Posts
Sr. Teacher Grade II RPSC STATISTICS & PROBABILITY
गणित MATHEMATICS Study Material for Examination for the post of Sr. Teacher Grade II RPSC STATISTICS & PROBABILITY सांख्यिकी एवं प्रायिकता Gyanpoints +91 9461891001 सांख्यिकी (STATISTICS) बारम्बारता बंटन (Frequency distribution)
किसी सन्दर्भ के आंकड़ों के वर्गीकरण में विचर का कोई मान \( x_i \) जितनी बार आता है वह संख्या उस मान (\( x_i \)) की बारम्बारता कहलाती है जिसे प्रायः \( f_i \) से व्यक्त करते हैं। प्रत्येक मान की बारम्बारता उसके सम्मुख या नीचे लिखकर आंकड़ों की सारणी तैयार की जाती है जिसे बारम्बारता सारणी या बारम्बारता बंटन कहते हैं। प्रायः बारम्बारता बंटन दो प्रकार की होती है : (i) अवर्गीकृत बारम्बारता बंटन (Ungrouped frequency distribution) : इसमें विचर के प्रत्येक मान की बारम्बारता लिखी जाती है। (ii) वर्गीकृत बारम्बारता बंटन (Grouped frequency distribution) : इसमें विचर के मानों के वर्ग बनाकर वर्गों की बारम्बारता लिखी जाती है। केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप (Measures of central tendency) :
प्रत्येक सांख्यिकीय बंटन (या श्रेणी) को एक ऐसी संख्या में संक्षिप्त किया जा सकता है जो सम्पू…