4 Gread exam 20 September 2025 1st Shift

Bilingual MCQ Questions

MCQ Questions (Bilingual)

1.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, कीबोर्ड शॉर्टकट 'Ctrl + E' का उपयोग _______ के लिए किया जाता है।
In Microsoft Word, the keyboard shortcut 'Ctrl + E' is used to:
  • (A) चयनित टेक्स्ट को कॉपी करने (Copy selected text)
  • (B) टेक्स्ट को केंद्र में संरेखित करने (Align the text to the center)
  • (C) संपूर्ण दस्तावेज़ का चयन करने (Select the entire document)
  • (D) टेक्स्ट के पहले शब्द को कैपिटल में लिखने (Capitalize first word of the text)
2.
एम. एस. पॉवरपॉइंट में कॉन्क्लेस स्लाइड शो के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा दृश्य प्रदर्शित किया जाता है?
In MS PowerPoint which of the following views is displayed during a conference slide show?
  • (A) स्लाइड सॉर्टर दृश्य (Slide sorter view)
  • (B) आउटलाइन दृश्य (Outline view)
  • (C) स्लाइड दृश्य (Slide view)
  • (D) स्लाइड शो दृश्य (Slide show view)
3.
निम्नलिखित में से कौन-सा इंटरनेट प्रोटोकॉल नहीं है?
Which of the following is not an Internet Protocol?
  • (A) HTTP
  • (B) DNS
  • (C) NIC
  • (D) Telnet
4.
Gmail द्वारा अधिकतम कितने MB का ईमेल अटैचमेंट समर्थित होता है, जिसके बाद वह उसे Google Drive लिंक में बदल देता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
What is the maximum size (in MB) of email attachment supported by Gmail, after which it converts the attachment into a google drive link? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) 10MB
  • (B) 15MB
  • (C) 20MB
  • (D) 25MB
5.
` \frac{2}{3},\frac{3}{4},\frac{4}{5}` और ` \frac{3}{2}` का HCF क्या है?
What is the HCF of ` \frac{2}{3},\frac{3}{4},\frac{4}{5}` and `\frac{3}{2}`?
  • (A) `\frac{1}{10}`
  • (B) `\frac{3}{20}`
  • (C) `\frac{1}{60}`
  • (D) `\frac{3}{5}`
6.
कुछ व्यक्ति एक रेस्टोरेंट में गए। वे 1:2:3 के अनुपात में समूह A, B और C से जुड़े थे। समूह A, B और C के प्रत्येक सदस्य पर क्रमशः ₹156, ₹165 और ₹322 का औसत व्यय हुआ। सभी व्यक्तियों को एक साथ लेते हुए प्रति व्यक्ति औसत व्यय है:
A certain number of persons went to a restaurant. They belonged to groups A, B and C in the ratio 1:2:3. The average amount spent on each member of group A, B and C is ₹156, ₹165 and ₹322 respectively. Taking all the persons together, the average amount spent per person is:
  • (A) ₹165
  • (B) ₹214.35
  • (C) ₹221
  • (D) ₹242
7.
स्टेशन P और स्टेशन Q के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। यदि एक ट्रेन स्टेशन P से Q तक 40 किमी/घंटा की गति से यात्रा करती है और स्टेशन Q से P तक 60 किमी/घंटा की गति से वापस आती है, और आने-जाने में कुल 5 घंटे का समय लगता है।
Find the distance between the station P and station Q. If a train travels from station P to Q at a speed of 40 km/hr and returns from station Q to P at a speed of 60 km/hr, to take total time of 5 hours for the round trip.
  • (A) 150 km
  • (B) 100 km
  • (C) 180 km
  • (D) 120 km
8.
एक वस्तु को ₹1280 में बेचने पर होने वाली प्रतिशत हानि, उसी वस्तु को ₹1920 में बेचने पर होने वाले प्रतिशत लाभ के बराबर है। 25% लाभ कमाने के लिए वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए?
The percentage loss by selling an article for ₹1280 is equal to the percentage profit earned by selling the same article for ₹1920. What should be the selling price of the article to make 25% profit?
  • (A) ₹2000
  • (B) ₹2200
  • (C) ₹1850
  • (D) ₹1600
9.
दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव में, एक प्रत्याशी को मान्य मतों का 55% मत मिले, जबकि 20% मत अमान्य पाए गए। यदि डाले गए मतों की कुल संख्या 7500 थी, तो दूसरे प्रत्याशी को मिले मान्य मतों की संख्या ज्ञात करें।
In an election between two candidates, one candidate got 55% of the valid votes, when 20% of the votes were found invalid. If the total number of votes polled were 7500, then find the number of valid votes that the other candidate got.
  • (A) 2800
  • (B) 3000
  • (C) 2700
  • (D) 3100
10.
P ने Q को ₹5000 और R को कुछ राशि 14% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर ऋण में दी। यदि 4 वर्ष पश्चात् P को कुल ₹4480 ब्याज मिला, तो R को ऋण पर दी गई राशि है:
P lends ₹5000 to Q and a certain sum to R at 14% per annum simple interest. If after 4 years, P receives a total of ₹4480 as interest, then the sum lent to R is:
  • (A) ₹1500
  • (B) ₹2100
  • (C) ₹3000
  • (D) ₹4200
11.
2011 की जनगणना के अनुसार, राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से किस जिले की साक्षरता दर सबसे कम थी?
According to the Census of 2011, which of the following districts of Rajasthan had the lowest literacy rate?
  • (A) अलवर (Alwar)
  • (B) जालौर (Jalore)
  • (C) चूरू (Churu)
  • (D) जयपुर (Jaipur)
12.
निम्नलिखित में से किस स्थान पर "प्रोजेक्ट चेतक" का मुख्यालय स्थित है, जिसे सड़क नेटवर्क के विस्तार और सुधार के लिए 3 अप्रैल 1980 को पुनः स्थापित किया गया था?
In which of the following places is the headquarters of "Project Chetak" that was re-raised on 3 April, 1980 for expanding and improving the road networks?
  • (A) बीकानेर (Bikaner)
  • (B) अलवर (Alwar)
  • (C) दौसा (Dausa)
  • (D) अजमेर (Ajmer)
13.
निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का एक प्रभाग नहीं है?
Which of the following is not a division of the North-Western Railway Zone?
  • (A) बीकानेर (Bikaner)
  • (B) जोधपुर (Jodhpur)
  • (C) अजमेर (Ajmer)
  • (D) उदयपुर (Udaipur)
14.
