान:-
० चांदोली राष्ट्रीय उद्यान
० गुगामल नेशनल पार्क
० संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
० नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान
Subject: Geography of the World and India
Q18. वायुमण्डल के उच्च स्तरों पर स्थित ओजोन, ................. अणु पर कार्यरत UV विकिरण का एक उत्पाद है।

A) ऑक्सीजन (O₂)

B) कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)

C) सल्फरडाईऑक्साइड (SO₂)

D) कार्बनडाईऑक्साइड (CO₂)

Answer: ऑक्सीजन (O₂)
Explanation: वायुमण्डल के उच्च स्तरों पर स्थित ओजोन, ऑक्सीजन (O₂) अणु पर कार्यरत UV विकिरण का एक उत्पाद है। ओजोन (O₃) ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक हल्के नीले रंग की तीव्र गंध वाली गैस है।
Subject: Geography of the World and India
Q19. इनमें से क्या ग्लोबल वार्मिंग का कारण है?

A) वायु में O₂ के प्रतिशत में वृद्धि

B) वायुमण्डलीय ओजोन के स्तरों में वृद्धि

C) प्लास्टिक अपशिष्ट का संचय

D) वायु में CO₂ के प्रतिशत में वृद्धि

Answer: वायु में CO₂ के प्रतिशत में वृद्धि
Explanation:

* ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार ग्रीन हाउस गैस है। ग्रीन हाउस गैस वे जो बाहर से मिल रही गर्मी या ऊष्मा को अपने अंदर सोख लेती है। इनमें CO₂ व नाइट्रस ऑक्साइड आदि शामिल है।


* अतः ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण है वायु में CO₂ के प्रतिशत में वृद्धि होना।

Subject: Geography of the World and India
Q20. जैविक कचरे के निपटान का इनमें से कौनसा तरीका पर्यावरण के सर्वाधिक अनुकूल है?

A) भू-भराव

B) भस्मीकरण

C) कम्पोस्टिंग

D) मूल्यवर्धित उत्पादों का विकास

Answer: कम्पोस्टिंग
Explanation: जैविक कचरे के निपटान के लिए पर्यावरण के सर्वाधिक अनुकूल कम्पोस्टिंग विधि है। यह अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली का सबसे अनुकूल और पंसदीदा विकल्प है। पुनर्चक्रण और कम्पोस्टिंग को आमतौर पर समग्र रूप से समाज के लिए सर्वोतम तरीका माना जाता है।
Subject: Geography of the World and India
Q21. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम क्या थी और कौनसा देश मेजबान था?

A) Only One Earth- स्वीडन

B) Solution to Plastic Pollution- आवरी कोस्ट

C) Beat Plastic Pollution- दक्षिण कोरिया

D) Nature Positive- ब्राजील

Answer: Beat Plastic Pollution- दक्षिण कोरिया
Explanation:
विश्व पर्यावरण दिवस- 5 जून, 2025
* थीम- "Beat Plastic Pollution"
* मेजबान देश - दक्षिण कोरिया
* इस सदरिण से देश व उद्योगों को Circular Economy अपनाकर ’’सिंगल यूज प्लास्टिक’’ को कम करने और पर्यावरणीय सततता बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करने की प्रेरणा मिली।
Subject: Geography of the World and India
Q22. निम्नलिखित में से किसका संबंध वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं को कम करने से है-

A) UNCED

B) UNICEF

C) UNCTAD

D) UNESCO

Answer: UNCED
Explanation: जून, 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन (United Nations conference on Environment and Development- UNCED) के दौरान विकसित समझौतों में से एक महत्वपूर्ण समझौता जलवायु परिवर्तन से हुआ था। इसे पृथ्वी सम्मेलन के रूप में जाना जाता है।
Subject: Geography of the World and India
Q23. मांट्रियल सम्मेलन 1987 में कौनसा बड़ा फैसला लिया गया था?

A) विकसित देश 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

B) विकसित देश 2010 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

C) विकासशील देश 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

D) विकासशील देश 2020 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।

Answer: विकसित देश 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।
Explanation:

* मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, जो ओजोन परत संरक्षण के लिए मुख्य रूप से उतरदायीं है। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल 1987 के तहत फैसला लिया गया कि सभी विकसित देश वर्ष 2000 तक पूरी तरह से CFC उत्पादन पर प्रतिबंध लगायेंगे।


* इस प्रोटोकॉल के अंतर्गत उन रासायनिक पदार्थों के उत्सर्जन को कम करना है, जो ओजोन परत को क्षीण करने के लिए जिम्मेदार है।

Subject: History of India
Q24. तमिल कवि ’कबंन’ ने निम्नलिखित में से किस ग्रंथ के तमिल संस्करण का संकलन किया है?

A) रामायण

B) भगवद् गीता

C) महाभारत

D) ऋग्वेद

Answer: रामायण
Explanation: तमिल भाषा के कवि ’कबंन’ ने रामायण का तमिल संस्करण ’कबंरामायण’ के नाम से संकलित किया था। यह तमिल साहित्य की सर्वोत्कृष्ट कृति है। कबंन चोल राजा कुलोतुंग तृतीय के दरबारी कवि थे।
Subject: History of India
Q25. अजंता और एलोरा की गुफाएँ ......... धर्म की सबसे पहली वास्तुकला, गुफा-चित्रकला एवं मूर्तिकला के उत्तम उदाहरणों में से है।

A) हिन्दू

B) राजपूत

C) जैन

D) बुद्ध

Answer: बुद्ध
Explanation: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएँ बौद्ध धर्म की सबसे पहली वास्तुकला, गुफा-चित्रकला एवं मूर्तिकला के उत्तम उदाहरणों में से है।
Subject: History of India
Q26. पैगम्बर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया और उसे ............ कहा गया।

A) शरिया

B) हदीस

C) सुन्ना

D) कुरान

Answer: हदीस
Explanation:

* पैगम्बर मुहम्मद के कथनों या दैनिक शिक्षाओं को उनकी मृत्यु के बाद उनके अनुयायियों द्वारा संकलित किया गया, जिसे ’हदीस’ कहा गया है।


* इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ ’’कुरान’’ है।


* इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब थे।

Subject: History of India
Q27. प्राचीनकाल में भारत की शिक्षा प्रणाली किन सिद्धांतों पर आधारित थी?

A) केवल धर्म एवं दर्शन

B) केवल नीति एवं अर्थशास्त्र

C) अहिंसा एवं रोजगार

D) अहिंसा, धर्म, नीति, दर्शन एवं अर्थशास्त्र

Answer: अहिंसा, धर्म, नीति, दर्शन एवं अर्थशास्त्र
Explanation: प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का आधार दर्शन, धर्म, नीति और अर्थशास्त्र पर था। अहिंसा भले ही समाज का नैतिक मूल था, किंतु इसे शिक्षा- व्यवस्था का मुख्य आधार नहीं माना गया। शिक्षा का उद्देश्य आचरणगत, नैतिक और प्रशासनिक नेतृत्व तैयार करना था।
Subject: Economy of Rajasthan
Q28. राजस्थान में चार शहरों (जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर) को स्मार्ट के रूप में विकसित करने के लिए दिसम्बर, 2024 तक कुल कितने रूपये खर्च किए जा चुके है?

