Posts

Gk

VIGYAN


1. यहाँ, इस प्रश्न में, एक कथन के पश्चात् दो तर्क दिए गए हैं, जिन्हें I तथा II के रूप में क्रमांकित किया गया है। आप कथन एवं तर्कों पर विचार करके तय कीजिए कि कौन सा/से तर्क मजबूत है/हैं?  


**कथन**: क्या पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाना चाहिए?  

**तर्क I**: हाँ, पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाया जाना चाहिए, यह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।  

**तर्क II**: नहीं, सभी राज्यों की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जायेगी।  


(1) तर्क I तथा II दोनों मजबूत हैं।  

(2) न तो तर्क I न ही II मजबूत है।  

(3) केवल तर्क I मजबूत है।  

(4) केवल तर्क II मजबूत है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


2. राजस्थान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वर्तमान में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों/वैज्ञानिकों को दिये जाने वाले “युवा वैज्ञानिक पुरस्कार” के लिये राजस्थान में अवस्थित किसी उच्च शिक्षा संस्थान/आर एंड डी संगठन में शिक्षण/वैज्ञानिक का आवश्यक न्यूनतम अनुभव है:  

(1) 4 वर्ष  

(2) 5 वर्ष  

(3) 1 वर्ष  

(4) 2 वर्ष  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 2**  

3. निम्न सूचनाएँ पढ़कर, नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए:  

तीन व्यक्तियों P, Q तथा R में ताश के कुल नौ पत्ते, जिनमें चार बादशाह, चार बेगम तथा एक जोकर है, इस प्रकार वितरित किये गये हैं कि:  

I. Q के पास दो पत्ते, P के पास तीन पत्ते तथा R के पास चार पत्ते हैं।  

II. व्यक्ति, जिसके पास अधिकतम पत्ते हैं, उसके पास जोकर नहीं है।  

III. प्रत्येक के पास कम से कम एक बादशाह है, जबकि Q के पास दो बादशाह हैं।  

**किसके पास तीन बेगम हैं?**  

(1) P  

(2) तीन बेगम किसी के पास नहीं हैं।  

(3) Q  

(4) R  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


4. यहाँ, इस प्रश्न में एक कथन के पश्चात् दो कार्यवाहियाँ दी गई हैं, जिन्हें I तथा II के रूप में क्रमांकित किया गया है। आप कथन और कार्यवाहियों का अध्ययन करके तय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन सी अनुशंसित कार्यवाही/कार्यवाहियाँ अनुसरण करती है/हैं?  

**कथन**: इन दिनों साइबर अपराध बढ़ रहे हैं।  

**कार्यवाही I**: पुलिस के तकनीकी ज्ञान एवं उपकरणों को नियमित रूप से अद्यतन करने पर साइबर अपराधों में कमी की जा सकती है।  

**कार्यवाही II**: जनता में जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से चलाये जाने से साइबर अपराधों में कमी लाई जा सकती है।  


(1) I तथा II दोनों अनुसरण करती हैं।  

(2) न तो I न ही II अनुसरण करती है।  

(3) केवल I अनुसरण करती है।  

(4) केवल II अनुसरण करती है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 3**  

5. एक संख्या में 5, 7 तथा 8 से क्रमागत भाग देने पर शेषफल क्रमशः 2, 3 तथा 4 प्राप्त होते हैं, तो निम्न विकल्पों में से वह संख्या हो सकती है –  

(1) 432  

(2) 437  

(3) 382  

(4) 427  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


6. A, B तथा C ने कुछ धनराशि 3 : 2 : K के अनुपात में निवेश की। यदि C का भाग A के भाग से ₹ 120 अधिक है, B का भाग A के भाग से ₹ 30 कम है, तो K का मान है:  

(1) 7  

(2) 8  

(3) 5  

(4) 6  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


7. निम्न विकल्पों में से दी गई श्रेणी का अगला पद है – 2 V 3, 3 S 5, 5 O 7, 7 I 11, ?  

(1) 11 Z 15  

(2) 9 E 13  

(3) 11 C 13  

(4) 11 X 13  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


8. एक निश्चित कूट भाषा में 'WILDLIFE' को 'LEFBFECC' तथा 'PAINTING' को 'HAEGJEGD' कूटित किया जाता है। इसी कूट भाषा में 'DYNAMICS' को कूटित किया जा सकता है:  

(1) BMGAGEBJ  

(2) BOGAHECJ  

(3) BNGAFECI  

(4) BMJAGEBK  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


9. एक परिवार में, D, केवल F एवं E के पिता हैं। D के एक पुत्र है। E की शादी G से हुई है। G, P के दामाद है। G के एक पुत्र H है। K एवं J, E के बच्चे हैं। L की शादी K से हुई है। परिवार में पुरुष सदस्यों की कुल संख्या है:  

(1) 6  

(2) अपर्याप्त सूचना  

(3) 4  

(4) 5  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 4**  

10. यदि एक निश्चित धनराशि साधारण ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹ 912 तथा 3½ वर्षों में ₹ 996 हो जाती है, तो मूलधन राशि है  

(1) ₹ 812  

(2) ₹ 822  

(3) ₹ 796  

(4) ₹ 800  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


11. नीचे दी गई सूचनाओं के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए:  

भारत में चार शहरों के लिए तीन विभिन्न मौसम कारकों को निम्न सारणी में दर्शाया गया है:  


| शहर | औसत वार्षिक वर्षा (मिमी. में) | औसत वार्षिक तापमान (डिग्री सेन्टीग्रेड में) | वर्ष में अधिकतम आद्रता |

|-----|--------------------------------|---------------------------------------------|-----------------------|

| A   | 75                             | 21                                          | 126                   |

| B   | 86                             | 17                                          | 130                   |

| C   | 68                             | 17                                          | 160                   |

| D   | 70                             | 24                                          | 150                   |


यदि शहरों के लिए आद्रता गुणांक को औसत वार्षिक वर्षा को औसत वार्षिक तापमान से विभाजित करने में परिभाषित किया गया है, तो किस शहर का आद्रता गुणांक अधिकतम है?  

