Current affairs quiz 21 July 2025

21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स क्विज

📅 21 जुलाई 2025 करेंट अफेयर्स & स्टैटिक GK क्विज (Bilingual)

नीचे दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के माध्यम से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को जानिए। उत्तर और व्याख्या देखने के लिए बटन पर क्लिक करें।

1. हाल ही में किस देश ने WHO द्वारा वैश्विक महामारी की तैयारियों को मज़बूत करने के उद्देश्य से अपनाए गए संशोधनों को अस्वीकार कर दिया है?
*Recently, which country has rejected the WHO amendments for global pandemic preparedness?*
A. भारत / India
B. रूस / Russia
C. अमेरिका / America
D. जर्मनी / Germany
Answer: C. अमेरिका / America
अमेरिका ने WHO के उन संशोधनों को अस्वीकार कर दिया है जो वैश्विक महामारी की तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए लाए गए थे।
2. 21 जुलाई से शुरू होने वाला संसद का मानसून सत्र किस तारीख तक चलेगा और इस दौरान कुल कितनी बैठकें होंगी?
*The monsoon session of Parliament starting from July 21 will continue till which date and how many meetings?*
A. 15 अगस्त तक, 18 बैठकें / 18 meetings till 15 Aug
B. 21 अगस्त तक, 21 बैठकें / 21 meetings till 21 Aug
C. 31 अगस्त तक, 25 बैठकें / 25 meetings till 31 Aug
D. 20 अगस्त तक, 20 बैठकें / 20 meetings till 20 Aug
Answer: B. 21 अगस्त तक, 21 बैठकें / 21 meetings till 21 Aug
इस मानसून सत्र में कुल 21 बैठकें 21 अगस्त तक आयोजित होंगी।
3. 'उत्तराखंड निवेश उत्सव, 2025' में ₹1 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर किस केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया?
*Which Union Minister addressed the ₹1 lakh crore investment grounding event at Uttarakhand Investment Festival, 2025?*
A. राजनाथ सिंह / Rajnath Singh
B. निर्मला सीतारमण / Nirmala Sitharaman
C. अमित शाह / Amit Shah
D. पीयूष गोयल / Piyush Goyal
Answer: C. अमित शाह / Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह ने इस निवेश कार्यक्रम को संबोधित किया।
4. हाल ही में G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की दो दिवसीय बैठक किस देश में संपन्न हुई?
*Where did G20 Finance Ministers and Central Bank Governors conclude their two-day meeting?*
A. बांग्लादेश / Bangladesh
B. चीन / China
C. जापान / Japan
D. दक्षिण अफ्रीका / South Africa
Answer: D. दक्षिण अफ्रीका / South Africa
G20 की यह बैठक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की गई थी।
5. हाल ही में किस देश में तीन माता-पिता के डीएनए से 8 स्वस्थ बच्चे आईवीएफ तकनीक से जन्मे?
*In which country were 8 healthy children born from three-parent DNA via IVF?*
A. ब्रिटेन / Britain
B. अमेरिका / America
C. दक्षिण कोरिया / South Korea
D. कनाडा / Canada
Answer: A. ब्रिटेन / Britain
ब्रिटेन में यह उन्नत IVF तकनीक का प्रयोग हुआ।
6. भारत को वैश्विक ऑटोमोटिव हब बनाने के लिए सरकार ने 'ऑटोमोटिव मिशन प्लान' किस वर्ष तक शुरू किया है?
*By which year is India’s Automotive Mission Plan targeted to make it a global hub?*
A. 2030
B. 2040
C. 2047
D. 2050
Answer: C. 2047
यह योजना भारत की आजादी के 100 साल पूर्ण होने पर पूरी होनी है।
7. सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 'राष्ट्रीय मानक 2.0 (NSCSTI 2.0)' किसने लॉन्च किया?
*Who launched NSCSTI 2.0 for Civil Services Training Institutes?*
A. नरेंद्र मोदी / Narendra Modi
B. अमित शाह / Amit Shah
C. राजनाथ सिंह / Rajnath Singh
D. जितेंद्र सिंह / Jitendra Singh
Answer: D. जितेंद्र सिंह / Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे लॉन्च किया।
8. 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' विषय पर 'युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन' किस शहर में आयोजित हुआ?
*In which city is the Youth Spiritual Summit being held on “Drug-Free Youth for Developed India”?*
A. लखनऊ / Lucknow
B. नई दिल्ली / New Delhi
C. वाराणसी / Varanasi
D. भोपाल / Bhopal
Answer: C. वाराणसी / Varanasi
यह कार्यक्रम वाराणसी में युवा जागरूकता हेतु आयोजित हुआ।
9. भारत के बाजरा मानक को कोडेक्स कार्यकारी समिति की 88वीं बैठक में कहाँ मान्यता मिली?
*Where was India’s millet standard recognized in the 88th Codex Executive Committee meeting?*
A. रोम / Rome
B. लंदन / London
C. केनबरा / Canberra
D. पेरिस / Paris
Answer: A. रोम / Rome
यह बैठक FAO के मुख्यालय रोम में आयोजित हुई थी।
10. मानव अधिकारों के मामलों की सुनवाई हेतु NHRC 21-22 जुलाई को दो दिवसीय शिविर कहाँ आयोजित कर रहा है?