A) 3820 करोड़

B) 3740.30 करोड़

C) 3810.30 करोड़

D) इनमें से कोई नहीं

Answer: 3740.30 करोड़
Explanation: राजस्थान में चार शहरों- जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर को स्मार्ट सिटी मिशन के रूप में विकास के लिए चुना गया है। दिसम्बर, 2024 तक इस योजना के तहत कुल 3740.30 करोड़ खर्च किए जा चुके है, जबकि प्राप्त राशि 3840 करोड़ रूपये थी।
Subject: Economy of Rajasthan
Q29.

निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सत्य कथन की पहचान कीजिए-


1. श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना प्रदेश के 240 नगरीय निकायों में संचालित की जा रही है।

2. इस योजना में राज्य सरकार कुल 20 रूपये प्रति प्लेट का अनुदान देती है। (दिसम्बर, 2024 के अनुसार)


कूट-

A) केवल 1

B) केवल 2

C) 1 व 2 दोनों

D) न तो 1 और न ही 2

Answer: केवल 1
Explanation:

श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना:-

* प्रदेश के 240 नगरीय निकायों में 1000 रसोईयों का संचालन किया जा रहा है।


* इस योजना के तहत् राज्य सरकार वर्तमान में 22 रूपये प्रति प्लेट का अनुदान देती है।

Subject: Economy of Rajasthan
Q30. निम्नलिखित में से राजस्थान में सर्वाधिक और न्यूनतम शहरी साक्षरता दर वाले जिलों के समूह का चयन कीजिए-

A) उदयपुर और नागौर

B) नागौर और उदयपुर

C) कोटा और जयपुर

D) जयपुर और उदयपुर

Answer: उदयपुर और नागौर
Explanation:
* वर्ष 2011 में राजस्थान की साक्षरता दर 66.11 प्रतिशत है जबकि 2001 में यह 60.40 प्रतिशत थी। शहरी क्षेत्रों की साक्षरता दर वर्ष 2011 में 79.70 प्रतिशत रही जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 61.40 प्रतिशत दर्ज की गई।

* सर्वाधिक शहरी साक्षरता दर-
1. उदयपुर
2. बांसवाड़ा
3. प्रतापगढ़

* न्यूनतम शहरी साक्षरता दर-
1. नागौर
2. जालौर
3. चूरू

Subject: Economy of Rajasthan
Q31. वर्ष 2015-16 में जोतों के कुल क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है?

A) 1.20 प्रतिशत

B) 1.15 प्रतिशत

C) 1.24 प्रतिशत

D) 1.10 प्रतिशत

Answer: 1.24 प्रतिशत
Explanation: वर्ष 2010-11 में कुल जोतों का क्षेत्रफल 211.36 लाख हैक्टेयर था, जो वर्ष 2015-16 में घटकर 208.73 लाख हैक्टेयर हो गया अर्थात् जोतों के कुल क्षेत्रफल में 1.24 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है।
Subject: Economy of Rajasthan
Q32. वर्ष 2022-23 के अनुसार कुल तिलहन के उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है?

A) प्रथम

B) द्वितीय

C) तृतीय

D) इनमें से कोई नहीं

Answer: प्रथम
Explanation:

* वर्ष 2022-23 में, राजस्थान देश में राई व सरसों, बाजरा, कुल तिलहन, पोषक अनाज और ग्वार फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।


* मूंगफली के उत्पादन में द्वितीय स्थान पर तथा ज्वार, चना, कुल दलहन एवं सोयाबीन के उत्पादन में तृतीय स्थान पर रहा है।

Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q33. हमें सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का आकलन करते समय केवल तैयार माल के मूल्य का विचार करना चाहिए क्योंकि ____।

A) यह लागत को बढ़ाता है।

B) यह अर्थव्यवस्था में उत्पादन की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।

C) तैयार माल के मूल्य में पहले से ही मध्यवर्ती माल का मूल शामिल होता है।

D) मध्यवर्ती माल के मूल्य में तैयार माल का मूल्य शामिल होता है।

Answer: तैयार माल के मूल्य में पहले से ही मध्यवर्ती माल का मूल शामिल होता है।
Explanation: एक वर्ष में देश में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को सकल घरेलु उत्पाद कहा जाता है। इसमें तैयार अंतिम माल के मूल्य को जोड़ा जाता है, क्योंकि अंतिम रूप से तैयार वस्तु में मध्यवर्ती मूल्य शामिल होता है।
Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q34.

निम्न कारणों में से कौनसे कारण भारत के प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में धीमी बढ़त के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी रहा-


1. जनसंख्या में तेज बढ़त

2. मूल्यों में भारी बढ़त

3. कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में धीमी गति

4. विदेशी विनिमय की अनुपलब्धता


नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

A) केवल 1 एवं 2

B) केवल 1, 2 एवं 3

C) केवल 1 एवं 4

D) उपर्युक्त सभी

Answer: केवल 1, 2 एवं 3
Explanation:

भारत में प्रति व्यक्ति आय में धीमी बढ़त के मुख्य कारण है-

1. जनसंख्या में तेज बढ़त।

2. मूल्यों में भारी बढ़त।

3. कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में धीमी गति।

Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q35. सकल राष्ट्रीय उत्पाद से अवमूल्यन घटाने पर प्राप्त राशि को क्या कहा जाता है?

A) निगम कर

B) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

C) सकल घरेलु उत्पाद

D) राष्ट्रीय आय

Answer: शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
Explanation:

शुद्ध राष्ट्रीय आय = सकल राष्ट्रीय आय- मूल्यह्रास

* एक निश्चित समयावधि के दौरान किसी देश के नागरिकों द्वारा उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल बाजार मूल्य में से मूल्यह्रास घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) प्राप्त होता है।

Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q36. निम्नलिखित में से कौनसा विभाग भारत के GDP की गणना करता है-

A) वित्त मंत्रालय

B) आर्थिक मामले

C) केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय

D) नीति आयोग

Answer: केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय
Explanation: भारतीय सकल घरेलु उत्पाद (GDP) की गणना केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) के द्वारा की जाती है। CSO आंकड़ों का संग्रहण करता है तथा सांख्यिकी रिकॉर्ड का अनुरक्षण करता है।
Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q37. सकल राजकोषीय घाटा ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित में से किस सूत्र का प्रयोग किया जाता है-

A) पूंजीगत प्राप्ति- (राजस्व व्यय + पूंजीगत व्यय)

B) कुल प्राप्ति - कुल व्यय

C) कुल व्यय - (राजस्व प्राप्तियाँ + पूंजीगत प्राप्ति)

D) कुल व्यय- (राजस्व प्राप्तियाँ + गैर ऋण सृजक पूंजीगत प्राप्तियाँ)

Answer: कुल व्यय- (राजस्व प्राप्तियाँ + गैर ऋण सृजक पूंजीगत प्राप्तियाँ)
Explanation:

* जब किसी सरकार का संपूर्ण व्यय उसके कुल राजस्व से अधिक हो जाता है, तो उनका सकल राजकोषीय घाटा होता है।


* राजकोषीय घाटा = कुल व्यय- प्राप्त ऋण को छोड़कर सभी राजस्व एवं पूंजीगत प्राप्तियाँ

Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q38. प्रतिव्यक्ति आय प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय आय को किससे विभाजित किया जाता है?

