Posts

Human Diseases and Treatment - 150 Multiple Choice Questions

VIGYAN
मानव रोग MCQ

मानव रोग तथा उपचार - 150 बहुविकल्पीय प्रश्न

रोग के प्रकार एवं कारक

प्रश्न 1. रोग को उत्पन्न करने वाले सूक्ष्म जीव को कहा जाता है-

  1. रोगवाहक
  2. पैथोजन
  3. आशय
  4. वेक्टर

उत्तर: (b) पैथोजन

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से रोग का कारण है-

  1. संक्रमण
  2. पोषण विकार
  3. अंग का क्षतिग्रस्त होना
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. वह बाह्य पदार्थ, जो प्रतिरक्षा तंत्र को सक्रिय करे, कहलाता है -

  1. एंटीबॉडी
  2. एंटीजन
  3. इन्टरफेरॉन
  4. पैथोजन

उत्तर: (b) एंटीजन

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्वप्रतिरक्षण रोग है?

  1. मिस्थेनिया ग्रेविस
  2. टिटेनी
  3. गठिया
  4. पेशीय डायस्ट्रॉफी

उत्तर: (a) मिस्थेनिया ग्रेविस

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग जीवाणु जनित है?

  1. खसरा
  2. पोलियो
  3. टायफाइड
  4. बर्ड फ्लू

उत्तर: (c) टायफाइड

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा विषाणु जनित रोग है?

  1. टायफाइड
  2. बर्ड फ्लू
  3. मलेरिया
  4. खुजली

उत्तर: (b) बर्ड फ्लू

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटोजोआ जनित रोग हैं?

  1. रेबीज
  2. सिकल सेल एनीमिया
  3. मलेरिया
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) मलेरिया

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से खुजली रोग है-

  1. विषाणु जनित
  2. कवक जनित
  3. जीवाणु जनित
  4. प्रोटोजोआ जनित

उत्तर: (b) कवक जनित

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से आनुवंशिक रोग का उदाहरण है-

  1. हीमोफीलिया
  2. कैंसर
  3. टाइफाइड
  4. मलेरिया

उत्तर: (a) हीमोफीलिया

प्रश्न 10. वह रोग जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है, कहलाता है-

  1. आनुवंशिक रोग
  2. संक्रामक रोग
  3. असंक्रामक रोग
  4. स्वप्रतिरक्षित रोग

उत्तर: (b) संक्रामक रोग

विभिन्न रोग एवं उनके लक्षण

प्रश्न 11. टायफाइड रोग से मानव शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

  1. फेफड़े
  2. आंत
  3. मस्तिष्क
  4. श्वसन तंत्र

उत्तर: (b) आंत

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से डिफ्थीरिया रोग के लक्षण हैं-

  1. गले में संक्रमण होना।
  2. साँस लेने में कठिनाई होना।
  3. गहरे लाल दाने दिखाई देना।
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 13. अमीबीय पेचिश नामक रोग से प्रभावित अंग है-

  1. आंत
  2. मस्तिष्क
  3. यकृत
  4. श्वसन तंत्र

उत्तर: (a) आंत

प्रश्न 14. हीमोफीलिया-A रोग में शरीर में कौन-से स्कंदक कारक की कमी हो जाती है?

  1. स्कंदक कारक VI
  2. स्कंदक कारक V
  3. स्कंदक कारक VII
  4. स्कंदक कारक VIII

उत्तर: (d) स्कंदक कारक VIII

प्रश्न 15. एक सामान्य व्यक्ति, यदि वाहक महिला से शादी करता है तो इनके बच्चों में हीमोफीलिया रोग की प्रायिकता होगी-

  1. सभी बच्चों में 25 प्रतिशत रोगी होंगे।
  2. पुत्र 50 प्रतिशत रोगी होंगे।
  3. पुत्री रोगविहीन होगी।
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 16. निम्नलिखित में से बर्ड फ्लू नामक रोग का वायरस है-

  1. H1N1 वायरस
  2. H5N1 वायरस
  3. H3N1 वायरस
  4. H2N1 वायरस

उत्तर: (b) H5N1 वायरस

प्रश्न 17. निम्नलिखित में से ल्यूकोरिया रोग का संबंध है-

  1. श्वसन अंगों से
  2. उत्सर्जन अंगों से
  3. परिसंचरण अंगों से
  4. जनन अंगों से

उत्तर: (d) जनन अंगों से

प्रश्न 18. निम्नलिखित में इटाई-इटाई रोग के लिए कौन-सा तत्व उत्तरदायी है?

  1. मर्करी
  2. कैडमियम
  3. आर्सेनिक
  4. सोडियम

उत्तर: (b) कैडमियम

प्रश्न 19. मलेरिया से ग्रसित व्यक्ति में निम्न में से किसके कारण प्लीहा का आकार बढ़ जाता है?

  1. RBC कम हो जाती हैं।
  2. RBC बढ़ जाती हैं।
  3. WBC बढ़ जाती हैं।
  4. प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं।

उत्तर: (a) RBC कम हो जाती हैं।

प्रश्न 20. Blood Cancer (ल्यूकेमिया) रोग में निम्न में से किस रुधिर कणिका की संख्या बढ़ जाती हैं?

