Posts

Chemistry - 150 multiple choice questions

VIGYAN
रसायन विज्ञान MCQ

रसायन विज्ञान - 150 बहुविकल्पीय प्रश्न

परमाणु एवं अणु

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा परमाणु प्रतिरूप ‘प्लम पुडिंग’ नाम से प्रसिद्ध है?

  1. थॉमसन का परमाणु मॉडल
  2. रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
  3. नील्सबोर का परमाणु मॉडल
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) थॉमसन का परमाणु मॉडल

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से द्विगांशी क्वाण्टम संख्या को प्रदर्शित किया जाता है-

  1. n द्वारा
  2. l द्वारा
  3. m द्वारा
  4. s द्वारा

उत्तर: (b) l द्वारा

प्रश्न 3. P-कक्षक की आकृति होती है-

  1. गोलाकार
  2. डम्बलाकार
  3. द्विडम्बलाकार
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) डम्बलाकार

प्रश्न 4. किसी तत्व का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता पर सभी रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है, क्या कहलाता है?

  1. अणु
  2. परमाणु
  3. यौगिक
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) परमाणु

प्रश्न 5. परमाणु के नाभिक में पाए जाते हैं-

  1. धनावेशित प्रोटॉन
  2. आवेश रहित न्यूट्रॉन
  3. धनावेशित न्यूट्रॉन
  4. a व b दोनों

उत्तर: (d) a व b दोनों

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से एंटी प्रोटॉन है-

  1. ऋणावेशित कण
  2. धनावेशित कण
  3. उदासीन प्रकृति का कण
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) ऋणावेशित कण

प्रश्न 7. फॉस्फोरस (₁₅P³¹) तत्व में न्यूट्रॉनों की संख्या होती हैं-

  1. 15
  2. 16
  3. 46
  4. 31

उत्तर: (b) 16

प्रश्न 8. मुख्य क्वाण्टम संख्या का मान बढ़ने पर परमाणु का आकार-

  1. बढ़ता है
  2. घटता है
  3. आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) बढ़ता है

प्रश्न 9. ₁₈Ar⁴⁰ तथा ₁₉K⁴⁰ तत्व परस्पर संबंधित है-

  1. समस्थानिक
  2. समभारिक
  3. समइलेक्ट्रॉनिक
  4. आइसोडायफर

उत्तर: (b) समभारिक

प्रश्न 10. नाभिकीय विखण्डन में उपयोग किया जाता है?

  1. प्रोटॉन
  2. पोजीट्रॉन
  3. न्यूट्रॉन
  4. फोटॉन

उत्तर: (c) न्यूट्रॉन

प्रश्न 11. ऊर्जा के छोटे-छोटे बण्डल जो प्रकाश की चाल से गति करते है, विराम द्रव्यमान शून्य होता है, कहलाते है?

  1. न्यूट्रिनों
  2. फोटॉन
  3. पाई मेसॉन
  4. पॉजीट्रॉन

उत्तर: (b) फोटॉन

प्रश्न 12. किसी परमाणु का सर्वाधिक द्रव्यमान होता है?

  1. इलेक्ट्रॉन में
  2. आवेश में
  3. नाभिक में
  4. बाहरी कक्षक में

उत्तर: (c) नाभिक में

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से किसमें न्यूट्रॉन अनुपस्थित होता है?

  1. बेरीलियम
  2. हाइड्रोजन
  3. सल्फर
  4. कार्बन

उत्तर: (b) हाइड्रोजन

प्रश्न 14. एक तत्व की संयोजकता किस पर निर्भर करती है?

  1. एक परमाणु में प्रोटॉनों की कुल संख्या पर
  2. एक परमाणु की द्रव्यमान संख्या पर
  3. एक परमाणु में न्यूट्रॉनों की कुल संख्या पर
  4. एक परमाणु की सबसे बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या पर

उत्तर: (d) एक परमाणु की सबसे बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या पर

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से किसमें ऋणात्मक आवेश होता है?

  1. अल्फा कण
  2. बीटा कण
  3. गामा किरण
  4. उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर: (c) गामा किरण

पदार्थ

प्रश्न 16. निम्नलिखित में से पदार्थ की अवस्था है-

  1. ठोस
  2. द्रव
  3. प्लाज्मा
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 17. पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार व आयतन निश्चित होते हैं-

  1. ठोस
  2. द्रव
  3. गैस
  4. प्लाज्मा

उत्तर: (a) ठोस

प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन एक क्रिस्टलीय ठोस है?

  1. कोयला
  2. काँच
  3. प्लास्टिक
  4. नमक

उत्तर: (d) नमक

प्रश्न 19. अतिशीतित द्रव कहलाते हैं-

  1. क्रिस्टलीय ठोस
  2. अक्रिस्टलीय ठोस
  3. जल
  4. गैस

उत्तर: (b) अक्रिस्टलीय ठोस

प्रश्न 20. किसी गैस को परम शून्य ताप, अति उच्च दाब पर गर्म करने तथा उच्च वोल्टता प्रदान करने पर पदार्थ की कौन-सी अवस्था प्राप्त होती है?