निम्नलिखित में से किस शहर में 2009 में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के डिपो पर एक औद्योगिक आपदा घटित हुई थी?
Which of the following cities witnessed an industrial disaster at an Indian Oil Corporation (IOC) depot in 2009?
  • (A) चूरू (Churu)
  • (B) बांसवाड़ा (Banswara)
  • (C) जयपुर (Jaipur)
  • (D) जैसलमेर (Jaisalmer)
15.
राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में, RAPCC (आर. ए. पी. सी. सी.) का पूर्ण रूप क्या है?
In the context of environmental protection in Rajasthan, what does RAPCC stand for?
  • (A) राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट कंज़र्विशन (Rajasthan Action Plan on Climate Conservation)
  • (B) राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट कंट्रोल (Rajasthan Action Plan on Climate Control)
  • (C) राजस्थान एक्शन पॉलिसी फॉर क्लाइमेट कंज़र्वेशन (Rajasthan Action Policy for Climate Conservation)
  • (D) राजस्थान एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज (Rajasthan Action Plan on Climate Change)
16.
राव जोधा ने जोधपुर शहर की स्थापना किस वर्ष में की थी?
In which year did Rao Jodha found the city of Jodhpur?
  • (A) 1457 ई. (1457 A.D.)
  • (B) 1458 ई. (1458 A.D.)
  • (C) 1459 ई. (1459 A.D.)
  • (D) 1460 ई. (1460 A.D.)
17.
देश के स्वतंत्रता संग्राम (1857) के दौरान अंग्रेजों द्वारा राजस्थान से फाँसी पर लटकाया जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
The first person from Rajasthan who was hanged by the British during the country's freedom struggle (in 1857) was-
  • (A) विजय सिंह पथिक (Vijay Singh Pathik)
  • (B) अर्जुन लाल सेठी (Arjun Lal Sethi)
  • (C) अमर चंद बांठिया (Amar Chand Banthia)
  • (D) केसरी सिंह बारहठ (Kesari Singh Barhat)
18.
जब वस्तु को वक्रता केंद्र से परे रखा जाता है, तो अवतल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब का आकार होता है:
The size of image formed by concave mirror, when the object is kept beyond the center of curvature is:
  • (A) आवर्धित (Magnified)
  • (B) बिन्दू प्रतिबिम्ब (Point image)
  • (C) वस्तु के समान आकार का (Same size as object)
  • (D) वस्तु से छोटा (Smaller than the object)
19.
15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप - 2025 की मेज़बानी किस राज्य ने की थी?
Which state hosted the 15th Hockey India Senior Men National Championship - 2025?
  • (A) पंजाब (Punjab)
  • (B) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
  • (C) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
  • (D) हरियाणा (Haryana)
20.
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 'ऑपरेशन "सिन्दूर"' कब शुरू किया गया था?
When was Operation "SINDOOR" launched by Indian Armed forces?
  • (A) 27 अप्रैल, 2025 (April 27, 2025)
  • (B) 10 मई, 2025 (May 10, 2025)
  • (C) 07 मई, 2025 (May 07, 2025)
  • (D) 22 अप्रैल, 2025 (April 22, 2025)
21.
अगस्त, 2025 में ताशकंद में आयोजित एशियाई जूनियर महिला हैण्डबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली राजस्थान की खिलाड़ी कौन थीं?
Who was the player from Rajasthan who participated in Asian Junior Women's Handball Championship held at Tashkent in August, 2025?
  • (A) कियन्ना परिहार (Kiyanna Parihaar)
  • (B) दिव्याकृति सिंह राठौड़ (Divyakriti Singh Rathore)
  • (C) नोरती मेवाडा (Norti Mewada)
  • (D) अवनी लेखरा (Avani Lekhara)
22.
केन्द्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के लिए संशोधित ब्याज उपयोजन योजना के तहत नई ऋण सीमा क्या है?
As per the Union Budget 2025-26, what is the new loan limit under the Modified Interest Subvention Scheme for Kisan Credit Card (KCC) loans?
  • (A) ₹2 लाख
  • (B) ₹5 लाख
  • (C) ₹3 लाख
  • (D) ₹10 लाख
23.
भारत के किस राज्य में "हॉर्नबिल महोत्सव" मनाया जाता है?
In which state of India is "Hornbill Festival" celebrated?
  • (A) नागालैंड (Nagaland)
  • (B) असम (Assam)
  • (C) मणिपुर (Manipur)
  • (D) मेघालय (Meghalaya)
24.
राजस्थान के किस क्षेत्र में "कपिल मुनि मेला" आयोजित होता है?
In which region of Rajasthan is the "Kapil Muni Fair" held?
  • (A) कोलायत (Kolayat)
  • (B) चाकसू (Chaksu)
  • (C) चंदनपुर (Chandanpur)
  • (D) नवलगढ़ (Nawalgarh)
25.
दीवारों, दरवाजों, दहलीज, चबूतरों, आंगन और पूजा स्थलों आदि को सजाने के लिए उपयोग की जाने वाली राजस्थानी लोक कला का एक रूप जाना जाता है:
A form of Rajasthani folk art used to decorate walls, doorways, doorsills, platforms (chabutaras), courtyard and places of worship etc. is known as:
  • (A) फड़ (Phad)
  • (B) मांडणा (Mandana)
  • (C) पाने (Paane)
  • (D) कावड़ (Kavad)
26.
राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्मारक को "मारवाड़ का ताजमहल" कहा जाता है?
Which of the following monuments in Rajasthan is known as the "Taj Mahal of Marwar"?
  • (A) जसवंत थड़ा (Jaswant Thada)
  • (B) दिलवाड़ा मंदिर (Dilwara Temple)
  • (C) रणकपुर जैन मंदिर (Ranakpur Jain Temple)
  • (D) फतेह प्रकाश महल (Fateh Prakash Place)
27.
राजस्थान में उत्तरी मेवाड़ के भीलों का प्रसिद्ध लोक गीत, जिसे स्त्री और पुरुष मिलकर गाते हैं, के रूप में जाना जाता है:
The famous folk song of the Bhils of northern Mewar in Rajasthan, sung by men and women together, is known as:
  • (A) पटेल्या (Patelya)
  • (B) हमसीडो (Hamseedo)
  • (C) लांगुरिया (Languriya)
  • (D) माण्ड (Maand/Mand)
28.
रूप सिंह शेखावत, दयाराम और तारा शर्मा किस राजस्थानी नृत्य शैली के प्रसिद्ध कलाकार हैं?
