Q1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए अध्यक्ष वी. नारायणन को किसके स्थान पर नियुक्त किया गया है?
- (A) डॉ. के राधाकृष्णन
- (B) एस. सोमनाथ
- (C) के. सिवान
- (D) डॉ. जे. माधवन
Answer: Option 2
Q2. हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किस शिखर सम्मेलन की सहअध्यक्षता करने वाले है?
- (A) G-20 शिखर सम्मेलन
- (B) पेरिस जलवायु शिखर सम्मेलन
- (C) पेरिस एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन
- (D) भारत-फ्रांस सामरिक शिखर सम्मेलन
Answer: Option 3
Q3. ICC महिला अंडर- 19 T20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब किस देश ने जीता है?
- (A) इंग्लैण्ड
- (B) आस्ट्रेलिया
- (C) दक्षिण अफ्रीका
- (D) भारत
Answer: Option 4
Q4. भारत का पहला वर्टिकल बाइफेशियल सोलर प्लांट को लॉन्च किया गया है?
- (A) नई दिल्ली
- (B) महाराष्ट्र
- (C) कर्नाटक
- (D) तमिलनाडु
Answer: Option 1
* भारत का पहला वर्टिकल बाइफेशियल सोलर प्लांट- दिल्ली में (दिल्ली मेट्रो के ब्रिज पर)।
* भारत लक्ष्य 2030 तक 500GW गैर जीवाश्म ईंधन क्षमता स्थापित करना।
Q5. खेलो इंडिया पैरा गेम्स- 2025 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कौनसा राज्य रहा?
- (A) महाराष्ट्र
- (B) उत्तरप्रदेश
- (C) तमिलनाडु
- (D) हरियाणा
Answer: Option 4
Q6. हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी?
- (A) किरण मजूमदार शॉ
- (B) रोशनी नादर
- (C) नीता अंबानी
- (D) फाल्गुनी नायर
Answer: Option 2
Q7. राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान कितने लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए?
- (A) 10 लाख करोड़
- (B) 20 लाख करोड़
- (C) 35 लाख करोड़
- (D) 50 लाख करोड़
Answer: Option 3
Q8. 3 फरवरी, 2025 को राजस्थान में कितने लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?
- (A) 1 करोड़
- (B) 50 लाख
- (C) 2 करोड़ 50 लाख
- (D) 1 करोड़ 53 लाख
Answer: Option 4
Q9. ’’हरियालो राजस्थान अभियान’’ के तहत् वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान में कुल कितने पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है?
- (A) 5 करोड़
- (B) 7 करोड़
- (C) 10 करोड़
- (D) 15 करोड़
Answer: Option 3
Q10. राजस्थान बजट 2025 में ’ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन’ की स्थापना के लिए कौनसा जिला चुना गया है?
- (A) भीलवाड़ा
- (B) बाड़मेर
- (C) अलवर
- (D) जालौर
Answer: Option 1
Q11. मार्च, 2025 में राजस्थान हाईकोर्ट में कितने जजों की नियुक्ति हुई और कुल न्यायाधीशों की संख्या कितनी हो गयी है?
- (A) 5 नियुक्तियाँ- कुल संख्या 40
- (B) 7 नियुक्तियाँ- कुल संख्या 43
- (C) 10 नियुक्तियाँ- कुल संख्या 50
- (D) 3 नियुक्तियाँ- कुल संख्या 38
Answer: Option 2
Q12. निम्न में से कौन-सा उपग्रह पृथ्वी की नजदीकी कक्षा में होता है-
- (A) भूस्थिर उपग्रह
- (B) ध्रुवीय उपग्रह
- (C) सौर उपग्रह
- (D) अंतरिक्ष स्टेशन
Answer: Option 2
Q13. उपग्रह का मुख्य कार्य क्या होता है?
- (A) जल स्त्रोत ढूंढना।
- (B) पृथ्वी की जानकारी एकत्रित करना।
- (C) कृषि करना।
- (D) मोबाईल बनाना।
Answer: Option 2
Q14. जी.पी.एस. सिग्नल को पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लगता है?
- (A) 1/10 सेकण्ड
- (B) 1/15 सेकण्ड
- (C) 1/20 सेकण्ड
- (D) 1/25 सेकण्ड
Answer: Option 2
Q15. इनमें से कौन-सा सही मिलान नहीं है-
- (A) नींबू: ऑक्सैलिक अम्ल
- (B) इमली: टार्टरिक अम्ल
- (C) चींटियों के डंक: फॉर्मिक अम्ल
- (D) खट्टा दूध: लैक्टिक अम्ल
Answer: Option 1
Q16. किसी लेंस की क्षमता -5D है, तो इसकी फोकस दूरी होगी?
- (A) -50 सेमी.
- (B) 20 सेमी.
- (C) -20 सेमी.
- (D) 50 सेमी.