(1) C  

(2) D  

(3) A  

(4) B  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


12. 17 से 19 जनवरी 2026 तक जयपुर में “मेलोडी ऑफ कलर्स” नामक एक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में निम्नलिखित कलाकारों में से किसकी जल रंग कृतियों का प्रदर्शन किया गया?  

(1) गंगा देवी  

(2) सुषमा महाजन  

(3) टिंकल खत्री  

(4) रजनी आर्य  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 5**  

13. बामनवास-कंकर पंचायत, जो जनवरी 2026 में, राजस्थान की प्रथम प्रमाणित पूर्णतः जैविक ग्राम निकाय बनी है, निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है?  

(1) झालावाड़  

(2) कोटपूतली - बहरोड़  

(3) प्रतापगढ़  

(4) राजसमंद  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


14. निम्नलिखित में से किस विद्यालय ने जवाहर नवोदय विद्यालयों की 26वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है?  

(1) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोलाघाट, असम  

(2) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेडक, तेलंगाना  

(3) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खेड़ली, दौसा, राजस्थान  

(4) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर-II, राजस्थान  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


15. राजस्थान सरकार ने मातृ एवं शिशु पोषण और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरणा अभियान 2.0-शुरू किया है। इस अभियान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:  

(i) यह अभियान 22 जनवरी से 22 फरवरी, 2026 तक चलाया गया।  

(ii) इस अभियान के तहत आई सी डी एस सेवाओं से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों, गर्भवती (गुहुआती तीन माह) व धात्री महिलाओं, 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों और आकांक्षी जिलों में किशोरी बालिकाओं का पंजीकरण किया गया।  


(1) कथन (i) तथा (ii) दोनों सही हैं।  

(2) न तो कथन (i) और न ही कथन (ii) सही है।  

(3) केवल कथन (i) ही सही है।  

(4) केवल कथन (ii) ही सही है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 6**  

16. राजस्थान महिला टीम ने जनवरी 2026 में वाराणसी में हुई 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए निम्नलिखित में से किस टीम को हराया?  

(1) हरियाणा  

(2) पंजाब  

(3) रेलवे  

(4) पश्चिम बंगाल  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


17. “श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान” के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:  

(i) गीतकार और अभिनेता पीयूष मिश्रा को जनवरी 2026 में आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में “श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया।  

(ii) इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 2020 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मंच से की गई थी।  

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?  

(1) दोनों (i) और (ii)  

(2) न तो (i) और न ही (ii)  

(3) केवल (i)  

(4) केवल (ii)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


18. जनवरी 2026 में भारत के उपराष्ट्रपति ने “सिंग, डान्स एण्ड लीड : लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम दी लाइफ ऑफ श्रील प्रभुपाद” (गाओ, नाचो एवं नेतृत्व करो : श्रील प्रभुपाद के जीवन से नेतृत्व के सबक) नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?  

(1) नितिन सेठ  

(2) राणा दासगुप्ता  

(3) हिंदोल सेनगुप्ता  

(4) नेहा सिन्हा  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 7**  

19. जनवरी 2026 में योनेक्स-सनराईज इंडिया ओपन (बैडमिंटन) में पुरुषों का एकल खिताब जीतने वाले लिन चुन-यी का संबंध किस देश से है?  

(1) इंडोनेशिया  

(2) दक्षिण कोरिया  

(3) सिंगापुर  

(4) चीनी ताइपे (ताईवान)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


20. 'ट्रांसओशनिक सेल अभियान – लोकायन 26' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें:  

A. 10 महीने का यह अभियान 13 देशों के 18 विदेशी बंदरगाहों को कवर करने वाला है।  

B. इस अभियान के लिए भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप आई एन एस सुदर्शिनी की तैनाती की गई है।  


(1) कथन A तथा B दोनों सही हैं।  

(2) कथन A तथा B दोनों गलत हैं।  

(3) केवल कथन A ही सही है।  

(4) केवल कथन B ही सही है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


21. निम्नलिखित नौसैनिक पोतों में से कौन सा जनवरी 2026 में कोच्चि से सागर मैत्री (SM-5) के पाँचवें संस्करण के लिए रवाना हुआ?  

(1) आई एन एस सुदर्शिनी  

(2) आई एन एस उदयगिरी  

(3) आई एन एस सागरध्वनि  

(4) आई एन एस सागरदर्शन  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


22. 11 फरवरी, 2026 को प्रस्तुत राजस्थान के बजट 2026-27 में राजस्थान फाउन्डेशन के कितने नए चैप्टर्स प्रारंभ करने की घोषणा की गई है?  

(1) 14  

(2) 10  

(3) 26  

(4) 18  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 8**  

23. निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन बीसीसीआई सीनियर विमेन्स वन-डे ट्रॉफी 2026 के लिए राजस्थान सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थीं?  

(1) ज्योति चौधरी  

(2) बबीता मीणा  

(3) सुमन मीणा  

(4) सुमित्रा जाट  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


24. डेनमार्क के प्रधानमंत्री का नाम क्या है, जो हाल ही में ग्रीनलैंड के मामले में चर्चा में थे?  

