General Science Practice Set - 1

🔍 Practice Set - 1 | Physics, Chemistry, Biology | अभ्यास सेट - 1


1. Which physical quantity has the unit Volt/Ampere?
वोल्ट/एम्पीयर किस भौतिक राशि की इकाई है?

(a) Resistance / प्रतिरोध

(b) Current / धारा

(c) Work / कार्य

(d) Charge / आवेश

Correct Answer: (a) Resistance / प्रतिरोध
Volt/Ampere = Ohm, which is the unit of resistance. / वोल्ट/एम्पीयर = ओम, जो प्रतिरोध की इकाई है।
2. After the explosion of a shell, many pieces fly in different directions. What is conserved?
गोले के विस्फोट के बाद कई टुकड़े विभिन्न दिशाओं में उड़ते हैं। कौन सी मात्रा संरक्षित रहती है?

(a) Potential Energy / स्थितिज ऊर्जा

(b) Force / बल

(c) Work / कार्य

(d) Momentum / संवेग

Correct Answer: (d) Momentum / संवेग
In an explosion, total momentum remains conserved. / विस्फोट में कुल संवेग संरक्षित रहता है।
3. In which medium is the speed of light maximum?
किस माध्यम में प्रकाश की गति अधिकतम होती है?

(a) Air / वायु

(b) Vacuum / निर्वात

(c) Water / जल

(d) Glass / काँच

Correct Answer: (b) Vacuum / निर्वात
Light travels fastest in a vacuum. / प्रकाश निर्वात में सबसे तेज चलता है।
4. When light enters air from water, its _____ changes.
जब प्रकाश जल से वायु में प्रवेश करता है तो उसकी _____ बदल जाती है।

(a) Frequency / आवृत्ति

(b) Wavelength / तरंगदैर्ध्य

(c) Speed / गति

(d) Color / रंग

Correct Answer: (c) Speed / गति
Speed changes due to change in medium. / माध्यम बदलने पर गति बदलती है।
5. Which color has maximum deviation through a prism?
प्रिज्म के द्वारा किस रंग का अधिकतम विचलन होता है?

(a) Red / लाल

(b) Yellow / पीला

(c) Green / हरा

(d) Violet / बैंगनी

Correct Answer: (d) Violet / बैंगनी
Violet light bends the most due to the shortest wavelength. / बैंगनी प्रकाश का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है इसलिए अधिक विचलित होता है।
6. Three resistors of 9Ω each are connected in parallel. Find their equivalent resistance.
9 ओम के तीन प्रतिरोध समानांतर संयोजन में जुड़े हैं। उनका तुल्य प्रतिरोध ज्ञात करें।

(a) 27 Ω

(b) 3 Ω

(c) 18 Ω

(d) 9 Ω

Correct Answer: (b) 3 Ω
1/R = 1/9 + 1/9 + 1/9 = 3/9 = 1/3, so R = 3Ω. / समानांतर में कुल प्रतिरोध 3 ओम होता है।
7. Why is the core of a transformer laminated?
ट्रांसफॉर्मर के कोर को परतदार क्यों बनाया जाता है?

(a) To increase electrical conductivity / विद्युत चालकता बढ़ाने के लिए

(b) To increase magnetic permeability / चुम्बकीय पारगम्यता बढ़ाने के लिए

(c) To reduce eddy current loss / एडी करंट हानि कम करने के लिए

(d) To increase eddy currents / एडी करंट बढ़ाने के लिए

Correct Answer: (c) To reduce eddy current loss
Lamination reduces energy loss caused by eddy currents. / परतदार बनाने से एडी करंट से होने वाली ऊर्जा हानि कम होती है।
8. Which invention was by Alexander Graham Bell?
एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किसका आविष्कार किया था?

(a) Telephone

(b) Bulb

(c) Radar

(d) Rail Engine

Correct Answer: (a) Telephone
Alexander Graham Bell invented the telephone in 1876. / एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने 1876 में टेलीफोन का आविष्कार किया।
9. Which branch deals with diseases of men?
पुरुषों की बीमारियों से संबंधित चिकित्सा की शाखा कौन सी है?

(a) Andrology

(b) Astacology

(c) Bioecology

(d) Desmology

Correct Answer: (a) Andrology
Andrology focuses on male reproductive health. / एंड्रोलॉजी पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित होती है।
10. Human males have XY chromosomes. What is the difference?
मानव पुरुषों में XY गुणसूत्र होते हैं। इनमें क्या अंतर है?

(a) No difference / कोई अंतर नहीं

(b) X larger, Y smaller / X बड़ा, Y छोटा

(c) Y has more genes / Y में ज्यादा जीन होते हैं

(d) Y larger, X smaller / Y बड़ा, X छोटा

Correct Answer: (b) X larger, Y smaller
X is larger and carries more genes, Y is smaller. / X बड़ा होता है और अधिक जीन होते हैं, Y छोटा होता है।
11. Contraction and expansion of food pipe is called?
भोजन नली के संकुचन और प्रसार को क्या कहते हैं?

(a) Peristaltic / पेरिस्टाल्टिक

(b) Gastric / गैस्ट्रिक

(c) Oscillatory / दोलकीय

(d) Diastolic / डायस्टोलिक

Correct Answer: (a) Peristaltic / पेरिस्टाल्टिक
This movement pushes food to stomach. / यह भोजन को पेट तक पहुंचाता है।
12. Which tissue is present in kidney tubules?
किडनी नलिकाओं में कौन सा ऊतक पाया जाता है?