Answer: Option 3
Q17. दूर दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति के नेत्र में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ पर बनता है?
- (A) रेटिना पर
- (B) कॉर्निया पर
- (C) रेटिना के पीछे
- (D) रेटिना के आगे
Answer: Option 3
Q18.
निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है-
1. टिन- लेड मिश्र धातु का उपयोग फ्यूज तार बनाने के लिए किया जाता है।
2. फ्यूज को विद्युतमय तार से जोड़ा जाता है।
3. फ्यूज बनाने हेतु चयनित पदार्थ का गलनांक उच्च होना चाहिए।
कूट-
- (A) 1, 2 और 3
- (B) केवल 2 और 3
- (C) केवल 1 और 3
- (D) केवल 1 और 2
Answer: Option 3
Q19. वायुमंडलीय दबाव को मापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
- (A) लैक्टोमीटर
- (B) बैरोमीटर
- (C) थर्मोमीटर
- (D) मल्टीमीटर
Answer: Option 2
Q20. ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य कार्य क्या है?
- (A) हार्डवेयर प्रबंधन
- (B) डेटा स्टोरेज
- (C) इंटरनेट ब्राउजिंग
- (D) प्रिंटिग
Answer: Option 1
Q21. USB का उपयोग क्या है?
- (A) इंटरनेट कनेक्शन
- (B) डेटा ट्रांसफर और डिवाइस कनेक्शन
- (C) प्रोसेसर को बढ़ाना
- (D) स्क्रीन की चमक बढ़ाना
Answer: Option 2
Q22. मानव शरीर में कौनसी ग्रंथि सीधे रक्त में हार्मोन छोड़ती है?
- (A) पाचन ग्रंथि
- (B) अंतः स्त्रावी ग्रंथि
- (C) लसिका ग्रंथि
- (D) पसीना ग्रंथि
Answer: Option 2
Q23. डीएनए की दोहरी कुंडली संरचना किसने प्रस्तावित की थी?
- (A) चार्ल्स डार्विन
- (B) वाटसन और क्रिक
- (C) ग्रेगोर मेडेल
- (D) लुईस पैस्टर
Answer: Option 2
Q24. निम्नलिखित में से राजस्थान के भौतिक विभागों का ऊँचाई के अनुसार अवरोही क्रम होगा-
1. पूर्वी मैदानी प्रदेश2. पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेश3. दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश4. अरावली पर्वतीय प्रदेश
कूट-
- (A) 1, 2, 3, 4
- (B) 2, 3, 4, 1
- (C) 4, 3, 1, 2
- (D) 3, 4, 1, 2
Answer: Option 3
Q25. बरखान बालूका स्तूप की दोनों भुजाओं के बीच वायु की रगड़ से गर्त बन जाता है जिसे स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
- (A) ढांढ/थली
- (B) नेक्खा
- (C) सब्रकाफिज
- (D) सीप
Answer: Option 1
Q26.
निम्न में से असुमेलित है-
(चोटी- ऊँचाई)
- (A) रघुनाथगढ़ - 1055 मीटर
- (B) खो - 930 मीटर
- (C) नाहरगढ़ - 599 मीटर
- (D) जयगढ़ - 648 मीटर
Answer: Option 2
Q27. निम्नलिखित में से ’दोगड़ा’ है-
- (A) मरूस्थलीय वनस्पति
- (B) छोटे क्षेत्र में उत्पन्न वायु भंवर
- (C) दक्षिणी- पश्चिमी दिशा में चलने वाली हवा
- (D) मानसून पूर्व या प्री मानसून की वर्षा
Answer: Option 4
Q28. राजस्थान का कितना प्रतिशत भाग उपोष्ण कटिबंध में आता है?
- (A) 99%
- (B) 1%
- (C) 45%
- (D) 55%
Answer: Option 1
Q29. निम्न में से खेजड़ी के फूल कहा जाता है-
- (A) सांगरी
- (B) मींझर
- (C) मरूटीक
- (D) सीमलो
Answer: Option 2
Q30. मानसूनी पतझड़ वन या शुष्क, उष्ण कटिबंधीय मिश्रित पतझड़ी वन निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते है?
- (A) पश्चिमी मरूस्थल प्रदेश
- (B) आबू पर्वतीय प्रदेश
- (C) पूर्वी मैदानी प्रदेश
- (D) दक्षिणी भाग
Answer: Option 3
Q31. निम्नलिखित में से असुमेलित है-
- (A) सवाई मानसिंह अभयारण्य- जयपुर
- (B) माउंट आबू अभयारण्य- सिरोही
- (C) रामसागर अभयारण्य- धौलपुर
- (D) बन्ध बारैठा अभयारण्य- बयाना (भरतपुर)
Answer: Option 1
Q32. निम्न कथनों पर विचार कीजिये और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए-
1. माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान व मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है।2. माही बजाज सागर परियोजना में उत्पादित कुल 193 मेगावाट विद्युत क्षमता का सम्पूर्ण उपयोग राजस्थान द्वारा किया जाता है।
कूट-
- (A) केवल 1 सही है।
- (B) केवल 2 सही है।
- (C) 1 व 2 दोनों सही है।
- (D) न तो 1 व ना ही 2 सही है।
Answer: Option 4
Q33. चंदेरिया सीसा जस्ता स्मेल्टर (चित्तौड़गढ़) निम्नलिखित में से किस देश की सहायता से संचालित है?