A) व्यक्तिगत आय से

B) साधन लागत से

C) कुल जनसंख्या

D) कुल पुरूष जनसंख्या

Answer: कुल जनसंख्या
Explanation:

प्रतिव्यक्ति आय:-

* प्रति व्यक्ति आय प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय आय को कुल जनसंख्या से विभाजित किया जाता है।


Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q39. 'भविष्य में भारतीय नियोजन में वस्तुओं से अधिक ध्यान व्यक्तियों को देना चाहिए' यह विचार निम्न में से किसके द्वारा व्यक्त किया गया?

A) अमर्त्य सेन द्वारा

B) यशवंत सिन्हा द्वारा

C) मनमोहन सिंह द्वारा

D) अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा

Answer: अमर्त्य सेन द्वारा
Explanation: 'भविष्य में भारतीय नियोजन में वस्तुओं से अधिक ध्यान व्यक्तियों को देना चाहिए यह विचार "अमर्त्य सेन" द्वारा व्यक्त किया गया।
Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q40. किस विधि के अंतर्गत, वर्ष के दौरान विभिन्न उद्योगों में उत्पन्न सभी वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्यों को जोड़ा जाता है?

A) व्यय विधि

B) सेवा विधि

C) आय विधि

D) उत्पाद विधि

Answer: उत्पाद विधि
Explanation:

उत्पाद विधि:-

इस विधि को मूल्यवर्धित विधि भी कहा जाता है। इस विधि में वर्षभर के दौरान उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के अंतिम मूल्य को जोड़कर कुल राष्ट्रीय उत्पाद की गणना की जाती है।

Subject: Economical Concepts and Indian Economy
Q41.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-


1. नवीन आर्थिक नीति (1991) में निजीकरण का मुख्य मार्ग ’विनिवेश’ रहा है।

2. विनिवेश का मुख्य ध्येय वित्तीय अनुशासन बढ़ाना और आधुनिकीकरण में सहायता देना था।


सही विकल्प चुनिए-

A) 1 और 2 दोनों गलत है।

B) 1 और 2 दोनों सही है।

C) केवल 1 सही है।

D) केवल 2 सही है।

Answer: 1 और 2 दोनों सही है।
Explanation: नवीन आर्थिक नीति (1991) में निजीकरण का मुख्य मार्ग ’विनिवेश’ है और विनिवेश का मुख्य ध्येय वित्तीय अनुशासन बढ़ाना और आधुनिकीकरण में सहायता देना है।
Subject: Current Affairs
Q42. निम्नलिखित में से किस देश ने ब्रिक्स में 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की है?

A) इजिप्ट

B) इथियोपिया

C) इण्डोनेशिया

D) ईरान

Answer: इण्डोनेशिया
Explanation:

* 1 जनवरी, 2025 से BRICS की अध्यक्षता ब्राजील के पास आयी है।


* इण्डोनेशिया BRICS का 10वां सदस्य बन गया है।


* ब्रिक्स के 10 सदस्य देश:- ब्राजील, रूस, इण्डिया, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इण्डोनेशिया।


* वर्ष 2025 में BRICS का यह 17वां सम्मेलन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया गया।* वर्ष 2009 में रूस में इसका पहला शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

Subject: Current Affairs
Q43. निम्नलिखित में जनवरी, 2025 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कौन से क्रम के राष्ट्रपति चुने गए है?

A) 46वें

B) 47वें

C) 48वें

D) 49वें

Answer: 47वें
Explanation:

* डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी, 2025 को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। इससे पूर्व वे 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रहे।


* डोनाल्ड ट्रम्प जनवरी, 2025 को 47वें क्रम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।


* जेडी वेंस को अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनाया गया है।

Subject: Current Affairs
Q44. 7 जनवरी, 2025 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंटरपोल की तर्ज पर वांछित अपराधियों की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से किस पोर्टल को लॉन्च किया है?

A) भारतपोल पोर्टल

B) राजस्थान पोर्टल

C) ई-गर्वनेस पोर्टल

D) ई-आपराधिक इंटरपोल पोर्टल

Answer: भारतपोल पोर्टल
Explanation:

* भारतपोल पोर्टल की शुरूआत- 7 जनवरी, 2025 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा।


* इंटरपोल की तर्ज पर विकसित इस पोर्टल की मदद से जांच अधिकारी एक क्लिक पर वांछित अपराधियों की जानकारी हासिल कर सकेंगें


* इंटरपोल के माध्यम से भारतपोल पोर्टल अंतर्राष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों पर कार्रवाई आसान करेगा।

Subject: Current Affairs
Q45. हाल ही में कहाँ पर देश के पहले पुरातत्व "अनुभव म्यूजियम" का लोकार्पण किया गया है?

A) भुवनेश्वर (ओडिशा)

B) गान्दरबल (जम्मू-कश्मीर)

C) वडनगर (गुजरात)

D) जयपुर (राजस्थान)

Answer: वडनगर (गुजरात)
Explanation:
अनुभव म्यूजियम:-
* स्थान- वडनगर (गुजरात)

* लोकार्पण - 16 जनवरी, 2025 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा।

* देश का पहला पुरातत्व अनुभव म्यूजियम जो पहला अण्डर ग्राउंड म्यूजियम भी है।
Subject: Current Affairs
Q46. 43वीं सीनियर नेशनल शूटिंगबॉल चैम्पियनशिप 2025 में राजस्थान की पुरूष शूटिंग बॉल टीम ने कौनसा पदक जीता है?

A) स्वर्ण

B) रजत

C) कांस्य

D) ये सभी

Answer: कांस्य
Explanation:
43वीं सीनियर नेशनल शूटिंगबॉल चैम्पियनशिप- 2025 :-
* आयोजन- पुरी, ओडिशा (17 से 19 जनवरी, 2025)
* पुरूष टीम- राजस्थान ने कांस्य पदक जीता।
* महिला टीम- चौथे स्थान पर।
* प्रमुख खिलाड़ी-
० पुरूष टीम- जसविंदर सिंह जसा (कप्तान), संदीप कुमार, अनंतराम।
० महिला टीम- ज्योति राव (सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी)
Subject: Current Affairs
Q47. वह प्रवासी राजस्थानी जिन्हें भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया है?

A) डॉ. रामनिवास

B) रामचन्द्र जांगिड़

C) नीरज चौधरी

D) झाबर सिंह खर्रा

Answer: डॉ. रामनिवास
Explanation:

* 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किये जिनमें प्रवासी राजस्थानी डॉ. रामनिवास को सम्मानित किया गया।


* भुवनेश्वर में 9-10 जनवरी, 2025 को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Subject: Current Affairs
Q48. प्रदेश की पहली सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजना कहाँ शुरू होने जा रही है?

A) चंबल नदी

B) बनास नदी

C) मेज नदी

D) कोठारी नदी

Answer: मेज नदी
Explanation:

* बूंदी जिले की सबसे लंबी नदी मेज नदी पर प्रदेश की पहली सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजना की टेस्टिंग की गई है।


* पानी लिफ्टिंग के लिए 167 किलोवाट के 2 सोलर प्लांट बनाए गए है जिसमें 522 सौर ऊर्जा प्लेटें लगाई गई है।

Subject: Current Affairs
Q49. 7 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्रॉफी विजेता कौनसा राज्य बना है?

