Posts

GK & GS Test Questions with Answers

VIGYAN
GK & GS Test Questions with Answers

SI 2025 (Paper-2 GK & GS) Test-02 – Questions with Answers & Explanations

Question 1:
चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था?
A. जे.एच. मैके
B. सर जॉन मार्शल
C. आई. ई. एम. व्हीलर
D. सर ऑरेल स्टेन
Answer: A
Explanation: मोहनजोदड़ो से लगभग 130 किमी. दक्षिण-पूर्व में स्थित चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन जे. एच. मैके ने किया था। इस सभ्यता स्थल की खोज वर्ष 1935 में एन. जी. मजूमदार ने की थी। उत्खनन से यह जानकारी मिलती है कि यहां मनका बनाने का कारखाना तथा भट्टी थी।
Question 2:
नालियों की व्यवस्था सैंधव नगरों की विशेषता रही परंतु किस नगर में नालियों के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं?
A. धौलावीरा
B. कालीबंगा
C. हड़प्पा
D. बनावली
Answer: D
Explanation: बनावली हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। इस स्थल का उत्खनन वर्ष 1973-74 में आर.एस. बिष्ट द्वारा करवाया गया। बनावली में जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था का अभाव है, जो सिंधु सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी।
Question 3:
मौर्य काल में वर्णित भाग एवं बलि थे-
A. सैनिक विभाग का प्रमुख
B. धार्मिक कार्य करने वाले ब्राह्मण
C. राजस्व का स्रोत
D. प्रशासकीय विभाग
Answer: C
Explanation: मौर्य काल में भाग एवं बलि राजस्व के स्रोत थे। कौटिल्य के अर्थशास्त्र के अनुसार, भूमि का मालिक राजा हुआ करता था, वह भूमि से उत्पन्न उत्पादन के एक भाग का अधिकारी था, इसी कर को भाग कहते हैं। इसी प्रकार बलि भी राजस्व का स्रोत था। अशोक ने अपनी लुम्बिनी यात्रा में भाग (भू - राजस्व की राशि) 1/6 से घटाकर 1/8 कर दी थी तथा बलि को माफ कर दिया था।
Question 4:
गुप्तकाल में किस शासक के सिक्के पर वीणा का अलंकरण देखकर उसके संगीत प्रेमी होने का संकेत है?
A. कुमार गुप्त
B. स्कंदगुप्त गुप्त
C. समुद्रगुप्त
D. चन्द्रगुप्त द्वितीय
Answer: C
Explanation: समुद्रगुप्त को उसकी मुद्राओं पर वीणा बजाते हुए दिखाया गया है जो उसके संगीत के प्रति प्रेम का सूचक है। इसे कविराज की उपाधि प्रदान की गई है। अपनी विजयों के पश्चात समुद्रगुप्त ने अश्वमेध यज्ञ किया था तथा पृथ्व्यां प्रथम वीर की उपाधि ग्रहण की।
Question 5:
सुभाषचन्द्र बोस ने सिंगापुर में 'स्वाधीन भारत की अस्थाई सरकार की स्थापना कब की थी?
A. 21 अक्टूबर, 1942
B. 21 अक्टूबर, 1943
C. 2 जुलाई, 1942
D. 2 जुलाई, 1943
Answer: B
Explanation: सुभाष चन्द्र बोस 2 जुलाई, 1943 को सिंगापुर पहुंचे। 5 जुलाई, 1943 को रासबिहारी बोस ने भारतीय स्वतंत्रता लीग की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र बोस को सौंपी। 21 अक्टूबर, 1943 को सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से सिंगापुर में स्वतन्त्र भारत की अस्थाई सरकार की स्थापना की।