(a) Columnar epithelium

(b) Parenchyma

(c) Cuboidal epithelium

(d) Squamous epithelium

Correct Answer: (c) Cuboidal epithelium
Cuboidal epithelium helps in absorption & secretion. / यह अवशोषण व स्राव में सहायक है।
13. Which part carries egg from ovary to uterus?
अंडाशय से गर्भाशय तक अंडे को कौन ले जाता है?

(a) Ovary / अंडाशय

(b) Fallopian tube / फैलोपियन नली

(c) Vagina / योनि

(d) Penis / लिंग

Correct Answer: (b) Fallopian tube / फैलोपियन नली
It is the site of fertilization also. / यहीं निषेचन भी होता है।
14. Which disease is caused by bacteria?
कौन-सा रोग बैक्टीरिया से होता है?

(a) Chicken pox / चेचक

(b) Rabies / रेबीज

(c) AIDS / एड्स

(d) Anthrax / एन्थ्रेक्स

Correct Answer: (d) Anthrax
Anthrax is caused by Bacillus anthracis. / एन्थ्रेक्स बैसिलस एन्थ्रेसीस द्वारा होता है।
15. Which is a unicellular green algae?
एककोशिकीय हरी शैवाल कौन सी है?

(a) Chara

(b) Ulothrix

(c) Spirogyra

(d) Chlamydomonas

Correct Answer: (d) Chlamydomonas
Chlamydomonas is a single-celled alga. / क्लैमाइडोमोनास एककोशिकीय शैवाल है।
16. Plants store food in which part of seed?
पौधे भोजन को बीज के किस भाग में संचित करते हैं?

(a) Plumule / प्यूम्यूल

(b) Radicle / रैडिकल

(c) Cotyledon / बीजपत्र

(d) Embryo / भ्रूण

Correct Answer: (c) Cotyledon / बीजपत्र
Cotyledon stores food for germination. / बीजपत्र अंकुरण के लिए भोजन संग्रहीत करता है।
17. Gynoecium in a flower is?
फूल में गाइनोशियम क्या है?

(a) Bisexual / द्विलिंगी

(b) Female reproductive system / स्त्री प्रजनन तंत्र

(c) Unisexual / एकलिंगी

(d) Male reproductive system / पुरुष प्रजनन तंत्र

Correct Answer: (b) Female reproductive system
It forms ovary and ovules. / यह अंडाशय और बीजाण्ड बनाता है।
18. Sweat glands are present in which part?
घर्म ग्रंथियां शरीर के किस भाग में होती हैं?

(a) Kidney / गुर्दा

(b) Liver / यकृत

(c) Pancreas / अग्न्याशय

(d) Skin / त्वचा

Correct Answer: (d) Skin / त्वचा
Sweat glands help in body temperature control. / तापमान नियंत्रित करती हैं।
19. Molecular attraction is maximum in?
अणुओं के बीच आकर्षण बल कहाँ अधिकतम होता है?

(a) Liquid / तरल

(b) Gas / गैस

(c) Plasma / प्लाज्मा

(d) Solid / ठोस

Correct Answer: (d) Solid / ठोस
Particles in solids are tightly packed. / ठोस में कण अधिक सघन होते हैं।
20. Moles in 25 gm Sulfuric Acid (H₂SO₄)?
25 ग्राम सल्फ्यूरिक अम्ल में कितने मोल होंगे?

(a) 255

(b) 0.025

(c) 25

(d) 0.255

Correct Answer: (d) 0.255
Molar mass = 98, so moles = 25/98 = 0.255. / 25/98 = 0.255 मोल।
21. Mass of 5 molecules of water?
5 जल अणुओं का द्रव्यमान कितना?

(a) 18 unit

(b) 90 unit

(c) 80 unit

(d) 100 unit

Correct Answer: (b) 90 unit
1 molecule = 18 units → 5 × 18 = 90 units. / 18×5=90 यूनिट।
22. Same outer electrons found in?
किसमें बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है?

(a) O, F

(b) As, Bi

(c) H, He

(d) Ar, K

Correct Answer: (b) As, Bi
Both belong to group 15 of periodic table. / दोनों आवर्त सारणी के 15वें समूह में।
23. Bond in N₂ molecule?
N₂ अणु में कौन-सा बंध होता है?

(a) Ionic bond

(b) Single bond

(c) Double bond

(d) Triple bond

Correct Answer: (d) Triple bond
N₂ contains strongest triple covalent bond. / इसमें त्रि-बंध होता है।
24. Which solution turns pH paper blue?
कौन सा विलयन pH पेपर को नीला कर देता है?

(a) Sodium hydroxide

(b) Gastric juice

(c) Lemon juice

(d) Hydrochloric acid

Correct Answer: (a) Sodium hydroxide
NaOH is a strong base and turns paper blue. / NaOH एक प्रबल क्षार है।
25. What is dry ice?
ड्राई आइस क्या है?

(a) Solid Carbon Dioxide / ठोस CO₂

(b) NaCl crystal

(c) Ice at -50°C

(d) Solid water / ठोस जल

Correct Answer: (a) Solid Carbon Dioxide
Dry ice is frozen CO₂ that sublimates. / यह CO₂ का ठोस रूप है जो उर्ध्वपातित होता है।

Post a Comment

0 Comments