Rajasthan Police 13.09.2025 Answer key

 

1. भारत में स्वर्ण क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?

(A)वर्गीज कुरियन

(B)एम. एस. स्वामीनाथन

(C)एन. वी. राव

(D)निरपख टुटेज

Answer: (D)निरपख टुटेज

(A) वर्गीज कुरियन(श्वेत क्रांति), स्वर्ण क्रांति (बागवानी) के जनक हैं एन. जी. राव।

 

2. चमकदार तीव्रता की मूल इकाई क्या है?

(A)वाट

(B)लुमेन

(C)कैंडेला

(D)लक्स

Answer: (C) कैंडेला

 

3. DNS का विस्तृत रूप है

(A)डिजिटल नेम सिस्टम

(B)डेटा नेम सर्वर

(C)डेटा नेविगेशन स्कीम

(D)डोमेन नेम सिस्टम

Answer: (D) डोमेन नेम सिस्टम

4. पहचान की चोरी में शामिल है

(A)मीम पेज बनाना

(B)व्यक्तिगत लाभ के लिए किसी की पहचान का उपयोग करना

(C)मज़ेदार तस्वीरें साझा करना

(D)अवैध रूप से संगीत डाउनलोड करना

Answer: (B) व्यक्तिगत लाभ के लिए किसी की पहचान का उपयोग करना

5. विकिपीडिया किस प्रकार का विश्वकोश है?

(A)केवल प्रिंट विश्वकोश

(B)एक खुला विश्वकोश जो उपयोगकर्ता को संपादन की अनुमति देता है।

(C)एक विशेष वैज्ञानिक विश्वकोश

(D)एक सशुल्क विश्वकोश

Answer: (B) एक खुला विश्वकोश जो उपयोगकर्ता को संपादन की अनुमति देता है।

6. भारतीय संविधान के प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन थे?

(A)जवाहरलाल नेहरू

(B)डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

(C)महात्मा गांधी

(D)डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Answer: (B) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

7. निम्नलिखित प्राचीन नामों को राजस्थान में उनके अंतर्गत आनेवाले वर्तमान क्षेत्रों से सुमेलित करें। a.मरू 1. जोधपुर b.जंगल देश 2. अलवर c.मत्स्य 3. धौलपुर-करौली d.शूरसेन 4. बीकानेर

(A)a-1 b-4 c-3 d-2

(B)a-4 b-1 c-2 d-3

(C)a-4 b-3 c-1 d-2

(D)a-1 b-4 c-2 d-3

Answer: (D)a-1 b-4 c-2 d-3

 

 

8. एक दिन, नीता घर से निकली और दक्षिण की ओर 10 किलोमीटर साइकिल चलायी। दाएँ मुड़कर 5 किलोमीटर साइकिल चलायी और दाएँ मुड़कर 10 किलोमीटर साइकिल चलायी और बाएँ मुड़कर 10 किलोमीटर साइकिल चलायी। सीधे अपने घर पहुँचने के लिए उसे कितने किलोमीटर साइकिल चलानी होगी?

(A)20 किलोमीटर

(B)10 किलोमीटर

(C)25 किलोमीटर

(D)15 किलोमीटर

Answer: (D) 15 किलोमीटर

9. एक वेबसाइट निम्नलिखित का संग्रह है।

(A)वेब पेज

(B)लोकल एरिया नेटवर्क

(C)चैट ग्रुप

(D)ईमेल

Answer: (A) वेब पेज

 

10. राजस्थान में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है?

(A)पाँच बार

(B)तीन बार

(C)चार बार

(D)दो बार

Answer: (C) चार बार

11. ENIAC का विस्तृत रूप क्या है?

(A)इलेक्ट्रिकल न्यूमेरिकल इंटीग्रेटेड एनालिटिकल कंप्यूटर

(B)इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीप्रेटर एण्ड कंप्यूटर

(C)इलेक्ट्रिकल न्यूमेरिक इंटराएक्टिव ऑटोमेटेड कंप्यूटर

(D)इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर

Answer: (D) इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर

12. राजस्थान के लोकप्रिय लोक देवता तेजाजी (वीर तेजा) का जन्म नागौर जिले के किस गाँव में हुआ था?

(A)ददरेवा

(B)रामदेवरा

(C)खरनाल

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) खरनाल

13. गूगल सर्च और माइक्रोसॉफ्ट बिंग अपने खोज परिणामों को बेहतर बनाने के लिए क्या करते हैं?

(A)वे केवल उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया पर निर्भर करते हैं।

(B)वे लगातार अपने एल्गोरिदम को परिष्कृत करते रहते हैं

(C)वे केवल दृश्य सामग्री पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

(D)वे एक ही एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं।

Answer: (B) वे लगातार अपने एल्गोरिदम को परिष्कृत करते रहते हैं

14. यदि नेहा कहती है, “प्रियंका के पिता ओमवीर मेरे ससुर चंद्रपाल के इकलौते पुत्र हैं, तो प्रियंका की बहन रुचि चंद्रपाल से किस प्रकार संबंधित है?

(A)भतीजी

(B)पत्नी

(C)बेटी

(D)इनमें से कोई नहीं

Answer: (D)इनमें से कोई नहीं

15. साइबर कानून का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

(A)सोशल मीडिया के उपयोग को विनियमित करने के लिए

(B)इंटरनेट की गति बढ़ाने के लिए

(C)साइबर अपराध को रोकने और दंडित करने के लिए

(D)कंप्यूटर हार्डवेयर की सुरक्षा के लिए

Answer: (C) साइबर अपराध को रोकने और दंडित करने के लिए

 

16. सोनिया का परिचय देते हुए आमिर कहते हैं, "वह मेरी माँ के इकलौते भाई के इकलौते भतीजे की पत्नी है।" सोनिया आमिर से किस प्रकार संबंधित है?

(A)भाभी

(B)बहन

(C)डेटा अपर्याप्त है।

(D)पत्नी

Answer: (D)पत्नी

17. राज्य की प्रति व्यक्ति आय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:प्रति व्यक्ति आय, शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद को राज्य की मध्य वर्ष की कुल जनसंख्या से विभाजित करके प्राप्त की जाती है।

 कथन-II:प्रति व्यक्ति आय लोगों के जीवन स्तर और कल्याण का सूचक है। नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं।

 (D)केवल कथन I सही है।

Answer: (A) कथन I और II दोनों सही हैं

18. ब्राउज़र में ऐड-ऑन का कार्य है

(A)कुकीज़ हटाना

(B)ब्राउज़र की कार्यक्षमता संशोधित करना।

(C)फ़ाइल प्रकारों को परिवर्तित करना

(D)CPU की गति बढ़ाना

Answer: (B) ब्राउज़र की कार्यक्षमता संशोधित करना।

19. बुध ग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

 कथन-I:यह सूर्य के सबसे निकट है।

कथन-II:इसे अपनी कक्षा में एक चक्कर पूरा करने में केवल 98 दिन लगते हैं।

नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं।

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों गलत है।

(D)केवल कथन I सही है।

 Answer: (D) केवल कथन I सही है।(बुध का वर्ष 88 दिन का होता है)

20. ईमेल का उपयोग करते समय एक सामान्य सावधानी है।

(A)अज्ञात प्रेषकों के लिंक से

(B)अज्ञात अनुलग्नकों (links) पर क्लिक करना

(C)सभी स्पैम (Spam) का उत्तर देना

(D)व्यक्तिगत जानकारी स्वतंत्र रूप से साझा करना

Answer: (B)अज्ञात अनुलग्नकों (links) पर क्लिक करना

20. यदि परसों (बीते हुए दिन के पहले का दिवस) था, तो आज के बाद चौथा दिन क्या होगा?