*Where is NHRC conducting a two-day camp on 21-22 July 2025 for hearing human rights cases?*
A. भुवनेश्वर / Bhubaneswar
B. इंदौर / Indore
C. लखनऊ / Lucknow
D. गुरग्राम / Gurgaon
Answer: A. भुवनेश्वर / Bhubaneswar
NHRC यह शिविर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कर रही है।
11. हाल ही में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा के संचालन समिति की पहली बैठक कहाँ हुई?
*Where was the first meeting of the Steering Committee for the 56th IFFI Goa held?*
A. नई दिल्ली / New Delhi
B. नोएडा / Noida
C. चेन्नई / Chennai
D. मुंबई / Mumbai
Answer: D. मुंबई / Mumbai
IFFI Goa की संचालन समिति की पहली बैठक मुंबई में आयोजित की गई।
12. हाल ही में महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु शास्त्री भवन में 'महिला आरोग्य कक्ष' का उद्घाटन किसने किया?
*Who inaugurated the 'Mahila Arogya Kaksha' at Shastri Bhawan?*
A. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू / President Droupadi Murmu
B. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ / Vice President Jagdeep Dhankhar
C. निर्मला सीतारमण / Nirmala Sitharaman
D. अर्जुन राम मेघवाल / Arjun Ram Meghwal
Answer: D. अर्जुन राम मेघवाल / Arjun Ram Meghwal
महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने उद्घाटन किया।
13. हाल ही में 'इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट 2025' का आयोजन पहली बार किस राज्य में हुआ?
*In which state was the Indian Open Athletics Meet 2025 held for the first time?*
A. उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
B. बिहार / Bihar
C. ओडिशा / Odisha
D. पश्चिम बंगाल / West Bengal
Answer: B. बिहार / Bihar
यह एथलेटिक्स प्रतियोगिता बिहार में पहली बार आयोजित की गई।
14. भारतीय शोधकर्ताओं ने 'Allographa effusoredica' नामक नई लाइकेन प्रजाति कहाँ खोजी?
*Where did Indian researchers discover a new lichen species named Allographa effusoredica?*
A. पूर्वी घाट / Eastern Ghats
B. पश्चिमी घाट / Western Ghats
C. हिमालय / Himalayas
D. पूर्वोत्तर पहाड़ियाँ / Northeast Hills
Answer: B. पश्चिमी घाट / Western Ghats
यह नई प्रजाति जैव विविधता समृद्ध पश्चिमी घाट क्षेत्र में खोजी गई।
15. वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में किस शहर को 'सुपर स्वच्छता लीग अवॉर्ड' मिला?
*Which city received the 'Super Swachhata League Award' in the 2024–25 survey?*
A. दिल्ली / Delhi
B. गाजियाबाद / Ghaziabad
C. नोएडा / Noida
D. हैदराबाद / Hyderabad
Answer: C. नोएडा / Noida
नोएडा को उत्कृष्ट स्वच्छता कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
16. दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश कौन-सा है?
*Which is the 4th most populous country and has the largest Muslim population?*
A. बांग्लादेश / Bangladesh
B. पाकिस्तान / Pakistan
C. अफगानिस्तान / Afghanistan
D. इंडोनेशिया / Indonesia
Answer: D. इंडोनेशिया / Indonesia
इंडोनेशिया विश्व की सबसे बड़ी मुस्लिम जनसंख्या वाला देश है।
17. पद्म भूषण विजेता पंडित निखिल ज्योति घोष किस वाद्य यंत्र के वादक थे?
*Padma Bhushan recipient Pt. Nikhil Jyoti Ghosh was a player of which instrument?*
A. सरोद / Sarod
B. तबला / Tabla
C. हारमोनियम / Harmonium
D. बांसुरी / Flute
Answer: B. तबला / Tabla
वे एक प्रसिद्ध तबला वादक थे।
18. रासायनिक आवर्त सारणी में समूह 13 के तत्वों को किस नाम से जाना जाता है?
*Group 13 elements in periodic table are known as?*
A. नाइट्रोजन समूह / Nitrogen Group
B. कार्बन समूह / Carbon Group
C. बोरॉन समूह / Boron Group
D. ऑक्सीजन समूह / Oxygen Group
Answer: C. बोरॉन समूह / Boron Group
समूह 13 में B, Al, Ga, In, Tl आदि तत्व आते हैं जिन्हें बोरॉन समूह कहा जाता है।
19. चंदन के वन किस प्रकार के वन होते हैं?
*Sandalwood forests are examples of which type of forests?*
A. सदाबहार वन / Evergreen
B. डेल्टाई वन / Deltaic
C. पर्णपाती वन / Deciduous
D. कांटेदार वन / Thorn
Answer: C. पर्णपाती वन / Deciduous
चंदन के पेड़ पर्णपाती वनों में पाए जाते हैं जो पत्ते गिराते हैं।
20. नगर नियोजन (city planning) के लिए कौन सी सभ्यता प्रसिद्ध थी?
*Which civilization is known for its city planning?*
A. मेसोपोटामिया / Mesopotamia
B. फारसी / Persian
C. सिंधु घाटी / Indus Valley
D. मिस्र / Egyptian
Answer: C. सिंधु घाटी / Indus Valley
सिंधु घाटी सभ्यता में जल निकासी प्रणाली और ग्रिड प्रणाली की योजना थी।

Post a Comment

0 Comments