- (A) रूस
- (B) ब्रिटेन
- (C) कनाडा
- (D) संयुक्त राज्य अमेरिका
Answer: Option 2
Q34. ’मैटल ऑफ गुड हॉप’ के नाम से निम्नलिखित में से किस खनिज पदार्थ को जाना जाता है-
- (A) ग्रेफाइट
- (B) यूरेनियम
- (C) थोरियम
- (D) बेरीलियम
Answer: Option 2
Q35. निम्नलिखित में असत्य युग्म का चयन कीजिए-
- (A) राजस्थान का ग्रामीण लिंगानुपात- 933
- (B) राजस्थान का शहरी शिशु लिंगानुपात- 892
- (C) राजस्थान में सर्वाधिक शहरी साक्षरता- उदयपुर
- (D) अनुसूचित जाति का लिंगानुपात- 923
Answer: Option 2
Q36. राजस्थान के किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा जिंक और चाँदी का खनन होता है?
- (A) जोधपुर
- (B) उदयपुर
- (C) बीकानेर
- (D) अलवर
Answer: Option 2
Q37. राजस्थान के किस जिले में ’नल सरोवर’ झील स्थित है?
- (A) जोधपुर
- (B) जैसलमेर
- (C) पाली
- (D) जयपुर
Answer: Option 1
Q38. राजस्थान के किस क्षेत्र को ’सोनाली रेगिस्तान’ के नाम से जाना जाता है?
- (A) जोधपुर
- (B) बीकानेर
- (C) पाली
- (D) जैसलमेर
Answer: Option 4
Q39. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है-
- (A) राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लंबाई, पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई से अधिक है।
- (B) राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लंबाई, पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई के लगभग बराबर है।
- (C) राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लंबाई, पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई से कम है।
- (D) इनमें से कोई नहीं
Answer: Option 3
Q40. निम्नलिखित कथनों में से सत्य कथन/कथनों का चयन कीजिए-
1. अनुप्रस्थ बालूका स्तूप पवन की दिशा के समकोण पर बनते है।2. लाठी सीरिज क्षेत्र बालूका स्तूप युक्त प्रदेश की एक प्रमुख विशेषता है।3. उत्तर-पश्चिमी मरूस्थल भाग टेथिस सागर का अवशेष है।
कूट-
- (A) केवल 1 और 2
- (B) केवल 1 और 3
- (C) 1, 2 और 3
- (D) केवल 3
Answer: Option 2
Q41. जनगणना 2011 के अनुसार न्यूनतम साक्षरता वाले जिलों का सही क्रम है-
- (A) प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर
- (B) अलवर, सीकर, अजमेर
- (C) श्रीगंगानगर, सिरोही, पाली
- (D) बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर
Answer: Option 1
Q42. निम्नलिखित में आर्द्र जलवायु प्रदेश में शामिल जिला नहीं है-
- (A) भरतपुर
- (B) अजमेर
- (C) टोंक
- (D) धौलपुर
Answer: Option 2
* आर्द्र जलवायु प्रदेश:- पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, टोंक, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बूँदी व राजसमंद जिले सम्मिलित है। यहाँ 60 से 80 सेमी. वर्षा होती है।
* अजमेर जिला उपआर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है।
Q43.
