Posts

6 such skills which every student must learn after 10th and 12th

VIGYAN

क्या आप जानते हैं अगले 5 साल में डिग्री से ज्यादा वैल्यू किस चीज की होगी?

मार्कशीट की नहीं, स्किलशिट की होगी! हाँ, सही सुना आपने। जो बच्चे इस वेकेशन को सिर्फ आराम में निकाल देंगे वो तीन साल बाद पछताएंगे और जो बच्चे इस वेकेशन में सही स्किल सीख लेंगे वही कॉलेज में आगे निकलेंगे और वही जॉब में भी।

आज मैं आपको 6 ऐसे स्किल्स बताने वाला हूँ जो 10th और 12th के बाद हर स्टूडेंट को सीखनी ही चाहिए, चाहे वो साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में जाए।

1. कम्युनिकेशन स्किल (Communication Skill) 🗣️

साफ बोलना, आत्मविश्वास से बोलना और सही शब्दों में अपनी बात रखना। कॉलेज में प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन सभी इस पर टिके हैं।

कैसे सीखे? रोज 5 मिनट कैमेरे के सामने बोलो (इंग्लिश प्लस हिंदी दोनों में), टेडटॉक्स (TED Talks) देखें और मिरर प्रैक्टिस करें।
2. डिजिटल लिटरेसी (Digital Literacy) 💻

आज हर प्रोफेशन डिजिटल है। आपको आना चाहिए:

  • MS Excel
  • PowerPoint
  • Basic AI Tools
  • Email Writing
  • LinkedIn Profile बनाना
कैसे सीखे? यूट्यूब पर फ्री ट्यूटोरियल से MS Office, Canva और बेसिक AI टूल्स सीखें। खुद का एक छोटा प्रोजेक्ट बनाएं।
3. रिसर्च स्किल (Research Skill) 🔍

गूगल से कॉपी नहीं, बल्कि सही स्रोत से जानकारी ढूँढना। फ्यूचर में असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में यही काम आएगा।

कैसे सीखे? विकिपीडिया के बजाय ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ें, नोट्स बनाएं और समरी लिखें।
4. टाइम मैनेजमेंट और डिसिप्लिन ⏰

सफल लोग टैलेंट से नहीं, अनुशासन से आगे बढ़ते हैं।

कैसे सीखे? वैकेशन में रोज दो घंटे स्किल के लिए फिक्स करें और अपने मोबाइल यूसेज को ट्रैक करें।
5. फाइनेंशियल अवेयरनेस (Financial Awareness) 💰

ये स्कूल में नहीं सिखाया जाता पर जिंदगी में सबसे जरूरी है।

  • Bank Account
  • SIP
  • Basic Taxes
  • Digital Payment Safety
कैसे सीखे? पेरेंट्स अपने बच्चों को प्रैक्टिकल एक्सपोजर दें।
6. इमोशनल स्ट्रेंथ (Emotional Strength) 💪

फेलर को हैंडल करना, कम्पेरिजन से बाहर निकलना और कंसिस्टेंसी रखना। माइंड स्ट्रॉंग होगा तो करियर स्ट्रॉंग होगा।

कैसे सीखे? डेली जर्नलिंग करें और एक्सरसाइज करें।

📢 पेरेंट्स के लिए एक खास रिक्वेस्ट

पेरेंट्स, इस वैकेशन में बच्चों को सिर्फ कोचिंग मत भेजें, उन्हें स्किल दीजें। डिग्री कॉलेज देगा लेकिन स्किल घर से ही शुरू होती है।

याद रखें, वैकेशन आराम का समय नहीं, प्रिपरेशन का एडवांटेज है। आज 60 दिन इनवेस्ट कर दीजें, आने वाले 6 साल आपके बच्चे के करियर को नई दिशा देंगे।

भीड़ का हिस्सा नहीं, लीडर बनें!

करियर अचानक नहीं बनता, रोज की छोटी-छोटी स्किल से बनता है। अगर ये जानकारी आपके लिए उपयोगी लगी हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

आपको आगे भी करियर के लिए गाइडेंस चाहिए, तो हमें फॉलो करें और कमेंट में बताएं कि आप सबसे पहले कौन सी स्किल सीखेंगे?

Post a Comment