A) उत्तरप्रदेश

B) हरियाणा

C) पंजाब

D) राजस्थान

Answer: राजस्थान
Explanation:

* सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर इतिहास रचते हुए प्रथम बार ओवर ऑल ट्रॉफी जीती है।


* मोनिका चौधरी ने 48 किग्रा. में स्वर्ण पदक, आकाश ने 81 किग्रा. में स्वर्ण पदक और हिमांशु चौधरी ने 60 किग्रा. में रजत पदक जीता।

Subject: Current Affairs
Q50. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा हमीरगढ़ फ्लाइंग स्कूल खोलने की मंजूरी प्रदान की गई है, वह किस जिले में स्थित है?

A) जयपुर

B) भीलवाड़ा

C) उदयपुर

D) बीकानेर

Answer: भीलवाड़ा
Explanation:

* हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) में फ्लाइंग स्कूल खोला जाएगा। इससे युवाओं को प्रदेश में ही फ्लाइंग प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।


* इससे पूर्व किशनगढ़ में फ्लाइंग स्कूल का लोकार्पण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अगस्त, 2024 में किया था।

Subject: Current Affairs
Q51. "सुपोषित माँ अभियान" का तीसरा चरण कब प्रारम्भ किया गया?

A) 1 जनवरी, 2025

B) 3 जनवरी, 2025

C) 5 जनवरी, 2025

D) 7 जनवरी, 2025

Answer: 3 जनवरी, 2025
Explanation: 3 जनवरी, 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में गरीब एवं वंचित वर्ग की गर्भवती महिलाओं के उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित "सुपोषित माँ अभियान" के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया।
Subject: Current Affairs
Q52. राजस्थान के कृषि उत्कृष्टता केन्द्र किस राज्य के नर्सरी मॉडल का अध्ययन करेंगे?

A) तमिलनाडु

B) कर्नाटक

C) महाराष्ट्र

D) गुजरात

Answer: तमिलनाडु
Explanation: राजस्थान के कृषि उत्कृष्टता केन्द्र राज्य की जलवायु के अनुकूल देशी वृक्षों के रोपण को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु के नर्सरी मॉडल का अध्ययन करेंगे।
Subject: Rajasthan political and administration system
Q53.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारित करते है।
2. मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से, विधानसभा के प्रति उत्तरदायीं होते है।
3. मंत्री, मुख्यमंत्री के प्रसाद पर्यन्त पद धारित करते है।
4. मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रिपरिषद् के बीच कड़ी के रूप में कार्य करता है।

सही कथनों वाले कूट की पहचान कीजिए-

A) केवल 1 और 2

B) केवल 1, 2 और 3

C) केवल 1, 2 और 4

D) 1, 2, 3 और 4

Answer: केवल 1, 2 और 4
Explanation:
* मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रिपरिषद् के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करता है।

* राज्य की मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायीं होती है। (अनुच्छेद 164 (2))

* राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करते है।

* मंत्रीपरिषद्, राज्यपाल के प्रसादपर्यन्त पर धारण करती है।
Subject: Rajasthan political and administration system
Q54. निम्नलिखित में किस अनुच्छेद में मुख्यमंत्री के संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लेख मिलता है-

A) अनुच्छेद 167

B) अनुच्छेद 164 (5)

C) अनुच्छेद 166

D) अनुच्छेद 169

Answer: अनुच्छेद 167
Explanation:
* अनुच्छेद 167 में मुख्यमंत्री के संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लेख मिलता है।

* वह मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य के प्रशासन से संबंधित मामलों के लिए सभी निर्णयों तथा प्रस्तावों के बारे में राज्यपाल को सूचित करे।

* राज्यपाल द्वारा राज्य के प्रशासन से संबंधित मामलों अथवा विधायन प्रस्तावों के बारे में मांगे जाने पर सूचना प्रदान करना।
Subject: Rajasthan political and administration system
Q55. मुख्यमंत्री से संबंधित निम्न में से कौनसा कथन असत्य है-

A) उसका पद पर बना रहना बहुत से कारकों पर निर्भर करता है।

B) वह विधानसभा में बहुमत दल के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।

C) वह राज्यपाल द्वारा औपचारिक नियुक्त होता है।

D) वह साधारणतः राज्यपाल द्वारा चयनित होता है।

Answer: वह साधारणतः राज्यपाल द्वारा चयनित होता है।
Explanation:
* अनुच्छेद 164 के अनुसार सामान्यतः बहुमत प्राप्त दल के नेता को राज्यपाल, मुख्यमंत्री नियुक्त करता है।

* उसका पद पर बना रहना बहुत से कारकों पर निर्भर करता है।

* अतः मुख्यमंत्री चयनित नहीं होता है वह नियुक्त होता है।
Subject: Rajasthan political and administration system
Q56. निम्न में से राज्य मंत्रिपरिषद् का कार्य नहीं है-

A) बहुमत सिद्ध करने हेतु समय सीमा का निर्धारण/परामर्श

B) विभिन्न मदों पर व्यय की जाने वाली राशि का निर्धारण।

C) राज्य की जनता पर किसी प्रकार के कर का आरोपण करना।

D) विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देना।

Answer: बहुमत सिद्ध करने हेतु समय सीमा का निर्धारण/परामर्श
Explanation:
* बहुमत सिद्ध करने हेतु समय सीमा का निर्धारण/परामर्श करना। यह मंत्रिपरिषद् का कार्य नहीं है।

* मंत्रिपरिषद् के कार्य:-
1. नीति निर्माण व विधि एवं नियम निर्माण करना।
2. राज्य की जनता पर किसी प्रकार के कर का आरोपण करना।
3. विभिन्न मदों पर व्यय की जाने वाली राशि का निर्धारण करना।
4. विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देना।
5. बजट तैयार करना व स्वीकृत करना।
6. कानूनों को लागू करना।
Subject: Rajasthan political and administration system
Q57. राज्य की मंत्रिपरिषद् निम्नलिखित में किसके प्रसादपर्यन्त अपना पद धारण करती है?

A) मुख्यमंत्री

B) केबिनेट मंत्री

C) राज्यपाल

D) मुख्य सचिव

Answer: राज्यपाल
Explanation:

* सामान्यतः मंत्रिपरिषद् का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। मंत्रिपरिषद्, राज्यपाल के प्रसादपर्यन्त पद धारण करती है। इसका वास्तविक अर्थ है कि जब तक उनका विधानसभा में बहुमत है अथवा विधानसभा के प्रसादपर्यन्त।


* यदि मुख्यमंत्री अपने पद से त्यागपत्र देता है तो मंत्रिपरिषद् का अंत हो जाता है क्योंकि मुख्यमंत्री का त्यागपत्र मतलब सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद् का त्यागपत्र।

Subject: Rajasthan political and administration system
Q58. निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन है-

A) राजस्थान में प्रथम मध्यावधि चुनाव भैरोसिंह शेखावत के समय हुए।

B) कवयित्री महादेवी वर्मा पर टिप्पणी करने के कारण शिवचरण माथुर को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा।

C) राजस्थान के गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत बने।

D) राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल बने।

Answer: कवयित्री महादेवी वर्मा पर टिप्पणी करने के कारण शिवचरण माथुर को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा।
Explanation:
* शिवचरण माथुर को त्यागपत्र डीग गोलीकाण्ड के कारण देना पड़ा जबकि जगन्नाथ पहाड़िया को कवयित्री महादेवी वर्मा पर टिप्पणी करने के कारण त्यागपत्र देना पड़ा।

* राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल बने।

* राजस्थान के गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत बने।

* राजस्थान में प्रथम मध्यावधि चुनाव, भैरोसिंह शेखावत के समय हुए।
Subject: Geography of Rajasthan
Q59.