निम्नलिखित में से असुमेलित युग्म है-
(वन्य जीव अभयारण्य- जिला)
- (A) सीतामाता- प्रतापगढ़
- (B) जवाहरसागर- कोटा
- (C) कुंभलगढ़ - पाली
- (D) रामसागर- भरतपुर
Answer: Option 4
Q44. निम्नलिखित में से राजस्थान के कौनसे जिलों में उप उष्ण पर्वतीय वन पाए जाते है-
- (A) सिरोही
- (B) अलवर
- (C) भरतपुर
- (D) धौलपुर
Answer: Option 1
* राजस्थान के उप-उष्ण पर्वतीय वन आबू पर्वतीय क्षेत्र (सिरोही) में पाए जाते है।
* राजस्थान में उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन विशेषकर अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, उदयपुर, अजमेर व चित्तौड़गढ़ में पाए जाते है।
Q45. निम्नलिखित में से किस खनिज का उपयोग सिरेमिक उद्योग, कागज व रंग उद्योग में किया जाता है-
- (A) मैग्नेसाइट
- (B) अभ्रक
- (C) वॉलेस्टोनाइट
- (D) जिप्सम
Answer: Option 3
Q46. मुख्य सचिव-
1. शासन सचिवालय का मुखिया होता है।2. राज्य प्रशासन का राजनीतिक मुखिया होता है।3. राज्य मंत्रिपरिषद् का उपसचिव होता है।4. मंत्रिमण्डल की बैठकों में भाग लेता है।
उपयुक्त सही विकल्प का चयन कीजिए-
- (A) केवल 1, 3 व 4
- (B) केवल 1 व 2
- (C) केवल 1 व 4
- (D) केवल 1, 2 व 4
Answer: Option 3
Q47. राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्य नहीं है-
- (A) राज्य की सेवा में नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करवाता है।
- (B) सिविल सेवा व सिविल पदों के लिए भर्ती की पद्धतियों से संबंधित सभी विषयों पर सलाह देता है।
- (C) राज्य सरकार के अधीन काम करने के दौरान किसी व्यक्ति को हुई हानि को लेकर पेंशन या राशि निर्धारण नहीं करता।
- (D) कार्मिक प्रबंधन से संबंधित मामलों में सलाह देता है।
Answer: Option 3
* RPSC के कार्य संविधान के अनुच्छेद 320 में वर्णित है। यह राज्य सरकार के अधीन काम करने के दौरान किसी व्यक्ति को हुई हानि को लेकर पेंशन या दावा राशि निर्धारण का कार्य करती है।
* अनुच्छेद 323 के तहत RPSC हर वर्ष अपने कार्यों की रिपोर्ट राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत करती है।
Q48. निम्नलिखित में से कौनसा अनुच्छेद राज्यपाल की विधायी शक्ति से संबंधित नहीं है-
- (A) अनुच्छेद 161
- (B) अनुच्छेद 168
- (C) अनुच्छेद 200
- (D) अनुच्छेद 192
Answer: Option 1
Q49. राजस्थान उच्च न्यायालय के संबंध में कौनसा कथन सत्य नहीं है-
- (A) राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) की स्थापना 29 अगस्त, 1949 को अधिसूचना जारी करके की।
- (B) उद्घाटन के समय RHC में कुल 12 न्यायाधीश थे।
- (C) संविधान लागू होने के बाद कैलाशनाथ वांचु RHC के प्रथम मुख्य न्यायधीश बने।
- (D) राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान में 50 पद स्वीकृत है।
Answer: Option 1
Q50. निम्नलिखित में से अनुच्छेदों का कौनसा युग्म राज्यपाल की स्वविवेकीय शक्तियों को प्रदर्शित करता है-
- (A) अनुच्छेद 161 व अनुच्छेद 163
- (B) अनुच्छेद 161 व अनुच्छेद 200
- (C) अनुच्छेद 200 व अनुच्छेद 356
- (D) अनुच्छेद 356 व अनुच्छेद 213
Answer: Option 3
Q51. प्रथम राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणामों में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कौनसी थी?
- (A) कांग्रेस
- (B) भारतीय जनसंघ
- (C) रामराज्य परिषद्
- (D) कृषक प्रजा पार्टी
Answer: Option 3
Q52. राज्य निर्वाचन आयोग के संबंध में सही कथन नहीं है-
- (A) यह एक संवैधानिक संस्था है।
- (B) यह एक बहुसदस्यीय आयोग है।
- (C) इसका प्रमुख राज्य निर्वाचन आयुक्त होता है।
- (D) राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल व योग्यता का संविधान में उल्लेख नहीं है।
Answer: Option 2
* राज्य निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इसका उल्लेख पंचायतों के लिए अनुच्छेद 243 (k) तथा नगरीय निकायों के लिए अनुच्छेद 243 (ZA) किया गया है। यह एक सदस्यीय आयोग है जिसका प्रमुख राज्य निर्वाचन आयुक्त होता है। इस पद के कार्यकाल तथा योग्यता का निर्धारण राज्यपाल द्वारा किया जाता है। संविधान में उल्लेख नहीं है।
* सामान्यतः कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले हो, होता है।
Q53. राजस्थान राज्य सूचना आयोग का गठन सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की किस धारा के तहत किया गया?
