प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गीत

प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गीत

प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गीत

केसरिया बालम
राजस्थान का राज्यगीत, जिसमें स्त्री अपने विदेश गए पति की याद में गीत गाती है। पहली बार इसे मांगी बाई ने गाया था।
हमसीढो
भील स्त्री एवं पुरुष द्वारा मांगलिक अवसरों पर गाया जाने वाला युगल गीत।
सुवटिया
भील स्त्रियों द्वारा पति-वियोग में तोते को संबोधित करते हुए गाया जाने वाला गीत।
झोरावा गीत
जैसलमेर क्षेत्र का लोकप्रिय विरह गीत।
पीपली गीत
मारवाड़, बीकानेर व शेखावाटी क्षेत्र में वर्षा ऋतु में स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाला गीत।
घूमर
गणगौर अथवा तीज पर घूमर नृत्य के साथ गाया जाने वाला श्रृंगारिक गीत।
लांगुरिया
कैला देवी की आराधना में गाया जाने वाला भक्ति गीत।
इडुणी
पानी भरने जाते समय स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाला गीत जिसमें इडुणी के खोने का वर्णन होता है।
चिरमी
बाल वधू द्वारा अपने भाई व पिता की प्रतीक्षा करते हुए चिरमी पौधे को संबोधित कर गाया जाने वाला गीत।

Post a Comment

0 Comments