(A)सोमवार

(B)शुक्रवार

(C)बुधवार

(D)शनिवार

Answer: (C) बुधवार

22. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1 भारत के रूप में वर्णित करता है?

(A)राज्यों का संघ

(B)राज्यों का गणराज्य

(C)राज्यों का परिसंघ

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (A) राज्यों का संघ

 

23. आई.टी. नियोजन से संबंधित प्रौद्योगिकी शामिल है?

(A)मल्टीमीडिया संसाधन

(B)प्रोग्रामिंग भाषाएँ

(C)डेटा और प्रक्रिया मॉडलिंग पद्धतियाँ

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) डेटा और प्रक्रिया मॉडलिंग पद्धतियाँ

 

24. सिलिकॉन या जर्मेनियम क्रिस्टल जाली में परमाणुओं को एक साथ रखने के लिए किस प्रकार के बंधन होते हैं?

(A)सहसंयोजक बंधन (Covalent bond)

(B)धात्विक बंधन (Metallic bond)

(C)हाइड्रोजन बंधन (Hydrogen bond)

(D)आयनिक बंधन (Ionic bond)

Answer: (A) सहसंयोजक बंधन (Covalent bond)

25. सुपरकंप्यूटर का पारंपरिक उपयोग क्या था?

(A)वर्ड प्रोसेसिंग

(B)COBOL प्रोग्राम चलाना

(C)ऑनलाइन शॉपिंग

(D)वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग गणनाएँ

Answer: (D) वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग गणनाएँ

26. बांदीकुई के पास आभानेरी की चांद बावड़ी, जिसे सबसे कलात्मक बावड़ी माना जाता है, किस शासक द्वारा बनवाई गई थी?

(A)राजा भोज

(B)राजा भीमदेव

(C)महाराजा सूरजमल

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) राजा भीमदेव

27. नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा विकल्प कथन में दी गई जानकारी से तार्किक रूप से संदेह से परे है।

 कथन:भारत के गौरवशाली अतीत का सबसे अच्छा सबूत पश्चिम में आयुर्वेदिक दवाओं की बढ़ती लोकप्रियता है।

निष्कर्ष:

1. आयुर्वेदिक दवाएं भारत में लोकप्रिय नहीं हैं।

2. एलोपैथिक दवाएं भारत में अधिक लोकप्रिय हैं।

(A) तो 1 और ही 2 अनुसरण करता है।

(B)केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

(C)1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं

(D)केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है

Answer: (A) तो 1 और ही 2 अनुसरण करता है।

28. राजस्थान सरकार थोक मूल्य सूचकांक (WPI) कितनी बार जारी करती है?

(A)सालाना

(B)मासिक

(C)त्रैमासिक

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) मासिक

28. ऑनलाइन खुद को सुरक्षित रखने के लिए, हमेशा

(A)किसी और के खाते का उपयोग करें

(B)उपयोग के बाद लॉग आउट करें

(C)अपना खाता खुला रखें

(D)अपनी ली गई हर तस्वीर पोस्ट करें

Answer: (B) उपयोग के बाद लॉग आउट करें

30. नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो मान्यताएँ दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित मान्यताओं पर विचार करना है और तय करना है कि कथन में कौन-सी मान्यताएँ निहित हैं।

कथन:नियुक्ति पत्र में एक पंक्तिआपको एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि के साथ प्रोग्रामर के रूप में नियुक्त किया जाता है और पुष्टि के लिए अवधि के अंत में आपके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।" मान्यताएँ:

 

1. नियुक्ति प्रस्ताव के समय किसी व्यक्ति का प्रदर्शन आमतौर पर ज्ञात नहीं होता है।

2. आमतौर पर कोई व्यक्ति परिवीक्षा अवधि में अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश करता है।

(A) तो 1 और ही 2 निहित है

(B)केवल मान्यता 2 निहित है।

(C)1 और 2 दोनों निहित हैं

(D)केवल मान्यता 1 निहित है

Answer: (C) 1 और 2 दोनों निहित हैं

31. 22 अक्टूबर, 2024 को 24 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की गई?

(A)चंडीगढ़, पंजाब

(B)पणजी, गोवा

(C)अहमदाबाद, गुजरात

(D)भोपाल, मध्य प्रदेश

Answer: (B) पणजी, गोवा

32. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का कौन-सा घटक अंकगणितीय और तार्किक संचालन करता है?

(A)मेमोरी यूनिट

(B)एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)

(C)रजिस्टर

(D)कंट्रोल यूनिट (CU)

Answer: (B) एरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)

33. 1898 में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की नींव किसने रखी?

(A)मदन मोहन मालवीय

(B)एनी बेसेंट

(C)पंडिता रमाबाई

(D)सरोजिनी नायडू

Answer: (B) एनी बेसेंट

34. तापमान बढ़ने पर आंतरिक अर्धचालक (intrinsic Semiconductor) में कुछ इलेक्ट्रॉनों का क्या होता है?

(A)वे ब्रेक फ्री होते हैं और चालन में योगदान देते हैं।

(B)वे ऊर्जा खो देते हैं और पुन:संयोजित हो जाते हैं

(C)वे अधिक सहसंयोजक बंधन बनाते हैं।

(D)वे गति करना बंद कर देते हैं।

Answer: (A) वे ब्रेक फ्री होते हैं और चालन में योगदान देते हैं।

35. 1540 . में पद्मावत महाकाव्य किसने लिखा था, जो चित्तौड़ की रानी पद्मिनी की कहानी कहता है?

(A)अमीर खुसरो

(B)अबुल फजल

(C)मलिक मुहम्मद जायसी

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) मलिक मुहम्मद जायसी

36. अमित, सोनिया का भाई है; ज्योति, निकिता की बहन है; सोनिया, सतीश के पिता की बेटी है। निकिता, कविंदर की बेटी है। ज्योति, अमित की माँ है; मुकेश, निकिता की इकलौती बहन का पति है। सतीश, कविंदर से किस तरह से संबंधित है?

(A)दामाद

(B)भाई

(C)नाती

(D)बेटा

Answer: (C) नाती

 

37. राजस्थान में कितने संसदीय क्षेत्र हैं?

(A)25

(B)30

(C)20

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (A) 25

 

38. जयपुर का हवामहल किस वास्तुकार द्वारा अभिकल्पित किया गया था?

(A)लाल चंद उस्ताद

(B)मीर तुजुमूल हुसैन

(C)विद्याधर भट्टाचार्य

(D)सैमुअल जैकब

Answer: (A) लाल चंद उस्ताद

 

39. कंप्यूटर में निम्नलिखित में से कौन-सा अस्थिर (Volatile) मेमोरी घटक है?

