🧘♀️ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025
🗓️ तारीख: 21 जून 2025
🌍 वर्ष 2025 की थीम:
“Yoga for One Earth, One Health”
➡️ 2024 की थीम: “Yoga for Self and Society”
🕉️ योग दिवस का इतिहास
- प्रस्तावना: 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा का प्रस्ताव रखा।
- मान्यता: 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 177 देशों के समर्थन से 21 जून को International Day of Yoga के रूप में घोषित किया।
- पहला आयोजन: 21 जून 2015 को दिल्ली के राजपथ पर 84 देशों के साथ 35,985 लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग किया। यह आयोजन Guinness World Record में दर्ज हुआ।
📌 21 जून को ही क्यों चुना गया?
21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) कहा जाता है।
भारतीय योग परंपरा में यह दिन "सूर्य" और "आत्मज्ञान" का प्रतीक माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित करने की प्रेरणा है। आइए, 2025 में भी मिलकर इस विश्वव्यापी आंदोलन को मजबूत बनाएं और ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प को साकार करें।

0 Comments