  1. RBC
  2. प्लेटलेट्स
  3. WBC
  4. लिम्फोसाइट

उत्तर: (c) WBC

प्रश्न 21. डायबिटीज इन्सीपिड्स रोग है-

  1. इसमें रोगी बार-बार मूत्र त्याग करता है।
  2. इससे ग्लोमेरुलस में सूजन आ जाती है।
  3. मूत्र की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है।
  4. मूत्र में Hb की उपस्थिति

उत्तर: (a) इसमें रोगी बार-बार मूत्र त्याग करता है।

प्रश्न 22. पाइयूरिया का कारण है-

  1. मूत्र के साथ RBC का निष्काशसित होना।
  2. मूत्र में प्रोटीन की मात्रा उपस्थित होना।
  3. यूरिक अम्ल की मात्रा अधिक होना।
  4. मूत्र में मवाद कोशिकाओं का पाया जाना।

उत्तर: (d) मूत्र में मवाद कोशिकाओं का पाया जाना।

प्रश्न 23. सिलिकोसिस रोग होने की संभावना किन श्रमिकों में होती है?

  1. कपड़ा मिल में
  2. रासायनिक कारखानों में
  3. पत्थर तोड़ने वाले कारखानों में
  4. कृषि में

उत्तर: (c) पत्थर तोड़ने वाले कारखानों में

प्रश्न 24. एंफाइसिमा बीमारी का संबंध किससे होता है?

  1. कंठ
  2. फेफड़ा
  3. धमनी
  4. हृदय

उत्तर: (b) फेफड़ा

प्रश्न 25. टिटेनी रोग निम्न में से किस तत्व की कमी से होता है?

  1. कैल्शियम
  2. कोबाल्ट
  3. सोडियम
  4. रोडियम

उत्तर: (a) कैल्शियम

प्रश्न 26. क्रिप्टोरकाइडिज्म क्या है?

  1. प्रोस्टेट कैंसर
  2. भ्रूणीय अवस्था में वृषण का वृषण कोष में न आना
  3. बांझपन
  4. नपुंसकता

उत्तर: (b) भ्रूणीय अवस्था में वृषण का वृषण कोष में न आना

प्रश्न 27. किस हॉर्मोन की अधिकता से एक्रोमिगली (Acromegly) नामक रोग होता है?

  1. LH
  2. GH
  3. TSH
  4. FSH

उत्तर: (b) GH

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से किस रोग को ‘थायरॉइड ग्रंथि की आत्महत्या’ कहा जाता है?

  1. प्लूमर
  2. हाशिमोटो
  3. हाइपर थाइरोडिज़्म
  4. ग्रेव रोग

उत्तर: (b) हाशिमोटो

प्रश्न 29. दूर दृष्टि रोग से ग्रसित व्यक्ति द्वारा कौन-से लेंस का उपयोग किया जाता है?

  1. उत्तल लेंस का
  2. अवतल लेंस का
  3. द्विफोकसी लेंस का
  4. उपर्युक्त सभी

उत्तर: (a) उत्तल लेंस का

प्रश्न 30. दृष्टिवैषम्य रोग से पीड़ित व्यक्ति द्वारा विभेद नहीं किया जा सकता-

  1. उर्ध्वाधर पंक्तियों में
  2. क्षैतिज पंक्तियों में
  3. a व b दोनों में
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (c) a व b दोनों में

प्रश्न 31. विटामिन A की कमी से निम्न में से कौन-सा रोग होता है?

  1. रिकेट्स
  2. रतौंधी
  3. बंध्यता
  4. बेरी-बेरी

उत्तर: (b) रतौंधी

प्रश्न 32. विटामिन B3 की कमी से निम्न में से कौन-सा रोग होता है?

  1. 4’D सिन्ड्रोम
  2. लेह सिन्ड्रोम
  3. क्लाइन फेल्टर सिन्ड्रोम
  4. एडवर्ड सिन्ड्रोम

उत्तर: (a) 4’D सिन्ड्रोम

प्रश्न 33. ‘काला अजार’ नामक रोग की रोगवाहक है-

  1. लीशमानिया डोनोवानी
  2. रेत मक्खी
  3. सी-सी मक्खी
  4. मक्खी

उत्तर: (b) रेत मक्खी

प्रश्न 34. निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) को ठीक करने के लिए किस लेंस का उपयोग किया जाता है?

  1. उत्तल लेंस
  2. अवतल लेंस
  3. बेलनाकार लेंस
  4. द्विफोकसी लेंस

उत्तर: (b) अवतल लेंस

प्रश्न 35. गठिया रोग शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है?

  1. मांसपेशियां
  2. जोड़
  3. हड्डियां
  4. त्वचा

उत्तर: (b) जोड़

प्रश्न 36. श्वसनी शोथ (ब्रोंकाइटिस) रोग का संबंध किससे है?

  1. हृदय
  2. यकृत
  3. श्वसन तंत्र
  4. पाचन तंत्र

उत्तर: (c) श्वसन तंत्र

प्रश्न 37. रतौंधी रोग में किस विटामिन की कमी होती है?

  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D

उत्तर: (a) विटामिन A

प्रश्न 38. रिकेट्स रोग किस विटामिन की कमी से होता है?

  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D

उत्तर: (d) विटामिन D

प्रश्न 39. घेंघा (Goitre) रोग किस तत्व की कमी से होता है?

  1. कैल्शियम
  2. आयोडीन
  3. आयरन
  4. पोटेशियम

उत्तर: (b) आयोडीन

प्रश्न 40. एनिमिया (रक्ताल्पता) किस तत्व की कमी से होता है?

  1. आयोडीन
  2. कैल्शियम
  3. आयरन (Fe)
  4. जिंक

उत्तर: (c) आयरन (Fe)

प्रश्न 41. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?