(A)सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD)

(B)रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM)

(C)कॉम्पैक्ट डिस्क (CD)

(D)हार्ड ड्राइव

Answer: (B) रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM)

40. वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान का राजस्व घाटा कितना था?

(A)₹ 32,500 करोड़

(B)₹ 38,955 करोड़

(C)₹ 35,000 करोड़

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) ₹ 38,955 करोड़

100. उस बॉक्स को चुने जो दिए गए कागज़ की शीट (X) से बने बॉक्स के समान है।

(A)केवल 2 और 3

(B)केवल 2 और 4

(C)केवल 1 और 4

(D)केवल 1 और 2

Answer: (A)केवल 2 और 3

42. यात्रा स्थलों के लिए विशेष समीक्षा प्लेटफ़ॉर्म का एक उदाहरण क्या है?

(A)ट्रिपएडवाइजर

(B)येल्प

(C)गूगल

(D)अमेज़ान

Answer: (A) ट्रिपएडवाइजर

43. निम्नलिखित में से किस हिंदी फिल्म ने 70 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता?

(A)ब्रह्मास्त्र : भाग एक - शिव

(B)उँचाई

(C)कांतारा (डब हिंदी)

(D)गुलमोहर

Answer: (B) उँचाई

44. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथाएँ पहचान की चोरी को रोक सकती है?

(A)अनजान लोगों को मित्र सूची में जोड़ना

(B)सभी व्यक्तिगत विवरण साझा करना

(C)पासवर्ड कभी साझा करना

(D)सामान्य पासवर्ड का उपयोग करना

Answer: (C) पासवर्ड कभी साझा करना

 

45. आधे तरंग वाले रेक्टिफायर की तुलना में पूर्ण तरंग रेक्टिफायर को क्यों प्राथमिकता दी जाती है?

(A)यह कम डायोड का उपयोग करता है।

(B)यह AC के दोनों आधे चक्रों को ठीक करता है

(C)यह बिना ट्रांसफॉर्मर के काम करता है

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) यह AC के दोनों आधे चक्रों को ठीक करता है

45. सूचना और ज्ञान के बीच मुख्य अंतर क्या है?

(A)सूचना रिकॉर्ड किया गया ज्ञान है, जबकि ज्ञान में और भी बहुत कुछ शामिल है।

(B)ज्ञान डेटा का पर्याय है, जबकि सूचना नहीं

(C)सूचना को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता, लेकिन ज्ञान को स्थानांतरित किया जा सकता है।

(D)सूचना सामाजिक संदर्भों पर निर्भर होती है, जबकि ज्ञान नहीं

Answer: (A) सूचना रिकॉर्ड किया गया ज्ञान है, जबकि ज्ञान में और भी बहुत कुछ शामिल है।

47. ऐसे न्यूक्लाइड जिनमें न्यूट्रॉन की संख्या (N) समान होती है, लेकिन परमाणु क्रमांक (Z) भिन्न होते हैं, कहलाते हैं।

(A)आइसोमर्स

(B)आइसोबार

(C)आइसोटोन

(D)आइसोटोप

Answer: (C) आइसोटोन

48. डूंगर सिंह के बाद बीकानेर का 21 वां शासक कौन बना?

(A)राय सिंह

(B)गंगा सिंह

(C)राव बीका

(D)कर्ण सिंह

Answer: (B)गंगा सिंह

50. लोक अदालत के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:लोक अदालत भारत में विकल्पी विवाद समाधान की एक प्रणाली है।

कथन-II:लोक अदालतों द्वारा दिया गया निर्णय सिविल न्यायालय का निर्णय माना जाता है और यह अंतिम होता है तथा सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों गलत हैं।

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों सही हैं।

(D)केवल कथन I सही है।

Answer: (C) कथन I और II दोनों सही हैं।

 

51. AI का कौन-सा डोमेन टेक्स्ट और स्पीच से संबंधित है?

(A)डेटा साइंस

(B)नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP)

(C)रोबोटिक्स

(D)कंप्यूटर विज़न

Answer: (B) नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP)

52. इनपुट डिवाइस का एक उदाहरण क्या है?

(A)प्रिंटर

(B)कीबोर्ड

(C)स्पीकर

(D)मॉनिटर

Answer: (B) कीबोर्ड

53. वर्ष 2024-25 के लिए स्थिर मूल्यों पर राजस्थान की अनुमानित प्रति व्यक्ति आय क्या है?

(A)₹ 96,638

(B)₹1,85,053

(C)₹ 1,20,000

 (D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) ₹1,85,053

54. नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना है, फिर दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और तय करें कि उनमें से कौन-सा विकल्प कथन में दी गई जानकारी से तार्किक रूप से संदेह से परे है।

कथन:पवन ऊर्जा का एक अक्षय स्रोत है और एक एयरोजेनरेटर इसे बिजली में परिवर्तित कर सकता है। हालांकि इस क्षेत्र में बहुत कुछ नहीं किया गया है. लेकिन सर्वेक्षण से पता चलता है कि पवन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएँ हैं।

निष्कर्ष:

1. पवन ऊर्जा तुलनात्मक रूप से नया उभरता हुआ क्षेत्र है।

2. एयरो-जनरेशन के क्षेत्र में और अधिक खोज करके ऊर्जा संकट से निपटा जा सकता है।

(A) तो 1 और ही 2 अनुसरण करता है

(B)केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है

(C)1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।

(D)केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है

Answer: (C) 1 और 2 दोनों अनुसरण करते हैं।

55. 25.0 mH का एक शुद्ध प्रेरक 220 V के एक स्रोत से जुड़ा है। यदि स्रोत की आवृत्ति 50 Hz है, तो परिपथ में प्रेरक प्रतिघात ज्ञात कीजिए।

(A)0.0357 Ω

(B)28 Ω

(C)1250 Ω

(D)7.85 Ω

Answer: (D) 7.85 Ω

56. AI का एक बड़ा फायदा है

(A)बेहतर इनोवेशन

(B)धीमी उत्पादकता

(C)नौकरी छूटने में वृद्धि

(D)मैन्युअल डेटा एंट्री

Answer: (A) बेहतर इनोवेशन

57. 2024 गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार किसे दिया गया?

(A)मेधा पाटकर

(B)प्रफुल्ल सामंतरा

(C)आलोक शुक्ला

(D)रमेश अग्रवाल

Answer: (C) आलोक शुक्ला

58. वर्चुअल रियलिटी (वी.आर.) का प्राथमिक फोकस क्या है?

(A)वास्तविक दुनिया की वस्तुओं के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करना

(B)नई वास्तविकता का अनुकरण करना

(C)2D में चित्र प्रदर्शित करना

(D)अतिरिक्त जानकारी के साथ वास्तविक दुनिया को बढ़ाना

Answer: (A)वास्तविक दुनिया की वस्तुओं के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करना

 

59. राजस्थान के किस किले की दीवार, विश्व की दूसरी सबसे लम्बी सतत दीवार है?

