Flora and Wildlife of Rajasthan
राजस्थान की वनस्पति एवं वन्यजीव: 50 प्रश्नोत्तरी राजस्थान की वनस्पति एवं वन्यजीव – 50 प्रश्नोत्तरी नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर देखने के लिए "उत्तर दिखाएँ" और "व्याख्या दिखाएँ" बटन पर क्लिक करें। प्रश्न 1: "भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023" (ISFR 2023) के अनुसार, वनावरण में सर्वाधिक वृद्धि और सर्वाधिक कमी दर्ज करने वाले जिलों का सही युग्म कौन सा है?
(A) अजमेर, जालौर
(B) सीकर, बाराँ
(C) पाली, करौली
(D) बीकानेर, सिरोही
उत्तर दिखाएँ व्याख्या दिखाएँ उत्तर: (B) सीकर, बाराँ व्याख्या: ISFR 2023 के अनुसार, वनावरण में सर्वाधिक वृद्धि सीकर जिले (19.14 वर्ग किमी) में हुई है, जबकि सर्वाधिक कमी बाराँ जिले (33.29 वर्ग किमी) में दर्ज की गई है। प्रश्न 2: राजस्थान वन विभाग की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टि से वनों के वर्गीकरण में 'आरक्षित वन' और 'अवर्गीकृत वन' का प्रतिशत क्रमशः कितना है?
(A) 56.43% और 6.62%
(B) 36.95% और 6.62%
(C) 36.95% और 56.43%
(D) 56.43% और 36.95%
उत्तर द…