Question 6:
1857 की क्रांति के समय रानी लक्ष्मीबाई किस अंग्रेज अधिकारी का सामना करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थी?
A. ह्यूरोज
B. गफ
C. नील
D. हैवलॉक
Answer: A
Explanation: रानी लक्ष्मीबाई को अंतिम युद्ध में ह्यूरोज से सामना करना पड़ा था। अप्रैल, 1858 को ह्यूरोज ने झाँसी पर पुन: अधिकार कर लिया था। लक्ष्मीबाई की वीरता को देख कर ह्यूरोज को कहना पड़ा कि '1857 की क्रांति में लड़ने वाली एक मात्र मर्द लक्ष्मीबाई थीं'।
Question 7:
किस दिन महात्मा गांधी ने 'दांडी यात्रा' शुरू की थी?
A. 12 मार्च, 1930
B. 5 अप्रैल, 1929
C. 20 मार्च, 1931
D. 5 मई, 1932
Answer: A
Explanation: महात्मा गांधी ने 11 सूत्रीय प्रस्ताव रखा, जिस पर सरकार से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने के कारण महात्मा गांधी ने 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' शुरू करने की धमकी दी, जिसका प्रमुख उद्देश्य 'नमक कानून' को तोड़ना था, क्योंकि अंग्रेजी सरकार ने उस समय नमक पर कर लगा दिया था, जो आम जनता की एक जरूरत थी। 12 मार्च, 1930 को महात्मा गांधी ने अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम से अपने 78 आश्रमवासियों के साथ दांडी यात्रा प्रारम्भ की। दांडी ग्राम (गुजरात के नौसारी) पहुँचकर महात्मा गांधी ने 6 अप्रैल, 1930 को समुद्र तट पर सांकेतिक रूप से नमक बनाकर नमक कानून को तोड़ा, इसे 'नमक सत्याग्रह' भी कहा जाता है।
Question 8:
दंतिदुर्ग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही कथन का चयन कीजिए-
कथन-1 दंतिदुर्ग ने चालुक्यों पर अरबों के आक्रमण के समय चालुक्यों की सहायता की थी।
कथन-2 दंतिदुर्ग ने कीर्तिवर्मन-II को पराजित करने के बाद उज्जैन में हिरण्यगर्भ (महादान) यज्ञ किया।
A. कथन 1 सही है।
B. कथन 2 सही है।
C. कथन 1 व 2 दोनों सही हैं।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: C
Explanation: दंतिदुर्ग ने चालुक्यों पर अरबों के आक्रमण के समय चालुक्यों की सहायता की थी। दंतिदुर्ग ने कीर्तिवर्मन-II को पराजित करने के बाद उज्जैन में हिरण्यगर्भ (महादान) यज्ञ किया था।
Question 9:
निम्नलिखित में से किस शासक ने "द्रम्म" नामक चाँदी का सिक्का जारी किया था?
A. मिहिरभोज-I
B. महेन्द्रपाल
C. नागभट्ट-II
D. वत्सराज
Answer: A
Explanation: मिहिरभोज-I ने चाँदी का "द्रम्म" नामक सिक्का प्रचलित किया था। मिहिरभोज-I वैष्णव धर्म का अनुयायी था। मिहिरभोज-I ने "आदिवराह" की उपाधि धारण की थी।
Question 10:
सूफी शब्द किस भाषा का शब्द है?
A. अरबी
B. ग्रीक
C. लैटिन
D. फारसी
Answer: A
Explanation: सूफी शब्द अरबी भाषा का शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'पवित्रता' होता है। सूफी शब्द "सफा" से बना है, सफा यूनानी भाषा के शब्द "सोफियाँ" का रूपांतरण है, जिसका अर्थ "रहस्यमयी ज्ञान" होता है।