(A)रणथंभौर किला

(B)जूनागढ़ किला

(C)जयगढ़ किला

(D)कुंभलगढ़ किला

Answer: (D) कुंभलगढ़ किला

60. निम्नलिखित संख्या शृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

122,62, 32, ?, 9.5, 5.75

(A)20.25

(B)24

(C)17

(D)19

Answer: (C) 17(Pattern: Divide by 2 and add 1: 122/2 +1 = 62, 62/2 +1 = 32, 32/2 +1 = 17, 17/2 +1 = 9.5, 9.5/2 +1 = 5.75)

61. महाराजा सूरजमल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए सही विकल्पों को चुनें।

कथन-I:वे बदन सिंह के पुत्र और उत्तराधिकारी थे।

कथन-II:उन्होंने भरतपुर में एक किला बनवाया और उसे अपनी राजधानी बनाया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं।

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं

(D)केवल कथन I सही है

Answer: (A) कथन I और II दोनों सही हैं।

62. निम्नलिखित में से कौन-सा IoT के लिए हार्डवेयर उदाहरण के रूप में सूचीबद्ध नहीं है?

(A)इंटेल गैलीलियो (Intel Galileo)

(B)रास्पबेरी पाई (Raspberry Pi)

(C)माइक्रोसॉफ्ट सरफेस (Microsoft surface)

(D)ऑरड्यूनो (Arduino)

Answer: (C) माइक्रोसॉफ्ट सरफेस (Microsoft surface)(यह एक टैबलेट/लैपटॉप है)

63. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

(A)सवाई माधोपुर

(B)कोटा

(C)अलवर

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) अलवर

64. एक प्रकाश बल्ब को 220 V आपूर्ति के लिए 100W पर रेट किया गया है। बल्ब का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

(A)48.4 Ω

(B)2.2 Ω

(C)45 Ω

(D)484 Ω

Answer: (D) 484 Ω

65. दिए गए शब्दों को शब्दकोश में आने वाले क्रम में व्यवस्थित करें।

1. Roped

2. Roster

3. Roasted

4. Road

5. Roller

(A)4 3 5 1 2

(B)4 5 3 1 2

(C)4 3 5 1 2

(D)3 5 4 1 2

Answer: (A) 4 3 5 1 2(Road, Roasted, Roller, Roped, Roster)

66. राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2024-25 में उल्लेख के अनुसार, राजस्थान किस वर्ष तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है?

(A)2027

(B)2029

(C)2025

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं Answer: (B)2029

67. शिशु मृत्यु दर (आई.एम.आर.) क्या मापता है?

(A)वर्ष के दौरान प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर शिशु मृत्यु की संख्या

(B)प्रति वर्ष टीका लगाए गए शिशुओं की संख्या

(C)प्रसव के दौरान मरने वाली महिलाओं की संख्या

(D)प्रत्येक वर्ष जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या

Answer: (A) वर्ष के दौरान प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर शिशु मृत्यु की संख्या

68. निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख पृथ्वी, समुद्र और सूर्य के बीच सबसे अच्छा संबंध दर्शाता है?

(A)  (B)  (C)  (D)

Answer: (D)(सूर्य एक तारा है, पृथ्वी एक ग्रह है जिस पर समुद्र है)

 

69. कपिल मुनि का मेला कार्तिक पूर्णिमा को राजस्थान के किस स्थान पर लगता है?

 (A)रामदेवरा

(B)कोलायत

(C)सालासर

(D)पुष्कर

Answer: (B) कोलायत

70. कंप्यूटर की कौन-सी डिवाइस डेटा को मानव-पठनीय (Human Readable) रूप में परिवर्तित करती है?

(A)आउटपुट डिवाइस

(B)इनपुट डिवाइस

(C)मेमोरी

(D)सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)

Answer: (A) आउटपुट डिवाइस

71. राजस्थान का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है, जो इसे क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य बनाता है?

(A)3,18,726 वर्ग किमी

(B)3,10,540 वर्ग किमी

(C)3,42,239 वर्ग किमी

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) 3,42,239 वर्ग किमी

 

72. एक व्यक्ति की वर्तमान आयु उसकी माँ की आयु का 2/9 वाँ भाग है। 10 वर्ष बाद, वह अपनी माँ की आयु का 4/11 वाँ भाग हो जाएगा। 15 वर्ष बाद माँ की आयु कितनी होगी?

(A)55 वर्ष

(B)48 वर्ष

(C)53 वर्ष

(D)60 वर्ष

Answer: (D) 60 वर्ष

73. तुर्रा कलंगी ख्याल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

कथन-I:मेवाड़ के संत शाह अली और तुकनगीर ने 400 साल पहले तुर्रा कलंगी ख्याल की स्थापना की थी।

कथन-II:तुर्रा शिव का प्रतीक है और कलंगी पार्वती का प्रतीक है। नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं।

(B)केवल कथन II सही है

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं

(D)केवल कथन I सही है।

Answer: (A) कथन I और II दोनों सही हैं।

74. चैट एप्लिकेशन का प्राथमिक कार्य क्या है?

(A)प्रेजेंटेशन बनाना

(B)रीयल-टाइम ऑनलाइन संचार की सुविधा प्रदान करना।

(C)प्रोजेक्ट प्रबंधित करना

(D)ईमेल भेजना

Answer: (B) रीयल-टाइम ऑनलाइन संचार की सुविधा प्रदान करना।

75. n-प्रकार के अर्धचालकों (semiconductor) में दाता ऊर्जा स्तर चालन बैंड के ठीक नीचे क्यों स्थित होते हैं?

(A)वैलेंस बैंड में छिद्र बनाने के लिए

(B)ताकि इलेक्ट्रॉनों को कमरे के तापमान पर चालन बैंड में आसानी से उत्तेजित किया जा सके

(C)तापीय चालकता को कम करने के लिए

(D)छिद्रों के पुनर्संयोजन को रोकने के लिए

Answer: (B) ताकि इलेक्ट्रॉनों को कमरे के तापमान पर चालन बैंड में आसानी से उत्तेजित किया जा सके

76. होली के अवसर पर पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा किया जाने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान का लोक नृत्य में गोलाकार चाल और लाठी मारना शामिल है?

(A)कठपुतली

(B)गैर

(C)चरी

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) गैर

77. प्रतिचुंबकीय पदार्थ हैं

(A)स्थायी रूप से चुम्बकित होने में सक्षम

(B)विपरीत दिशा में चुंबकीय क्षेत्र में कमजोर रूप से चुंबकित

(C)एक ही दिशा में चुंबकीय क्षेत्र की ओर कमजोर रूप से आकर्षित

(D)चुंबकीय क्षेत्र द्वारा दृढ़ता से आकर्षित

Answer: (B) विपरीत दिशा में चुंबकीय क्षेत्र में कमजोर रूप से चुंबकित

78. कौन-सी संख्या प्रणाली केवल 0 और 1 अंक का उपयोग करती है?

(A)डेसिमल

(B)ऑक्टल

(C)हेक्साडेसिमल

(D)बाइनरी

Answer: (D) बाइनरी

79. चंबल-65, सोनेरा, शरबती और कोहिनूर किस फसल की किस्में हैं?