(1) वॉन्डेर लेयन  

(2) मेटे फ्रेडरिक्सन  

(3) फ्रेडरिक नीलसेन  

(4) एंटोनियो कॉस्टा  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


25. 31वें एनअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्स 2026, 'जो कि क्रिटिक्स चॉइस एसोसिएशन अमेरिका तथा कनाडा द्वारा दिए जाते हैं; की फिल्म श्रेणी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार-विजेता युग्म सही सुमेलित नहीं है?  

(1) सर्वश्रेष्ठ फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनादर  

(2) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – वेड ईस्टवुड  

(3) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टिमोथी चालमेट  

(4) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जैसी बकली  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


26. मिलानो कॉर्तिना 2026 के शीतकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आरिफ खान ने कौन सी स्पर्धा में कोटा प्राप्त किया?  

(1) स्लालोम स्कीइंग  

(2) स्पीड स्कैटिंग  

(3) क्रॉस कंट्री स्कीइंग  

(4) स्नोबोर्डिंग  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 9**  

27. निम्नांकित जालौर के चौहान राजाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:  

A. चाचिगा देव  

B. सामन्त सिंह  

C. उदयसिंह  

D. कान्हदेव  


सही उत्तर का चयन निम्न कूटों में से कीजिए:  

(1) A, B, C, D  

(2) A, C, B, D  

(3) C, A, B, D  

(4) B, A, C, D  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


28. राजस्थान के एकीकरण से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:  

(अ) 25 मार्च, 1948 को राज्यों के संघ जिसका नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, का निर्माण किया गया।  

(ब) उदयपुर राज्य भी इसमें सम्मिलित किया गया तथा माणिक्यलाल वर्मा की मुख्यमंत्री पद की शपथ 1 मई, 1948 को दिलाई गयी।  


(1) (अ) एवं (ब) दोनों सत्य हैं।  

(2) (अ) एवं (ब) दोनों असत्य हैं।  

(3) केवल (अ) सत्य है।  

(4) केवल (ब) सत्य है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


29. राजस्थान के दुर्गों एवं उनके प्रकारों के निम्न युग्मों में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?  

(1) जालौर दुर्ग – एरण दुर्ग  

(2) जैसलमेर दुर्ग – धान्वन दुर्ग  

(3) गागरोन दुर्ग – औदक दुर्ग  

(4) सिवाना दुर्ग – पारिख दुर्ग  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 10**  

30. चित्रकला की कोटा शैली के विषय में निम्न में कौन सा कथन सत्य नहीं है?  

(1) कोटा शैली जयपुर शैली से पृथक होकर स्वतंत्र शैली के रूप में विकसित हुई।  

(2) कोटा शैली सुंदर नारी आकृतियों के लिए प्रसिद्ध है।  

(3) महाराव भीमसिंहजी के काल के चित्रों में वल्लभ संप्रदाय का प्रभाव प्रमुख था।  

(4) महाराव उम्मेदसिंह के काल में शिकार चित्रों की प्रमुखता दिखाई देती है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


31. राजस्थान के निम्न लोक नृत्यों को उनके प्रदर्शन स्थानों के साथ सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:  

(A) बम नृत्य  (i) सिरोही  

(B) वालर नृत्य  (ii) बीकानेर  

(C) ढोल नृत्य  (iii) अलवर-भरतपुर  

(D) अग्नि नृत्य  (iv) जालौर  


(1) (iii) (ii) (i) (iv)  

(2) (iii) (iv) (ii) (i)  

(3) (iii) (i) (iv) (ii)  

(4) (i) (ii) (iv) (iii)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


32. निम्न में से कौन से मेले राजस्थान के पशु मेले हैं?  

(अ) चंद्रभागा मेला  (ब) तिलवाड़ा मेला  

(स) सीताबाड़ी मेला  (द) परबतसूर मेला  


(1) (अ), (ब) एवं (द)  

(2) (ब), (स) एवं (द)  

(3) (अ), (ब) एवं (स)  

(4) (अ), (स) एवं (द)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 11**  

33. किस सूफी सन्त को भारत में सूफी सम्प्रदाय के 'चिश्ती' सिलसिला को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?  

(1) शेख सलीम चिश्ती  

(2) फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर  

(3) नासिरुद्दीन चिराग-ए-दिल्ली  

(4) ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


34. संत जसनाथजी के विषय में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?  

(1) उन्होंने धार्मिक कर्मकाण्डों एवं अंधविश्वासों का विरोध किया।  

(2) प्रसिद्ध घुठला नृत्य इस संप्रदाय से संबंधित है।  

(3) इस संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल 'कतरियासर' है।  

(4) जसनाथजी के विषय में गुरु गोरखनाथ का शिष्य होने की मान्यता है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


35. 'बंद बारेठा वन्यजीव अभयारण्य' राजस्थान की निम्न पूर्व रियासतों में से किससे सम्बद्ध है?  

(1) भरतपुर  

(2) टोंक  

(3) अलवर  

(4) कोटा  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


36. 'प्रयाग-प्रशस्ति' के विषय में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?  

(1) यह समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करता है।  

(2) इस प्रशस्ति की भाषा प्राकृत है।  

(3) प्रयाग-प्रशस्ति को 'इलाहाबाद स्तम्भ अभिलेख' के रूप में भी जाना जाता है।  

(4) इसकी रचना हरिषेण द्वारा की गई थी।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 12**  

37. तुहवात-उल-मुवाहिदीन (ए गिफ्ट टू मोनोथिइस्ट) नामक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?  

(1) देवेन्द्रनाथ टैगोर  

(2) मिर्जा गुलाम अहमद  

(3) सर सैय्यद अहमद खान  

(4) राजा राममोहन राय  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


38. सल्तनतकालीन अधिकारियों एवं उनके कार्य से संबंधित कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?  