  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D

उत्तर: (c) विटामिन C

प्रश्न 42. मधुमेह (Diabetes Mellitus) रोग किस हॉर्मोन की कमी से होता है?

  1. इंसुलिन
  2. थायरॉक्सिन
  3. एड्रिनेलिन
  4. ग्रोथ हॉर्मोन

उत्तर: (a) इंसुलिन

प्रश्न 43. 'पायरिया' रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?

  1. आंत
  2. फेफड़े
  3. मसूड़े
  4. त्वचा

उत्तर: (c) मसूड़े

प्रश्न 44. हैजा (Cholera) रोग का कारण क्या है?

  1. विषाणु
  2. जीवाणु
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) जीवाणु

प्रश्न 45. पीलिया (Jaundice) रोग में कौन-सा अंग मुख्य रूप से प्रभावित होता है?

  1. यकृत
  2. हृदय
  3. वृक्क
  4. मस्तिष्क

उत्तर: (a) यकृत

प्रश्न 46. एड्स (AIDS) रोग किस वायरस के कारण होता है?

  1. इन्फ्लुएंजा वायरस
  2. HIV (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस)
  3. रोटावायरस
  4. वेरिसेला-जोस्टर वायरस

उत्तर: (b) HIV (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस)

प्रश्न 47. तपेदिक (Tuberculosis) या क्षय रोग शरीर के किस अंग को मुख्य रूप से प्रभावित करता है?

  1. यकृत
  2. फेफड़े
  3. हृदय
  4. वृक्क

उत्तर: (b) फेफड़े

प्रश्न 48. दाद (Ringworm) किसके कारण होने वाला एक त्वचा संक्रमण है?

  1. जीवाणु
  2. विषाणु
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (c) कवक

प्रश्न 49. डेंगू बुखार का वाहक कौन है?

  1. मादा एनोफिलीज मच्छर
  2. मादा एडीज एजिप्टी मच्छर
  3. सीसी मक्खी
  4. रेत मक्खी

उत्तर: (b) मादा एडीज एजिप्टी मच्छर

प्रश्न 50. पोलियो रोग शरीर के किस तंत्र को प्रभावित करता है?

  1. पाचन तंत्र
  2. श्वसन तंत्र
  3. तंत्रिका तंत्र
  4. परिसंचरण तंत्र

उत्तर: (c) तंत्रिका तंत्र

रोगों का निदान, उपचार एवं रोकथाम

प्रश्न 51. निम्नलिखित में से कौन-सा एक क्षय रोग की जाँच का परीक्षण नहीं है?

  1. मोन्टेक्स परीक्षण
  2. इरिथ्रोसाइट सेडिमेन्टेशन रेट (ESR)
  3. सम्पूर्ण रक्त जाँच (CBC)
  4. वेस्टर्न ब्लोटिंग परीक्षण

उत्तर: (d) वेस्टर्न ब्लोटिंग परीक्षण

प्रश्न 52. एमनियोसेंटेसिस है?

  1. भ्रूणीय जाँच
  2. अमीनों एसिड के प्रकार
  3. प्रोटीन में अमीनों एसिड का अनुक्रम
  4. हार्मोन का प्रकार

उत्तर: (a) भ्रूणीय जाँच

प्रश्न 53. कैंसर की जाँच में उपयोगी किरणें है-

  1. एक्स किरणें
  2. बीटा किरणें
  3. एल्फा किरणें
  4. गामा किरणें

उत्तर: (a) एक्स किरणें

प्रश्न 54. C.T. Scan का पूर्ण नाम है-

  1. Certified Tomography Scan
  2. Computerized Technique Scan
  3. Computerised Tomography Scan
  4. Central Transport Scan

उत्तर: (c) Computerised Tomography Scan

प्रश्न 55. ऑपरेशन थियेटर का निर्जमीकरण किया जाता है-

  1. पराबैंगनी किरणों द्वारा
  2. गामा किरणों द्वारा
  3. बीटा किरणों द्वारा
  4. एक्स किरणों द्वारा

उत्तर: (a) पराबैंगनी किरणों द्वारा

प्रश्न 56. भ्रूण जाँच में प्रयोग की जाने वाली तरंगें होती है-

  1. रेडियो तरंगें
  2. अवरक्त तरंगें
  3. पराध्वनि तरंगें
  4. b व c दोनों

उत्तर: (c) पराध्वनि तरंगें

प्रश्न 57. थायरॉइड कैंसर के उपचार में उपयोगी समस्थानिक है-

  1. I¹³¹
  2. P³¹
  3. Co⁶⁰
  4. K⁴⁰

उत्तर: (a) I¹³¹

प्रश्न 58. किडनी की पथरी अथवा स्टोन के उपचार में कौन-सी विकिरणों का प्रयोग किया जाता है?

  1. एक्स किरणें
  2. रेडियों तरंगें
  3. गामा किरणें
  4. कॉस्मिक किरणें

उत्तर: (a) एक्स किरणें

प्रश्न 59. शल्यक्रिया में आर्थोप्लास्टी (Arthroplasty) क्या है?

  1. ओपेन हार्ट सर्जरी
  2. गुर्दा प्रत्यारोपण (Kidney Transplant)
  3. कूल्हे के जोड़ का प्रतिस्थापन (Hip Joint Replacement)
  4. रुधिर आधान (Blood Transfusion)

उत्तर: (c) कूल्हे के जोड़ का प्रतिस्थापन (Hip Joint Replacement)

प्रश्न 60. निम्नलिखित में से किसमें लेसर किरणों का उपयोग किया जाता है?