(A)मक्का

(B)जौ

(C)गेहूँ

(D)चावल

Answer: (C) गेहूँ

80. वंचित बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए दिल्ली में स्माइल फाउंडेशन की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(A)2005

(B)2002

(C)2010

(D)1998

Answer: (B) 2002

81. ईमेल बॉम्बिंग क्या है?

(A)संदेशों को एन्क्रिप्ट करना

(B)मेल सिस्टम को बड़ी मात्रा में ईमेल भेजना

(C)वेब होस्टिंग

(D)स्पैम को ब्लॉक करना

Answer: (B) मेल सिस्टम को बड़ी मात्रा में ईमेल भेजना

82. यदि 18 मार्च बुधवार है, तो 1 मार्च क्या होगा?

(A)शुक्रवार

(B)शनिवार

(C)गुरुवार

(D)रविवार

Answer: (D) रविवार

83. पचपदरा तेल रिफाइनरी किनका संयुक्त उद्यम है?

(A)OIL और राजस्थान सरकार

(B)HPCL और भारत सरकार

(C)ONGC और भारत सरकार

(D)HPCL और राजस्थान सरकार

Answer: (D) HPCL और राजस्थान सरकार

84. राजस्थान में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) अधिनियम कब पारित किया गया?

(A)2008

(B)2022

(C)2015

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) 2015

85. निम्नलिखित आकृति में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?

 

(A)12

(B)11

(C)14

(D)10

Answer: (B) 11(Logic: (8+14)/2 = 11, (10+16)/2=13, so (12+10)/2=11)

86. राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थापित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(A)महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना

(B)विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करना

(C)महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर मुफ्त परामर्श प्रदान करना

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर मुफ्त परामर्श प्रदान करना

87. जब CPU को कुछ डेटा की आवश्यकता होती है, तो वह सबसे पहले क्या जाँचता है?

(A)कैश मेमोरी

(B)रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM)

(C)हार्ड ड्राइव

(D)सेकेंडरी स्टोरेज

Answer: (A) कैश मेमोरी

88. राजस्थान की नदी प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:चंबल नदी को छोड़कर राजस्थान की नदियाँ अल्पकालिक हैं और केवल बरसात के मौसम में बहती हैं।

कथन-II:अधिकांश नदियाँ हिमालय से निकलती हैं और कच्छ के रण में गिरती हैं। नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं

(D)केवल कथन I सही है।

Answer: (D) केवल कथन I सही है।

 

89. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण नीति, 2001 का लक्ष्य नहीं है?

(A)विकास प्रक्रिया में लैंगिक परिप्रेक्ष्य को मुख्यधारा में लाना

(B)सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना

(C)नागरिक समाज, विशेष रूप से महिला संगठनों के साथ साझेदारी बनाना और मजबूत करना

(D)महिलाओं की उन्नति, विकास और सशक्तीकरण

Answer: (B) सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना

90. निम्नलिखित में से कौन डेटा संचार का घटक नहीं है?

(A)प्रोटोकॉल

(B)रिसीवर

(C)स्कैनर

(D)प्रेषक

Answer: (C) स्कैनर(यह एक इनपुट डिवाइस है)

91. निम्नलिखित में से कौन-सी माही नदी की सहायक नदी नहीं है?

(A)सोम

(B)जाखम

(C)अनस

(D)बनास

Answer: (D) बनास(बनास चंबल की सहायक नदी है)

92. फ्रेंकेल दोष का ठोस के घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(A)इससे घनत्व में कोई परिवर्तन नहीं होता

(B)इससे घनत्व कम हो जाता है

(C)इससे घनत्व बढ़ता है।

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (A) इससे घनत्व में कोई परिवर्तन नहीं होता

93. अजय पूर्व की ओर 24 किमी चलता है और दाएँ हाथ की ओर मुड़ता है और 10 किमी और ड्राइव करता है। फिर वह अपने दाएँ मुड़ता है (पश्चिम की ओर ड्राइव करता है) और 10 किमी चलता है। फिर वह अपने बाएँ मुड़ता है और 8 किमी और चलता है। उसके बाद, वह अपने दाएँ मुड़ता है और 14 किमी की यात्रा करता है। वह अपने प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूर है और किस दिशा में है?

(A)16 किमी पश्चिम

(B)18 किमी दक्षिण

(C)10 किमी दक्षिण

(D)20 किमी पूर्व

Answer: (B) 18 किमी दक्षिण

94. फोरेंसिक तत्परता किसी संगठन को क्या करने में सक्षम बनाती है?

(A)नया नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएँ

(B)जाँच लागत को कम करते हुए डिजिटल साक्ष्य का अधिकतम उपयोग करें

(C)मार्केटिंग पहुँच बढ़ाएँ

(D)साइबर अपराधों को पूरी तरह से रोकें

Answer: (B) जाँच लागत को कम करते हुए डिजिटल साक्ष्य का अधिकतम उपयोग करें

 

95. इंटरनेट क्या है?

(A)एक स्थानीय नेटवर्क

(B)वेब पेजों का संग्रह

(C)केवल एक वायरलेस नेटवर्क

(D)कंप्यूटिंग उपकरणों का एक वैश्विक नेटवर्क

Answer: (D) कंप्यूटिंग उपकरणों का एक वैश्विक नेटवर्क

 

96. दी गई संख्या अनुक्रम में गलत संख्या ज्ञात कीजिए।

22,33, 66, 99, 121, 279, 594

(A)594

(B)121

(C)279

(D)33

Answer: (C) 279(The pattern is multiples of 11: 22, 33, 66, 99, 121, 132, 165... so 279 is wrong.)

 

97. डेटा अवरोधन (interception), संशोधन और चोरी को निम्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है

(A)पहचान अपराध

(B)हार्डवेयर अपराध

(C)डेटा अपराध

(D)वेब अपराध

Answer: (C) डेटा अपराध

 

98. p-प्रकार के अर्धचालक में, आवेश वाहकों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?

(A)छिद्र (hole) और इलेक्ट्रॉन दोनों की संख्या बराबर होती है।

(B)छिद्र (hole) बहुसंख्यक वाहक होते हैं

(C)कोई आवेश वाहक मौजूद नहीं होता

(D)इलेक्ट्रॉन बहुसंख्यक वाहक होते हैं।

Answer: (B) छिद्र (hole) बहुसंख्यक वाहक होते हैं

99. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को किस वर्ष यूनेस्को विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल घोषित किया गया था?

(A)1995

(B)1985

(C)2021

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) 1985

100. सवाई जयसिंह के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:सवाई जयसिंह ने खगोल विज्ञान के ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली, मथुरा, बनारस, उज्जैन और जयपुर में पाँच वेधशालाएँ बनवाई।

कथन-II:मुगल बादशाह अकबर ने उनका नाम सवाई जयसिंह रखा क्योंकि वे कई मामलों में जयसिंह प्रथम से एक कदम आगे थे। नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं।

(B)केवल कथन II सही है

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं।

(D)केवल कथन I सही है

Answer: (D) केवल कथन I सही है(यह औरंगजेब था, अकबर नहीं)

101. वेब पेज एक्सेस के लिए मुख्य रूप से किस प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है?