(1) सद्र-उस-सुदूर – धार्मिक अनुदान विभाग का प्रमुख  

(2) दबीर-ए-खास – शाही अंगरक्षकों का प्रमुख  

(3) बरीद – सूचना विभाग का प्रमुख  

(4) अर्ज-ए-मुमालिक – सैन्य विभाग का प्रमुख  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


39. ब्रिटिशकालीन भू-राजस्व व्यवस्था के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:  

(अ) महालवाड़ी व्यवस्था एलफिंस्टन की रिपोर्ट के आधार पर लागू की गयी थी।  

(ब) रैयतवाड़ी व्यवस्था को लागू करने में थॉमस मुनरो ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।  


(1) (अ) एवं (ब) दोनों सत्य हैं।  

(2) (अ) एवं (ब) दोनों सत्य नहीं हैं।  

(3) केवल (अ) सत्य है।  

(4) केवल (ब) सत्य है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


40. निम्न में किस क्रांतिकारी का संबंध काकोरी षड्यंत्र केस से नहीं था?  

(1) रोशन सिंह  

(2) गोपीनाथ साहा  

(3) अशफाकुल्ला खान  

(4) रामप्रसाद बिस्मिल  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 13**  

41. सैन फ्रांसिस्को तथा सिंगापुर को जोड़ने वाला सबसे छोटा समुद्री जलमार्ग निम्नलिखित में से कौन सा है?  

(1) दक्षिणी प्रशान्त  

(2) उत्तरी प्रशान्त  

(3) केप ऑफ गुड होप  

(4) भूमध्यसागर - हिन्द महासागर  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


42. स्वतंत्रता के पश्चात मणिपुर के विलय के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?  

(1) कांग्रेस विलय के पक्ष में थी, परन्तु अन्य राजनैतिक दल इसके विरोध में थे।  

(2) भारत सरकार के साथ सितंबर 1949 में विलय समझौते पर हस्ताक्षर हुए।  

(3) मणिपुर के महाराज ने स्वतंत्रता प्राप्ति के कुछ दिन पूर्व ही अधिमिलन-पत्र (इंस्ट्रुमेण्ट ऑफ एक्सेशन) पर हस्ताक्षर किए।  

(4) जनता की राय के अनुसार महाराज ने मणिपुर में जून 1949 में चुनाव करवाए।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


43. निम्नलिखित में से कौन सी भौतिक आकृति ऑस्ट्रेलिया में अवस्थित नहीं है?  

(1) ग्रेट सैण्डी मरुस्थल  

(2) ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल  

(3) ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज  

(4) ड्रेकन्सबर्ग पर्वत  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


44. 31वाँ यू.एन. जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC-COP-31) आयोजित होगा –  

(1) रियो डी जनेरो में  

(2) बुदापेस्ट में  

(3) अंटाल्या में  

(4) दुबई में  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 14**  

45. भारत के पूर्व-पश्चिम गलियारे पर निम्नलिखित में से कौन सा नगर अवस्थित नहीं है?  

(1) कोटा  

(2) प्रयागराज  

(3) गुवाहाटी  

(4) गोरखपुर  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


46. राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (भारत) में निम्नलिखित में से कौन सा प्रदूषक सम्मिलित नहीं है?  

(1) कार्बन डाइऑक्साइड  

(2) कार्बन मोनोक्साइड  

(3) पीएम₁०  

(4) पीएम₂.₅  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


47. 'कयाल' भारत के किस भू-आकृतिक प्रदेश का विशिष्ट भू-आकार है?  

(1) काठियावाड़ तट  

(2) उत्तरी सरकार  

(3) कोरोमण्डल तट  

(4) मालाबार तट  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


48. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?  

खान  राज्य (नौह अयस्क)  

(1) सलेम - तमिलनाडु  

(2) धारवाड़ - कर्नाटक  

(3) गुरुमहिसानी - ओडिशा  

(4) बैलाडिला - मध्यप्रदेश  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


49. यू एस डी ए मृदा वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी मृदा भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल में पायी जाती है?  

(1) अल्फीसोल्स  

(2) वर्टीसोल्स  

(3) एण्टीसोल्स  

(4) इनसेप्टीसोल्स  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 15**  

50. वर्ष 2022-23 में राजस्थान में किस जिले में मक्का के अन्तर्गत क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) सर्वाधिक था?  

(1) भीलवाड़ा  

(2) बाँसवाड़ा  

(3) उदयपुर  

(4) चित्तौड़गढ़  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


51. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?  

A. रीको ने कोटा और श्रीगंगानगर में एग्रीफूड पार्क विकसित किये हैं।  

B. भिवाड़ी में जापानी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है।  

C. सीतापुरा में विशिष्ट आर्थिक जोन (सेज) स्थित है।  


सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूटों से कीजिए:  

कूट:  

(1) केवल A और C  

(2) A, B और C  

(3) केवल A और B  

(4) केवल B और C  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


52. विच्छेदित लसाड़िया पहार किस झील के समीप स्थित है?  

(1) जयसमंद झील के पूर्व में  

(2) राजसमंद झील के पूर्व में  

(3) फायसागर झील के उत्तर में  

(4) अनूपसागर झील के पश्चिम में  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


53. राजस्थान मानसून रिपोर्ट-2025 (IMD, जयपुर) के अनुसार, राजस्थान में 1901-2025 के दौरान किस वर्ष में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई?  

(1) 1988  

(2) 2012  

(3) 1917  

(4) 2021  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


54. राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2023) के अनुसार, किस जिला युग्म में सबसे कम कुल वनावरण (वर्ग कि.मी. में) था?  