Questions 11-20

Question 11:
"अर्थशास्त्र" के संदर्भ में विचार कर सही कथन का चयन कीजिए-
कथन-1 - अर्थशास्त्र में चन्द्रगुप्त मौर्य का उल्लेख मिलता है।
कथन-2 - अर्थशास्त्र में अकाल का उल्लेख मिलता है।
A. कथन-1 सही है।
B. कथन-2 सही है।
C. कथन-1 व कथन-2 सही हैं।
D. न ही कथन-1 व न ही कथन-2 सही है।
Answer: B
Explanation: 1. सम्पूर्ण अर्थशास्त्र में चन्द्रगुप्त मौर्य का उल्लेख नहीं है। 2. अर्थशास्त्र में अकाल का उल्लेख मिलता है।
Question 12:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
A बाबर I जामा मस्जिद (संभल)
B हुमायूं ii दीन पनाह नगर
C शाहजहां iii मोती मस्जिद
D औरंगजेब iv जामा मस्जिद (दिल्ली)
A. A-(i), B-(iii), C-(ii), D-(iv)
B. A-(i), B-(iv), C-(ii), D-(iii)
C. A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
D. A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
Answer: C
Explanation: बाबर- जामा मस्जिद संभल (उत्तर प्रदेश)
हुमायूं- दीन पनाह नगर (दिल्ली)
शाहजहां- जामा मस्जिद (दिल्ली)
औरंगजेब- मोती मस्जिद (दिल्ली)
Question 13:
दिल्ली का सुल्तान, जो भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है, वह था -
A. इल्तुतमिश
B. ग्यासुद्दीन तुगलक
C. फिरोजशाह तुगलक
D. सिकंदर लोदी
Answer: C
Explanation: दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने सिंचाई की सुविधा हेतु पाँच बड़ी नहरों का निर्माण करवाया तथा फलों के 1200 बाग लगवाए व आंतरिक व्यापार को बढ़ाने के लिए अनेक करों को समाप्त कर दिया।
Question 14:
निम्नलिखित में से सम्पूर्ण गुप्तकाल में किन दो शासकों ने 'अप्रतिरथ' की उपाधि धारण की थी?
A. चन्द्रगुप्त-I व चन्द्रगुप्त-II
B. समुद्रगुप्त व चन्द्रगुप्त-II
C. चन्द्रगुप्त-I व कुमारगुप्त
D. चन्द्रगुप्त-I व समुद्रगुप्त
Answer: B
Explanation: सम्पूर्ण गुप्त शासकों में केवल - समुद्रगुप्त व चन्द्रगुप्त-II ही ऐसे शासक हैं, जिन्होंने 'अप्रतिरथ' की उपाधि धारण की थी।
Question 15:
सुमेलिए कीजिए-
शिलालेख स्थान
(A) शाहबाजगढ़ी 1. ओडिशा
(B) कालसी 2. पाकिस्तान
(C) सोपारा 3. महाराष्ट्र
(D) धौली 4. उत्तराखण्ड
कूट:-
A. A-1, B-2, C-3, D-4
B. A-2, B-4, C-3, D-1
C. A-2, B-3, C-4, D-1
D. A-1, B-4, C-3, D-2
Answer: B
Explanation: शाहबाजगढ़ी - पाकिस्तान
कालसी - उत्तराखण्ड
सोपारा - महाराष्ट्र
धौली - ओडिशा
Question 16:
निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए तथा नीचे दिए गए सत्य कूट का चयन कीजिए -
i. राजगृह 5 पहाड़ियों से घिरा होने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था।
ii. उदायिन तथा अजातशत्रु दोनों पितृहंता थे।
iii. उदायिन ने पाटलिपुत्र नगर बसाया।
कूट :
A. केवल i व ii सत्य हैं।
B. केवल i, iii सत्य हैं।
C. केवल i सत्य है।
D. सभी कथन सत्य हैं।
Answer: D
Explanation: अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार व उदायिन ने अपने पिता अजातशत्रु की हत्या की, इसलिए दोनों को पितृहंता कहा जाता है तथा उदायिन ने पाटलिपुत्र नगर बसाया, जिसे वर्तमान में पटना कहते हैं।
Question 17:
सुमेलिए कीजिए-
घटना घटना का नाम