(A)हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP)

(B)सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (SMTP)

(C)पॉइंट टू पॉइंट प्रोटोकॉल (PPP)

(D)फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (FTP)

Answer: (A) हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP)

102. राजस्थान सरकार की राज ईवॉल्ट (Raj eVault) प्रणाली का प्राथमिक कार्य क्या है?

(A)सरकारी प्रमाण पत्र तुरंत जारी करना

(B)नागरिकों के दस्तावेजों को डिजिटल रूप में संग्रहीत करने के लिए एक केंद्रीय डिजिटल भंडार के रूप में कार्य करना

(C)सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति को ट्रैक करना

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) नागरिकों के दस्तावेजों को डिजिटल रूप में संग्रहीत करने के लिए एक केंद्रीय डिजिटल भंडार के रूप में कार्य करना

 

103. शुक्राणुजनन कहाँ से शुरू होता है?

(A)बचपन

(B)जन्म

(C)वयस्कता

(D)तरुणाई

Answer: (D) तरुणाई (यौवन)

 

104. कानूनी कार्रवाई के संदर्भ में फोरेंसिक तत्परता का प्राथमिक लक्ष्य क्या है?

(A)कानूनी टीमों की आवश्यकता को समाप्त करना

(B)यह सुनिश्चित करना कि साक्ष्य कानूनी परिणाम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करें

(C)जल्दी से मुकदमा दायर करना

(D)अदालती कार्यवाही में देरी करना

Answer: (B) यह सुनिश्चित करना कि साक्ष्य कानूनी परिणाम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करें

 

105. उपयोगकर्ता स्तर पर इंटरनेट तक पहुँच कौन प्रदान करता है?

(A)इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP)

(B)राउटर

(C)स्विच

(D)वेब ब्राउज़र

Answer: (A) इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP)

106. नीचे दिए गए आरेख का अध्ययन करें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।

= चाय पीने वाले व्यक्ति O= कॉफी पीने वाले व्यक्ति = शराब पीने वाले व्यक्ति

ऐसेकितने व्यक्ति हैं जो चाय और कॉफी दोनों लेते हैं लेकिन शराब नहीं पीते?

(A)7

(B)17

(C)20

(D)22

Answer: (A) 7

107. पिछवाई चित्रकला किस चित्रकला शैली से संबंधित है?

 (A)किशनगढ़

 (B)नाथद्वारा

(C)कोटा

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) नाथद्वारा

108. सेंसर नेटवर्क का प्राथमिक उपयोग क्या है?

 (A)बड़े डेटासेट को संग्रहीत करना

(B)निर्णय लेने के लिए चरों की निगरानी करना

(C)वेबसाइट डिज़ाइन करना

(D)वीडियो गेम बनाना

Answer: (B) निर्णय लेने के लिए चरों की निगरानी करना

109. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस लोक प्रदर्शन में कहानियाँ सुनाने के लिए तार वाली कठपुतलियों का उपयोग किया जाता है?

(A)घूमर

(B)तेरह ताली

(C)गवरी

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं(कठपुतली नृत्य)

 

110. सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल कालीबंगा, किस प्राचीन नदियों की घाटी में स्थित था?

(A)गंगा और नर्मदा

(B)सरस्वती और दृषद्वती

(C)चंबल और यमुना

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) सरस्वती और दृषद्वती

 

111. राजस्थान के श्री महावीर जी मेले के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

कथन-I:यह मेला महावीर स्वामी की स्मृति में हर साल चंदनपुर जिला करौली में आयोजित किया जाता है।

कथन-II:यह बौद्धों का सबसे बड़ा मेला है। नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं।

(B)केवल कथन II सही है

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं।

(D)केवल कथन I सही है।

Answer: (D)केवल कथन I सही है।

112. कौन-सा प्रोटोकॉल दो सिस्टम के बीच फाइलों को स्थानांतरित करता है?

(A)पॉइंट टू पॉइंट प्रोटोकॉल (PPP)

(B)सिंपल मेल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (SMTP)

(C)फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (FTP)

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (FTP)

113. निम्नलिखित में से कौन-सा ट्रांसपोर्ट प्रोटोकॉल एक विश्वसनीय बाइट-स्ट्रीम सेवा प्रदान करता है?

(A)हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP)

(B)ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल (TCP)

(C)फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (FTP)

(D)पॉइंट टू पॉइंट प्रोटोकॉल (PPP)

Answer: (B) ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल (TCP)

114. कंप्यूटर आधारित अपराध क्या है?

(A)कंप्यूटर द्वारा सुगम बनाया गया अपराध लेकिन वास्तविक दुनिया में घटित हुआ

(B)पूरी तरह से कंप्यूटर पर किया गया अपराध

(C)केवल भौतिक साक्ष्य से जुड़ा अपराध

(D)बिना किसी तकनीक के उपयोग से किया गया अपराध

Answer: (B) पूरी तरह से कंप्यूटर पर किया गया अपराध

115. गाइनोशियम (Gynoecium) फूल के किस भाग का प्रतिनिधित्व करता है?

(A)पुरुष प्रजनन

(B)गैर प्रजनन

(C)महिला प्रजनन

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) महिला प्रजनन

116. नीचे प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद 1 और 2 क्रमांकित दो मान्यताएँ दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित मान्यताओं पर विचार करना है और तय करना है कि कथन में कौन-सी मान्यताएँ निहित हैं।

कथन:18 वर्ष से अधिक आयु के सभी बेरोजगार भारतीय युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए। मान्यताएँ:

1. भारत में बेरोजगार युवा हैं जिन्हें मौद्रिक सहायता की आवश्यकता है।

2. सरकार के पास सभी बेरोजगार युवाओं को भत्ता प्रदान करने के लिए पर्याप्त धन है।

(A) तो 1 और ही 2 निहित है।

(B)केवल मान्यता 2 निहित है।

(C)1 और 2 दोनों निहित हैं

(D)केवल मान्यता 1 निहित है।

Answer: (D) केवल मान्यता 1 निहित है।

 

117. राजस्थान सरकार के iStart कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(A)किसानों को आधुनिक उपकरणों के लिए सब्सिडी प्रदान करना

(B)राज्य में उद्यमिता के निर्माण के लिए स्टार्टअप, निवेशकों, इनक्यूबेटर, एक्सेलेरेटर और मेंटर के लिए सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करना

(C)सरकारी क्षेत्र में विशेष रूप से रोजगार प्रदान करना

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (B) राज्य में उद्यमिता के निर्माण के लिए स्टार्टअप, निवेशकों, इनक्यूबेटर, एक्सेलेरेटर और मेंटर के लिए सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करना

118. वेब एक सेवा है जो निम्न पर चलती है

(A)वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN)

(B)ईथरनेट

(C)केबल टीवी

(D)इंटरनेट

Answer: (D) इंटरनेट

119. राजस्थान में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?

(A)रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

(B)केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

(C)सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (A) रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान(1980)

120. राजस्थान की सोम नदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

1. यह उदयपुर जिले में कुम्भलगढ़ के पास बबलवाड़ा के जंगलों में उत्पन्न होती है।

2. यह दक्षिण-पूर्व में बहती है और माही नदी में मिल जाती है।

3. यह डूंगरपुर जिले की सीमा का हिस्सा बनती है। उपर्युक्त कथनोंमें से कौन-सा /से सही है/हैं?