- (A) धारा-4
- (B) धारा-9
- (C) धारा-15
- (D) धारा-19
Answer: Option 3
Q54. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत विधानमण्डल के विधेयकों पर राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दिये जाने का उल्लेख किया गया है-
- (A) अनुच्छेद 200
- (B) अनुच्छेद 201
- (C) अनुच्छेद 202
- (D) अनुच्छेद 200 (A)
Answer: Option 2
Q55. मिलान कीजिए-
सूची-1 (उच्च न्यायलय संबंधी प्रावधान)A. न्यायाधीशों की नियुक्तिB. न्यायाधीशों की शपथC. न्यायाधीशों की निर्बंधनD. न्यायाधीशों के वेतन-भत्ते
सूची-2 (संबंधित अनुच्छेद)1. 2202. 2173. 2214. 219
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-कूट- A B C D
- (A) 2 1 3 4
- (B) 2 4 1 3
- (C) 2 3 1 4
- (D) 2 1 4 3
Answer: Option 2
Q56. राज्य मानवाधिकार आयोग की नियुक्ति समिति में शामिल नहीं होता-
- (A) मुख्यमंत्री
- (B) राज्यपाल
- (C) विधानसभा अध्यक्ष
- (D) विधानसभा विपक्ष का नेता
Answer: Option 2
Q57. मुख्य सचिव के कार्यों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए-
1. वह मुख्यमंत्री का प्रमुख सलाहकार होता है।2. वह राज्य लोक सेवाओं का प्रमुख होता है।3. वह राज्य के राज्यपाल का प्रमुख सलाहकार होता है।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
- (A) केवल 1 व 3
- (B) केवल 2
- (C) केवल 1 व 2
- (D) केवल 1
Answer: Option 3
Q58. निम्नलिखित में से कौनसा एक राज्य मानवाधिकार आयोग का कार्य नहीं है-
- (A) मानवाधिकार के उल्लंघन की स्वेच्छा से जांच करना।
- (B) मानवाधिकार का उल्लंघन करने वालो को सजा देना।
- (C) राज्य में स्थित जेलों का निरीक्षण करना।
- (D) मानवाधिकारों की सुरक्षा का पुनरवलोकन करना।
Answer: Option 2
Q59. उच्च न्यायालय के न्यायधीशों की योग्यताओं से संबंधित अनुच्छेद है-
- (A) अनुच्छेद-217
- (B) अनुच्छेद-217 (2)
- (C) अनुच्छेद- 218
- (D) अनुच्छेद- 218 (2)
Answer: Option 2
Q60. राज्य के राज्यपाल को-
1. राष्ट्रपति के समान ही कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त है।2. उसे सदैव मंत्रिपरिषद् की सलाह और सहायता से कार्य करना होता है।3. विभिन्न मंत्रियों में सरकारी कार्य के बंटवारे का अधिकार होता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
- (A) केवल 1 और 2
- (B) केवल 1 और 3
- (C) केवल 2 और 3
- (D) 1, 2 और 3
Answer: Option 2
* राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति के समान ही कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शक्तियाँ प्राप्त है। यह विभिन्न मंत्रियों में सरकारी कार्यों के बंटवारे का अधिकार भी रखता है।
* राज्यपाल की स्वविवेकीय शक्ति भी होती है।
Q61. राज्य सरकार के सचिवालय में सुगम कार्य संचालन के लिए नियम कौन बनाता है?
- (A) मुख्य सचिव
- (B) सचिवों की एक समिति
- (C) संबंद्ध राज्य सरकार का गृह विभाग
- (D) राज्यपाल व मंत्रिपरिषद्
Answer: Option 4
Q62. राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल रहा?
- (A) S.K. घोष
- (B) ललित K. पंवार
- (C) D.S. तिवारी
- (D) M.M. वर्मा
Answer: Option 3
Q63. उच्च न्यायालय के संबंध में गलत कथन पहचानिए-
- (A) उच्च न्यायालयों से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख संविधान के भाग 6 में किया गया है।
- (B) उच्च न्यायालयों से संबंधित प्रावधान अनुच्छेद 214 से 231 में वर्णित है।
- (C) किसी उच्च न्यायालय के न्यायिक क्षेत्र में विस्तार संबंधी शक्ति उच्चतम न्यायालय के पास है।
- (D) वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय है।
Answer: Option 3
Q64. नागरिक अधिकार पत्र के मुख्य घटक कितने है-
- (A) 2
- (B) 4
- (C) 3
- (D) 7
Answer: Option 3
Q65. निम्नलिखित में से लोकनीति के लक्षण है-
- (A) सोद्देश्य निर्मित
- (B) लोकनीति संविधान पर आधारित
- (C) लोकनीति गतिविधियों का सतत् एवं निश्चित क्रम
- (D) उपर्युक्त सभी
Answer: Option 4
Q66. निम्नलिखित में से कौनसा एक भगत आंदोलन का कारण नहीं था-
- (A) महुआ से बनी शराब प्रतिबंधित
- (B) वन संपदा के अधिकार समाप्त करना।
- (C) लाग-बागों व बेगार के विरूद्ध
- (D) रियासती सेनाओं का भंग होना।
Answer: Option 3
Q67. निम्न में से कौन ’संयुक्त राजस्थान’ के मंत्रिमण्डल में शामिल नहीं था-
- (A) गोकुल लाल असावा
- (B) भोगीलाल पांड्या
- (C) बृज सुंदर शर्मा
- (D) वेदपाल त्यागी
Answer: Option 4
Q68. गुहिल वंश की रावल शाखा का प्रारम्भ क्षेमसिंह ने किया था। क्षेमसिंह के पिता कौन थे?