नीचे दो कथन दिए गए है-


कथन 1: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानूसन से राजस्थान में वर्षा होती है।

कथन 2: बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में बिना वर्षा किए गुजरता है, क्योंकि इसके गुजरने के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।


उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें-

A) कथन 1 गलत है लेकिन कथन 2 सही है।

B) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही है।

C) कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत है।

D) कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है।

Answer: कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है।
Explanation:

* बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मानसून राजस्थान में वर्षा करता है।


* बंगाल की खाड़ी का मानसून यह मानसून राजस्थान में पूर्वी दिशा से प्रवेश करता है। पूर्वी दिशा से प्रवेश करने के कारण मानसूनी हवाओं को पूरवइयां के नाम से जाना जाता है। यह मानसून राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा करवाता है।

Subject: Geography of Rajasthan
Q60. पश्चिमी राजस्थान में "पश्चिमी रेतीले मैदान" की पूर्वी सीमा निम्न में से कौनसी सम वर्षा रेखा बताती है-

A) 15 सेमी.

B) 25 सेमी.

C) 40 सेमी.

D) 80 सेमी.

Answer: 40 सेमी.
Explanation: डॉ. हरी मोहन सक्सैना की "राजस्थान की भूगोल" की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की "राजस्थान अध्ययन" कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी. सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है। अतः पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्व सीमा 40 सेमी. सम वर्षा रेखा होगी।
Subject: Geography of Rajasthan
Q61. निम्नलिखित में से कौन से जिलों का समूह प्राप्त मानसूनी वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है-

A) धौलपुर, राजसमंद, जालौर

B) भीलवाड़ा, बारां, सीकर

C) राजसमंद, जालौर, धौलपुर

D) पाली, जयपुर, भरतपुर

Answer: धौलपुर, राजसमंद, जालौर
Explanation: पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिमी राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है। धौलपुर आर्द्र जलवायु प्रदेश में आता है। यहाँ औसत वर्षा 60 से 80 सेमी. होती है। वहीं राजसमंद का कुछ भाग उपआर्द्र और जालौर अर्द्ध शुष्क प्रदेश में आते है।
Subject: Geography of Rajasthan
Q62. तापमान एवं वर्षा के आधार पर राजस्थान को कितने प्रमुख जलवायु प्रदेशों में बांटा जा सकता है?

A) चार

B) पाँच

C) दो

D) तीन

Answer: पाँच
Explanation:
राजस्थान को जलवायु की दृष्टि से पाँच भागों में बांटा है।
1. शुष्क जलवायु प्रदेश (0-20 सेमी.)
2. अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश (20-40 सेमी.)
3. उपआर्द्र जलवायु प्रदेश (40-60 सेमी.)
4. आर्द्र जलवायु प्रदेश (60-80 सेमी.)
5. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश (80-100 सेमी.)
Subject: Geography of Rajasthan
Q63. सर्दियों में भूमध्य सागर में चक्रवातों के कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भाग में वर्षा होती है, जिसे _____ कहा जाता है।

A) माघा

B) वृष

C) मावट

D) रब्शा

Answer: मावट
Explanation: भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है।
Subject: Geography of Rajasthan
Q64. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः 1 जुलाई से पूर्व आ जाता है-

A) हनुमानगढ़

B) गंगानगर

C) बीकानेर

D) पाली

Answer: पाली
Explanation: अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। सबसे पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून 1 जुलाई से पूर्व दक्षिण पश्चिमी राजस्थान (पाली, सिरोही, उदयपुर) में वर्षा करता है।
Subject: Geography of Rajasthan
Q65. निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन-सा क्षेत्र मानसून के अरब सागर शाखा से अधिकतम वर्षा प्राप्त करता है-

A) उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

B) पूर्वी क्षेत्र

C) मध्य अरावली

D) दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र

Answer: दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
Explanation: अरब सागरीय मानसून हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। राजस्थान में सर्वप्रथम अरब सागर का मानूसन प्रवेश करता है। यह मानसून राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है।
Subject: Geography of Rajasthan
Q66.

राजस्थान में मई और जून महीनों में उत्पन्न होने वाले धूल भरी आंधी के कारण होते है-


1. कुछ स्थानों पर संवहन धाराएँ उत्पन्न करना।

2. अरावली की पहाड़ियाँ दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के सामानान्तर है।

3. तेज गति वाली पूर्वी हवाओं की उत्पत्ति।


कूट-

A) केवल 1 और 3

B) 1, 2 और 3

C) केवल 1 और 2

D) केवल 1

Answer: केवल 1
Explanation: राजस्थान में मार्च से मध्य जून तक ग्रीष्म ऋतु होती है। इसमें मई व जून के महीने में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। अधिक गर्मी के वायु में नमी समाप्त हो जाती है। परिणामस्वरूप वायु हल्की होकर ऊपर चली जाती है। अतः राजस्थान में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनता है परिणामस्वरूप उच्च वायुदाब से वायु निम्न वायुदाब की ओर तेजगति से आती है। इससे गर्मियों में आंधियों का प्रवाह बना रहता है।
Subject: Geography of Rajasthan
Q67. थार्नवेट के वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से कौनसी उष्णकटिबंधीय मरूस्थलीय जलवायु को दर्शाता है-

A) DB\'w

B) EA\'d

C) DA\'w

D) CA\'w

Answer: EA\'d
Explanation:
थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य हे।
1. CA'w या उपआर्द्र जलवायु प्रदेश
2. DA'w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश
3. DB'w या अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश
4. EA'd या उष्ण शुष्क कटिबंधीय मरूस्थलीय जलवायु
Subject: Geography of Rajasthan
Q68.

राजस्थान की जलवायु के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही कूट चुनिए-


1. पूर्व से पश्चिम की ओर एवं दक्षिण से उत्तर की ओर वर्षा की मात्रा घटती जाती है।

2. रेत की अधिकता के कारण दैनिक व वार्षिक तापान्तर अधिक पाया जाता है।

3. ग्रीष्म ऋतु में उच्च दैनिक तापमान 49⁰C तक पहुँच जाता है।


कूट-

A) 1 तथा 2 सत्य है।

B) 1 तथा 3 सत्य है।

C) 2 तथा 3 सत्य है।

D) 1, 2 तथा 3 सत्य है।

Answer: 1, 2 तथा 3 सत्य है।
Explanation: राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसून हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। रेत की अधिकता के कारण राजस्थान का सर्वाधिक दैनिक तापांतर पश्चिमी क्षेत्र में रहता है। ग्रीष्म ऋतु में उच्च दैनिक तापमान 49°C तक पहुँच जाता है।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q69. भारतीय संविधान की कौनसी विशेषता राज्य स्तर पर और केन्द्र में सरकारों के अस्तित्व को संदर्भित करती है?