  1. तिल, मस्से या टैटू हटाने में
  2. IVF के दौरान भ्रूण के आरोपण में
  3. कृत्रिम दाँत बनाने में
  4. उपर्युक्त सभी में

उत्तर: (d) उपर्युक्त सभी में

प्रश्न 61. नर तथा मादा जननांगों में विकार का पता लगाने में उपयोग किया जाता है-

  1. सी. टी. स्कैन
  2. अल्ट्रा-साउंड
  3. शल्य चिकित्सा
  4. एंडोस्कोपी

उत्तर: (b) अल्ट्रा-साउंड

प्रश्न 62. उस विधि को क्या कहते हैं जिसके द्वारा गर्भाशय में कॉपर-टी रखी जाती है?

  1. संभोग
  2. गर्भनिरोध
  3. गर्भधारण
  4. निषेचन

उत्तर: (b) गर्भनिरोध

प्रश्न 63. वायरस संक्रमण के दौरान फेफड़ों में संक्रमण के फैलाव को जाँचने में प्रयुक्त की जाती है-

  1. X-किरणें
  2. लेसर
  3. सोनोग्राफी
  4. सी. टी. स्कैन

उत्तर: (d) सी. टी. स्कैन

प्रश्न 64. सोनार (SONAR) किस सिद्धांत पर कार्य करता है और इसका उपयोग क्या है?

  1. पराध्वनि तरंगों का परावर्तन, समुद्र की गहराई मापने में
  2. प्रकाश का अपवर्तन, वस्तुओं को बड़ा देखने में
  3. रेडियो तरंगों का प्रसारण, संचार में
  4. एक्स-किरणों का विवर्तन, क्रिस्टल संरचना के अध्ययन में

उत्तर: (a) पराध्वनि तरंगों का परावर्तन, समुद्र की गहराई मापने में

प्रश्न 65. आधुनिक आयुर्विज्ञान में नाभिकीय औषधियाँ नैदानिक और उपचार के प्रभावी उपकरणों के रूप में उपयोगी है, इन्हें कहा जाता है-

  1. ड्रग्स
  2. जड़ी-बूटियों का रस
  3. रेडियो-समस्थानिक
  4. कवकनाशी

उत्तर: (c) रेडियो-समस्थानिक

प्रश्न 66. किस तरंग का उपयोग कैंसर के इलाज में किया जाता है?

  1. एक्स किरण
  2. सूक्ष्म तरंग
  3. पराबैंगनी किरण
  4. गामा किरण

उत्तर: (d) गामा किरण

प्रश्न 67. X-किरणें किसमें उपयोगी नहीं है-

  1. जोड़ों में चोट अथवा संक्रमण का पता लगाने में
  2. रोगाणुओं को नष्ट करने में
  3. अस्थियों में फ्रेक्चर का पता लगाने में
  4. हृदय या किडनी में जन्मजात विकृति का पता लगाने में

उत्तर: (d) हृदय या किडनी में जन्मजात विकृति का पता लगाने में

प्रश्न 68. मोतियाबिंद (Cataract) का इलाज कैसे किया जाता है?

  1. दवाओं द्वारा
  2. चश्मे द्वारा
  3. शल्य चिकित्सा (Surgery) द्वारा
  4. लेजर थेरेपी द्वारा

उत्तर: (c) शल्य चिकित्सा (Surgery) द्वारा

प्रश्न 69. डायलिसिस का उपयोग किस रोग के उपचार में किया जाता है?

  1. हृदय रोग
  2. यकृत रोग
  3. वृक्क (गुर्दे) का फेल होना
  4. फेफड़ों का संक्रमण

उत्तर: (c) वृक्क (गुर्दे) का फेल होना

प्रश्न 70. एंटीबायोटिक्स का उपयोग किसके संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है?

  1. विषाणु
  2. जीवाणु
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) जीवाणु

प्रश्न 71. टीकाकरण (Vaccination) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  1. रोग का उपचार करना
  2. शरीर में कृत्रिम प्रतिरक्षा विकसित करना
  3. लक्षणों को कम करना
  4. पोषण प्रदान करना

उत्तर: (b) शरीर में कृत्रिम प्रतिरक्षा विकसित करना

प्रश्न 72. कीमोथेरेपी का संबंध किस रोग के उपचार से है?

  1. मधुमेह
  2. कैंसर
  3. तपेदिक
  4. एड्स

उत्तर: (b) कैंसर

प्रश्न 73. BCG का टीका किस रोग से बचाव के लिए लगाया जाता है?

  1. पोलियो
  2. खसरा
  3. तपेदिक (TB)
  4. टिटेनस

उत्तर: (c) तपेदिक (TB)

प्रश्न 74. हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?

  1. पेसमेकर
  2. डायलिसिस मशीन
  3. वेंटीलेटर
  4. ECG मशीन

उत्तर: (a) पेसमेकर

प्रश्न 75. रेबीज रोग की रोकथाम के लिए टीके का विकास किसने किया था?

  1. एडवर्ड जेनर
  2. लुई पाश्चर
  3. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  4. रॉबर्ट कोच

उत्तर: (b) लुई पाश्चर

प्रश्न 76. मानव शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) का मुख्य कार्य क्या है?