- (A) शक्ति कुमार
- (B) सामंत सिंह
- (C) कर्णसिंह
- (D) तेजसिंह
Answer: Option 3
Q69. जहाँगीर द्वारा किस हाड़ा चौहान शासक को ’रामराजा’ तथा ’सरबुलंदराय’ की उपाधियाँ दी-
- (A) राव सुर्जन हाड़ा
- (B) बुद्ध सिंह हाड़ा
- (C) रतन सिंह हाड़ा
- (D) उम्मेद सिंह हाड़ा
Answer: Option 3
Q70. ’पुरंदर की संधि’ का आँखों देखा वर्णन किस विदेशी यात्री ने किया है?
- (A) अब्दुल रजाक
- (B) मनूची
- (C) बर्नियर
- (D) फाह्मन
Answer: Option 2
Q71. जयपुर में सामंतों का वर्गीकरण ’बारह कोटड़ी’ में किया गया था। प्रथम कोटि के सामंत कहलाते थे?
- (A) नाथावत
- (B) खंगारोत
- (C) राजावत
- (D) बांकावत
Answer: Option 3
Q72. 1857 की क्रांति के समय राजस्थान की एकमात्र रियासत कौनसी थी जहाँ विद्रोह करने वाले क्रांतिकारी तथा दबाने वाले सैनिक दोनों बाहर से थे?
- (A) भरतपुर
- (B) धौलपुर
- (C) कोटा
- (D) बांसवाड़ा
Answer: Option 2
Q73. ’वाल्मीकि संघ’ व ’आदिवासी संघ’ नामक जनजागरण की संस्थाओं का संबंध किस प्रजामंडल से है?
- (A) अलवर प्रजामण्डल
- (B) बांसवाड़ा प्रजामण्डल
- (C) डूंगरपुर प्रजामण्डल
- (D) प्रतापगढ़ प्रजामण्डल
Answer: Option 1
Q74. बिजौलिया किसान आंदोलन से संबंधित बिंदुलाल भट्टाचार्य आयोग के सदस्य निम्न में से कौन थे?
- (A) ठाकुर राजसिंह व रमाकांत मालवीय
- (B) प्रभासचंद्र चटर्जी व हाकिम बिहारीलाल
- (C) अमरसिंह राजावत व अफजल अली
- (D) महादेव देसाई व तख्तसिंह
Answer: Option 3
Q75. ’’वर्धमान छात्रावास’’ का संबंध था-
- (A) विजयसिंह पथिक से
- (B) अर्जुनलाल सेठी से
- (C) गोपाल सिंह खरवा से
- (D) कर्पूरचंद पाटनी से
Answer: Option 2
Q76. निम्नलिखित में से कौनसा रीति-रिवाज जन्म से संबंधित नहीं है-
- (A) आख्या
- (B) सुआ
- (C) दसोढण
- (D) इकताई
Answer: Option 4
Q77. ’’ईटराणा की कोटी’’ नामक महल स्थित है-
- (A) जयपुर
- (B) अलवर
- (C) सीकर
- (D) झुंझुनूं
Answer: Option 2
Q78. निम्न में से कौन-कौनसी हवेलियाँ बीकानेर में स्थित है-
1. रिखजी बागड़ी की हवेली2. राखी हवेली3. बड़े मियाँ की हवेली4. पूनमचंद जी की कोठारी की हवेली
उपयुक्त उत्तर का चयन दिए गए कूट के आधार पर कीजिए-
- (A) केवल 1 व 3
- (B) केवल 2 व 4
- (C) केवल 1 व 4
- (D) केवल 1, 3 व 4
Answer: Option 3
Q79. निम्नलिखित में से कौनसा त्यौहार ’भाद्रपद अमावस्या’ को मनाया जाता है-
- (A) हरियाली अमावस्या
- (B) सतिया अमावस्या
- (C) मौनी अमावस्या
- (D) श्राद्ध पक्ष का समापन
Answer: Option 2
Q80. राजस्थान में चित्रकला के प्रमुख संग्रहालयों व उनकी अवस्थिति के संदर्भ में कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है-
- (A) जैन भण्डार- पाली
- (B) पुस्तक प्रकाश- जोधपुर
- (C) पोथी खाना- जयपुर
- (D) सरस्वती भण्डार- उदयपुर
Answer: Option 1
Q81. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. चरकुला नृत्य का सर्वाधिक प्रचलन (राजस्थान में) करौली क्षेत्र में है।2. हुरंगा नृत्य, डीग में होली के अवसर पर किया जाता है।
सत्य कथन/कथनों हेतु उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-
- (A) केवल 2
- (B) केवल 1