(1) चुरू तथा गंगानगर  

(2) चुरू तथा हनुमानगढ़  

(3) हनुमानगढ़ तथा जोधपुर  

(4) चुरू तथा जोधपुर  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 16**  

55. निम्नलिखित पर विचार कीजिए:  

(A) ऋषभदेव  (B) सेन्द्रा  (C) खैरवाड़ा  (D) डाबला-सिंघाना  

उपर्युक्त में से कितने एस्बेस्टॉस की खानों से संबंधित हैं?  

(1) केवल तीन  

(2) सभी चार  

(3) केवल एक  

(4) केवल दो  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


56. जनगणना-2011 के अनुसार, राजस्थान में लिंगानुपात के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा समूह सुमेलित है?  

ग्रामीण  नगरीय  कुल  

(1) 933  912  926  

(2) 931  912  926  

(3) 931  916  928  

(4) 933  914  928  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


57. भारत शासन अधिनियम, 1919 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?  

(1) 'हस्तांतरित विषयों' का संचालन गवर्नर और उसकी कार्यकारी परिषद द्वारा किया जाना था।  

(2) प्रांतीय विधान परिषद को अपना बजट बनाने और करारोपण की शक्ति प्रदान की गई।  

(3) उस समय लॉर्ड चेम्सफोर्ड भारत के गवर्नर जनरल थे।  

(4) प्रांतीय विधान परिषदों में निर्वाचित सदस्यों के अनुपात को बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 17**  

58. निम्न में से कौन-सा राज्य का नीति निर्देशक तत्त्व (DPSPs) भारत के संविधान में इसके प्रावधान के साथ सही ढंग से मेल खाता है?  

(1) अनुच्छेद 47 – उद्यमों के प्रबंधन में श्रमिकों की भागीदारी  

(2) अनुच्छेद 48 – कृषि और पशुपालन का संगठन  

(3) अनुच्छेद 43क – बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा  

(4) अनुच्छेद 46 – सम्पूर्ण भारत में समान नागरिक संहिता  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


59. निम्न कथन (A) और कारण (R) को ध्यान से पढ़िये तथा सही विकल्प का चयन कीजिये:  

**कथन (A)**: भारतीय संघ की घटक इकाइयों को संघ से पृथक होने की स्वतंत्रता नहीं है।  

**कारण (R)**: भारतीय संघ उसकी इकाइयों के द्वारा एक समझौते का परिणाम नहीं है।  


(1) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।  

(2) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।  

(3) (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।  

(4) (A) और (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


60. निम्नलिखित में से कौन सी राजनीतिक पार्टियाँ आपातकाल के बाद, 1977 के चुनावों में संयुक्त विपक्षी गठबंधन में शामिल नहीं थीं?  

(1) बीएलडी एवं पीएसपी  

(2) डीएमके एवं सीपीआई  

(3) सीपीआई एवं सीपीआई (एम)  

(4) डीएमके एवं सीपीआई (एम)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 18**  

61. संविधान के अनुच्छेद 145 के अनुसार, अनुच्छेद 143 के अधीन निर्देश की सुनवाई करने के प्रयोजन से बैठने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या क्या है?  

(1) 7  

(2) 9  

(3) 4  

(4) 5  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


62. बैंगलोर में पंचायत सदस्यों के एकत्रित समूह को संबोधित करते हुए किस भारतीय कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज के समर्थन में निम्न प्रसिद्ध वक्तव्य दिया?  

“मिस्टर हेगड़े जनता पार्टी से संबंधित हो सकते हैं और मैं कांग्रेस पार्टी से, परन्तु हम दोनों पंचायती राज पार्टी से संबंधित हैं।”  

(1) डॉ. मनमोहन सिंह  

(2) श्री शरद पवार  

(3) श्री अर्जुन सिंह  

(4) श्री पी.वी. नरसिम्हा राव  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


63. राज्य सूची में प्रगणित किसी विषय के संबंध में राष्ट्रीय हित में विधि बनाने के लिए संसद को सशक्त करने के राज्य सभा के संकल्प को, अनुच्छेद 249 के अधीन समर्थित होना चाहिए:  

(1) उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से कम नहीं तथा सदन के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत द्वारा।  

(2) उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से कम नहीं तथा सदन की कुल सदस्य-संख्या के बहुमत द्वारा।  

(3) उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के बहुमत से कम नहीं द्वारा।  

(4) उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से कम नहीं द्वारा।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 19**  

64. विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) : विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच 90:10 की वित्तीय साझेदारी निम्नलिखित में से सभी पर लागू होती है, सिवाय:  

(1) जम्मू और कश्मीर  

(2) झारखंड  

(3) उत्तराखंड  

(4) हिमाचल प्रदेश  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


65. भारत के नागरिक अधिकार पत्र के छः सिद्धांत क्या हैं?  

(1) प्रभावी, सुधार, समानता, विशिष्ट, कौशल, टीम-वर्क  

(2) मात्रा, नियम, प्रक्रियाएँ, शिकायत निवारण, दक्षता, समयबद्धता  

(3) गुणवत्ता, विकल्प, मानक, मूल्य, जवाबदेहिता, पारदर्शिता  

(4) समय, दृष्टि, मिशन, प्रदर्शन, उत्तरदायित्व, वितरण  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


66. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की कतिपय धाराओं एवं उनके प्रावधानों का नीचे उल्लेख किया गया है। निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही युग्मों को पहचानिए:  

(क) धारा 290 : समयबद्ध बहस  

(ख) धारा 293 : आदतन अपराधियों के लिए बहस  

(ग) धारा 360 : अभियोजन की वापसी से पूर्व पीड़ित की सुनवाई  

(घ) धारा 479 : विचाराधीन कैदियों को निरुद्ध किए जाने की अवधि  


कूट:  