Roop Singh Shekhawat, Dayaram and Tara Sharma are renowned artists of which Rajasthani dance form?
  • (A) गरबा (Garba)
  • (B) घूमर (Ghoomar)
  • (C) भवाई नृत्य (Bhavai Dance)
  • (D) तेरह ताली नृत्य (Terah Taali Dance)
29.
राजस्थान के संगीतमय नाटक 'रम्मत लोकनाट्य' में, इस संगीतमय नाटक के कलाकारों को कहा जाता है:
In the musical drama "Rammat folk drama" of Rajasthan, the performers of this musical drama are called:
  • (A) कथकंस (Kathakans)
  • (B) जोगी (Jogi)
  • (C) मेडिया (Mediya)
  • (D) खेलर (Khelars)
30.
सूची I को सूची II के साथ सुमेलित करें -
सूची I (शब्द) - सूची II (विशेषण)
a. दुबला (Dubaala) - I. संख्यावाचक विशेषण (Numerical Adjective)
b. पच्चीस (Pachchis) - II. तुलनात्मक विशेषण (Comparative Adjective)
c. अत्यंत (Atyant) - III. गुणवाचक विशेषण (Qualitative Adjective)
d. अधिक (Adhik) - IV. प्रविशेषण (Intensifier)
Match List I with List II -
List I (Word) - List II (Adjective)
a. दुबला (Dubaala) - I. संख्यावाचक विशेषण (Numerical Adjective)
b. पच्चीस (Pachchis) - II. तुलनात्मक विशेषण (Comparative Adjective)
c. अत्यंत (Atyant) - III. गुणवाचक विशेषण (Qualitative Adjective)
d. अधिक (Adhik) - IV. प्रविशेषण (Intensifier)
  • (A) a - I, b - II, c - IV, d - II
  • (B) a - III, b - I, c - IV, d - II
  • (C) a - IV, b - I, c - II, d - II
  • (D) a - I, b - IV, c - III, d - I
31.
निम्नलिखित में से कौन-सा 'तत्सम' शब्द है?
Which of the following is a 'Tatsam' word?
  • (A) धरती (Dharti)
  • (B) जीभ (Jibhh)
  • (C) मीत (Mit)
  • (D) रात्रि (Ratri)
32.
निम्नलिखित में से 'तद्भव' शब्द चुनें -
a. सूरज (Suraj)
b. पुष्प (Pushp)
c. अग्नि (Agni)
d. मोर (Mor)
e. पर्ण (Parn)
Choose the 'Tadbhav' words from the following -
a. सूरज (Suraj)
b. पुष्प (Pushp)
c. अग्नि (Agni)
d. मोर (Mor)
e. पर्ण (Parn)
  • (A) केवल b और e
  • (B) केवल a और d
  • (C) केवल a और c
  • (D) केवल d और e
33.
निम्नलिखित में से कौन-सा 'देशज' शब्द नहीं है?
Which of the following is not a 'Deshaj' word?
  • (A) कटोरा (Katora)
  • (B) डिबिया (Dibiya)
  • (C) मयूर (Mayur)
  • (D) फुनगी (Phungi)
34.
निम्नलिखित शब्दों में से विदेशी शब्द ('विदेशज') चुनें -
Choose the foreign word ('Videshaj') from the following words -
  • (A) अपील (Appeal)
  • (B) ठेठ (Theth)
  • (C) सत्तू (Sattu)
  • (D) आग (Aag)
35.
'परीक्षा' का सन्धि-विच्छेद होगा-
The Sandhi-Vichchhed of 'Pariksha' will be-
  • (A) परी+क्षा
  • (B) परि+क्षा
  • (C) परी+ईक्षा
  • (D) परि+ईक्षा
36.
'उच्चारण' शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा-
The Sandhi-Vichchhed of the word 'Uchcharan' will be-
  • (A) उत्+चारण
  • (B) उद+चारण
  • (C) उ+चारण
  • (D) उच्चा+रण
37.
'अतिरिक्त' शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
Which prefix is there in the word 'Atirikt'?
  • (A) अ (a)
  • (B) अत् (at)
  • (C) अति (ati)
  • (D) अत्या (atya)
38.
'सुनहरा' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
Which suffix is there in the word 'Sunhera'?
  • (A) सुन (sun)
  • (B) सोना (sona)
  • (C) रा (ra)
  • (D) हरा (hara)
39.
श्री जानकी लाल भांड राजस्थान की निम्नलिखित में से किस पारंपरिक प्रदर्शन कला में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं?
Shri Janki Lal Bhand is renowned for his expertise in which of the following traditional performing arts of Rajasthan?
  • (A) कठपुतली (Kathputli)
  • (B) बहरूपिया (Bahrupia)
  • (C) कालबेलिया (Kalbelia)
  • (D) रम्मत (Rammat)
40.
राजस्थान की कौन-सी झील लोकप्रिय रूप से "तीर्थ राज" (तीर्थ स्थलों का राजा) के रूप में जानी जाती है?
Which lake of Rajasthan is popularly known as "Tirtha Raj" (King of Pilgrimage Sites)?
  • (A) आनासागर झील (Anasagar Lake)
  • (B) पिछोला झील (Pichola Lake)
  • (C) पुष्कर झील (Pushkar Lake)
  • (D) सिलीसेढ़ झील (Siliserh Lake)
41.
14 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान सभा के सदस्यों का चयन कैसे किया गया था? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
How were the members of the Indian Constituent Assembly chosen on 14th August 1947? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) प्रांतीय विधान सभाओं द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव। (Direct election by the Provincial Legislative Assemblies.)
  • (B) प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव। (Indirect election by the members of the Provincial Legislative Assemblies.)
  • (C) ब्रिटेन की रानी द्वारा नामित। (Nominated by the Queen of Britain.)
  • (D) भारत के वायसराय द्वारा नामित। (Nominated by the Viceroy of India.)
42.
राज्य विधानमंडल के पुन: संयोजन के बाद, किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश अधिकतम कितनी अवधि के लिए लागू रहता है?
An ordinance promulgated by the Governor of a State remains in force for a maximum period of how long after the reassembly of the State Legislature?
  • (A) 18 सप्ताह (18 Weeks)
  • (B) 6 सप्ताह (6 Weeks)
  • (C) 24 सप्ताह (24 Weeks)
  • (D) 20 सप्ताह (20 Weeks)
43.