  1. ठोस
  2. गैस
  3. प्लाज्मा
  4. बोस-आइंस्टीन-कन्डेनसेट (B.E.C.)

उत्तर: (d) बोस-आइंस्टीन-कन्डेनसेट (B.E.C.)

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से असंगत युग्म छाँटिए-

  1. गलन – बर्फ का पानी में परिवर्तन
  2. संघनन – द्रव का गैस में परिवर्तन
  3. निक्षेपण – गैस का ठोस में परिवर्तन
  4. हिमन – पानी का बर्फ में परिवर्तन

उत्तर: (b) संघनन – द्रव का गैस में परिवर्तन

प्रश्न 22. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ का भौतिक गुण नहीं है?

  1. आकार
  2. आयतन
  3. क्षारकता
  4. द्रव्यमान

उत्तर: (c) क्षारकता

प्रश्न 23. किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है?

  1. वाष्पीकरण (Evaporation)
  2. विसरण (Diffusion)
  3. ऊर्ध्वपातन (Sublimation)
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) ऊर्ध्वपातन (Sublimation)

प्रश्न 24. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक वाष्पीकरण की दर को कम करता है?

  1. तापमान में वृद्धि
  2. नमी
  3. सतह क्षेत्र में वृद्धि
  4. हवा की गति में वृद्धि

उत्तर: (b) नमी

प्रश्न 25. निम्नलिखित में से कौन-सी पदार्थों के पृथक्करण (Separation) की विधि नही है?

  1. निष्पावन (Winnowing)
  2. निस्तारण (Decantation)
  3. निस्यंदन (Filtration)
  4. संघनन (Condensation)

उत्तर: (d) संघनन (Condensation)

प्रश्न 26. निम्नलिखित में से किसके अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है?

  1. द्रव
  2. गैस
  3. प्लाज्मा
  4. ठोस

उत्तर: (d) ठोस

प्रश्न 27. तरल अवस्था से गैसीय अवस्था में रूपांतरण को क्या कहा जाता है?

  1. ऑक्सीकरण
  2. उर्ध्वपातन
  3. वाष्पीकरण
  4. संघनन

उत्तर: (c) वाष्पीकरण

प्रश्न 28. किसी द्रव में अघुलित बहुत छोटे कणों को द्रव से पृथक करने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

  1. निस्तारण
  2. प्रभाजी आसवन
  3. अपकेंद्रीकरण
  4. निष्पावन

उत्तर: (c) अपकेंद्रीकरण

प्रश्न 29. किसी पदार्थ के विलयन को गर्म करने से उसकी विलेयता पर निम्नलिखित में से क्या प्रभाव पड़ता है?

  1. बढ़ती है
  2. घटती है
  3. स्थिर रहती है
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a) बढ़ती है

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से किसको शुष्क बर्फ कहते हैं?

  1. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
  2. द्रवित कार्बन डाइऑक्साइड
  3. ठोस कार्बन मोनोऑक्साइड
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 31. कम तापमान पर दूध के खट्टा होने में शामिल है-

  1. भौतिक परिवर्तन
  2. रासायनिक परिवर्तन
  3. भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 32. किस प्रकार के परिवर्तन में एक नया पदार्थ बनता है?

  1. भौतिक परिवर्तन में
  2. रासायनिक परिवर्तन में
  3. भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) रासायनिक परिवर्तन में

प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तन नहीं है?

  1. मोमबत्ती का जलना
  2. वायु का द्रवीकरण
  3. लोहे में जंग लगना
  4. दूध का दही बनना

उत्तर: (b) वायु का द्रवीकरण

प्रश्न 34. निम्न में से कौन-सा एक भौतिक परिवर्तन है?

  1. लकड़ी के लट्ठे को छोटे टुकड़ों में काटना
  2. लकड़ी जलाना
  3. फलों का पकना
  4. भोजन पकाना

उत्तर: (a) लकड़ी के लट्ठे को छोटे टुकड़ों में काटना

प्रश्न 35. निम्न में से कौन-सा एक रासायनिक परिवर्तन नहीं है?

  1. लोहे में जंग लगना
  2. मैग्नीशियम रिबन का दहन
  3. मोमबत्ती का जलना
  4. मोम का पिघलना

उत्तर: (d) मोम का पिघलना

प्रश्न 36. भौतिक परिवर्तन के लिए ऐसा नाम देने का यह कारण है कि-

  1. परिवर्तन केवल भौतिक गुणों में होता है।
  2. ऊर्जा का हस्तांतरण होता है।
  3. एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है।
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 37. निम्नलिखित में से उत्क्रमणीय परिवर्तन है-

  1. रासायनिक परिवर्तन
  2. भौतिक परिवर्तन
  3. a व b दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) भौतिक परिवर्तन

प्रश्न 38. ताजा कटा हुआ सेव उदाहरण है-

  1. भौतिक परिवर्तन
  2. रासायनिक परिवर्तन
  3. a और b दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) भौतिक परिवर्तन

प्रश्न 39. प्रकाश संश्लेषण में कौन-सा परिवर्तन होता है?