(1) केवल (क), (ख) व (ग) सही हैं।  

(2) केवल (क), (ग) व (घ) सही हैं।  

(3) केवल (क) व (ख) सही हैं।  

(4) केवल (ख) व (ग) सही हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 20**  

67. राजस्थान राज्य विधानसभा के विभिन्न सदनों में नेता विपक्ष के संबंध में सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:  


**सूची-I**       **सूची-II**  

(क) प्रथम सदन   (i) लक्ष्मण सिंह  

(ख) तृतीय सदन   (ii) जसवंत सिंह  

(ग) सप्तम सदन   (iii) हरिदेव जोशी  

(घ) नवम सदन   (iv) भैरोसिंह शेखावत  


कूट:  

(1) (iii) (ii) (i) (iv)  

(2) (ii) (iv) (iii) (i)  

(3) (ii) (i) (iv) (iii)  

(4) (i) (ii) (iii) (iv)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


68. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लागू किए गये नवाचारों और उनके लागू होने के वर्ष का त्रुटिपूर्ण युग्म पहचानिए:  

**नवाचार**         **लागू होने का वर्ष**  

(1) ऑनलाइन आपत्तियाँ     2014  

(2) आगन्तुक प्रबंधन प्रणाली   2018  

(3) ऑनलाइन एप्लिकेशन     2012  

(4) माई एग्जाम माई ऑनलाइन रिव्यू यस (मेमोरी) 2013  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


69. निम्नांकित में से कौन, अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के प्रवर्तन के दौरान राजस्थान के राज्यपाल नहीं थे?  

(1) धनिकलाल मंडल  

(2) बालिराम भगत  

(3) हुकुम सिंह  

(4) वसंत राव पाटिल  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 21**  

70. भारतीय रिजर्व बैंक किस दर पर व्यापारिक बैंकों से मुद्रा उधार लेता है?  

(1) रिवर्स रेपो रेट  

(2) मार्जिनल स्टैन्डिंग फैसिलिटी रेट  

(3) रेपो रेट  

(4) बैंक रेट  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


71. निम्नलिखित में से किस तारीख को राजस्थान में महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने एवं उनको लागू करने के लिए अलग से महिला अधिकारिता निदेशालय गठित किया गया था?  

(1) 18 जून, 2008  

(2) 18 जून, 2009  

(3) 18 जून, 2006  

(4) 18 जून, 2007  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


72. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कतिपय धाराओं एवं उनके प्रावधानों का नीचे उल्लेख किया गया है। निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही युग्मों को पहचानिए:  

(क) धारा 290 : समयबद्ध बहस  

(ख) धारा 293 : आदतन अपराधियों के लिए बहस  

(ग) धारा 360 : अभियोजन की वापसी से पूर्व पीड़ित की सुनवाई  

(घ) धारा 479 : विचाराधीन कैदियों को निरुद्ध किए जाने की अवधि  


कूट:  

(1) केवल (क), (ख) व (ग) सही हैं।  

(2) केवल (क), (ग) व (घ) सही हैं।  

(3) केवल (क) व (ख) सही हैं।  

(4) केवल (ख) व (ग) सही हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 22**  

73. मुद्रास्फीति को नियन्त्रित करने की दृष्टि से, सरकार  

(1) सार्वजनिक व्यय बढ़ाती है।  

(2) प्रत्यक्ष कर कम कराती है।  

(3) अप्रत्यक्ष कर बढ़ाती है।  

(4) प्रत्यक्ष कर बढ़ाती है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


74. मानव विकास रिपोर्ट 2025 के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:  

(a) “पसन्द का मामला : तकनीक के युग में लोग और संभावनायें” शीर्षक वाली मानव विकास रिपोर्ट 2025 मानव विकास में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रमुखता से दिखाती है।  

(b) मानव विकास सूचकांक में भारत के पड़ोसियों में चीन, श्रीलंका और भूटान भारत से ऊपर जबकि बांग्लादेश भारत के बराबर और नेपाल, म्यांमार व पाकिस्तान भारत से नीचे की श्रेणी में हैं।  

(c) मानव विकास सूचकांक के .700 से कम होने के कारण भारत मध्यम मानव विकास की श्रेणी में आता है।  


उपरोक्त में से कौन से सही हैं?  

कूट:  

(1) (b) और (c) सही हैं।  

(2) (a), (b) और (c) सही हैं।  

(3) (a) और (b) सही हैं।  

(4) (a) और (c) सही हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


75. केन्द्रीय बजट 2025-26 में घोषित राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन में भारत के सकल घरेलू उत्पादन में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान के लिये क्या लक्ष्य रखा गया है?  

(1) 2040 तक 30 प्रतिशत  

(2) 2047 तक 35 प्रतिशत  

(3) 2030 तक 20 प्रतिशत  

(4) 2035 तक 25 प्रतिशत  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


76. भारत सरकार के वर्ष 2024-25 के केन्द्रीय बजट में निम्न में से कौन एक सर्वाधिक राजस्व प्रदान करता है?  

(1) आय कर  

(2) केन्द्रीय उत्पाद शुल्क  

(3) निगम कर  

(4) वस्तु एवं सेवा कर  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 23**  

77. निम्न में से कौन सा राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति 2025 का मुख्य लक्षण / सहायक तन्त्र नहीं है?  

(1) 50 प्रतिशत निर्यात को आवश्यक करना  

(2) व्यापारियों को डिजीटली समर्थ बनाना  

(3) ऋणों पर ब्याज सहायता  

(4) ऋण गारन्टी सहायता  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


78. भारत में निम्न संस्थाओं को उनकी स्थापना के कालानुक्रम में व्यवस्थित करें (प्राचीनतम से नवीनतम):  

a. नाबार्ड  

b. सेबी  

c. सिडबी  

d. ई.सी.जी.सी.  