  1. ऑक्सीजन का परिवहन
  2. रक्त का थक्का बनाना
  3. संक्रमण से लड़ना
  4. पोषक तत्वों का परिवहन

उत्तर: (c) संक्रमण से लड़ना

प्रश्न 77. कौन-सा रोग मच्छरों द्वारा नहीं फैलता है?

  1. मलेरिया
  2. डेंगू
  3. चिकनगुनिया
  4. टायफाइड

उत्तर: (d) टायफाइड

प्रश्न 78. अल्जाइमर रोग मानव शरीर के किस अंग से संबंधित है?

  1. हृदय
  2. मस्तिष्क
  3. यकृत
  4. फेफड़े

उत्तर: (b) मस्तिष्क

प्रश्न 79. ऑस्टियोपोरोसिस रोग में क्या होता है?

  1. हड्डियां कमजोर और भंगुर हो जाती हैं
  2. मांसपेशियों में ऐंठन होती है
  3. रक्तचाप बढ़ जाता है
  4. त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं

उत्तर: (a) हड्डियां कमजोर और भंगुर हो जाती हैं

प्रश्न 80. हेपेटाइटिस रोग मुख्य रूप से किस अंग को संक्रमित करता है?

  1. यकृत
  2. वृक्क
  3. मस्तिष्क
  4. हृदय

उत्तर: (a) यकृत

प्रश्न 81. चेचक (Smallpox) के टीके का आविष्कार किसने किया?

  1. लुई पाश्चर
  2. एडवर्ड जेनर
  3. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  4. रॉबर्ट हुक

उत्तर: (b) एडवर्ड जेनर

प्रश्न 82. स्वाइन फ्लू किस वायरस के कारण होता है?

  1. H5N1
  2. H1N1
  3. HIV
  4. इबोला

उत्तर: (b) H1N1

प्रश्न 83. कौन सी बीमारी आनुवंशिक नहीं है?

  1. हीमोफीलिया
  2. सिकल सेल एनीमिया
  3. मलेरिया
  4. सिस्टिक फाइब्रोसिस

उत्तर: (c) मलेरिया

प्रश्न 84. पार्किंसंस रोग में शरीर का कौन सा तंत्र प्रभावित होता है?

  1. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र
  2. पाचन तंत्र
  3. श्वसन तंत्र
  4. अंतःस्रावी तंत्र

उत्तर: (a) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 85. मिर्गी (Epilepsy) का संबंध किससे है?

  1. हृदय की अनियमित धड़कन
  2. मस्तिष्क में असामान्य विद्युत गतिविधि
  3. गुर्दे की विफलता
  4. यकृत का संक्रमण

उत्तर: (b) मस्तिष्क में असामान्य विद्युत गतिविधि

प्रश्न 86. कुष्ठ रोग (Leprosy) किसके कारण होता है?

  1. विषाणु
  2. जीवाणु
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) जीवाणु

प्रश्न 87. मेनिन्जाइटिस रोग शरीर के किस हिस्से में सूजन से संबंधित है?

  1. फेफड़ों के आवरण
  2. हृदय के आवरण
  3. मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आवरण
  4. पेट का अस्तर

उत्तर: (c) मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आवरण

प्रश्न 88. कौन-सा रोग विटामिन B1 (थायमिन) की कमी से होता है?

  1. स्कर्वी
  2. बेरी-बेरी
  3. पेलाग्रा
  4. रिकेट्स

उत्तर: (b) बेरी-बेरी

प्रश्न 89. ज़ीका वायरस का मुख्य वाहक क्या है?

  1. एडीज मच्छर
  2. एनोफिलीज मच्छर
  3. क्यूलेक्स मच्छर
  4. रेत मक्खी

उत्तर: (a) एडीज मच्छर

प्रश्न 90. एथलीट फुट नामक बीमारी किसके कारण होती है?

  1. जीवाणु
  2. कवक
  3. विषाणु
  4. कृमि

उत्तर: (b) कवक

प्रश्न 91. डाउन सिंड्रोम क्या है?

  1. एक जीवाणु संक्रमण
  2. एक गुणसूत्रीय विकार
  3. एक विटामिन की कमी से होने वाला रोग
  4. एक प्रोटोजोआ संक्रमण

उत्तर: (b) एक गुणसूत्रीय विकार

प्रश्न 92. चिकनपॉक्स (छोटी माता) किस सूक्ष्मजीव के कारण होता है?

  1. जीवाणु
  2. विषाणु
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) विषाणु

प्रश्न 93. फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग का कारण क्या है?

  1. गोलकृमि (Roundworm)
  2. फीताकृमि (Tapeworm)
  3. विषाणु
  4. जीवाणु

उत्तर: (a) गोलकृमि (Roundworm)

प्रश्न 94. स्लीपिंग सिकनेस (निद्रालु रोग) का वाहक कौन है?

  1. रेत मक्खी
  2. घरेलू मक्खी
  3. सीसी मक्खी
  4. मच्छर

उत्तर: (c) सीसी मक्खी

प्रश्न 95. बच्चों में सूखा रोग (Marasmus) का मुख्य कारण क्या है?

  1. केवल प्रोटीन की कमी
  2. प्रोटीन और कैलोरी दोनों की गंभीर कमी
  3. केवल विटामिन की कमी
  4. केवल खनिज की कमी

उत्तर: (b) प्रोटीन और कैलोरी दोनों की गंभीर कमी

प्रश्न 96. कौन सा रोग फेफड़ों को प्रभावित नहीं करता है?