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-60 _______ से संबंधित है:
The Article-60 of the Indian Constitution is related to the:
  • (A) भारत के राष्ट्रपति की शपथ या प्रतिज्ञान। (Oath or affirmation by the President of India.)
  • (B) भारत के राष्ट्रपति का चुनाव। (Election of President of India.)
  • (C) भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के लिए योग्यता। (Qualification for election as President of India.)
  • (D) राष्ट्रपति के पद की शर्तें। (Conditions of President's office.)
44.
भारत में कितने उच्च न्यायालयों का अधिकार क्षेत्र एक से अधिक राज्यों पर है (केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर)?
How many High Courts having jurisdiction over more than one state are there in India (Union Territories not included)?
  • (A) तीन (Three)
  • (B) पाँच (Five)
  • (C) सात (Seven)
  • (D) आठ (Eight)
45.
भारत के संविधान की किस सूची के अंतर्गत "स्थानीय सरकार" का विषय शामिल है?
Under which list of the Constitution of India, is the subject of "Local Government" included?
  • (A) राज्य सूची (State List)
  • (B) संघ सूची (Union List)
  • (C) समवर्ती सूची (Concurrent List)
  • (D) कल्याण सूची (Welfare List)
46.
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए अग्रिम अनुमानों के आधार पर वर्तमान कीमतों पर अनुमानित प्रति व्यक्ति आय है:
According to the Economic Review of Rajasthan 2024-25, the estimated per capita income at current prices for the year 2024-25, based on advance estimates is:
  • (A) ₹1,66,647
  • (B) ₹1,95,053
  • (C) ₹1,85,053
  • (D) ₹1,90,053
47.
नवंबर 2025 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सा खेल आयोजित किया जाएगा?
Which of the following games will be hosted in Rajasthan in November 2025?
  • (A) 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (5th Khelo India University Games)
  • (B) खो-खो विश्व कप 2025 (Kho Kho World Cup 2025)
  • (C) खेलो इंडिया पैरा गेम्स (Khelo India Para Games)
  • (D) हॉकी पुरुष एशिया कप (Hockey Men's Asia Cup)
48.
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना का उद्देश्य क्या है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
What is the objective of the Mukhyamantri Krishak Sathi Sahayata Yojana launched by the Rajasthan government? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) किसानों और मजदूरों को उनके शरीर के विभिन्न अंगों में मृत्यु या चोट लगने की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करना। (To provide financial assistance to farmers and labourers in case of fatalities or injuries to their various body parts.)
  • (B) किसानों को उनके खेतों पर सिंचाई संरचनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना। (To provide financial assistance to farmers for construction of irrigation structures on their fields.)
  • (C) किसानों को खेती के औजार और मशीनरी खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना। (To provide financial aid to farmers for buying farming tools and machinery.)
  • (D) भूमिहीन किसानों को कृषि भूमि खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना। (To provide financial aid to landless farmers for buying agricultural land.)
49.
राजस्थान राज्य बजट 2025-26 के अनुसार, प्रस्तावित 'ब्लॉक प्रिंटिंग ज़ोन' कहाँ स्थापित किया जाएगा?
According to the Rajasthan State Budget 2025-26, where will the proposed 'Block Printing Zone' be established?
  • (A) बगरू (Bagru)
  • (B) सीकर (Sikar)
  • (C) सांगानेर (Sanganer)
  • (D) जोधपुर (Jodhpur)
50.
जुलाई 2025 के दौरान राजस्थान में कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (KYLC 7.0) कहाँ आयोजित की गई थी?
Where was Kalam Youth Leadership Conference (KYLC 7.0) held in Rajasthan during July 2025?
  • (A) जोधपुर (Jodhpur)
  • (B) जैसलमेर (Jaisalmer)
  • (C) जयपुर (Jaipur)
  • (D) उदयपुर (Udaipur)
51.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Which of the following is not an application software? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) एम. एस. पेंट (MS Paint)
  • (B) एडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
  • (C) यूनिक्स (Unix)
  • (D) डब्लू.पी.एस. ऑफिस (WPS Office)
52.
राजस्थान राज्य के गठन पर, राजस्थान राज्य के पहले एडवोकेट जनरल कौन बने? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
On the formation of the new state of Rajasthan, who became the first Advocate General of the state of Rajasthan? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) डॉ. एल. एम. सिंघवी (Dr. L.M. Singhvi)
  • (B) श्री जी. सी. कासलीवाल (Shri G.C. Kasliwal)
  • (C) डॉ. एस. के. तिवारी (Dr. S.K. Tiwari)
  • (D) श्री आर. के. रस्तोगी (Shri R.K. Rastogi)
53.
एक राज्य का राज्यपाल, अन्य मंत्रियों की नियुक्ति किसकी सलाह पर करता है?
The Governor of a State appoints other Ministers on the advice of-
  • (A) स्पीकर (Speaker)
  • (B) उच्च न्यायालय (High Court)
  • (C) मुख्यमंत्री (Chief Minister)
  • (D) प्रधानमंत्री (Prime Minister)
54.
राजप्रमुख के पद के उन्मूलन के बाद, राजस्थान के पहले राज्यपाल कौन बने? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Who became the first Governor of Rajasthan, after the abolition of the institution of Rajpramukh? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) गुरुमुख निहाल सिंह (Gurumukh Nihal Singh)
  • (B) महाराज मान सिंह II (Maharaj Man Singh II)
  • (C) रघुकुल तिलक (Raghukul Tilak)
  • (D) श्री बलि राम भगत (Shri Bali Ram Bhagat)
55.
निम्नलिखित में से कौन भारत में अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Who among the following appoints the judges of the subordinate courts in India? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) भारत के राष्ट्रपति (President of India)
  • (B) भारत के प्रधान मंत्री (Prime Minister of India)
  • (C) भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India)
  • (D) राज्य के राज्यपाल (Governor of State)
56.
आर.टी.आई. अधिनियम - 2005 के अनुसार, A-3 या छोटे आकार के कागज पर जानकारी के प्रति पृष्ठ की फीस कितनी है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
As per the RTI Act - 2005, what is the fee per page of information, on A-3 or smaller size paper? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) ₹20 प्रति पृष्ठ (₹20 per page)
  • (B) ₹10 प्रति पृष्ठ (₹10 per page)
  • (C) ₹12 प्रति पृष्ठ (₹12 per page)
  • (D) ₹2 प्रति पृष्ठ (₹2 per page)
57.
मानव हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
Human heart has how many chambers?
  • (A) 1
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) 4
58.
