15 May 2025 Current Affairs

15 May 2025 Current Affairs With Static GK - Top 15 MCQs

15 May 2025 Current Affairs With Static GK - Top 15 MCQs

1. निम्नलिखित में से कौन-सी विधानसभा पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगी?
(A) मुंबई विधानसभा
(B) दिल्ली विधानसभा
(C) असम विधानसभा
(D) बिहार विधानसभा
उत्तर: (B) दिल्ली विधानसभा
दिल्ली विधानसभा भारत की पहली पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित विधानसभा बन गई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
2. हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहां ब्रह्मोस विनिर्माण सुविधा का शुभारंभ किया है?
(A) लखनऊ
(B) बेंगलुरु
(C) चेन्नई
(D) भोपाल
उत्तर: (A) लखनऊ
लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का उद्घाटन हुआ, जो भारत की आत्मनिर्भर रक्षा नीति का हिस्सा है।
3. हाल ही में किस शहर में 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित हुई है?
(A) नासिक
(B) पुणे
(C) इंदौर
(D) हैदराबाद
उत्तर: (D) हैदराबाद
हैदराबाद ने पहली बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की मेज़बानी की।
4. वर्ष 2025 में, तीन जन सुरक्षा योजनाओं ने सामाजिक सुरक्षा सेवा के कितने वर्ष पूरे कर लिए हैं?
(A) 05 वर्ष
(B) 08 वर्ष
(C) 10 वर्ष
(D) 15 वर्ष
उत्तर: (C) 10 वर्ष
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना को 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
5. हाल ही में भारत सरकार ने किस कंपनी को देश में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की मंजूरी दी है?
(A) अमेज़न काइपर
(B) वनवेब
(C) स्टारलिंक
(D) रिलायंस जियो
उत्तर: (C) स्टारलिंक
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने की मंजूरी मिली है।
6. किस भारतीय को WHO कार्यकारी बोर्ड में नियुक्त किया गया है?
(A) सुमन कुमारी
(B) संजीव कुमार बंसल
(C) सौरभ गर्ग
(D) वी के पॉल
उत्तर: (C) सौरभ गर्ग
सौरभ गर्ग को WHO कार्यकारी बोर्ड में भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है, जो स्वास्थ्य नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
7. भारत का पहला अंडरवॉटर मेट्रो स्टेशन किस शहर में शुरू हुआ है?
(A) चेन्नई
(B) कोलकाता
(C) मुंबई
(D) पुणे
उत्तर: (B) कोलकाता
कोलकाता में हुगली नदी के नीचे भारत का पहला अंडरवॉटर मेट्रो स्टेशन बनाया गया है।
8. हाल ही में किस राज्य में ‘डबल डेकर फ्लाईओवर’ का उद्घाटन हुआ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) उत्तर प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर: (D) मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के इंदौर में देश का अनूठा डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हुआ है, जिससे ट्रैफिक में राहत मिलेगी।
9. हाल ही में किस संगठन ने ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024’ जारी की?
(A) IMF
(B) OECD
(C) संयुक्त राष्ट्र संघ
(D) विश्व बैंक
उत्तर: (C) संयुक्त राष्ट्र संघ
संयुक्त राष्ट्र हर साल वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी करता है जिसमें देशों की नागरिक संतुष्टि का मूल्यांकन किया जाता है।
10. 2024 की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत कौन से स्थान पर रहा?
(A) 125वां
(B) 126वां
(C) 127वां
(D) 128वां
उत्तर: (C) 127वां
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 में भारत को 127वां स्थान प्राप्त हुआ।
11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने गौ अभ्यारण्य बनाने की घोषणा की है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) बिहार
उत्तर: (C) राजस्थान
राजस्थान सरकार ने गौ संरक्षण हेतु गौ अभ्यारण्य विकसित करने की योजना बनाई है।
12. किस राज्य ने हाल ही में “लेटर ऑफ कॉन्फर्ट” नीति लागू की है?
(A) गुजरात
(B) छत्तीसगढ़
(C) झारखंड
(D) महाराष्ट्र
उत्तर: (B) छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने निवेश आकर्षित करने हेतु "लेटर ऑफ कॉन्फर्ट" नीति लागू की है।
13. ग्रीन कोआपरेटिव योजना किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
(A) पर्यावरण मंत्रालय
(B) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(C) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
(D) सहकारिता मंत्रालय
उत्तर: (D) सहकारिता मंत्रालय
सहकारिता मंत्रालय द्वारा ग्रीन कोआपरेटिव योजना शुरू की गई है जो पर्यावरण के अनुकूल सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देती है।
14. महिला सुरक्षा हेतु हाल ही में कौन-सा नया ऐप लॉन्च किया गया है?
(A) सुरक्षित महिला
(B) महिला मित्र
(C) महिला सुरक्षा ऐप
(D) शक्ति ऐप
उत्तर: (D) शक्ति ऐप
शक्ति ऐप महिलाओं को त्वरित सुरक्षा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है।
15. किस संस्था द्वारा 'राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफिंग आयोग' की स्थापना की गई है?
(A) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
(B) भारतीय चिकित्सा परिषद
(C) भारतीय नर्सिंग परिषद
(D) भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान
उत्तर: (A) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफिंग आयोग की स्थापना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई है।

Post a Comment

0 Comments