(A)केवल 1 और 2

(B)केवल 1 और 3

(C)केवल 2 और 3

(D)उपर्युक्त सभी

Answer: (B)केवल 1 और 3

121. एक स्टैटिक वेब पेज

(A)सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक जैसा रहता है।

(B)प्रत्येक सेकंड अलग-अलग समय दिखाता है

 (C)मौसम डेटा दिखाता है

(D)प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए बदलता है

Answer: (A) सभी उपयोगकर्ताओं के लिए एक जैसा रहता है।

 

122. वर्ष 2023-24 के लिए कुल पोषक /मोटे अनाज के उत्पादन में राजस्थान का स्थान क्या है?

(A)तीसरा

(B)दूसरा

(C)चौथा

(D)पहला

Answer: (D) पहला

 

123. वह आरेख पहचानें जो दिए गए वर्गों के बीच संबंधों को सबसे बेहतर ढंग से दर्शाता है। पृथ्वी,शनि, ग्रह, तारा

(A)  (B)  (C)  (D)  Answer: (A)(शनि और पृथ्वी ग्रह हैं, ग्रह तारा नहीं हैं)

 

124. ब्रिस्बेन बंदरगाह किस देश में स्थित है?

(A)कनाडा

(B)न्यूजीलैंड

(C)आस्ट्रेलिया

(D)यूनाइटेड किंगडम

Answer: (C) आस्ट्रेलिया

125. निम्नलिखित में से कौन-सा वेब पर किसी संसाधन की विशिष्ट पहचान करता है?

(A)यूनिफॉर्म रिसोर्स आइडेंटिफायर (URI)

(B)हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज (HTML)

(C)इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP)

(D)हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP)

Answer: (A) यूनिफॉर्म रिसोर्स आइडेंटिफायर (URI)

126. राजस्थान विधान सभा को कौन बुलाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि दो सत्रों के बीच का अंतराल छह महीने से अधिक हो?

(A)राज्य के राज्यपाल

(B)विधान सभा अध्यक्ष

(C)भारत के राष्ट्रपति

 (D)मुख्यमंत्री

Answer: (A) राज्य के राज्यपाल

127. किस दूरसंचार पीढ़ी ने शॉर्ट मैसेज सर्विस (SMS) और मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस (MMS) की शुरुआत की?

(A)3G

(B)2G

(C)4G

(D)1G

Answer: (B) 2G

128. कौन-सा देश विकास के आधिकारिक पैरामीटर के रूप में सकल ख़ुशी सूचकांक (GHI) का उपयोग करता है?

(A)नॉर्वे

(B)स्विट्जरलैंड

(C)भूटान

(D)नेपाल

Answer: (C) भूटान

129. वह सिद्धांत जो ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति को समझाने का प्रयास करता है।

(A)स्थिर अवस्था सिद्धांत

(B)विकास का सिद्धांत

(C)पैनस्पर्मिया सिद्धांत

(D)बिग बैंग सिद्धांत

Answer: (D) बिग बैंग सिद्धांत

130. यदि एक व्यक्ति मोपेड पर एक बिंदु से चलना शुरू करता है और 4 किमी दक्षिण की ओर जाता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 2 किमी चलकर फिर से दाएँ मुड़कर 4 किमी और चलता है, तो वह किस दिशा में जा रहा है?

 (A)पूर्व

(B)पश्चिम

(C)दक्षिण

(D)उत्तर

Answer: (C)दक्षिण

 

131. राष्ट्रीय जलमार्ग 3 के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(A)यह राजस्थान में चंबल नदी पर स्थित है और इसकी लंबाई 436 किमी है।

(B)यह राजस्थान में लूनी नदी पर स्थित है और इसकी कुल लंबाई 336 किमी है।

(C)यह पश्चिमी राजस्थान में उदयपुर को अजमेर से जोड़ने वाला एक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग है।

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं(NW-3 केरल की पश्चिमी तटीय नहर है)

 

132. क्लासलेस इंटरडोमेन रूटिंग (CIDR) का उद्देश्य क्या है?

(A)रूटिंग प्रोटोकॉल को सरल बनाना

(B)पता वर्गों को पूरी तरह से समाप्त करना

(C)सख्त एड्रेसिंग योजनाओं को लागू करना

(D)उपलब्ध IP पतों की संख्या बढ़ाना

 Answer: (D) उपलब्ध IP पतों की संख्या बढ़ाना

133. राजस्थान के अग्नि लोकनृत्य के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

1. अग्नि लोकनृत्य बीकानेर और चूरू जिलों के जसनाथी समुदाय के पुरुषों द्वारा किया जाता है।

2. यह लोकनृत्य केवल हिंदू त्योहारों जन्माष्टमी और होली पर किया जाता है।

3. अग्नि लोकनृत्य शाही दरबारों में महिलाओं द्वारा किया जाता है। उपर्युक्त कथनोंमें से कौन-सा सही है?

(A)केवल 1 और 3

(B)केवल 2 और 3

(C)केवल 1 और 2

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) केवल 1 और 2

134. चार विकल्पों में से एक उपयुक्त आकृति का चयन करें जो आकृति मैट्रिक्स को पूरा करेगी।

(A)   (B)  (C)  (D)

Answer: (D)

135. गुहिल वंश के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:गुहिलों ने मेवाड़ पर शासन किया।

कथन-II:उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़, प्रतापगढ़ और उनके आसपास के क्षेत्र को मेवाड़ के नाम से जाना जाता था।

नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों सही हैं।

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों गलत हैं।

(D)केवल कथन I सही है।

Answer: (A) कथन I और II दोनों सही हैं।

136. पंचायती राज संस्था के चुनाव के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I:राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के चुनाव 1960 से हो रहे हैं।

कथन-II:पहला चुनाव 1960 में पंचायत विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। नीचेदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(A)कथन I और II दोनों गलत हैं

(B)केवल कथन II सही है।

(C)कथन I और II दोनों सही हैं।

(D)केवल कथन I सही है।

Answer: (C) कथन I और II दोनों सही हैं।

138. कौन-सी वायरलेस तकनीक नहीं है?

(A)वाईमैक्स

(B)वाई-फाई

(C)ट्विस्टेड पेयर

(D)ब्लूटूथ

Answer: (C) ट्विस्टेड पेयर(यह एक वायर्ड तकनीक है)

139. वर्ष 2023-24 के लिए भारत में कुल तिलहन उत्पादन में राजस्थान का स्थान क्या है?

(A)तृतीय

(B)द्वितीय

(C)चौथा

(D)प्रथम

Answer: (D)प्रथम

140. लिंक-स्टेट रूटिंग का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

(A)IP पता असाइनमेंट प्रबंधित करना

(B)प्रत्येक नोड को किसी भी गंतव्य के लिए सबसे कम लागत वाला मार्ग खोजने में सक्षम बनाना

(C)नोड्स के बीच सुरक्षित संचार सुनिश्चित करना

(D)बैंडविड्थ के आधार पर सबसे तेज़ मार्ग निर्धारित करना

Answer: (B) प्रत्येक नोड को किसी भी गंतव्य के लिए सबसे कम लागत वाला मार्ग खोजने में सक्षम बनाना

141. निम्नलिखित में से किस देश ने ग्लोनास (GLONASS) जी.पी.एस. तकनीक विकसित की है?