मलेरिया रोग किसके कारण होता है?
Malaria disease is caused by:
  • (A) प्रोटोजोआ (Protozoa)
  • (B) वायरस (Virus)
  • (C) जीवाणु (Bacteria)
  • (D) कवक (Fungi)
59.
सूची I को सूची II के साथ सुमेलित करें -
सूची I (रासायनिक सूत्र) - सूची II (यौगिक नाम)
a. $Na_2CO_3 \cdot 10H_2O$ - I. बेकिंग सोडा (Baking Soda)
b. $Ca(OH)_2$ - II. प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris)
c. $NaHCO_3$ - III. धावन सोडा (Washing Soda)
d. $CaSO_4 \cdot \frac{1}{2}H_2O$ - IV. बुझा हुआ चूना (Slaked Lime)
Match List I with List II -
List I (Chemical Formulae) - List II (Compound Names)
a. $Na_2CO_3 \cdot 10H_2O$ - I. Baking Soda
b. $Ca(OH)_2$ - II. Plaster of Paris
c. $NaHCO_3$ - III. Washing Soda
d. $CaSO_4 \cdot \frac{1}{2}H_2O$ - IV. Slaked Lime
  • (A) a - II, b - I, c - IV, d - II
  • (B) a - II, b - I, c - IV, d - I
  • (C) a - III, b - IV, c - I, d - II
  • (D) a - IV, b - III, c - II, d - I
60.
किसी विशिष्ट रिएक्टर/भट्टी में उच्च तापमान पर कचरा जलाने की प्रक्रिया को कहा जाता है:
The process of burning waste at high temperature in a specific reactor/furnace is called:
  • (A) लैंडफिल (Landfill)
  • (B) रीसाइक्लिंग (Recycling)
  • (C) वर्मीकम्पोस्टिंग (Vermicomposting)
  • (D) भस्मीकरण (Incineration)
61.
दिए गए वाक्य का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें: "You will need the registrar's signature on this document."
Choose the most appropriate option to translate the given sentence from English to Hindi: "You will need the registrar's signature on this document."
  • (A) आपके इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर होना चाहिए।
  • (B) आपको इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।
  • (C) इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर करवा लें।
  • (D) इस दस्तावेज पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर हो सकता है।
62.
एक "लिखित बयान, शपथ या प्रतिज्ञान द्वारा पुष्ट, जिसका उपयोग अदालत में साक्ष्य के रूप में किया जाता है" के लिए आधिकारिक शब्द क्या है?
What is the official term for a "written statement confirmed by oath or affirmation, for use as evidence in court"?
  • (A) arbitration (विवाचन)
  • (B) surveillance (निगरानी)
  • (C) affidavit (हलफ़नामा)
  • (D) executive (कार्यकारी)
63.
राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है?
Which one of the following regions of Rajasthan is located on the international border?
  • (A) चूरू (Churu)
  • (B) राजसमंद (Rajsamand)
  • (C) भीलवाड़ा (Bhilwara)
  • (D) बीकानेर (Bikaner)
64.
कर्क रेखा राजस्थान के निम्नलिखित में से किस भाग से होकर गुजरती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
The Tropic of Cancer passes through which of the following parts of Rajasthan? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) उत्तरी सिरा (Northern tip)
  • (B) दक्षिणी सिरा (Southern tip)
  • (C) मध्य भाग (Central part)
  • (D) पूर्वी सिरा (Eastern tip)
65.
निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी राजस्थान की मध्य अरावली श्रेणी में स्थित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Which of the following peaks is situated in the central Aravalli range of Rajasthan? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) रघुनाथगढ़ (Raghunathgarh)
  • (B) तारागढ़ (Taragarh)
  • (C) जरगा (Jarga)
  • (D) अचलगढ़ (Achalgarh)
66.
"छप्पन का मैदान" राजस्थान के निम्नलिखित में से किस बेसिन से संबंधित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
The "Chhappan Plain" is associated with which of the following basins of Rajasthan? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) बनास बेसिन (Banas Basin)
  • (B) माही बेसिन (Mahi Basin)
  • (C) लूनी बेसिन (Luni Basin)
  • (D) साबरमती बेसिन (Sabarmati Basin)
67.
राजस्थान में कोटा, बूंदी और झालावाड़ के क्षेत्रों में निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिट्टी प्रमुख रूप से पाई जाती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Which of the following types of soil is predominantly found in regions of Kota, Bundi and Jhalawar in Rajasthan? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) रेगिस्तानी मिट्टी (Desert Soil)
  • (B) लाल-पीली मिट्टी (Red-Yellow Soil)
  • (C) काली मिट्टी (Black Soil)
  • (D) लेटेराइट मिट्टी (Laterite Soil)
68.
एक निश्चित राशि पर 10% प्रति वर्ष की दर से 2 साल के लिए चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ₹12.50 है। जब ब्याज सालाना संयोजित होता है तो राशि ज्ञात कीजिए।
The difference between the compound interest and simple interest on a certain sum of money at 10% per annum for 2 years is ₹12.50. Find the sum when interest is compounded annually.
  • (A) ₹500
  • (B) ₹1000
  • (C) ₹1250
  • (D) ₹1500
69.
भुवन ने कुल ₹20,000 की राशि का निवेश किया, जिसमें से कुछ साधारण ब्याज पर और शेष चक्रवृद्धि ब्याज पर। यदि ब्याज की दर 10% प्रति वर्ष है और उसने 2 साल के अंत में ब्याज के रूप में कुल ₹4120 अर्जित किए, तो साधारण ब्याज पर निवेश की गई राशि ज्ञात करें।
Bhuvan invested a total sum of ₹20,000, partly on simple interest and the remaining on compound interest. If the rate of interest is 10% per annum and he earned a total of ₹4120 as interest at the end of 2 years, then find the sum invested on simple interest.
  • (A) ₹7500
  • (B) ₹7800
  • (C) ₹8000
  • (D) ₹8250
70.
तीन बाल्टियाँ थीं, जिनमें गेंदों का अनुपात 4:5:7 था। जब प्रत्येक बाल्टी में 10 और गेंदें डाली जाती हैं, तो अनुपात 6:7:9 हो जाता है। प्रारंभ में गेंदों की कुल संख्या थी:
There were three buckets having balls in the ratio 4:5:7. When 10 more balls are placed in each bucket, the ratio became 6:7:9. The total number of balls initially was:
  • (A) 64
  • (B) 80
  • (C) 96
  • (D) 110
71.