  1. यह उत्क्रमणीय परिवर्तन है।
  2. रासायनिक परिवर्तन
  3. उपर्युक्त दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 40. लकड़ी का काटा जाना कौन-सी प्रक्रिया है?

  1. भौतिक परिवर्तन
  2. रासायनिक परिवर्तन
  3. निर्धारित नही किया जा सकता है।
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) भौतिक परिवर्तन

प्रश्न 41. "काँच का टूटना' निम्न में से किस प्रकार का परिवर्तन है?

  1. भौतिक परिवर्तन
  2. रासायनिक परिवर्तन
  3. भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) भौतिक परिवर्तन

प्रश्न 42. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन में अपरिवर्तित राशि है-

  1. द्रव्यमान
  2. आयतन
  3. घनत्व
  4. सभी

उत्तर: (a) द्रव्यमान

प्रश्न 43. कौन-सी लोहे में जंग रोकथाम की एक विधि है?

  1. क्रिस्टलीकरण
  2. अवसादन
  3. गैल्वैनीकरण
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) गैल्वैनीकरण

प्रश्न 44. निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन नहीं है?

  1. ठोसों का द्रवों में पिघलना
  2. गैसों का द्रवों में द्रवीकरण
  3. पदार्थो का किण्वन
  4. द्रवों का गैसों में वाष्पीकरण

उत्तर: (c) पदार्थो का किण्वन

प्रश्न 45. इनमें से कौन-सा एक रासायनिक परिवर्तन है?

  1. मक्खन का खट्टा होना
  2. CO2 से सूखी बर्फ बनाना
  3. एक प्लैटिनम तार का गर्म होना
  4. लोहे का चुंबकीयकरण

उत्तर: (a) मक्खन का खट्टा होना

अम्ल, क्षार एवं लवण

प्रश्न 46. अम्ल वह पदार्थ है जो-

  1. इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है।
  2. इलेक्ट्रॉन प्रदान करता है।
  3. प्रोटॉन देता हैं।
  4. OH– आयन देता है।

उत्तर: (c) प्रोटॉन देता हैं।

प्रश्न 47. क्षार वह पदार्थ है जो-

  1. प्रोटॉन देता है।
  2. प्रोटॉन ग्रहण करता है।
  3. इलेक्ट्रॉन देता है।
  4. इलेक्ट्रॉन युग्म ग्रहण करता है।

उत्तर: (b) प्रोटॉन ग्रहण करता है।

प्रश्न 48. अम्ल व क्षारों की अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ को कहते हैं-

  1. अम्ल
  2. लवण
  3. एस्टर
  4. एल्कोहॉल

उत्तर: (b) लवण

प्रश्न 49. उदासीनीकरण क्रिया में बनता है-

  1. अम्ल
  2. क्षार
  3. लवण
  4. लवण व जल

उत्तर: (d) लवण व जल

प्रश्न 50. अम्ल एवं क्षार के परीक्षण के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

  1. लिटमस पत्र
  2. कोबाल्ट पत्र
  3. अमोनिया पत्र
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) लिटमस पत्र

प्रश्न 51. नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है-

  1. अम्ल
  2. क्षार
  3. लवण
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (a) अम्ल

प्रश्न 52. लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है-

  1. अम्ल
  2. क्षार
  3. लवण
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) क्षार

प्रश्न 53. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  1. क्षार में साबुन जैसी चिकनाहट होती है।
  2. क्षार लाल लिटमस को नीला कर देता है।
  3. क्षार के जलीय विलयन विद्युत धारा का प्रवाह भी कर सकते है।
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 54. लुईस के अनुसार अम्ल-

  1. OH– आयन देते है।
  2. H+ आयन देते है।
  3. इलेक्ट्रॉन युग्म लेते हैं।
  4. न्यूट्रॉन देते है।

उत्तर: (c) इलेक्ट्रॉन युग्म लेते हैं।

प्रश्न 55. भस्मों का स्वाद होता है –

  1. कड़वा
  2. खट्टा
  3. मीठा
  4. स्वादहीन

उत्तर: (a) कड़वा

प्रश्न 56. सभी लवण होते हैं –

  1. वैद्युत् अनपघट्य
  2. वैद्युत् अपघट्य
  3. स्थायी अपघट्य
  4. उदासीन

उत्तर: (b) वैद्युत् अपघट्य

प्रश्न 57. पी. एच. (pH) मान का निर्धारण किसने किया?