  1. तपेदिक
  2. निमोनिया
  3. अस्थमा
  4. गठिया

उत्तर: (d) गठिया

प्रश्न 97. मिनीमाता रोग किस भारी धातु के विषाक्तता के कारण होता है?

  1. कैडमियम
  2. सीसा
  3. पारा (मर्करी)
  4. आर्सेनिक

उत्तर: (c) पारा (मर्करी)

प्रश्न 98. मायोपिया का संबंध शरीर के किस अंग से है?

  1. कान
  2. आंख
  3. नाक
  4. गला

उत्तर: (b) आंख

प्रश्न 99. रक्त का थक्का न जमने की बीमारी को क्या कहते हैं?

  1. एनीमिया
  2. ल्यूकेमिया
  3. हीमोफीलिया
  4. थैलेसीमिया

उत्तर: (c) हीमोफीलिया

प्रश्न 100. इंसुलिन प्रतिरोध का संबंध किस रोग से है?

  1. टाइप 1 मधुमेह
  2. टाइप 2 मधुमेह
  3. उच्च रक्तचाप
  4. घेंघा

उत्तर: (b) टाइप 2 मधुमेह

प्रश्न 101. गलसुआ (Mumps) रोग में किस ग्रंथि में सूजन आ जाती है?

  1. थायरॉइड ग्रंथि
  2. पैरोटिड लार ग्रंथि
  3. अधिवृक्क ग्रंथि
  4. पीयूष ग्रंथि

उत्तर: (b) पैरोटिड लार ग्रंथि

प्रश्न 102. प्लेग रोग का वाहक कौन होता है?

  1. मच्छर
  2. चूहा (पिस्सू के माध्यम से)
  3. मक्खी
  4. खटमल

उत्तर: (b) चूहा (पिस्सू के माध्यम से)

प्रश्न 103. सिफलिस और गोनोरिया किस प्रकार के रोग हैं?

  1. वायु-जनित रोग
  2. जल-जनित रोग
  3. यौन संचारित रोग (STD)
  4. आनुवंशिक रोग

उत्तर: (c) यौन संचारित रोग (STD)

प्रश्न 104. एन्थ्रेक्स रोग का कारक है?

  1. विषाणु
  2. जीवाणु (बैसिलस एंथ्रेसिस)
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) जीवाणु (बैसिलस एंथ्रेसिस)

प्रश्न 105. मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर सीधा हमला करने वाला रोग कौन सा है?

  1. कैंसर
  2. एड्स (AIDS)
  3. मधुमेह
  4. तपेदिक

उत्तर: (b) एड्स (AIDS)

प्रश्न 106. काला-अजार रोग का रोगजनक (पैथोजन) क्या है?

  1. प्लाज्मोडियम
  2. लीशमानिया डोनोवानी
  3. ट्रिपैनोसोमा
  4. एंटअमीबा हिस्टोलिटिका

उत्तर: (b) लीशमानिया डोनोवानी

प्रश्न 107. बच्चों को दी जाने वाली ट्रिपल एंटीजन वैक्सीन (DPT) किन तीन रोगों से बचाती है?

  1. डिप्थीरिया, पोलियो, टिटेनस
  2. डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटेनस
  3. डायरिया, पोलियो, टाइफाइड
  4. डेंगू, पोलियो, टिटेनस

उत्तर: (b) डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटेनस

प्रश्न 108. खसरा (Measles) किसके कारण होने वाली बीमारी है?

  1. जीवाणु
  2. विषाणु
  3. कवक
  4. प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) विषाणु

प्रश्न 109. कोविड-19 शरीर के किस तंत्र को मुख्य रूप से प्रभावित करता है?

  1. पाचन तंत्र
  2. तंत्रिका तंत्र
  3. श्वसन तंत्र
  4. उत्सर्जन तंत्र

उत्तर: (c) श्वसन तंत्र

प्रश्न 110. बायोप्सी (Biopsy) का संबंध किस रोग के निदान से है?

  1. मधुमेह
  2. हृदय रोग
  3. कैंसर
  4. एड्स

उत्तर: (c) कैंसर

प्रश्न 111. हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) का संबंध किससे है?

  1. रक्त में शर्करा का उच्च स्तर
  2. धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ना
  3. रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी
  4. शरीर के तापमान में वृद्धि

उत्तर: (b) धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ना

प्रश्न 112. अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में कठिनाई क्यों होती है?

  1. वायुमार्गों में सूजन और संकुचन के कारण
  2. फेफड़ों में तरल पदार्थ भरने के कारण
  3. हृदय की पंपिंग क्षमता में कमी के कारण
  4. रक्त में ऑक्सीजन की कमी के कारण

उत्तर: (a) वायुमार्गों में सूजन और संकुचन के कारण

प्रश्न 113. अल्सर मुख्य रूप से शरीर के किस अंग में होता है?

  1. आमाशय या छोटी आंत
  2. फेफड़े
  3. यकृत
  4. मस्तिष्क

उत्तर: (a) आमाशय या छोटी आंत

प्रश्न 114. कौन सा रोग जल-जनित नहीं है?

  1. टायफाइड
  2. हैजा
  3. पोलियो
  4. इन्फ्लुएंजा

उत्तर: (d) इन्फ्लुएंजा

प्रश्न 115. डेंगू में रक्त के किस घटक की संख्या तेजी से घटती है?

  1. RBC (लाल रक्त कोशिकाएं)
  2. WBC (श्वेत रक्त कोशिकाएं)
  3. प्लेटलेट्स
  4. प्लाज्मा

उत्तर: (c) प्लेटलेट्स

प्रश्न 116. किस रोग को 'लॉक जॉ' (Lockjaw) भी कहा जाता है?