दो संख्याओं के औसत का, संख्याओं में से एक संख्या से अनुपात 4:7 है। छोटी संख्या का बड़ी संख्या से अनुपात क्या है?
The ratio of the average of two numbers to one of the numbers is 4:7. What is the ratio of the smaller number to the greater number?
  • (A) 1:7
  • (B) 2:5
  • (C) 1:5
  • (D) 3:7
72.
विमल, प्रेमल और श्यामल ने ₹50,000 का निवेश करके साझेदारी में एक व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। विमल ने प्रेमल से ₹4000 अधिक और प्रेमल ने श्यामल से ₹5000 अधिक का निवेश किया। यदि वे कुल ₹35,000 का लाभ कमाते हैं, तो लाभ में से विमल को कितनी राशि मिलती है?
Vimal, Premal and Shyamal decided to start a business in partnership by investing ₹50,000. Vimal invested ₹4000 more than Premal and Premal invested ₹5000 more than Shyamal. If they earn a total of ₹35,000 profit, then out of the profit how much amount does Vimal get?
  • (A) ₹9500
  • (B) ₹14,700
  • (C) ₹11,800
  • (D) ₹16,500
73.
X, Y और Z प्रत्येक एक कार्य को क्रमशः 24, 6 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए वे उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
X, Y and Z each can complete a work in 24, 6 and 12 days respectively. Working together in how many days will they complete the same work?
  • (A) `\frac{7}{24}`
  • (B) 12
  • (C) 3`\frac{1}{7}`
  • (D) 3`\frac{3}{7}`
74.
18 पुरुष या 28 महिलाएँ एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि 6 पुरुष और 4 महिलाएँ एक साथ काम करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाएगा?
18 men or 28 women can complete a work in 20 days. If 6 men and 4 women work together, then in how many days will the work be completed?
  • (A) 30
  • (B) 45
  • (C) 42
  • (D) 36
75.
108 किमी/घंटा की गति से चल रही एक 970 मीटर लंबी ट्रेन 1 मिनट 9 सेकंड में एक सुरंग को पार करती है। सुरंग की लंबाई (मीटर में) है:
A 970 m long train running at a speed of 108 km/h passes a tunnel in 1 minute 9 seconds. The length of the tunnel (in m) is:
  • (A) 1080
  • (B) 1090
  • (C) 1100
  • (D) 1120
76.
एक कंपनी में एक सप्ताह के दौरान 6650 इलेक्ट्रिक मोटर का उत्पादन होता है। कंपनी सोमवार से शुक्रवार तक काम करती है। दिन-वार उत्पादन प्रतिशत को निम्नलिखित ग्राफ द्वारा दर्शाया गया है। मंगलवार और गुरुवार को उत्पादित इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या क्रमशः है -
One company have a production of 6650 electric motors during a week. Company works from Monday to Friday. Day-wise production in percentage is represented by the following graph. The number of electric motors produced on Tuesday and Thursday are respectively -
  • (A) 1197, 1330
  • (B) 1463, 1596
  • (C) 1064, 1330
  • (D) 1064, 1197
77.
निम्नलिखित भेदों में से कौन-सा संज्ञा का भेद नहीं है?
Which of the following is not a type of Noun (Sangya)?
  • (A) जातिवाचक (Common Noun)
  • (B) द्रव्यवाचक (Material Noun)
  • (C) आश्र्यवाचक (Dependent/Relative)
  • (D) व्यक्तिवाचक (Proper Noun)
78.
"वह लड़का पकड़ा गया, जो कल यहाँ आया था।" - वाक्य में 'जो' सर्वनाम का संबंध इनमें से किससे है?
"Vah ladka pakda gaya, jo kal yahan aaya tha." - The pronoun 'jo' in this sentence is related to which of these?
  • (A) अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
  • (B) पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
  • (C) संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
  • (D) निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
79.
जिन क्रियाओं का फल कर्म पर पड़ता है, वे कही जाती हैं-
The verbs whose action affects the object are called -
  • (A) सकर्मक क्रिया (Transitive Verb)
  • (B) अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb)
  • (C) अपूर्ण क्रिया (Incomplete Verb)
  • (D) पूर्वकालिक क्रिया (Prior Action Verb)
80.
निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा 'चांदनी' का पर्यायवाची नहीं है?
Which of the following words is not a synonym of "Chandni"?
  • (A) चंद्रप्रभा (Chandraprabha)
  • (B) तरंगिणी (Tarangini)
  • (C) ज्योत्सना (Jyotsna)
  • (D) कौमुदी (Kaumudi)
81.
'अनुकूल' शब्द का विलोम होगा-
The antonym of the word 'Anukul' will be-
  • (A) व्यय (Vyay)
  • (B) प्रतिकूल (Pratikul)
  • (C) सुगम (Sugam)
  • (D) अनुज (Anuj)
82.
'सबसे पहले गिने जाने वाला' वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द होगा-
The appropriate word for the phrase 'Sabse pehle gine jaane wala' (the one to be counted first) will be-
  • (A) अग्रगण्य (Agraganya)
  • (B) अनुज (Anuj)
  • (C) अद्वितीय (Adwitiya)
  • (D) अगणित (Aganit)
83.
निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य चुनें-
Choose the incorrect sentence from the following sentences-
  • (A) इस विद्यालय में दो सौ छात्र हैं। (Is vidyalay mein do sau chhatr hain.)
  • (B) महादेवी छायावादी कवयित्री हैं। (Mahadevi chhayawadi kavayitri hain.)
  • (C) यह मेरी पुस्तक है। (Yah meri pustak hai.)
  • (D) दुर्गा के अनेकों नाम हैं। (Durga ke anekon naam hain.)
84.
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य संदिग्ध वर्तमान काल में है?
Which of the following sentences is in Suspicious Present Tense (Sandigdh Vartman Kaal)?
  • (A) मोहन सुबह उठता है। (Mohan subah uthta hai.)
  • (B) मोहन आ रहा होगा। (Mohan aa raha hoga.)
  • (C) चाँद अभी-अभी निकला है। (Chand abhi-abhi nikla hai.)
  • (D) संभवतः वह कल जाएगा। (Sambhavatah vah kal jayega.)
85.
'अंगारों पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ है-
The meaning of the idiom 'Angaron par pair rakhna' is-
  • (A) जान-बूझकर हानिकारक कार्य करना (To knowingly do something harmful)
  • (B) स्वयं को होशियार समझना (To consider oneself smart)
  • (C) क्रोधित होना (To be angry)
  • (D) हद से ज़्यादा सावधानी रखना (To be excessively cautious)
86.