(A) सिद्धार्थ का गृह त्याग i. सम्बोधि
(B) महात्मा बुद्ध का पहला उपदेश ii. महाधर्म चक्र प्रवर्तन
(C) महात्मा बुद्ध की मृत्यु iii. महापरिनिर्वाण
(D) महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति iv. महाभिनिष्क्रमण
कूट :
A. A-(i), B-(iii), C-(ii), D-(iv)
B. A-(iv), B-(ii), C-(iii), D-(i)
C. A-(i), B-(ii), C-(iv), D-(iii)
D. A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
Answer: B
Explanation: सिद्धार्थ के गृह त्याग - महाभिनिष्क्रमण
महात्मा बुद्ध का पहला उपदेश - महाधर्म चक्र प्रवर्तन
महात्मा बुद्ध की मृत्यु - महापरिनिर्वाण
महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति - सम्बोधि
Question 18:
बोगजकोई अभिलेख में निम्न में से किस देवता का उल्लेख नहीं मिलता है?
A. इन्द्र
B. विष्णु
C. वरुण
D. मित्र
Answer: B
Explanation: 'बोगजकोई अभिलेख' में 4 ऋग्वैदिक आर्य देवता - 1. इन्द्र, 2. वरुण, 3. मित्र, 4. नासत्य (अश्विनी कुमार) का उल्लेख मिलता है। इस अभिलेख की खोज वर्ष 1907 में 'ह्यूगो' के द्वारा किया।
Question 19:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I (सहायक-नदी) सूची-II (नदी)
A. राप्ती i. ब्रह्मपुत्र
B. तिस्ता ii. नर्मदा
C. हिरण iii. गोदावरी
D. पूर्णा iv. घाघरा
कूट :
A. iv, ii,i ii, i
B. i, ii, iii, iv
C. iii, i, iv, ii
D. iv, i, ii, iii
Answer: D
Explanation: घाघरा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ ये हैं : कुवां, राप्ती, छोटी गंडक, भेरी, सरयू। गोदावरी की सहायक नदियाँ: प्रवरा, पूर्णा, मंजीरा, पेनगंगा, वर्धा, वैनगंगा, प्राणहिता (वेनगंगा, पेनगंगा, वर्धा का संयुक्त प्रवाह), इन्द्रावती, मानेर और साबरी। नर्मदा : दाहिनी ओर से प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- हिरण, तेंदोरी, बरनार, कोलार, मान, उरी, हटनी और ओरसांग। · प्रमुख बायीं सहायक नदियाँ हैं- बरनार, बंजार, शेर, शक्कर, दूधी, तवा, गंजल, कुंडी और करजन। ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ दिबांग, लोहित, सियांग, बुड्ढी दिहिंग, तीस्ता और धनसरी हैं।
Question 20:
कौन-सी एक मानसूनी वर्षा की विशेषता नहीं है?
A. दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होने वाली वर्षा की प्रकृति मौसमी है।
B. मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।
C. तटीय क्षेत्र महाद्वीपीय क्षेत्रों से अधिक वर्षा प्राप्त करते हैं।
D. जब पूर्वी जेट धारा दक्षिण की ओर सिंधु गंगा के मैदान की ओर स्थानांतरित होती है, तो मानसून में रूकावट हो जाती है।
Answer: B
Explanation: लौटता हुआ मानसून है उत्तर-पूर्वी वायुस्स्रोत जो अक्टूबर महीने के बाद हिमालय पर्वतमाला के ओर से दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहती है। यह शीतकालीन ऋतु के मानसून है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बहने के कारण जलिय वाष्पीकरण द्वारा मेघमंडल भारतीय पूर्वी तट के राज्यों में वर्षा बदल के प्राकृतिक वातावरण सृष्टि करते हैं। विशेषतः तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जो शीतकालीन मानसून के प्रभाव से अधिक बारिश प्राप्त करता है।

Post a Comment