कूट:  

(1) a, c, d, b  

(2) b, a, d, c  

(3) d, a, c, b  

(4) c, b, a, d  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


79. राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:  

A. एन एस ई ने थोक ऋण बाज़ार (WDM) खण्ड के साथ अपना परिचालन शुरू किया।  

B. 2012 में एन एस ई ने छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग के लिए “एन एस ई-इमर्ज” प्लेटफॉर्म को शुरू किया।  


(1) केवल B सही है।  

(2) A एवं B दोनों गलत हैं।  

(3) A एवं B दोनों सही हैं।  

(4) केवल A सही है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


80. राजस्थान में राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को कितना मुआवजा प्रदान किया जाता है?  

(1) 15 लाख  

(2) 20 लाख  

(3) 5 लाख  

(4) 10 लाख  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 24**  

81. गलत युग्म को पहचानिये और नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये:  


**राजस्थान की स्कीम**     **लाभार्थी समूह/क्षेत्र**  

(a) आस्था स्कीम     (i) उन परिवारों को आस्था कार्ड देना जिनमें दो या अधिक व्यक्ति 50 प्रतिशत से अधिक अशक्तता वाले विशेष योग्य जन हों  

(b) नवजीवन योजना     (ii) अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त समुदायों के कल्याण की स्कीम  

(c) मिशन वात्सल्य योजना   (iii) अनाथ बच्चों के कल्याण की स्कीम  

(d) प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम   (iv) रेगिस्तानी तथा पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की स्कीम  


कूट:  

(1) केवल (a), (b) तथा (c) गलत हैं।  

(2) (a), (b), (c) तथा (d) सभी गलत हैं।  

(3) केवल (a) तथा (d) गलत हैं।  

(4) केवल (b) तथा (c) गलत हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


82. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के अन्य राज्यों में कृषि उत्पादन में राजस्थान की स्थिति के बारे में निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?  

(1) तिलहन – प्रथम स्थान  

(2) खाद्यान्न – तृतीय स्थान  

(3) मोटे अनाज – प्रथम स्थान  

(4) दालें – तृतीय स्थान  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 25**  

83. 12वें क्षेत्रीय 3R और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का आयोजन किया गया। यहाँ 3R से तात्पर्य है –  

(1) रीयूज, रिडिजाइन, रिसाइकल  

(2) रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल  

(3) रिड्यूस, रीयूज, रिजर्व  

(4) रिसाइकल, रिसोर्स, रिजेनेरेट  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


84. निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये:  

(i) 2024-25 में राजस्थान के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में सेवा क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक था।  

(ii) 2024-25 में राजस्थान के कृषि क्षेत्र के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में मधुसंपदा का योगदान सर्वाधिक था।  

(iii) 2024-25 में राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में खनन और उत्खनन का योगदान न्यूनतम था।  

(iv) 2024-25 में राजस्थान के सेवा क्षेत्र के चालू कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में व्यापार व होटल तथा रेस्टोरेंट का योगदान सर्वाधिक था।  


कूट:  

(1) केवल (i), (ii) और (iii) सही हैं।  

(2) सभी (i), (ii), (iii) और (iv) सही हैं।  

(3) केवल (i) सही है।  

(4) केवल (i), (ii) और (iv) सही हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


85. नवनेरा बैराज (ERCP) का निर्माण किस नदी पर किया जा रहा है?  

(1) माही  

(2) बनास  

(3) कालीसिन्ध  

(4) परवन  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 26**  

86. विभिन्न प्राकृतिक स्रोतों में उपलब्ध अम्लों के लिए कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कर कॉलमों के नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही विकल्प चुनिए:  


**कॉलम-I (स्रोत)**   **कॉलम-II (अम्ल)**  

A. इमली       (i) ऑक्सैलिक अम्ल  

B. टमाटर      (ii) टार्टरिक अम्ल  

C. चींटी का डंक   (iii) मेथैनॉइक अम्ल  


कूट:  

(1) (iii) (i) (ii)  

(2) (ii) (i) (iii)  

(3) (i) (ii) (iii)  

(4) (ii) (iii) (i)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


87. सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिए एवं सही विकल्प चुनिये:  


**सूची-A (परियोजना का नाम)**   **सूची-B (वित्त प्रदाता एजेन्सी)**  

(a) राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास कार्यक्रम (तृतीय चरण)   (i) विश्व बैंक  

(b) राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना   (ii) ADB  

(c) बाँध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना-II   (iii) KFW  

(d) अन्तः राज्यीय प्रेषण प्रणाली ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर-II   (iv) JICA  


कूट:  

(1) (iii) (iv) (i) (ii)  

(2) (ii) (i) (iv) (iii)  

(3) (ii) (iii) (i) (iv)  

(4) (iv) (ii) (iii) (i)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 27**  

88. दिसंबर 2020 से दिसंबर 2025 के दौरान इसरो के द्वारा 22 उपग्रहों का प्रमोचन किया गया था। इनमें से संचार और नेवीगेशन से संबंधित थे, क्रमशः  

(1) 2 और 3  

(2) 7 और 4  

(3) 4 और 2  

(4) 6 और 3  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


89. n-प्रकार के अर्धचालक के लिए, इलेक्ट्रॉन तथा होल सान्द्रताओं $n_e$ तथा $n_h$ के बीच संबंध है  

(1) $n_e \gg n_h$  

(2) $n_e n_h = 1$  

(3) $n_e = n_h$  

(4) $n_e \ll n_h$  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


90. प्रोटोकॉल्स IPv4 तथा IPv6 में बिट्स की संख्या क्रमशः हैं:  