  1. लेवोजियर
  2. प्रीस्टले
  3. कैवेन्डिश
  4. सोरेन्सन

उत्तर: (d) सोरेन्सन

प्रश्न 58. अम्लीय घोल का pH मान होता है-

  1. 7
  2. 7 से कम
  3. 7 से अधिक
  4. 14

उत्तर: (b) 7 से कम

प्रश्न 59. क्षारीय घोल का pH मान होता है-

  1. 7 से कम
  2. 7 से अधिक
  3. शून्य
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) 7 से अधिक

प्रश्न 60. उदासीन घोल का pH मान होता है-

  1. 7 से कम
  2. 7 से अधिक
  3. 7
  4. 14

उत्तर: (c) 7

कार्बन तथा उसके यौगिक

प्रश्न 61. निम्नलिखित में से कार्बन के अपररूप हैं-

  1. क्रिस्टलीय अपररूप
  2. अक्रिस्टलीय अपररूप
  3. a व b दोनों
  4. a व b दोनों नहीं

उत्तर: (c) a व b दोनों

प्रश्न 62. हीरे में कार्बन-कार्बन के मध्य बन्ध दूरी कितनी होती है?

  1. 1.20 A⁰
  2. 1.90 A⁰
  3. 2.54 A⁰
  4. 1.54 A⁰

उत्तर: (d) 1.54 A⁰

प्रश्न 63. हीरे में कार्बन का प्रत्येक कार्बन परमाणु, कार्बन के कितने अन्य परमाणुओं से आबंधित होता है?

  1. 3
  2. 2
  3. 4
  4. 1

उत्तर: (c) 4

प्रश्न 64. हीरे का उपयोग होता है-

  1. काँच को काटने में कटर के रूप में
  2. फोनोग्राम की सुई में
  3. रत्नों, आभूषणों आदि के निर्माण में
  4. उपर्युक्त सभी में

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी में

प्रश्न 65. ग्रेफाइट में कार्बन का प्रत्येक परमाणु कार्बन के कितने अन्य परमाणु से बन्ध बनाता है?

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4

उत्तर: (c) 3

प्रश्न 66. निम्नलिखित में से कौन-सा फुलरीन सर्वाधिक स्थायी है?

  1. C-60
  2. C-40
  3. C-80
  4. C-50

उत्तर: (a) C-60

प्रश्न 67. ग्रेफाइट का प्रयोग किस रूप में नहीं होता है?

  1. परमाणु भट्टी में मंदक के रूप में
  2. शुष्क स्नेहक के रूप में
  3. आण्विक बेयरिंग में
  4. पेंसिल में

उत्तर: (c) आण्विक बेयरिंग में

प्रश्न 68. फुलरीन का उपयोग किसके शुद्धिकरण में किया जाता है?

  1. कृत्रिम गैसों के शुद्धिकरण में
  2. प्राकृतिक गैसों के शुद्धिकरण में
  3. तरल पदार्थों के शुद्धिकरण में
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (b) प्राकृतिक गैसों के शुद्धिकरण में

प्रश्न 69. कार्बन के किस रेडियो सक्रिय समस्थानिक का उपयोग जीवाश्म की आयु ज्ञात करने में किया जाता हैं?

  1. कार्बन-12
  2. कार्बन-14
  3. कार्बन-13
  4. कार्बन-15

उत्तर: (b) कार्बन-14

प्रश्न 70. कार्बन का सबसे कठोर अपररूप है-

  1. हीरा
  2. ग्रेफाइट
  3. फुलरीन
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) हीरा

प्रश्न 71. कार्बन के अपररूप ग्रेफाइट की संरचना होती है-

  1. पंचकोणीय
  2. षट्कोणीय
  3. चतुष्फलकीय
  4. त्रिविमीय

उत्तर: (b) षट्कोणीय

प्रश्न 72. कार्बन का आधुनिक अपररूप है-

  1. फुलरीन
  2. ग्रेफाइट
  3. हीरा
  4. ग्राफीन

उत्तर: (d) ग्राफीन

प्रश्न 73. काँच तथा रत्न काटने वाली मशीनों में निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है?

  1. हीरा
  2. फुलरीन
  3. चारकोल
  4. उपर्युक्त में से कोई नही

उत्तर: (a) हीरा

प्रश्न 74. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सर्वाधिक यौगिकों का निर्माण करता हैं?

  1. ऑक्सीजन
  2. सोडियम
  3. हाइड्रोजन
  4. कार्बन

उत्तर: (d) कार्बन

प्रश्न 75. निम्न में से कौन-सा कार्बनिक यौगिक प्रकाश की उपस्थिति में ‘फॉस्जीन’ नामक विषाक्त गैस का निर्माण करता है?

  1. मेथिल गैस
  2. यूरोट्रोपिन
  3. डाइक्लोरोमेथेन
  4. क्लोरोफॉर्म

उत्तर: (d) क्लोरोफॉर्म

धातु एवं अधातु

प्रश्न 76. निम्नलिखित में से सबसे अधिक तन्य धातु कौन-सी है?

