Posts

राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ) - भाग 13

VIGYAN
राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ) - भाग 13

राजस्थान का इतिहास एवं कला संस्कृति - महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ) - भाग 13

प्रश्न 524. 1758 ई. में -------------- के मेले में साधुओं के धर्म के प्रतिकूल व्यवहार को देखकर रामचरण जी ने सांसारिक मोह-माया को त्यागकर वैरागी बन गये थे।

  • A. दांतड़ा
  • B. गलता
  • C. सोडा
  • D. शाहपुरा
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: 1758 ई. में गलता जी (जयपुर) के मेले में साधुओं के अनुचित व्यवहार को देखकर रामचरण जी (रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रवर्तक) का हृदय विरक्त हो गया और उन्होंने वैराग्य धारण कर लिया।

प्रश्न 525. संत रामचरण जी के सम्बन्ध में सत्य कथन बताइये-

(i) रामचरण जी ने निर्गुण भक्ति धारा पर बल दिया।
(ii) मूर्तिपूजकों द्वारा परेशान करने पर कुहाड़ा गाँव चले गये थे।
(iii) 1798 ई. शाहपुरा में इनका निधन हो गया था।

  • A. i, ii
  • B. ii, iii
  • C. i, iii
  • D. i, ii, iii
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: रामचरण जी ने निर्गुण भक्ति का प्रचार किया और 'राम' नाम स्मरण को मोक्ष का मार्ग बताया। इनके जीवन से जुड़े उपर्युक्त सभी कथन पूर्णतः सत्य हैं।

प्रश्न 526. नवल सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ है?

  • A. जोधपुर
  • B. बीकानेर
  • C. जयपुर
  • D. अजमेर
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: महर्षि नवलराम जी द्वारा स्थापित 'नवल सम्प्रदाय' की प्रमुख पीठ (गद्दी) जोधपुर जिले में स्थित है।

प्रश्न 527. संत नवलदास जी जोधपुर महाराजा ---------- के समकालीन थे।

  • A. जगतसिंह
  • B. जसवन्तसिंह-I
  • C. तख्तसिंह
  • D. मानसिंह
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: संत नवलदास जी (नवलराम जी) मारवाड़ (जोधपुर) के महाराजा मानसिंह के समकालीन माने जाते हैं।

प्रश्न 529. महर्षि नवलराम के सम्बन्ध सत्य कथन बताइये-

(i) नवल सम्प्रदाय के संस्थापक नवलराम का जन्म 1840 विक्रमी संवत् (भाद्रपद कृष्ण 8) को हरसोलाव गाँव (नागौर) में हुआ था।
(ii) गुरु - करताराम जी (रामानन्द सम्प्रदाय) थे।
(iii) इन्होंने निर्गुण भक्ति पर बल दिया था।
(iv) इन्होंने सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बाल विवाह का विरोध किया था।

  • A. i, ii, iii
  • B. ii, iii, iv
  • C. i, iii, iv
  • D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: महर्षि नवलराम के जन्म, उनके गुरु (करताराम जी), उनके दर्शन (निर्गुण भक्ति) और सामाजिक कुरीतियों के प्रबल विरोध से जुड़े ये चारों कथन सत्य हैं।

प्रश्न 530. सर्वांगी सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र 'सांगलिया धूणी' स्थित है?

  • A. जयपुर
  • B. सीकर
  • C. अजमेर
  • D. कोटा
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: सर्वांगी सम्प्रदाय का प्रमुख और पवित्र केंद्र 'सांगलिया धूणी' राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है।

प्रश्न 531. सर्वांगी सम्प्रदाय के सम्बन्ध में सत्य कथन बताइये-

(i) स्थापना लक्कड़दास जी महाराज ने 1649 ई. में की थी।
(ii) अनुयायियों का अभिवादन "जयसाहब" है।
(iii) आश्रम में प्रत्येक महीने अमावस्या व पूर्णिमा को सत्संग होता है।
(iv) यहाँ बाबा खींवादास महाविद्यालय संचालित है। इस कार्य हेतु राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के पीठाधीश्वर खींवादास को सम्मानित किया था।

  • A. i, ii, iii
  • B. ii, iii, iv
  • C. ii, iv
  • D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: सांगलिया पीठ (सर्वांगी सम्प्रदाय) की स्थापना और इसकी परम्पराओं (अभिवादन 'जयसाहब', सत्संग और शैक्षणिक योगदान) से जुड़े ये सभी तथ्य प्रामाणिक और सत्य हैं।

प्रमुख मेले एवं त्योहार (Festivals and Fairs)