(1) 64 तथा 256  

(2) 128 तथा 32  

(3) 32 तथा 128  

(4) 48 तथा 64  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


91. आयाम मॉडुलन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:  

**कथन A**: संदेश सिग्नल और वाहक तरंग को एक अरैखिक युक्ति पर अनुप्रयुक्त करके और फिर उसे एक बैंड पास फील्टर से गुजारकर, आयाम मॉडुलित तरंगें प्राप्त की जा सकती हैं।  

**कथन B**: ज्यावक्रीय संदेश सिग्नल के लिए आयाम मॉडुलित तरंग में $\omega_m$, $2\omega_m$ तथा $\omega_c$ प्रत्येक समान आयाम की आवृत्तियाँ होती हैं।  


(1) केवल कथन B सत्य है।  

(2) कथन A और B दोनों असत्य हैं।  

(3) कथन A और B दोनों सत्य हैं।  

(4) केवल कथन A सत्य है।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 28**  

92. समन्वय 2025 के दौरान डीआरडीओ द्वारा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) साझेदारों को हस्तांतरित प्रौद्योगिकी के संदर्भ में कॉलम-I का कॉलम-II से मिलान कीजिए तथा कॉलमों के नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:  


**कॉलम-I (प्रौद्योगिकी)**   **कॉलम-II (टीओटी साझेदार)**  

(A) डी-29 इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट   (i) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पुणे  

(B) एथर्मल लेज़र टारगेट डेज़िनेटर   (ii) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु  

(C) नैटसेट-हैंडहेल्ड और नैटसेट-मिनी टर्मिनल्स   (iii) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पंचकुला  


कूट:  

(1) (iii) (i) (ii)  

(2) (ii) (i) (iii)  

(3) (i) (ii) (iii)  

(4) (ii) (iii) (i)  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


93. नैनो-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली के एक हालिया शोध अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुणधर्म वाले पॉलीफीनॉल, न्यूरोट्रांसमीटर और अमीनो एसिड को एकीकृत करने वाले नैनोकणों से जुड़ा एक नया तरीका उपचार की क्षमता रखता है:  

(1) जलशीर्ष के  

(2) डेंगू के  

(3) अल्जाइमर रोग के  

(4) मिर्गी के  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


94. किस प्रकार के हिपैटाइटिस के लिए प्रभावी टीके व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं?  

(1) हिपैटाइटिस C  

(2) हिपैटाइटिस E  

(3) हिपैटाइटिस A  

(4) हिपैटाइटिस B  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 29**  

95. निम्नलिखित कृत्रिम मधुको में से किसको गन्ने की चीनी की तुलना में मधुर्मे मान सबसे अधिक है?  

(1) सुक्रालोस  

(2) ऐलिटेम  

(3) एस्पार्टेम  

(4) सैकरीन  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


96. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से संबंधित यूएनईपी (UNEP) के आधिकारिक हैशटो (#) व वैश्विक उत्सव के मेजबान देश के सही युग्म का चयन कीजिए।  

(1) बीटप्लास्टिकपॉल्यूशन – कोरिया गणराज्य  

(2) जेनरेशनरीस्टोरेशन – सऊदी अरब  

(3) लैण्डरिस्टोरेशन – डेनमार्क  

(4) फॉरदलाइफऑफअर्थ – भारत  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


97. भारत में बायोस्फीयर रिज़र्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें (15 जनवरी, 2026 तक):  

(1) भारत में 21 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 15 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं।  

(2) भारत में 18 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 13 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं।  

(3) भारत में 13 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 10 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं।  

(4) भारत में 18 अधिसूचित बायोस्फीयर रिज़र्व हैं, जिनमें से 10 यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ़ बायोस्फीयर रिज़र्व (WNBR) द्वारा मान्यता-प्राप्त हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


---


**PAGE 30**  

98. निम्नलिखित में से कौन सी आर्थिक महत्व की वृक्ष प्रजाति की पहचान राजस्थान राज्य जैव-विविधता बोर्ड द्वारा गंभीर रूप से संकटग्रस्त पादप प्रजाति के रूप में की गई है?  

(1) ऐनोगाइसस पेन्डुला  

(2) ऐनोगाइसस सेनीसिया वेरा. नुमुलेरिया  

(3) टेकटोना ग्रेन्डिस  

(4) ऐनोगाइसस लैटीफोलिआ  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


99. खाद्य टीकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कर सही उत्तर का चयन कीजिए:  

**कथन I**: ये ट्रान्सजेनिक जीवाणुओं द्वारा उत्पादित पुनर्योगज प्रोटीन होते हैं।  

**कथन II**: ये व्यक्ति को देने में दर्द रहित, कम लागत एवं सुगम संचयन वाले होते हैं।  


(1) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है।  

(2) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।  

(3) कथन I एवं II दोनों सही हैं।  

(4) कथन I एवं II दोनों गलत हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


100. मछली-पालन में, एक ही मछली के तालाब में पाँच या छह मछली प्रजातियों का संयोजन प्रयुक्त किया जाता है। इसके संबंध में दिए गए कथनों को पढ़ें और सही विकल्प चुनें:  

**कथन A**: कतला सतही भोजन लेने वाली मछलियाँ हैं।  

**कथन B**: रोहू तालाब के मध्य-क्षेत्र में भोजन करती हैं।  

**कथन C**: मृगल और कॉमन कार्प तालाब की तली से भोजन लेने वाली मछलियाँ हैं।  


विकल्प:  

(1) कथन A, B गलत हैं और कथन C सही है।  

(2) कथन A, B सही हैं और कथन C गलत है।  

(3) सभी कथन A, B और C सही हैं।  

(4) सभी कथन A, B और C गलत हैं।  

(5) अनुत्तरित प्रश्न  


Post a Comment