  1. सोना
  2. एल्युमिनियम
  3. चाँदी
  4. आयरन

उत्तर: (a) सोना

प्रश्न 77. निम्नलिखित में से धातुओं का भौतिक गुण है/हैं-

  1. सामान्य ताप पर ठोस
  2. आघातवर्ध्यता
  3. ऊष्मा एवं विद्युत की सुचालक
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 78. निम्नलिखित में से वह कौन-सी धातु है, जिसको चाकू से भी काटा जा सकता है-

  1. निकल
  2. सोडियम
  3. पोटैशियम
  4. b व c दोनों

उत्तर: (d) b व c दोनों

प्रश्न 79. धातुओं पर आघात करके पतली चद्दरों का निर्माण किया जा सकता है, धातुओं का यह गुणधर्म कहलाता है-

  1. तन्यता
  2. आघातवर्ध्यता
  3. ध्वन्यात्मकता
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) आघातवर्ध्यता

प्रश्न 80. निम्नलिखित में से विद्युत की सबसे सुचालक धातु कौन-सी है?

  1. चाँदी
  2. लेड
  3. मर्करी
  4. ताँबा

उत्तर: (a) चाँदी

प्रश्न 81. निम्नलिखित में से कौन-सा धातु ऊष्मा का कुचालक है?

  1. सीसा
  2. मर्करी
  3. ताँबा
  4. a व b दोनों

उत्तर: (d) a व b दोनों

प्रश्न 82. निम्नलिखित में से सर्वाधिक गलनांक वाला धातु है-

  1. लोहा
  2. निकल
  3. टंगस्टन
  4. सीजियम

उत्तर: (c) टंगस्टन

प्रश्न 83. धातुओं का किसी ठोस से टकराकर आवाज उत्पन्न करने का गुण कहलाता है-

  1. तन्यता
  2. आघातवर्ध्यता
  3. ध्वन्यात्मकता
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) ध्वन्यात्मकता

प्रश्न 84. निम्नलिखित में से धातुओं का रासायनिक गुण है-

  1. निम्न विद्युत ऋणात्मकता
  2. इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृति
  3. ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 85. क्या कारण हैं, कि धातुएँ अन्य तत्वों की अपेक्षा अधिक क्रियाशील होती है-

  1. इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृत्ति
  2. अपूर्ण अष्टक का होना
  3. धातुओं का कठोर होना
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) अपूर्ण अष्टक का होना

प्रश्न 86. धातुएँ तनु अम्ल से क्रिया करके निर्माण करती है-

  1. लवण
  2. हाइड्रोजन गैस
  3. धातु ऑक्साइड
  4. a व b दोनों

उत्तर: (d) a व b दोनों

प्रश्न 87. K, Na, Ca, Mg, Al धातुओं की अभिक्रियाशीलता का घटता हुआ क्रम हैं-

  1. K > Na > Ca > Mg > Al
  2. K < Na < Ca < Mg < Al
  3. Na > Mg > K > Na > Al
  4. K > Na > Mg > Al > Ca

उत्तर: (a) K > Na > Ca > Mg > Al

प्रश्न 88. इलेक्ट्रीक हीटर तथा इलेक्ट्रीक आयरन का तार बनाने में निम्न में से किस मिश्रधातु का उपयोग किया जाता है?

  1. जर्मन सिल्वर
  2. टाँका
  3. नाइक्रोम
  4. टंगस्टन

उत्तर: (c) नाइक्रोम

प्रश्न 89. निम्नलिखित में से सबसे भारी धातु कौन-सी है?

  1. लीथियम
  2. टिन
  3. ऑस्मियम
  4. स्ट्रॉन्शियम

उत्तर: (c) ऑस्मियम

प्रश्न 90. आतिशबाजी में किस तत्व की उपस्थिति के कारण हरा रंग उत्पन्न होता है?

  1. बेरियम
  2. स्ट्रॉन्शियम
  3. सीसा
  4. जस्ता

उत्तर: (a) बेरियम

ईंधन

प्रश्न 91. निम्नलिखित में से द्रव ईंधन नहीं है-

  1. पेट्रोल
  2. कैरोसीन
  3. कोल
  4. डीजल

उत्तर: (c) कोल

प्रश्न 92. निम्नलिखित में से किस कोयले में कार्बन की मात्रा सर्वाधिक होती है?

  1. लिग्नाइट कोयला
  2. बिटुमिनस कोयला
  3. पीट कोयला
  4. एन्थ्रासाइट कोयला

उत्तर: (d) एन्थ्रासाइट कोयला

प्रश्न 93. पेट्रोलियम पदार्थों का शुद्धिकरण किस विधि द्वारा किया जाता है?

  1. प्रभाजी आसवन
  2. चुम्बकीय पृथक्करण
  3. निक्षालन
  4. विद्युत अपघटन विधि

उत्तर: (a) प्रभाजी आसवन

प्रश्न 94. निम्नलिखित में से कौन एक कोल गैस में उपस्थित नहीं होता है?