'Notification' के लिए प्रयुक्त हिंदी पर्यायवाची है-
The Hindi synonym used for 'Notification' is-
  • (A) अनुस्मारक (Anusmarak)
  • (B) परिपत्र (Paripatra)
  • (C) अधिसूचना (Adhisuchna)
  • (D) कार्यालय आदेश (Karyaliya Adesh)
87.
भारत सरकार 'सर्व शिक्षा अभियान' का व्यापक प्रचार करना चाहती है, वह इसका प्रचार कैसे करेगी?
The Government of India wants to widely publicize 'Sarva Shiksha Abhiyan', how will it publicize it?
  • (A) प्रेस विज्ञप्ति द्वारा (Through Press Release)
  • (B) अधिसूचना द्वारा (Through Notification)
  • (C) अनुस्मारक द्वारा (Through Reminder)
  • (D) कार्यालय आदेश द्वारा (Through Office Order)
88.
Fill in the blank in the following sentence with the correct tense: "Jubin ___ the plum cake by this time tomorrow."
  • (A) is baking
  • (B) had baked
  • (C) have being baked
  • (D) will have baked
89.
Choose the most appropriate option to convert the following sentence from Active to Passive voice: "She told him to come early."
  • (A) He told her to come early.
  • (B) He had been told by her to arrive late.
  • (C) He was told by her to come early.
  • (D) Come early, she told him.
90.
Choose the most appropriate option to convert the following sentence from Direct to Indirect speech: "Pali said, 'Arjun, please put your hat back on.'"
  • (A) Pali requested Arjun to put his hat back on.
  • (B) Arjun was requested by Pali to put his hat on.
  • (C) Pali asked Arjun to put her hat back.
  • (D) Pali told Arjun to put on his hat.
91.
25 मार्च 1948 को गठित राजस्थान संघ के पहले प्रधान मंत्री कौन बने?
Who became the first Prime Minister of the Union of Rajasthan, formed on 25 March 1948?
  • (A) हीरालाल शास्त्री (Hiralal Shastri)
  • (B) शोभाराम (Shobha Ram)
  • (C) गोकुल लाल असावा (Gokul Lal Asawa)
  • (D) माणिक्य लाल वर्मा (Manikya Lal Verma)
92.
राजस्थान से निम्नलिखित में से किसने भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया?
Who among the following from Rajasthan served as the 11th Vice-President of India?
  • (A) प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil)
  • (B) जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar)
  • (C) गोपाल स्वरूप पाठक (Gopal Swarup Pathak)
  • (D) भैरों सिंह शेखावत (Bhairon Singh Shekhawat)
93.
"नागरचोल" किस राजस्थानी बोली की एक उप-बोली है?
"Nagarchol" is a sub-dialect of which Rajasthani dialect?
  • (A) शेखावाटी (Shekhawati)
  • (B) हाड़ौती (Hadoti)
  • (C) मेवाड़ी (Mewari)
  • (D) ढूँढ़ाड़ी (Dhundari)
94.
मोतीलाल मेनारिया के अनुसार, काव्य पाठ, जहाँ हम किसी राजा की महानता, उसकी विजयों, युद्धों और वीरता का वर्णन पाते हैं, को कहा जाता है:
According to Motilal Menaria, the poetic text where we find the description of the greatness of a king, his conquests, wars and valour is called:
  • (A) रासो (Raso)
  • (B) वेली (Veli)
  • (C) वचनिका (Vachnika)
  • (D) झमाल (Jhamaal)
95.
'मालवी' भाषा लिखने के लिए किस लिपि का प्रयोग किया जाता है?
What is the script used to write 'Malvi' language?
  • (A) गुरुमुखी (Gurumukhi)
  • (B) देवनागरी (Devanagari)
  • (C) उर्दू (Urdu)
  • (D) रोमन (Roman)
96.
श्रावण महीने में तीज के अवसर पर राजस्थानी पुरुष किस प्रकार की पगड़ी पहनते हैं? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
What kind of turban do the Rajasthani men wear on the occasion of Teej in the month of Shravan? (Choose the most appropriate option from below)
  • (A) मदील (Madeel)
  • (B) मोठड़ा (Mothda)
  • (C) लहरिया (Lahariya)
  • (D) बंधेज (Bandhej)
97.
नीचे सूचीबद्ध नामों में से, कौन-सा राजस्थानी महिलाओं द्वारा गर्दन के चारों ओर पहना जाने वाला आभूषण है?
Among the names listed below, which is an article of jewellery worn by Rajasthani women around the neck?
  • (A) तिमनियाँ (Timaniyan)
  • (B) कर्णफूल (Karnphool)
  • (C) नोगरी (Nogri)
  • (D) राखड़ी (Rakhadi)
98.
पश्चिमी राजस्थान में संगीतकारों के निम्नलिखित समुदायों में से किसके बीच मोरचंग (यहूदी वीणा) विशेष रूप से लोकप्रिय है?
Among which of the following communities of musicians is the Morchang (Jew's harp) particularly popular in western Rajasthan?
  • (A) भोपा (Bhopa)
  • (B) सहरिया (Sahariya)
  • (C) लंगा (Langa)
  • (D) नट (Nat)
99.
वीर तेजाजी का मुख्य मंदिर राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
The main temple of Veer Tejaji is located in which of the following places in Rajasthan?
  • (A) रणथंभौर (Ranthambore)
  • (B) कुशलगढ़ (Kushalgarh)
  • (C) परबतसर (Parbatsar)
  • (D) बागोर (Bagore)
100.
2025 में राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में रणकपुर जवाई बांध महोत्सव मनाया गया था?
In which of the following regions of Rajasthan was the Ranakpur Jawai Bandh Festival - 2025 celebrated?
  • (A) माउंट आबू (Mount Abu)
  • (B) बूंदी (Bundi)
  • (C) झालावाड़ (Jhalawar)
  • (D) पाली (Pali)
101.
राजस्थान में जलोढ़ मिट्टी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements is correct about alluvial soil in Rajasthan?
  • (A) यह कम उपजाऊ मिट्टी है। (It is a less fertile soil.)
  • (B) यह मिट्टी गेहूँ, कपास, सरसों और तम्बाकू के लिए उपयुक्त नहीं है। (This soil is not suitable for wheat, cotton, mustard and tobacco.)