A) धर्मनिरपेक्षता

B) संघवाद

C) सरकार का संसदीय स्वरूप

D) मौलिक अधिकार

Answer: संघवाद
Explanation: भारतीय संविधान में संघवाद की विशेषता राज्य स्तर पर और केन्द्र में सरकारों के अस्तित्व को प्रदर्शित करती है। संघवाद, सरकार का एक रूप है जिसमें शक्ति को केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय शासन के बीच विभाजित किया जाता है।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q70. भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषताओं के संबंध में इनमें से कौनसा गलत है-

A) अखिल भारतीय सेवाएँ

B) प्रतिनिधित्व की असमानता

C) सशस्त्र केन्द्र

D) संविधान की नम्यता न होना।

Answer: संविधान की नम्यता न होना।
Explanation:
भारतीय संविधान की एकात्मक विशेषताएँ:-
1. अखिल भारतीय सेवाएँ- (अनुच्छेद 312)
2. प्रतिनिधित्व की असमानता
3. सशक्त केन्द्र
4. राज्य में राज्यपालों की नियुक्ति- (अनुच्छेद 155)
5. राज्य सूची पर कानून बनाने का अधिकार केन्द्र को (अनुच्छेद 249)
6. आपातकालीन प्रावधान- (अनुच्छेद 352-360)
7. भारत का संविधान न तो लचीला (नम्य) और न ही कठोर (अनम्य)।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q71. संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए किसने कहा था, ’संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भ में किसी को भी कोई विशेष अधिकार नहीं है।’

A) डॉ. बी.आर. अंबेडकर

B) सरदार वल्लभ भाई पटेल

C) सी. राजगोपालचारी

D) जवाहर लाल नेहरू

Answer: डॉ. बी.आर. अंबेडकर
Explanation: डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान में अन्य देशों से उधार लेने की विशेषताओं की आलोचना करते हुए कहा था कि संविधान के मौलिक विचारों के संदर्भमें किसी को कोई विशेष अधिकार नहीं है। 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा के उस प्रारूप को स्वीकार किया था जिसे अंबेडकर की अध्यक्षता में ड्रॉफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था तथा इसी रूप में संविधान 26 जनवरी, 1950 को पूर्ण रूप से लागू किया गया।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q72. एक संक्षिप्त परिचयात्मक वक्तव्य जो संविधान के मार्गदर्शक उद्देश्य, सिद्धांतों और दर्शन को निर्धारित करती है, कहलाती है।

A) अनुच्छेद

B) प्रस्तावना

C) उद्देश्यिका

D) नागरिकता

Answer: प्रस्तावना
Explanation: संविधान में एक परिचयात्मक कथन है, जो संविधान के मार्गदर्शक मूल्यों, सिद्धांतों और दर्शन को बताता है, वह प्रस्तावना कहलाता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित करती है।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q73. प्रस्तावना में निहित शब्द "गणराज्य" का अर्थ निम्न में से कौन इंगित नहीं करता है?

A) राज्य का मुखिया एक निश्चित अवधि के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुना जाता है।

B) राजनीतिक संप्रभुता लोगों में निहित है ना कि एक ही व्यक्ति में।

C) किसी भी विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग की अनुपस्थिति में भी सभी सरकारी कार्यालय बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक के लिए खुले है।

D) देश के सर्वोच्च पद पर जहाँ राष्ट्राध्यक्ष एक वंशानुगत राजा होता है।

Answer: देश के सर्वोच्च पद पर जहाँ राष्ट्राध्यक्ष एक वंशानुगत राजा होता है।
Explanation: गणराज्य, जहाँ के शासनतंत्र में सैद्धांतिक रूप से देश के सर्वोच्च पद पर आम जनता में से कोई भी व्यक्ति पदासीन हो सकता है। इस तरह के शासन को गणतंत्र कहा जाता है।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q74. भारत द्वारा धर्मनिरपेक्षता स्वीकार किए जाने के कारण भारतीय नागरिक को निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार प्राप्त है?

A) अपनी इच्छानुसार धर्म के अनुसरण का अधिकार

B) स्वयं को अभिव्यक्त करने का अधिकार

C) इच्छानुसार कई भाषाएं बोलने का अधिकार

D) संसदीय चर्चाओं में भाग लेने का अधिकार

Answer: अपनी इच्छानुसार धर्म के अनुसरण का अधिकार
Explanation: भारत द्वारा धर्मनिरपेक्षता स्वीकार किये जाने के कारण भारतीय नागरिक को अपनी इच्छानुसार धर्म के अनुसरण का अधिकार प्राप्त है। धर्मनिरपेक्ष या पंथनिरपेक्ष अर्थात् सरकार किसी धर्म को राजधर्म की मान्यता या संरक्षण प्रदान नहीं करेगी, वह सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करेगी।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q75.
भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु, एक व्यक्ति-

1. भारत का नागरिक होना चाहिए।
2. 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
3. राज्यसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु योग्य होना चाहिए।
4. लोकसभा के सदस्य के निर्वाचन हेतु योग्य होना चाहिए।

सही उत्तर का चयन कीजिए-

A) केवल 1 और 2

B) केवल 1, 2 और 3

C) केवल 1, 2 और 4

D) 1, 2, 3 और 4

Answer: केवल 1, 2 और 4
Explanation:
राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए अर्हताएँ- अनुच्छेद 58
1. भारत का नागरिक हो।
2. 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
3. लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने की अर्हता रखता हो।
4. वह किसी लाभ के पद पर ना हो।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q76.

भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के संदर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिए-


1. लोकसभा के सदस्यों के वोट का मूल्य राज्यसभा के सदस्यों के वोट के मूल्य से अधिक होता है।

2. प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य अलग- अलग राज्यों में अलग-अलग होता है।


उपर्युक्त कथनों में से कौनसा सही है-

A) केवल 1

B) केवल 2

C) 1 और 2 दोनों

D) न तो 1 और ना ही 2

Answer: केवल 2
Explanation:

राष्ट्रपति के निर्वाचन में सभी मतदाताओं के मतों का मूल्य समान नहीं होता है क्योंकि इस चुनाव में सांसद तथा विधायक भाग लेते है।

अर्थात् राज्य सभा व लोक सभा के सदस्यों का मत मूल्य समान होता है। (क्योंकि एक सांसद का मत मूल्य 700 है)

Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q77. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी का नाम प्रस्तावित होना चाहिए?

A) किन्हीं पाँच निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा

B) किन्हीं पाँच लोकसभा सदस्य द्वारा

C) किन्हीं पचास निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा

D) किन्हीं सौ निर्वाचक मण्डल के सदस्यों द्वारा

Answer: किन्हीं पचास निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा
Explanation: राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का नामांकन पत्र निर्वाचक मण्डल के कम से कम 50 सदस्यों द्वारा प्रस्तावित तथा अन्य 50 सदस्यों द्वारा अनुमोदित होना चाहिए। 1952 में यह संख्या क्रमश 1: 1 थी। 1974 में इसे 10: 10 कर दिया तथा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति निर्वाचन (संशोधन) अधिनियम 1997 की धारा से इसे बढ़ाकर 50ः50 कर दिया गया।
Subject: Indian constitution political system and system of governance
Q78. भारत के संविधान के अनुच्छेद 60 के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान के शब्दों का निम्नांकित में से सही क्रम क्या है?

A) संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण

B) संविधान का संरक्षण, परिरक्षण और प्रतिरक्षण

C) संविधान का परिरक्षण, प्रतिरक्षण और संरक्षण

D) संविधान का प्रतिरक्षण, परिरक्षण और संरक्षण

Answer: संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण
Explanation:
राष्ट्रपति पद की शपथ- अनुच्छेद 60
* प्रत्येक राष्ट्रपति अपने पद ग्रहण से पूर्व भारत के मुख्य न्यायाधीश अथवा उसकी अनुपस्थिति में वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है।

* राष्ट्रपति संविधान तथा विधि के परिरक्षण, संरक्षण तथा प्रतिरक्षण की तथा जनता की सेवा तथा कल्याण की शपथ ग्रहण करता है।
Subject: Science and Technology
Q79. पानी में घुली हुई कौन-सी गैस उसे क्षारीय बनाती है?