  1. हाइड्रोजन
  2. मेथेन
  3. कार्बन मोनो ऑक्साइड
  4. नाइट्रोजन

उत्तर: (d) नाइट्रोजन

प्रश्न 95. कार्बन मोनो ऑक्साइड तथा हाइड्रोजन का मिश्रण है-

  1. कोल गैस
  2. जल गैस
  3. प्रोड्यूसर गैस
  4. तेल गैस

उत्तर: (b) जल गैस

प्रश्न 96. प्रोड्यूसर गैस के घटक हैं-

  1. केवल नाइट्रोजन
  2. केवल कार्बन मोनो ऑक्साइड
  3. नाइट्रोजन व कार्बन मोनो ऑक्साइड दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) नाइट्रोजन व कार्बन मोनो ऑक्साइड दोनों

प्रश्न 97. निम्नलिखित में से घरेलू गैस है-

  1. द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG)
  2. बायो गैस
  3. सम्पीडित प्राकृतिक गैस (CNG)
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG)

प्रश्न 98. संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) का मुख्य घटक है-

  1. ब्यूटेन
  2. आइसो-ब्यूटेन
  3. प्रोपेन
  4. मेथेन

उत्तर: (d) मेथेन

प्रश्न 99. बायो डीजल प्राप्त किया जाता है-

  1. वनस्पति तेल द्वारा
  2. वसा द्वारा
  3. ग्रीस द्वारा
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 100. ऑक्टेन संख्या क्या है?

  1. पेट्रोल की गुणवत्ता मापक
  2. कोयले की गुणवत्ता मापक
  3. सीमेंट की गुणवत्ता मापक
  4. काँच की गुणवत्ता मापक

उत्तर: (a) पेट्रोल की गुणवत्ता मापक

प्रश्न 101. जब ईंधन का दहन ऑक्सीजन की अपर्याप्त मात्रा के साथ होता है, कहलाता है-

  1. अपूर्ण दहन
  2. स्वत: दहन
  3. मन्द दहन
  4. तीव्र दहन

उत्तर: (a) अपूर्ण दहन

प्रश्न 102. ईंधन तथा ऑक्सीकारक के मिश्रण से बने होते हैं-

  1. केवल कम्पोजिट प्रणोदक
  2. केवल डबल बेस प्रणोदक
  3. कम्पोजिट प्रणोदक व डबल बेस प्रणोदक दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (a) केवल कम्पोजिट प्रणोदक

प्रश्न 103. माचिस की तीली का जलना किस प्रकार का दहन है-

  1. तीव्र दहन
  2. मन्द दहन
  3. स्वत: दहन
  4. अपूर्ण दहन

उत्तर: (a) तीव्र दहन

प्रश्न 104. किसी पदार्थ को जलाने पर ज्वाला के पीलेपन का कारण होता है-

  1. बिना जले कार्बन कणों की उपस्थिति के कारण।
  2. ईंधन के आंशिक दहन के कारण।
  3. ईंधन के पूर्ण दहन के कारण।
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (b) ईंधन के आंशिक दहन के कारण।

प्रश्न 105. ईंधन के पूर्व दहन के कारण ज्वाला किस प्रकार का रंग देती है?

  1. अप्रदीप्त नीला रंग
  2. काला रंग
  3. पीला रंग
  4. लाल रंग

उत्तर: (a) अप्रदीप्त नीला रंग

विविध प्रश्न

प्रश्न 106. ठोसों में कणों की गतिज ऊर्जा होती है-

  1. न्यूनतम
  2. अधिकतम
  3. शून्य
  4. निर्धारित नहीं कर सकते

उत्तर: (a) न्यूनतम

प्रश्न 107. वह प्रक्रिया जिसमें कोई पदार्थ गैस अवस्था से सीधे ठोस अवस्था में बदल जाता है, कहलाती है-

  1. संघनन
  2. वाष्पीकरण
  3. निक्षेपण
  4. गलन

उत्तर: (c) निक्षेपण

प्रश्न 108. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार, पदार्थ का अविभाज्य कण है-

  1. अणु
  2. परमाणु
  3. यौगिक
  4. तत्व

उत्तर: (b) परमाणु

प्रश्न 109. आवोगाद्रो संख्या का मान है-

  1. 6.022 x 10²³
  2. 6.022 x 10⁻²³
  3. 6.022 x 10²²
  4. 6.022 x 10⁻²²

उत्तर: (a) 6.022 x 10²³

प्रश्न 110. जंग लगना एक उदाहरण है-

  1. तीव्र दहन
  2. मन्द ऑक्सीकरण
  3. अपचयन
  4. विस्थापन अभिक्रिया

उत्तर: (b) मन्द ऑक्सीकरण

प्रश्न 111. चींटी के डंक में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

  1. एसिटिक अम्ल
  2. सिट्रिक अम्ल
  3. फॉर्मिक अम्ल
  4. टार्टरिक अम्ल

उत्तर: (c) फॉर्मिक अम्ल

प्रश्न 112. सिरके में कौन-सा अम्ल होता है?