- (C) 1 व 2 दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं।
Answer: Option 1
Q82. निम्न में से कौनसा एक शैव मत का सम्प्रदाय नहीं है-
- (A) कापालिक
- (B) पाशुपत
- (C) नाथ
- (D) काश्मीरक
Answer: Option 3
Q83. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नहीं है-
1. मोम का दाबू- सांगानेर (जयपुर)2. मिट्टी का दाबू- बालोतरा3. गेहूँ का दाबू- सवाई माधोपुर
उपयुक्त कूट का चयन कीजिए-
- (A) केवल 1 व 2
- (B) केवल 2 व 3
- (C) केवल 1 व 3
- (D) उपर्युक्त सभी
Answer: Option 3
Q84. निम्नलिखित में से कौनसा लोकदेवताओं के भोपे व उनके वाद्ययंत्रों के संबंध में सही युग्मित नहीं है-
- (A) रामदेवजी के भोपे- तन्दूरा
- (B) गोगाजी के भोपे- चिंकारा
- (C) पाबूजी के भोपे- रावणहत्था
- (D) भैरूजी के भोपे- मशक
Answer: Option 2
Q85. सूची 1 का सूची 2 से मिलान कीजिए तथा सही कूट वाले विकल्प का चयन कीजिए-
सूची-1 (ग्रंथ)A. राजरत्नाकरB. हरिविजय नाटकC. जगत विलासD. राज प्रकाश
सूची-2 (रचियता)1. किशोरदास2. सदाशिव भट्ट3. नंदराम4. जयदेव
कूट- A B C D
- (A) 2 4 1 3
- (B) 2 3 1 4
- (C) 2 4 3 1
- (D) 4 2 1 3
Answer: Option 3
Q86.
असुमेलित युग्म की पहचान कीजिए-
(समाचार पत्र- संपादक)
- (A) तरूण राजस्थान- जयनारायण व्यास
- (B) रियासती- सुमनेश जोशी
- (C) प्रजा सेवक- बलदेव राय मिर्धा
- (D) अखण्ड भारत- जयनारायण व्यास
Answer: Option 3
Q87. मेवाड़ में राणा शाखा के प्रथम शासक राणा हम्मीर ने ’सिंगोली के युद्ध’ में किस सुल्तान को हराया?
- (A) अलाउद्दीन खिलजी
- (B) मोहम्मद बिन तुगलक
- (C) इल्तुतमिश
- (D) इब्राहीम लोदी
Answer: Option 2
Q88. ’मजार-ए-फखरी’ के नाम से किस स्थान को जाना जाता है?
- (A) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, अजमेर
- (B) मीठे शाह की दरगाह, झालावाड़
- (C) गलियाकोट का उर्स, डूंगरपुर
- (D) तारकीन दरगाह, नागौर
Answer: Option 3
Q89. शिव मंदिर, बाडौली (चित्तौड़गढ़) किस शैली में निर्मित है-
- (A) पंचायतन शैली
- (B) सौलंकी शैली
- (C) गुर्जर प्रतिहार शैली
- (D) भूमिज शैली
Answer: Option 1
* शिव मंदिर बाडौली (चित्तौड़गढ़) पंचायतन शैली में निर्मित मंदिर है।
* इसमें प्रमुख मूर्तियाँ शिव-पार्वती और उनके सेवकों की है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण हूब शासक तोरमाण के पुत्र मिहिरकुल ने करवाया था।
Q90. कांग्रेस ने किस अधिवेशन में राज्य के प्रजामण्डल आंदोलनों को समर्थन दिया?
- (A) नागपुर
- (B) मुम्बई
- (C) हरिपुरा
- (D) लखनऊ
Answer: Option 3
Q91.
दी गई आकृति में कितने त्रिभुज है?

- (A) 8
- (B) 10
- (C) 12
- (D) 15
Answer: Option 3

Q92.
नीचे दिए हुए रेखाचित्र में कुल कितने वर्ग है?

- (A) 10
- (B) 11
- (C) 12
- (D) 14
Answer: Option 4
Q93. निर्देश:- (प्र.सं. 93 से 94)-निम्नलिखित प्रश्न में एक या दो वक्तव्य/कथन दिए गए हैं, जिसके आगे कुछ निर्ष्का/मान्यताएं निकाले गए है। आपको मानना हैं कि वक्तव्य/कथन सत्य है चाहे वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो। आपको निर्णय करना है कि दिए गए वक्तव्य/कथन से कौन-सा निकर्ष/मान्यता निकाला जा सकता है या कौनसा निष्कर्ष/मान्यता सही है?