(A)संयुक्त राज्य अमेरिका

(B)चीन

(C)जापान

(D)रूस

Answer: (D) रूस

142. 1456 . में किन दो शासकों ने चंपानेर की संधि पर हस्ताक्षर किए थे?

(A)गुजरात के बहादुर शाह और मालवा के महमूद खिलजी प्रथम

(B)गुजरात के अलाउद्दीन खिलजी और कुतुबुद्दीन

(C)मालवा के महमूद खिलजी प्रथम और गुजरात के कुतुबुद्दीन

(D)उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C)मालवा के महमूद खिलजी प्रथम और गुजरात के कुतुबुद्दीन

143. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?

 DMKY,HQOC, MVTH, SBZN, ?

(A)AIHU

(B)ZKGV

(C)ZJGT

(D)ZIGU

Answer: (C) ZJGT(Pattern: Each letter moves +3, +4, +5, +6 steps forward respectively)

144. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है?

(A)कनाडा

(B)यूनाइटेड किंगडम

(C)दक्षिण अफ्रीका

(D)संयुक्त राज्य अमेरिका

Answer: (C) दक्षिण अफ्रीका

145. इनमें से कौन-सा वैध ईमेल सेवा प्रदाता नहीं है?

(A)Outlook

(B)Yahoo

(C)Python

(D)Gmail

Answer: (C) Python(यह एक प्रोग्रामिंग भाषा है)

146. नीचे दिये गये तीन कथनों में पहले दो कथनों के आधार पर, तीसरा कथन सत्य, असत्य या अनिश्चित हो सकता है।

1. तान्या एरिक से बड़ी है।

2. क्लिफ तान्या से बड़ा है।

3. एरिक क्लिफ से बड़ा है। यदि पहले दो कथन सत्य हैं, तो तीसरा कथन है

(A)अनिश्चित

(B)असत्य

(C)निर्धारित नहीं किया जा सकता है

(D)सत्य

Answer: (B) असत्य(क्लिफ > तान्या > एरिक, so एरिक क्लिफ से छोटा है)

147. फिशिंग ईमेल आमतौर पर चुराने की कोशिश करते हैं।

(A)पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी

(B)कंप्यूटर पर मौजूद फाइल

(C)ईमेल संग्रहण स्थान

(D)गेम स्कोर

Answer: (A) पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी

148. निम्नलिखित में से कौन केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है?

(A)दमन

(B)कवारत्ती

(C)सिलवासा

(D)पोर्ट ब्लेयर

 Answer: (B) कवारत्ती

149. सर्च इंजन का प्राथमिक कार्य क्या है?

(A)वीडियो होस्ट करना

(B)उपयोगकर्ताओं को रुचि की जानकारी खोजने में सहायता करना

(C)ईमेल भेजना

(D)वेबसाइट बनाना

Answer: (B) उपयोगकर्ताओं को रुचि की जानकारी खोजने में सहायता करना

150. इंटरनेट के संदर्भ में ऑटोनॉमस सिस्टम (AS) क्या है?

(A)इंटरनेट रूटिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला फ़ायरवॉल का एक प्रकार

(B)एक नेटवर्क जो एक एकल इकाई, अक्सर एक ISP द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।

(C)एक नेटवर्क जो अन्य नेटवर्क के साथ संचार नहीं कर सकता है

(D)नेटवर्क के बीच डेटा रूट करने के लिए एक प्रोटोकॉल

Answer: (B) एक नेटवर्क जो एक एकल इकाई, अक्सर एक ISP द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।

 

“Rajasthan Police 13.09.2025 Answer Key”:


Disclaimer

  1. Accuracy of Information
    The answer key provided in this post is for informational and educational purposes only. While we have made every reasonable effort to ensure its accuracy, NextPrayas does not guarantee that all answers are completely correct or up-to-date.

  2. No Official Endorsement
    This content is not officially affiliated with or endorsed by the Rajasthan Police, any examination board, or competing authorities. It is a third-party compilation based on publicly available or user-submitted information.

  3. Use at Own Risk
    Users are advised to use this material at their own discretion. Before making any decisions (for example, about exam results, appeals, or official correspondences), please cross-verify the answers with official sources.

  4. Changes & Updates
    The exam authorities may issue corrections, modifications, or a final official answer key that differs from what is published here. We will try to update if any corrections are notified, but make no promise to do so.

  5. No Responsibility for Consequences
    NextPrayas shall not be liable for any loss, damage, or inconvenience caused by reliance on the information in this post. The responsibility rests entirely with the user.

  6. Copyright & Fair Use
    The content here (questions & answers) is shared under fair usage for educational purposes. If there is any issue of copyright or you believe any content needs removal (for valid reasons), please contact us.



⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer)

  1. जानकारी की शुद्धता
    इस पोस्ट में दी गई उत्तर कुंजी केवल शैक्षणिक और जानकारी के उद्देश्य से साझा की गई है। हमने यथासंभव सही उत्तर देने का प्रयास किया है, लेकिन NextPrayas इसकी पूर्ण शुद्धता या अद्यतन होने की गारंटी नहीं देता।

  2. कोई आधिकारिक मान्यता नहीं
    यह सामग्री राजस्थान पुलिस, किसी परीक्षा बोर्ड या किसी भी सरकारी संस्था द्वारा प्रमाणित या अधिकृत नहीं है। यह केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी या यूजर द्वारा भेजी गई जानकारी पर आधारित संकलन है।

  3. स्वयं के जोखिम पर उपयोग करें
    पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इस सामग्री का उपयोग स्वयं के विवेक से करें। किसी भी प्रकार का निर्णय (जैसे परिणाम, आपत्ति या आधिकारिक पत्राचार) लेने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उत्तरों की पुष्टि अवश्य करें।

  4. परिवर्तन व अद्यतन
    परीक्षा प्राधिकरण द्वारा उत्तर कुंजी में बदलाव या अंतिम आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है जो यहाँ दी गई कुंजी से भिन्न हो सकती है। हम यथासंभव अपडेट देने का प्रयास करेंगे, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है।

  5. परिणामों की जिम्मेदारी नहीं
    इस पोस्ट में दी गई जानकारी पर निर्भर होकर होने वाली किसी भी प्रकार की हानि, नुकसान या असुविधा के लिए NextPrayas किसी भी रूप में जिम्मेदार नहीं होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।

  6. कॉपीराइट व निष्पक्ष उपयोग
    यहाँ दी गई सामग्री (प्रश्न व उत्तर) केवल शैक्षणिक उद्देश्यों हेतु ‘फेयर यूज़’ के तहत साझा की गई है। यदि किसी सामग्री पर कॉपीराइट का दावा है या इसे हटाने की आवश्यकता हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें।



Post a Comment

0 Comments