प्रश्न 532. गणगौर पर्व के सम्बन्ध में सत्य कथन बताइये-

(i) इस अवसर पर शिव (ईसर) एवं पार्वती (ईसरी) की आराधना की जाती है।
(ii) अविवाहित, योग्य वर एवं विवाहित स्त्रियाँ अखण्ड सुहाग की कामना करती है।
(iii) यह पर्व चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से लेकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है।
(iv) इस अवसर पर होली की राख के पिण्ड (केक) बनाकर जौ के अंकुरों के साथ इनका पूजन किया जाता है।

  • A. ii, iii, iv
  • B. i, iv
  • C. i, iii, iv
  • D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: राजस्थान में शिव-पार्वती (ईसर-गवर) के पूजन का प्रमुख त्योहार गणगौर है। यह चैत्र माह में मनाया जाता है। दिए गए सभी कथन पूर्णतः सत्य हैं।

प्रश्न 533. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

(i) गणगौर पार्वती के गौने का प्रतीक है।
(ii) कर्नल जेम्स टॉड ने उदयपुर की गणगौर सवारी का रोचक वर्णन प्रस्तुत किया है।

  • A. कथन i सत्य
  • B. कथन ii सत्य
  • C. दोनों सत्य
  • D. दोनों गलत
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: दोनों कथन सत्य हैं। गणगौर पार्वती माता की विदाई (गौने) का प्रतीक माना जाता है। कर्नल टॉड ने अपनी पुस्तक में उदयपुर (मेवाड़) की भव्य गणगौर सवारी का विस्तार से वर्णन किया है।

प्रश्न 534. कजली तीज (सातूड़ी तीज/बड़ी तीज) का मेला कब भरता है?

  • A. श्रावण शुक्ल 3
  • B. भाद्रपद कृष्ण 3
  • C. भाद्रपद शुक्ल 3
  • D. श्रावण कृष्ण 3
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: कजली तीज (जिसे सातुड़ी तीज या बड़ी तीज भी कहा जाता है) प्रतिवर्ष 'भाद्रपद कृष्ण तृतीया' को मनाई जाती है।

प्रश्न 535. कजली तीज मेला कहाँ भरता है?

  • A. जयपुर
  • B. बूँदी
  • C. उदयपुर
  • D. अजमेर
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: पूरे राजस्थान में कजली तीज (बड़ी तीज) की भव्य सवारी और प्रसिद्ध मेला 'बूँदी' जिले में लगता है।

प्रश्न 536. तीज मेले के लिए प्रसिद्ध 'नवल सागर' एवं 'कुंभ स्टेडियम' कहाँ है?

  • A. जयपुर
  • B. बूँदी
  • C. उदयपुर
  • D. चित्तौड़गढ़
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: नवल सागर झील और कुंभ स्टेडियम दोनों 'बूँदी' में स्थित हैं, जहाँ कजली तीज का विशाल मेला और सवारी आयोजित होती है।

प्रश्न 537. मान्यता एवं परम्परा के अनुसार राजस्थान में त्योहारों की शुरुआत किस त्योहार से होती है?

  • A. गणगौर
  • B. छोटी तीज
  • C. बड़ी तीज
  • D. आखातीज
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: राजस्थान में प्रसिद्ध कहावत "तीज त्योंहारां बांवड़ी ले डूबी गणगौर" है। इसके अनुसार त्योहारों का प्रारम्भ श्रावण शुक्ल तृतीया ('छोटी तीज' या श्रावणी तीज) से माना जाता है।

प्रश्न 538. मान्यता एवं परम्परा के अनुसार राजस्थान में त्योहारों की समाप्ति किस त्योहार से मानी जाती है?

  • A. गणगौर
  • B. छोटी तीज
  • C. बड़ी तीज
  • D. आखातीज
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: "ले डूबी गणगौर" उक्ति के अनुसार त्योहारों के चक्र की समाप्ति 'गणगौर' (चैत्र शुक्ल तृतीया) पर्व के साथ मानी जाती है।

प्रश्न 539. कौनसा पर्व नवविवाहित दुल्हन अपने पीहर में मनाती है, सास-बहू को साथ नहीं रहने की मान्यता है?