कथन: स्वयं को अद्यतन रखने के लिए मैं सदा रेडियो पर 9 बजे के समाचार सुनता हूँ।
निष्कर्ष:I. वह व्यक्ति समाचार-पत्र नहीं पढ़ता।
II. ताजा समाचार केवल रेडियो पर उपलब्ध होते है।
- (A) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
- (B) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
- (C) निष्कर्ष I और II में से कोई भी नहीं निकलता है।
- (D) दोनों निष्कर्ष निकलते है।
Answer: Option 3
Q94. वक्तव्य:1. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने बहुत-सी कविताएं लिखीं।
2. प्रत्येक कवि को सौंदर्यपरक ज्ञान होता है।
3. सौंदर्यशास्त्र मूल्याश्रित अध्ययन का एक भाग है।
निष्कर्ष:I. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने विभिन्न मूल्याश्रित अध्ययन किए।
II. उन्होंने तर्कशास्त्र और नीतिशास्त्र का आधार अपनाया।
- (A) केवल निष्कर्ष I सही है।
- (B) निष्कर्ष I और II दोनों सही है।
- (C) केवल निष्कर्ष II सही है।
- (D) इनमें से कोई नहीं।
Answer: Option 4
Q95. दिए गए कथन एवं पूर्वानुमान का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें एवं सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन: सब कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है।
पूर्वानुमान:I. उत्पादकता के लिए प्रशिक्षण एक आवश्यक घटक है।
II. लाभप्रदता और उत्पादकता एक-दूसरे के पूरक है।
- (A) केवल पूर्वानुमान II सही है।
- (B) न पूर्वानुमान I और न पूर्वानुमान II सही है।
- (C) पूर्वानुमान I और पूर्वानुमान II दोनों सही है।
- (D) केवल पूर्वानुमान I सही है।
Answer: Option 4
Q96. कौन-सा विकल्प दिए गए प्रश्न और कथन पर लागू होता है?
कथन: क्या ’मारूति कार’ किसी साधारण कार की तुलना में दुगुनी ईंधन दक्ष है?
मान्यता:I. बड़ी संख्या में लोग ’मारूति कार’ का प्रयोग करते है।
II. ’मारूति कार’ की बिक्री बढ़ गई है।
- (A) केवल मान्यता I ही स्पष्ट है।
- (B) केवल मान्यता II ही स्पष्ट है।
- (C) मान्यता I और II दोनों ही स्पष्ट है।
- (D) मान्यता I और II दोनों ही स्पष्ट नहीं है।
Answer: Option 4
Q97.
दिए गए कथन के संदर्भ में कौन-सा निष्कर्ष सही है?
कथन:
किशोर बच्चों के विकास में टेलीविजन का बहुत प्रभाव पड़ता है।
निष्कर्ष:
- (A) टी.वी. देखने वाले बच्चों पर माता-पिता को नियंत्रण रखना चाहिए।
- (B) किशोर बच्चों को टी.वी. के कार्यक्रम नहीं देखने देना चाहिए।
- (C) टी.वी. किशोर बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर बुरा प्रभाव डालता है।
- (D) टी.वी. के कार्यक्रम बनाते समय बच्चों के शैक्षिक, विकासात्मक और नैतिक पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए।
Answer: Option 4
Q98.
निर्देश - निम्नलिखित प्रश्न में एक अनुक्रम दिया है, जिसमें एक पद रिक्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनें जो अनुक्रम को पूरा करेगा।
7, 20, 59, 176, 527, ?
- (A) 1054
- (B) 1580
- (C) 586
- (D) 703
Answer: Option 2
दी गई श्रृंखला निम्नवत् होगी-
7 , 20 , 59 ,
176 , 527 , 1580
(7 + 13 = 20)
(20 + 39 = 59)
(59 + 117 = 176)
(176 + 351 = 527)
(527 + 1053 = 1580)
अब अंतर (Difference)
है:
13 , 39 , 117 , 351 , 1053
जो हर बार ×3
हो रहा है।
रिक्त स्थान पर 1580 होगा।
Q99.
निर्देश- नीचे लिखे अक्षरों का कौन-सा समूह खाली स्थानों पर क्रमवार रखने से दी गई श्रृंखला को पूरा करेगा?
a __ c d __ c __ a __ d a __ d __ b __
- (A) b c d b a b c
- (B) b b c d a b c
- (C) b b d c b a c
- (D) b a c b b a b
Answer: Option 3
a b c d b c d a c d a b d a b c
उपर्युक्त अक्षर श्रृंखला में b b d c b a c रखने पर श्रृंखला पूर्ण होगी।
Q100.
निर्देश- निम्नलिखित प्रश्न में एक अनुक्रम दिया है, जिसमें एक पद रिक्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनें जो अनुक्रम को पूरा करेगा।
b 3 P, c 6 R, d 12 T, e 24 V, ?
- (A) f48 X
- (B) f46 x
- (C) f48 W
- (D) g48 x
Answer: Option 1
दी गई श्रृंखला निम्नवत् है-
b 3 P, c 6 R, d 12 T, e 24 V, f 48 X
छोटे अक्षर: b → c → d → e → f (हर बार +1)
बड़े अक्षर: P → R → T → V → X (हर बार +2)
संख्या: 3 → 6 → 12 → 24 → 48 (हर बार ×2)
अतः अगला शब्द f 48 X होगा।