  1. सल्फ्यूरिक अम्ल
  2. नाइट्रिक अम्ल
  3. एसिटिक अम्ल
  4. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

उत्तर: (c) एसिटिक अम्ल

प्रश्न 113. बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है?

  1. सोडियम कार्बोनेट
  2. सोडियम बाइकार्बोनेट
  3. सोडियम क्लोराइड
  4. पोटेशियम परमैंगनेट

उत्तर: (b) सोडियम बाइकार्बोनेट

प्रश्न 114. धोने का सोडा है-

  1. सोडियम बाइकार्बोनेट
  2. कैल्शियम कार्बोनेट
  3. सोडियम कार्बोनेट
  4. सोडियम हाइड्रोक्साइड

उत्तर: (c) सोडियम कार्बोनेट

प्रश्न 115. प्राकृतिक रबर किसका बहुलक है?

  1. आइसोप्रीन
  2. एथिलीन
  3. विनाइल क्लोराइड
  4. एसिटिलीन

उत्तर: (a) आइसोप्रीन

प्रश्न 116. एल्केन का सामान्य सूत्र है-

  1. CₙH₂ₙ
  2. CₙH₂ₙ₊₂
  3. CₙH₂ₙ₋₂
  4. CₙHₙ

उत्तर: (b) CₙH₂ₙ₊₂

प्रश्न 117. पेंसिल में प्रयुक्त होने वाला अधातु है-

  1. सिलिकॉन
  2. कार्बन
  3. ग्रेफाइट
  4. फॉस्फोरस

उत्तर: (c) ग्रेफाइट

प्रश्न 118. सबसे हल्की धातु है-

  1. लीथियम
  2. सोडियम
  3. एल्युमिनियम
  4. पोटेशियम

उत्तर: (a) लीथियम

प्रश्न 119. पीतल एक मिश्रधातु है-

  1. तांबा और जस्ता
  2. तांबा और टिन
  3. तांबा और निकल
  4. तांबा और एल्युमिनियम

उत्तर: (a) तांबा और जस्ता

प्रश्न 120. स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए लोहे के साथ प्रयुक्त होने वाली महत्वपूर्ण धातु है-

  1. क्रोमियम
  2. टिन
  3. कार्बन
  4. एल्युमिनियम

उत्तर: (a) क्रोमियम

प्रश्न 121. कौन सी अधातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है?

  1. क्लोरीन
  2. ब्रोमीन
  3. आयोडीन
  4. सल्फर

उत्तर: (b) ब्रोमीन

प्रश्न 122. वह कौन सी धातु है जो कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है?

  1. सोडियम
  2. पारा (मर्करी)
  3. पोटेशियम
  4. सीसा

उत्तर: (b) पारा (मर्करी)

प्रश्न 123. जल का घनत्व अधिकतम होता है-

  1. 0°C पर
  2. 4°C पर
  3. 100°C पर
  4. -4°C पर

उत्तर: (b) 4°C पर

प्रश्न 124. भारी जल का रासायनिक सूत्र है-

  1. H₂O
  2. D₂O
  3. H₂O₂
  4. CO₂

उत्तर: (b) D₂O

प्रश्न 125. गोबर गैस का मुख्य घटक है-

  1. मेथेन
  2. एथेन
  3. प्रोपेन
  4. ब्यूटेन

उत्तर: (a) मेथेन

प्रश्न 126. भविष्य का ईंधन किसे कहा जाता है?

  1. हाइड्रोजन
  2. हीलियम
  3. मेथेन
  4. प्राकृतिक गैस

उत्तर: (a) हाइड्रोजन

प्रश्न 127. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली अक्रिय गैस है-

  1. नियॉन
  2. आर्गन
  3. क्रिप्टॉन
  4. हीलियम

उत्तर: (b) आर्गन

प्रश्न 128. एलपीजी (LPG) में गंध के लिए मिलाया जाता है-

  1. मेथेन
  2. एथिल मरकैप्टन
  3. प्रोपेन
  4. ब्यूटेन

उत्तर: (b) एथिल मरकैप्टन

प्रश्न 129. किसी तत्व की परमाणु संख्या बराबर होती है-

  1. प्रोटॉनों की संख्या के
  2. न्यूट्रॉनों की संख्या के
  3. प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या के योग के
  4. इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या के योग के

उत्तर: (a) प्रोटॉनों की संख्या के

प्रश्न 130. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?

  1. रदरफोर्ड
  2. थॉमसन
  3. चैडविक
  4. गोल्डस्टीन

उत्तर: (c) चैडविक

प्रश्न 131. एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, कहलाते हैं-

  1. समभारिक
  2. समस्थानिक
  3. समन्यूट्रॉनिक
  4. आइसोमर

उत्तर: (b) समस्थानिक

प्रश्न 132. वह कौन सा परिवर्तन है जिसमें पदार्थ की रासायनिक संरचना बदल जाती है?