A) अमोनिया

B) हाइड्रोजन

C) सल्फर डाइऑक्साइड

D) कार्बन डाइऑक्साइड

Answer: अमोनिया
Explanation:

पानी में घुली हुई अमोनिया गैस उसे क्षारीय बनाती है। अमोनिया के ध्रुवीय गुण तथा उसकी हाइड्रोजन बंध बनाने की क्षमता कुछ हद तक पानी में अमोनिया की उच्च घुलनशीलता को दर्शाता है। जलीय विलयन में अमोनिया एक क्षार की तरह कार्य करता है और जल से हाइड्रोजन आयन प्राप्त कर अमोनियम तथा हाइड्रॉक्सीआयन निर्मुक्त करता है।


Subject: Science and Technology
Q80. अंडा मृदु जल में डूब जाता है, किंतु नमक के सांद्र घोल में तैरता है, क्योंकि-

A) अंडा घोल से नमक का अवशोषण करता है और फैल जाता है।

B) एल्बुमिन नमक के घोल में घुल जाता है और अंडा हल्का हो जाता है।

C) नमक के घोल का घनत्व अंडे के घनत्व से अधिक हो जाता है।

D) जल का पृष्ठ तनाव अधिक होता है।

Answer: नमक के घोल का घनत्व अंडे के घनत्व से अधिक हो जाता है।
Explanation: नमक के सांद्र घोल का घनत्व अंडे के घनत्व से अधिक होने के कारण अंडा नमक के सांद्र घोल में तैरने लगता है।
Subject: Science and Technology
Q81. निम्नलिखित में से कौन-सा एल.पी.जी. का प्रमुख घटक है?

A) मीथेन

B) एथेन

C) प्रोपेन

D) ब्यूटेन

Answer: ब्यूटेन
Explanation: LPG एथेन (C₂H₆), प्रोपेन (C₃H₈) तथा ब्यूटेन (C₄H₁₀) का मिश्रण होता है, लेकिन इसका मुख्य अवयव ब्यूटेन तथा आइसो ब्यूटेन है। प्राकृतिक गैस में मुख्यतः मीथेन और एथेन गैसें होती हैं जो अपेक्षाकृत हल्की गैसें हैं।
Subject: Science and Technology
Q82. 'प्लास्टर ऑफ पेरिस' किसके आंशिक निर्जलीकरण से बनाया जाता है?

A) एप्सम लवण

B) जिप्सम लवण

C) नीला थोथा

D) हरित काचर

Answer: जिप्सम लवण
Explanation:

'प्लास्टर ऑफ पेरिस' जिप्सम के आंशिक निर्जलीकरण से बनता है। इसका उपयोग शल्य चिकित्सा में प्लास्टर करने में, सांचे और मॉडल बनाने में, मूर्तियां एवं खिलौने इत्यादि बनाने में किया जाता है।


Subject: Science and Technology
Q83. पी एच (pH) स्केल का परिसर है-

A) 0-7

B) 8-14

C) 0-14

D) कोई भी नहीं

Answer: 0-14
Explanation:

pH पैमाने में 0 से 14 तक अंक होते हैं। इसके मध्य बिंदु 7 को 'उदासीन बिंदु' (Neutral Point) कहते हैं। इस पैमाने का प्रयोग विलयन की प्रकृति जानने के लिए किया जाता है।


जिस विलयन का pH मान 7 से कम होता है, उसे 'अम्ल' (जैसे- नींबू का रस) तथा जिसका pH मान 7 से अधिक होता है उसे 'क्षार' कहते हैं।

Subject: Science and Technology
Q84. बारूद बनाने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग होता है?

A) मिथाइल अल्कोहल

B) आयरन ऑक्साइड

C) नाइट्रो ग्लिसरॉल

D) कॉपर सल्फेट

Answer: नाइट्रो ग्लिसरॉल
Explanation: बारूद बनाने के लिए नाइट्रो ग्लिसरॉल का उपयोग किया जाता है। नाइट्रोग्लिसरीन एक रंगहीन, भारी, तैलीय, विस्फोटक पदार्थ है। इसे ट्राई नाइट्रोग्लिसरीन (टी.एन.जी.) या ग्लिसरॉल ट्राई नाइट्रेट या नोबेल तेल (Nobel's Oil) भी कहा जाता है। इसका उपयोग डायनामाइट जैसे विस्फोटक पदार्थ बनाने में किया जाताहै।
Subject: Science and Technology
Q85. लवणों को बनाने के लिए निम्नलिखित में से क्या अम्लों से हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करेगा?

A) S

B) Na

C) Ag

D) P

Answer: Na
Explanation:
लवणों को बनाने के लिए Na (सोडियम) अम्लों से हाइड्रोजन को प्रतिस्थापित करेगा क्योंकि विद्युत रासायनिक श्रेणी में हाइड्रोजन सोडियम से नीचे है।

उदाहरण HCl+NaOH→ H₂O + NaCl
              अम्ल  क्षार        जल    लवण
Subject: Science and Technology
Q86. सोडियम बाइकार्बोनेट से कार्बन डाइऑक्साइड निकालने में विफल अम्ल (एसिड) कौन-सा होता है?

A) कार्बोनिक एसिड

B) एसीटिक एसिड

C) फॉर्मिक एसिड

D) सल्फ्यूरिक एसिड

Answer: कार्बोनिक एसिड
Explanation:
कार्बोनिक एसिड कार्बन डाइऑक्साइड निर्मुक्त नहीं करता है। 
* एसिटिक एसिड-
NaHCO₃+ CH₃ COOH → CH₃COONa+CO₂+H₂O 

* फॉर्मिक एसिड-
NaHCO₃ + HCOOH → HCOONa+CO₂+H₂O

* सल्फ्यूरिक एसिड-
2NaHCO₃ + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O+2CO₂
Subject: Science and Technology
Q87. ब्राउन एयर शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?

A) अम्लीय धुआं

B) औद्योगिक धुआं

C) प्रकाश रासायनिक धुआं

D) सल्फर धुआं

Answer: प्रकाश रासायनिक धुआं
Explanation:

ब्राउन एयर शब्द का प्रयोग प्रकाश रासायनिक धुएं के लिए किया जाता है। प्रकाश रासायनिक धुआं वायु प्रदूषकों और सूर्य के प्रकाश की क्रिया से उत्पन्न होता है। इसके प्रमुख संघट्य गैसों के हाइड्रोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड तथा पेरॉक्सीएसीटिल नाइट्रेट हैं।


Subject: Science and Technology
Q88.
सूची-1 के स्त्रोत का मिलान सूची-2 के उत्पादन के साथ कीजिए-

सूची-1 (उत्पाद)
A. फॉर्मिक अम्ल
B. सिट्रिक अम्ल
C. टार्टरिक अम्ल

सूची-2 (स्त्रोत)
1. नींबू
2. इमली
3. चींटियां

कूट- A B C

A) 3 2 1

B) 3 1 2

C) 2 3 1

D) 2 1 3

Answer: 3 1 2
Explanation:
उत्पाद - स्त्रोत
* फॉर्मिक अम्ल - चींटियां
* सिट्रिक अम्ल- नींबू
* टार्टरिक अम्ल- इमली
Subject: Science and Technology
Q89. जब एक चींटी काटती है, तो किस अम्ल का रिसाव होता है?

A) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

B) फॉर्मिक अम्ल

C) एसीटिक अम्ल

D) फॉस्फोरिक अम्ल

Answer: फॉर्मिक अम्ल
Explanation: चींटियों के काटने पर इनके डंक से निकलने वाले विष में फॉर्मिक अम्ल पाया जाता है। जिसके कारण काटे जाने वाले स्थान पर त्वचा में हल्की जलन होने लगती है। फॉर्मिक अम्ल (HCOOH) एक कमजोर कार्बनिक अम्ल है, जो प्राकृतिक रूप से मधुमक्खी एवं चींटी के डंक में पाया जाता है।
Subject: Science and Technology
Q90.
सूची-1 के पदों को सूची-2 के पदों से मिलान कीजिए-

सूची-1
A. सिरका
B. संतरा
C. इमली
D. खट्टा दूध

सूची-2
1. टार्टरिक अम्ल
2. लैक्टिक अम्ल
3. एसीटिक अम्ल
4. साइट्रिक अम्ल

कूट- A B C D

A) 3 4 1 2

B) 4 3 1 2

C) 3 4 2 1

D) 3 2 1 4

Answer: 3 4 1 2
Explanation:
* सिरका- एसीटिक अम्ल
* संतरा- साइट्रिक अम्ल
* इमली- टार्टरिक अम्ल
* खट्टा दूध- लैक्टिक अम्ल
Subject: Reasoning
Q91. निर्देश- निम्नलिखित प्रश्नों (प्र.सं. 91-92) में दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या/संख्या युग्म ज्ञात कीजिए-

A) 18 : 37

B) 24 : 37

C) 32 : 65

D) 48 : 97

Answer: 24 : 37
Explanation:
विकल्प (a) से-
18 : 37 = 18 × 2+ 1= 37

विकल्प (c) से-
32 : 65 = 32 × 2 +1= 65

विकल्प (d) से-
48 : 97 = 48 × 2 + 1 = 97
परंतु
विकल्प (b) से-
24 : 47 = 24 × 2-1= 47
अतः 24 : 47 अन्य से भिन्न है।
Subject: Reasoning
Q92. दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या युग्म ज्ञात कीजिये-

A) 21-24

B) 70-80

C) 54-62

D) 28-32

Answer: 54-62
Explanation:
विकल्प (a) से-
21     -  24
 ↓           ↓
(3×7)   (3×8)

विकल्प (b) से-
70     -  80
 ↓           ↓
(10×7)   (10×8)

विकल्प (d) से-
28     -  32
 ↓           ↓
(4×7)   (4×8)

विकल्प (c) से-
54     -  62
 ↓           ↓
(2×27)   (2×31)

विकल्प (a), (b) और (d) में पहली संख्या 7 की गुणज तथा दूसरी संख्या 8 की गुणज है, जबकि विकल्प  (c) में ऐसा नहीं है।
Subject: Reasoning
Q93. निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्न में, तीन संख्याओं के चार समूह दिए गए है। प्रत्येक समूह में दूसरी तथा तीसरी संख्या पहली संख्या से किसी एक तर्क/नियम से संबंधित है। तीन उसी एक तर्क/नियम के आधार पर समान है। दिए गए विकल्पों में से भिन्न को चुनिए-

A) (8, 17, 33)

B) (11, 23, 45)

C) (13, 27, 51)

D) (17, 35, 69)

Answer: (13, 27, 51)
Explanation:


अतः स्पष्ट है कि विकल्प (c) अन्य से भिन्न है।

Subject: Reasoning
Q94. निर्देश- निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम अक्षर/अक्षर युग्म को चुनिए।

A) IHKL

B) EDGH

C) GFHJ

D) CBEF

Answer: GFHJ
Explanation:


अतः विकल्प (c) भिन्न है।

Subject: Reasoning
Q95. निर्देश- निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/विषम शब्द युग्मों को चुनिए।

A) ध्रुवतारा (Polaris)

B) नाइकी (Nike)

C) क्रक्स (Crux)

D) फीनिक्स (Phoenix)

Answer: नाइकी (Nike)
Explanation: नाइकी (Nike) अमेरिकी बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी है, जो खेल से जुड़े सामान डिजाइन का विकास करती है, जबकि ध्रुवतारा, क्रक्स एवं फीनिक्स तारामंडल है।
Subject: Maths
Q96. यदि 7 अंकों की संख्या 504x5y3, 11 से विभाज्य है, तो x और y के योग का कोई एक मान क्या होगा?

A) 11

B) 5

C) 17

D) 7

Answer: 17
Explanation:
दी गई संख्या

11 से विभाज्य होने के लिए-
(सम स्थान पर स्थित संख्या का योग)- (विषम स्थान पर स्थित संख्या का योग)=0
(0+x+y)- (5+4+5+3) = 0
x+y = 17
Subject: Maths
Q97. किसी संख्या को 280 से विभाजित करने पर 73 शेष बचता है। उसी संख्या को 35 से विभाजित करने पर कितना शेष बचेगा?

A) 4

B) 2

C) 3

D) 7

Answer: 3
Explanation:
माना संख्या = N
तथा भागफल = K
N= 280K + 73
= (35×8) K + 70 +3
= 35 (8K+2)+3
N= 35m+3 (जहाँ m=8 K+2)
या N= 35q+ r (यदि m=q तथा r=3)
अतः r= 3
∴ उसी संख्या को 35 से विभाजित करने पर शेषफल 3 बचेगा।
Subject: Maths
Q98. निम्नलिखित में किस युग्म की संख्याएं सहअभाज्य है-

A) 28, 81

B) 12, 27

C) 21, 56

D) 36, 20

Answer: 28, 81
Explanation:

सह-अभाज्य संख्याएं ऐसी संख्याएं होती हैं जिनका म.स. 1 होता है।


दिये गये विकल्पों में विकल्प (a) में दी गयी संख्यायें 28, 81 सह अभाज्य है।

Subject: Maths
Q99. यदि दो संख्याओं का योगफल 25 और गुणनफल 136 है, तो उनके घनों का योगफल ज्ञात कीजिए-

A) 5425

B) 5524

C) 4525

D) 4524

Answer: 5425
Explanation:
दिया है-
a + b = 25
ab = 136
∵ [a³ + b³ = (a+b) (a² + b² -ab)]
(a+b)² = (25)² (दोनों पक्षों का वर्ग करने पर)
a² + b² + 2ab= 625
a² + b² = 625- 272
a² + b² = 353
a³ + b³ = 25 ×  (353-136)
a³ + b³ = 25 ×  217
a³ + b³ = 5425
Subject: Maths
Q100. 27 × 34 × 53 × 7 के कितने गुणनखंड, सम है?

A) 40

B) 280

C) 320

D) 84

Answer: 280
Explanation:
27 ×  34 × 53 ×  7
गुणनखण्डों की संख्या
= (7+1) (4+10 (3+1) (1+1)
= 8 × 5 × 4 × 2
= 320
∴ सम गुणनखण्डों की संख्या = 320- कुल विषम गुणनखण्डों की संख्या
= 320 - {(4+1) (3+1) (1+1)}
= 320 - {5×4×2}
= 320-40
=280

Post a Comment