  1. टिटेनस
  2. रेबीज
  3. डिप्थीरिया
  4. पोलियो

उत्तर: (a) टिटेनस

प्रश्न 117. सिस्टिक फाइब्रोसिस शरीर के किन अंगों को प्रभावित करता है?

  1. फेफड़े और पाचन तंत्र
  2. हृदय और रक्त वाहिकाएं
  3. मस्तिष्क और तंत्रिकाएं
  4. हड्डियां और जोड़

उत्तर: (a) फेफड़े और पाचन तंत्र

प्रश्न 118. एलर्जी किस कारण से होती है?

  1. किसी विशेष पदार्थ के प्रति प्रतिरक्षा प्रणाली की अतिप्रतिक्रिया
  2. जीवाणु संक्रमण
  3. विषाणु संक्रमण
  4. पोषक तत्वों की कमी

उत्तर: (a) किसी विशेष पदार्थ के प्रति प्रतिरक्षा प्रणाली की अतिप्रतिक्रिया

प्रश्न 119. वर्णांधता (Color Blindness) किस प्रकार का रोग है?

  1. संक्रामक रोग
  2. आनुवंशिक रोग
  3. कमी से होने वाला रोग
  4. ऑटोइम्यून रोग

उत्तर: (b) आनुवंशिक रोग

प्रश्न 120. सोरायसिस (Psoriasis) शरीर के किस अंग से संबंधित रोग है?

  1. त्वचा
  2. हृदय
  3. फेफड़े
  4. यकृत

उत्तर: (a) त्वचा

प्रश्न 121. एक्रोमेगाली रोग में शरीर के किस हिस्से में असामान्य वृद्धि होती है?

  1. केवल ऊंचाई
  2. हाथ, पैर और चेहरे की हड्डियां
  3. पूरे शरीर का समान विकास
  4. केवल सिर का आकार

उत्तर: (b) हाथ, पैर और चेहरे की हड्डियां

प्रश्न 122. ईसीजी (ECG) का उपयोग किस अंग की गतिविधि दर्ज करने के लिए किया जाता है?

  1. मस्तिष्क
  2. हृदय
  3. फेफड़े
  4. यकृत

उत्तर: (b) हृदय

प्रश्न 123. माइग्रेन क्या है?

  1. एक प्रकार का तीव्र सिरदर्द
  2. पेट का संक्रमण
  3. त्वचा का रोग
  4. हड्डियों का विकार

उत्तर: (a) एक प्रकार का तीव्र सिरदर्द

प्रश्न 124. थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रोग है जो प्रभावित करता है-

  1. रक्त (हीमोग्लोबिन उत्पादन)
  2. हड्डियों की संरचना
  3. मस्तिष्क का विकास
  4. पाचन क्षमता

उत्तर: (a) रक्त (हीमोग्लोबिन उत्पादन)

प्रश्न 125. निमोनिया संक्रमण मुख्य रूप से कहाँ होता है?

  1. फेफड़ों की वायुकोषिकाओं में
  2. हृदय की मांसपेशियों में
  3. छोटी आंत में
  4. मस्तिष्क में

उत्तर: (a) फेफड़ों की वायुकोषिकाओं में

प्रश्न 126. स्लीप एपनिया का संबंध है-

  1. नींद में सांस का रुक जाना
  2. नींद में चलना
  3. अत्यधिक नींद आना
  4. नींद न आना

उत्तर: (a) नींद में सांस का रुक जाना

प्रश्न 127. काला मोतिया (ग्लूकोमा) रोग में आंख के किस हिस्से को नुकसान पहुंचता है?

  1. लेंस
  2. रेटिना
  3. ऑप्टिक तंत्रिका
  4. कॉर्निया

उत्तर: (c) ऑप्टिक तंत्रिका

प्रश्न 128. कौन सा रोग प्रोटीन की कमी से होता है (विशेषकर बच्चों में)?

  1. क्वाशियोरकर
  2. स्कर्वी
  3. रिकेट्स
  4. एनीमिया

उत्तर: (a) क्वाशियोरकर

प्रश्न 129. एस्परजिलोसिस एक संक्रमण है जो किसके कारण होता है?

  1. एक प्रकार का कवक
  2. एक प्रकार का जीवाणु
  3. एक प्रकार का विषाणु
  4. एक प्रकार का प्रोटोजोआ

उत्तर: (a) एक प्रकार का कवक

प्रश्न 130. सिजोफ्रेनिया किस प्रकार का विकार है?

  1. एक मानसिक विकार
  2. एक पाचन संबंधी विकार
  3. एक हृदय संबंधी विकार
  4. एक श्वसन संबंधी विकार

उत्तर: (a) एक मानसिक विकार

प्रश्न 131. चिकनगुनिया का मुख्य लक्षण क्या है?

  1. तीव्र जोड़ों का दर्द
  2. त्वचा पर चकत्ते
  3. सांस लेने में कठिनाई
  4. लगातार खांसी

उत्तर: (a) तीव्र जोड़ों का दर्द

प्रश्न 132. कौन सा रोग आयोडीन की कमी से होता है और इसमें थायरॉइड ग्रंथि बढ़ जाती है?

  1. घेंघा (Goitre)
  2. मधुमेह
  3. उच्च रक्तचाप
  4. एनीमिया

उत्तर: (a) घेंघा (Goitre)

प्रश्न 133. किस रोग में रक्त में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में क्रिस्टल जमा हो जाते हैं?