  1. भौतिक परिवर्तन
  2. रासायनिक परिवर्तन
  3. उत्क्रमणीय परिवर्तन
  4. यांत्रिक परिवर्तन

उत्तर: (b) रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 133. दूध से दही बनना एक ________ परिवर्तन है।

  1. भौतिक
  2. रासायनिक
  3. दोनों
  4. कोई नहीं

उत्तर: (b) रासायनिक

प्रश्न 134. शुद्ध जल का pH मान कितना होता है?

  1. 7 से कम
  2. 7 से अधिक
  3. 7
  4. 0

उत्तर: (c) 7

प्रश्न 135. मानव रक्त का pH मान लगभग होता है-

  1. 7.4
  2. 6.5
  3. 8.2
  4. 5.8

उत्तर: (a) 7.4

प्रश्न 136. कार्बन का कौन सा अपररूप विद्युत का सुचालक है?

  1. हीरा
  2. ग्रेफाइट
  3. फुलरीन
  4. चारकोल

उत्तर: (b) ग्रेफाइट

प्रश्न 137. सबसे हल्की गैस कौन सी है?

  1. नाइट्रोजन
  2. ऑक्सीजन
  3. हाइड्रोजन
  4. हीलियम

उत्तर: (c) हाइड्रोजन

प्रश्न 138. बॉक्साइट किस धातु का अयस्क है?

  1. लोहा
  2. एल्युमिनियम
  3. तांबा
  4. जस्ता

उत्तर: (b) एल्युमिनियम

प्रश्न 139. चूना पत्थर का रासायनिक नाम है-

  1. कैल्शियम कार्बोनेट
  2. कैल्शियम ऑक्साइड
  3. कैल्शियम क्लोराइड
  4. मैग्नीशियम सल्फेट

उत्तर: (a) कैल्शियम कार्बोनेट

प्रश्न 140. वायुयानों के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है?

  1. हाइड्रोजन
  2. हीलियम
  3. नाइट्रोजन
  4. ऑक्सीजन

उत्तर: (c) नाइट्रोजन

प्रश्न 141. कौन सी गैस 'ग्रीन हाउस गैस' नहीं है?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. मीथेन
  3. नाइट्रस ऑक्साइड
  4. नाइट्रोजन

उत्तर: (d) नाइट्रोजन

प्रश्न 142. ओजोन परत के क्षय का मुख्य कारण है-

  1. कार्बन डाइऑक्साइड
  2. क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs)
  3. सल्फर डाइऑक्साइड
  4. नाइट्रोजन ऑक्साइड

उत्तर: (b) क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs)

प्रश्न 143. अम्लीय वर्षा मुख्य रूप से किसके कारण होती है?

  1. नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर ऑक्साइड
  2. कार्बन मोनोऑक्साइड
  3. ओजोन
  4. मीथेन

उत्तर: (a) नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर ऑक्साइड

प्रश्न 144. फोटोग्राफी में कौन सा रासायनिक यौगिक प्रयोग किया जाता है?

  1. सिल्वर ब्रोमाइड
  2. सिल्वर नाइट्रेट
  3. सिल्वर क्लोराइड
  4. सोडियम क्लोराइड

उत्तर: (a) सिल्वर ब्रोमाइड

प्रश्न 145. लोहे पर जंग लगने की प्रक्रिया में क्या होता है?

  1. ऑक्सीकरण
  2. अपचयन
  3. विस्थापन
  4. अवक्षेपण

उत्तर: (a) ऑक्सीकरण

प्रश्न 146. कांसा एक मिश्रधातु है-

  1. तांबा और जस्ता
  2. तांबा और टिन
  3. लोहा और कार्बन
  4. एल्युमिनियम और मैग्नीशियम

उत्तर: (b) तांबा और टिन

प्रश्न 147. निम्नलिखित में से कौन सा एक ऊर्ध्वपातित पदार्थ नहीं है?

  1. कपूर
  2. अमोनियम क्लोराइड
  3. नेफ़थलीन
  4. नमक

उत्तर: (d) नमक

नमक को एक क्रिस्टलीय ठोस के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जो आमतौर पर ऊर्ध्वपातित नहीं होता है।

प्रश्न 148. कौन सा तत्व सभी अम्लों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होता है?

  1. ऑक्सीजन
  2. हाइड्रोजन
  3. सल्फर
  4. क्लोरीन

उत्तर: (b) हाइड्रोजन

प्रश्न 149. ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र क्या है?

  1. CaOCl₂
  2. Ca(OH)₂
  3. CaCO₃
  4. CaCl₂

उत्तर: (a) CaOCl₂

प्रश्न 150. एलपीजी का मुख्य घटक क्या है?

  1. मेथेन
  2. ब्यूटेन और प्रोपेन
  3. एथेन
  4. हाइड्रोजन

उत्तर: (b) ब्यूटेन और प्रोपेन

Post a Comment