  • A. तीज
  • B. गणगौर
  • C. करवा चौथ
  • D. दीपावली
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: श्रावणी 'तीज' (छोटी तीज) के बारे में यह लोक मान्यता है कि शादी के बाद पहली तीज नवविवाहिता अपने पीहर (मायके) में मनाती है और इस दिन सास-बहू का एक साथ रहना वर्जित माना जाता है।

प्रश्न 540. तीज का त्योहार कहाँ का प्रसिद्ध है? (सर्वश्रेष्ठ उत्तर)

  • A. बूँदी
  • B. जयपुर
  • C. कोटा
  • D. सिरोही
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: श्रावणी तीज (छोटी तीज) की सवारी और भव्य त्योहार मुख्य रूप से 'जयपुर' का विश्व भर में प्रसिद्ध है। (बूँदी की कजली तीज/बड़ी तीज प्रसिद्ध है)।

प्रश्न 542. होली के अवसर पर --------------- में जन्म, मरण और परण का सभ्य समाज द्वारा आयोजन होता है जिसमें बाप की अर्थी, बेटे की बारात एवं पौत्र का जन्म दिखाया जाता है।

  • A. कोटा
  • B. उदयपुर
  • C. जयपुर
  • D. अजमेर
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: जयपुर शहर में होली के अवसर पर जन्म, मरण और परण का अनूठा और प्रतीकात्मक आयोजन किया जाता है।

प्रश्न 543. लट्ठमार होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • A. ब्यावर
  • B. श्री महावीर जी
  • C. सांगोद
  • D. भिनाय
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: राजस्थान में करौली जिले के 'श्री महावीर जी' कस्बे की लट्ठमार होली पूरे राज्य में अत्यंत प्रसिद्ध है।

प्रश्न 544. पत्थर मार होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • A. बाड़मेर
  • B. श्रीमहावीर जी
  • C. सांगोद
  • D. ब्यावर
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: बाड़मेर में होली के अवसर पर इलोजी की सवारी निकाली जाती है और यहाँ की 'पत्थर मार होली' भी काफी लोकप्रिय है।

प्रश्न 545. होली के दिन इलोजी की सवारी कहाँ निकाली जाती है?

  • A. अजमेर
  • B. बाड़मेर
  • C. कोटा
  • D. करौली
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: छेड़छाड़ के लोकदेवता माने जाने वाले 'इलोजी' की बारात (सवारी) होली के दिन 'बाड़मेर' में बड़ी धूमधाम से निकाली जाती है।

प्रश्न 546. कोड़ामार होली कहाँ की प्रसिद्ध है?

  • A. ब्यावर
  • B. भिनाय
  • C. बाड़मेर
  • D. सांगोद
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: अजमेर जिले के 'भिनाय' कस्बे की 'कोड़ामार होली' प्रसिद्ध है, जहाँ लोग एक-दूसरे को कपड़े के कोड़े बनाकर मारते हैं।

प्रश्न 547. 'भगोरिया खेल' (होली के अवसर पर) किस क्षेत्र में खेला जाता है?

  • A. मारवाड़
  • B. शेखावाटी
  • C. मेवाड़
  • D. मेवात
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: 'मेवाड़' क्षेत्र में आदिवासियों (मुख्यतः भील जनजाति) द्वारा होली के अवसर पर 'भगोरिया' उत्सव और खेल खेला जाता है।

प्रश्न 548. होली का पर्व मनाया जाता है?

  • A. फाल्गुन अमावस्या
  • B. फाल्गुन पूर्णिमा
  • C. कार्तिक अमावस्या
  • D. कार्तिक पूर्णिमा
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: रंगों का पवित्र त्योहार होली प्रतिवर्ष हिन्दू पंचांग के अनुसार 'फाल्गुन पूर्णिमा' के दिन मनाया जाता है।

प्रश्न 549. अक्षय तृतीया (आखातीज) के सम्बन्ध में सत्य कथन बताइये-

(i) वैशाख शुक्ल तृतीया को आखातीज होती है।
(ii) इस दिन अबूझ सावों में बाल विवाह होते थे।
(iii) सात अन्न की पूजा होती है।
(iv) खींच-गळवाणी का भोजन बनाया जाता है।

  • A. i, ii, iv
  • B. ii, iii, iv
  • C. ii, iv
  • D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया) को अबूझ सावा माना जाता है। इस दिन हल जोतकर सात अनाजों की पूजा की जाती है और बाजरे का खींच बनाया जाता है। दिए गए सभी कथन सत्य हैं।

प्रश्न 550. -------------- शहर की स्थापना आखातीज के दिन हुई थी।

  • A. जयपुर
  • B. जोधपुर
  • C. बीकानेर
  • D. भरतपुर
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: राव बीका जी द्वारा 1488 ई. में आखातीज (अक्षय तृतीया) के पावन दिन ही 'बीकानेर' शहर की स्थापना की गई थी। इसी दिन यहाँ पतंगबाजी भी होती है।

Post a Comment