  1. गाउट (Gout)
  2. ऑस्टियोआर्थराइटिस
  3. रूमेटाइड आर्थराइटिस
  4. ऑस्टियोपोरोसिस

उत्तर: (a) गाउट (Gout)

प्रश्न 134. हीमोफीलिया रोग का वाहक कौन होता है?

  1. केवल पुरुष
  2. मुख्य रूप से महिलाएं
  3. पुरुष और महिलाएं दोनों समान रूप से
  4. कोई भी नहीं

उत्तर: (b) मुख्य रूप से महिलाएं

प्रश्न 135. कौन सा परीक्षण एड्स (HIV) के निदान के लिए किया जाता है?

  1. विडाल टेस्ट
  2. एलिसा टेस्ट
  3. मोन्टेक्स टेस्ट
  4. टूरनिकेट टेस्ट

उत्तर: (b) एलिसा टेस्ट

प्रश्न 136. बेरी-बेरी रोग शरीर के किस तंत्र को प्रभावित करता है?

  1. तंत्रिका तंत्र और हृदय
  2. पाचन तंत्र
  3. श्वसन तंत्र
  4. उत्सर्जन तंत्र

उत्तर: (a) तंत्रिका तंत्र और हृदय

प्रश्न 137. बच्चों में होने वाला रोटावायरस संक्रमण मुख्य रूप से क्या उत्पन्न करता है?

  1. तीव्र दस्त (डायरिया)
  2. निमोनिया
  3. त्वचा संक्रमण
  4. मस्तिष्क ज्वर

उत्तर: (a) तीव्र दस्त (डायरिया)

प्रश्न 138. विडाल टेस्ट का उपयोग किस बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाता है?

  1. मलेरिया
  2. टायफाइड
  3. डेंगू
  4. हैजा

उत्तर: (b) टायफाइड

प्रश्न 139. मल्टीपल स्केलेरोसिस एक बीमारी है जो हमला करती है-

  1. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर
  2. हृदय पर
  3. यकृत पर
  4. त्वचा पर

उत्तर: (a) केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर

प्रश्न 140. शरीर में किस अंग के सही ढंग से काम न करने पर डायलिसिस की आवश्यकता होती है?

  1. यकृत
  2. हृदय
  3. वृक्क (गुर्दे)
  4. फेफड़े

उत्तर: (c) वृक्क (गुर्दे)

प्रश्न 141. हीमोडायलिसिस में 'हीमो' शब्द का क्या अर्थ है?

  1. जल
  2. रक्त
  3. कोशिका
  4. अंग

उत्तर: (b) रक्त

प्रश्न 142. कौन-सा यौन संचारित रोग जीवाणु के कारण होता है?

  1. एड्स
  2. जेनिटल हर्पीस
  3. गोनोरिया
  4. हेपेटाइटिस बी

उत्तर: (c) गोनोरिया

प्रश्न 143. कुष्ठ रोग के लिए कौन सा जीवाणु जिम्मेदार है?

  1. माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस
  2. माइकोबैक्टीरियम लेप्री
  3. विब्रियो कोलेरी
  4. साल्मोनेला टाइफी

उत्तर: (b) माइकोबैक्टीरियम लेप्री

प्रश्न 144. ट्रेकोमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?

  1. कान
  2. आंख
  3. नाक
  4. गला

उत्तर: (b) आंख

प्रश्न 145. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार स्वास्थ्य की परिभाषा क्या है?

  1. केवल रोगों की अनुपस्थिति
  2. शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण कल्याण की स्थिति
  3. केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना
  4. केवल मानसिक रूप से स्वस्थ होना

उत्तर: (b) शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण कल्याण की स्थिति

प्रश्न 146. MRSA (मेथिसिलिन-प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस ऑरियस) क्या है?

  1. एक वायरस
  2. एक 'सुपरबग' जीवाणु जो कई एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी है
  3. एक कवक
  4. एक प्रोटोजोआ

उत्तर: (b) एक 'सुपरबग' जीवाणु जो कई एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी है

प्रश्न 147. कौन सा रोग एक ऑटोइम्यून विकार है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली जोड़ों पर हमला करती है?

  1. ऑस्टियोआर्थराइटिस
  2. रूमेटाइड आर्थराइटिस
  3. गाउट
  4. टिटेनी

उत्तर: (b) रूमेटाइड आर्थराइटिस

प्रश्न 148. पेप्टिक अल्सर का मुख्य कारण कौन सा जीवाणु है?

  1. हेलिकोबैक्टर पाइलोरी
  2. ई. कोलाई
  3. स्ट्रेप्टोकोकस
  4. स्टैफिलोकोकस

उत्तर: (a) हेलिकोबैक्टर पाइलोरी

प्रश्न 149. कौन सा रोग आमतौर पर संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने से फैलता है (जूनोटिक रोग)?

  1. खसरा
  2. रेबीज
  3. चिकनपॉक्स
  4. मम्प्स

उत्तर: (b) रेबीज

प्रश्न 150. एमआरआई (MRI) स्कैनिंग में किन तरंगों का उपयोग किया जाता है?

  1. एक्स-किरणें
  2. पराबैंगनी किरणें
  3. गामा किरणें
  4. रेडियो तरंगें और चुंबकीय क्षेत्र

उत्तर: (d) रेडियो तरंगें और चुंबकीय क्षेत्र

Post a Comment