  • (C) यह कैल्शियम, फास्फोरस, पोटाश और आयरन तत्वों में समृद्ध है, लेकिन इसमें नाइट्रोजन की कमी है। (It is rich in Calcium, Phosphorous, Potash and Iron contents but lacks in Nitrogen.)
  • (D) इसे रेगुर मिट्टी के नाम से भी जाना जाता है। (It is also known as Regur Soil.)
102.
निम्नलिखित में से कौन-सा कारक राजस्थान की जलवायु को प्रभावित नहीं करता है?
Which of the following factors does not influence the climate of Rajasthan?
  • (A) समुद्र से दूरी (Distance from the sea)
  • (B) अक्षांशीय स्थिति (Latitudinal position)
  • (C) हवा की दिशा (Wind direction)
  • (D) राज्य में बोली जाने वाली बोलियाँ (Dialects spoken in the state)
103.
राजस्थान में 2024 में मानसून के मौसम (जून-सितंबर) के दौरान किस महीने में सबसे कम दीर्घ अवधि औसत (LPA) वर्षा दर्ज की गई?
In Rajasthan which month during the monsoon season (June-September) in 2024, recorded the lowest percentage of Long Period Average (LPA) rainfall?
  • (A) सितंबर (September)
  • (B) जून (June)
  • (C) जुलाई (July)
  • (D) अगस्त (August)
104.
निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के बारां क्षेत्र में स्थित है?
Which of the following wildlife sanctuaries is located in Baran region of Rajasthan?
  • (A) रामसागर वन्यजीव अभयारण्य (Ramsagar Wildlife Sanctuary)
  • (B) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य (Sariska Wildlife Sanctuary)
  • (C) वन विहार वन्यजीव अभयारण्य (Vanvihar Wildlife Sanctuary)
  • (D) शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (Shergarh Wildlife Sanctuary)
105.
मनसा माता कंजर्वेशन रिजर्व राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है?
Mansa Mata Conservation Reserve is situated in which of the following regions of Rajasthan?
  • (A) झुंझुनू (Jhunjhunu)
  • (B) जयपुर (Jaipur)
  • (C) जोधपुर (Jodhpur)
  • (D) बीकानेर (Bikaner)
106.
निम्नलिखित में से कौन-सी झील अलवर, राजस्थान में स्थित है?
Which of the following lakes is located in Alwar, Rajasthan?
  • (A) सिलीसेढ़ (Siliserh)
  • (B) डीडवाना (Didwana)
  • (C) आनंद सागर (Anand Sagar)
  • (D) कनक सागर (Kanak Sagar)
107.
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य माही नदी बेसिन का हिस्सा नहीं है?
Which of the following states is not a part of the Mahi river basin?
  • (A) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
  • (B) गुजरात (Gujarat)
  • (C) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
  • (D) राजस्थान (Rajasthan)
108.
भारत की जनगणना (2011) के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत थी?
As per the Census of India (2011), the total population of Rajasthan was what percentage of the total population of India?
  • (A) 10.11%
  • (B) 5.66%
  • (C) 7.85%
  • (D) 11.20%
109.
राणा प्रताप सागर बांध राजस्थान में किस नदी पर बना है?
Rana Pratap Sagar dam is built on which river in Rajasthan?
  • (A) बनास (Banas)
  • (B) लूनी (Luni)
  • (C) चंबल (Chambal)
  • (D) माही (Mahi)
110.
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों के समूह में से सागौन के वृक्षों का वन सबसे अधिक पाया जाता है।
Teak trees forest is found the most among the following set of districts of Rajasthan.
  • (A) उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ (Udaipur, Dungarpur, Jhalawar, Chittorgarh)
  • (B) सिरोही, पाली, अजमेर, जयपुर (Sirohi, Pali, Ajmer, Jaipur)
  • (C) जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, चूरू (Jaisalmer, Barmer, Jodhpur, Churu)
  • (D) सीकर, झुंझुनू, कोटा, नागौर (Sikar, Jhunjhunu, Kota, Nagaur)
111.
Choose the most appropriate option to transform the following Negative Sentence to an Affirmative Sentence: "We did not find many students."
  • (A) No students were found.
  • (B) We found a few students.
  • (C) Some of us were found.
  • (D) Students were hardly ever found.
112.
Choose the most appropriate option to transform the given Interrogative Sentence to a Negative Sentence: "Why blame him?"
  • (A) He deserves all the blame.
  • (B) He is usually the target of the blame.
  • (C) He should not be blamed.
  • (D) Should he not be blamed?
113.
Choose the most appropriate option to transform the given Assertive Sentence to an Exclamatory Sentence: "It is sad to think that he died so young."
  • (A) Wish he was still here!
  • (B) Alas! He died so young.
  • (C) Bravo! He died but young.
  • (D) Did he really die at such a young age?
114.
Choose the most appropriate option to correct the following sentence: "He has been to Amrapalli, did he?"
  • (A) should he?
  • (B) hadn't he?
  • (C) didn't he?
  • (D) hasn't he?
115.
Fill in the blank with the most appropriate word to complete the given sentence: "I was ___ with work towards the end of the year."
  • (A) inundated
  • (B) enundated
  • (C) enunciated
  • (D) undated
116.
Match List I with List II -
List I (Sentences) - List II (Articles)
a. He won ___ Tony award last year. - I. a
b. German is ___ difficult language. - II. an
c. Prince Vikramaditya is ___ amiable person. - III. the
  • (A) a - I, b - II, c - III
  • (B) a - III, b - II, c - I
  • (C) a - I, b - III, c - II
  • (D) a - III, b - I, c - II
117.
Choose the sentence with the correct use of determiners.
  • (A) Each student brought his book.
  • (B) They have much apples.
  • (C) I don't have a informations.
  • (D) There is several money in his account.
118.
Fill in the blank with the most appropriate preposition: "The court has absolved him ___ the crime."
  • (A) from
  • (B) of
  • (C) with
  • (D) along
119.
Choose the option with the correct use of punctuation(s):
  • (A) I am going to the mall" tomorrow, she said.
  • (B) The prodigy, is but just two Maya.
  • (C) Ah! We are ruined.
  • (D) Please send the following items of furniture: chairs, benches, tables and stools.
120.
Choose the most appropriate option to translate the following sentence from Hindi to English: "Main tumhe koi spashtikaran nahi dene wala hoon."
  • (A) I am not going to give you a warning.
  • (B) I am not going to give you any advice.
  • (C) I am not willing to give you the permission.
  • (D) I am not going to give you any explanation.

Post a Comment

0 Comments