राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ) - भाग 5
राजस्थान का इतिहास एवं कला संस्कृति - महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ) - भाग 5
प्रश्न 246. 1711 ई. में प्रथम बार मराठों ने मंदसौर के निकट मेवाड़ी क्षेत्र से धन एकत्र किया था। इस समय मेवाड़ महाराणा कौन थे?
- A. जगतसिंह द्वितीय
- B. संग्रामसिंह द्वितीय
- C. राजसिंह द्वितीय
- D. भीमसिंह
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: 1711 ई. में मराठों ने मेवाड़ क्षेत्र में प्रवेश कर धन एकत्र किया, उस समय मेवाड़ के शासक महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय थे। यह राजस्थान में मराठों का प्रारंभिक प्रवेश माना जाता है।
प्रश्न 247. किस रियासत के आन्तरिक (उत्तराधिकार) संघर्ष के चलते 1734 ई. में मराठों को आमन्त्रित किया गया?
- A. मेवाड़
- B. बूँदी
- C. भरतपुर
- D. जोधपुर
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: बूँदी के उत्तराधिकार संघर्ष (बुद्धसिंह और दलेलसिंह के मध्य) में रानी अमरकुंवरी ने मराठों (मल्हारराव होल्कर और राणोजी सिंधिया) को सहायता के लिए आमंत्रित किया था, जो राजस्थान की राजनीति में मराठों का प्रथम सीधा हस्तक्षेप था।
प्रश्न 248. चौथ एवं सरदेशमुखी क्या थे?
- A. मेवाड़ के प्रथम श्रेणी के ठिकाने
- B. मराठों द्वारा वसूले जाने वाले सुरक्षा कर
- C. जयपुर रियासत के दरबारी दीवान
- D. मराठों द्वारा स्थापित सैन्य चौकियाँ
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: 'चौथ' (आय का 1/4 भाग) और 'सरदेशमुखी' (आय का 1/10 भाग) मराठों द्वारा पड़ोसी राज्यों से उनकी सुरक्षा के बदले वसूले जाने वाले प्रमुख कर (Taxes) थे।
प्रश्न 249. 17 जुलाई 1734 को आयोजित हुरड़ा सम्मेलन में भाग लेने वाली रियासतें नहीं थी -
- A. जयपुर, जोधपुर
- B. उदयपुर, कोटा
- C. किशनगढ़, बीकानेर
- D. सिरोही, टोंक
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: मराठों के विरुद्ध राजपूत राजाओं को संगठित करने के लिए भीलवाड़ा के हुरड़ा नामक स्थान पर सम्मेलन हुआ था, जिसमें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, किशनगढ़, नागौर और बीकानेर के शासकों ने भाग लिया था, लेकिन सिरोही और टोंक शामिल नहीं थे।
प्रश्न 250. 1742 ई. में मराठों ने मारवाड़ रियासत में प्रवेश कर किन क्षेत्रों से चौथ वसूल किया था?
- A. मेड़ता, डीडवाना, जैतारण
- B. सोजत, रायपुर, जैतारण
- C. खेड़, नगर, बाड़मेर
- D. बनेड़ा, रिया, जूनिया
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: 1742 ई. में मराठों ने जोधपुर (मारवाड़) रियासत के सोजत, रायपुर और जैतारण परगनों में प्रवेश कर चौथ की वसूली की थी।
प्रश्न 251. सर्वप्रथम जयपुर के किस महाराजा ने 1776 ई. में अपने प्रतिनिधि को गवर्नर जनरल के पास भेजकर अंग्रेजों से मित्रता का प्रस्ताव रखने का प्रयास किया था?
- A. जगतसिंह द्वितीय
- B. पृथ्वीसिंह
- C. राजसिंह
- D. श्योपतसिंह
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: 1776 ई. में जयपुर के महाराजा पृथ्वीसिंह ने सर्वप्रथम अंग्रेजों (गवर्नर जनरल) के पास अपने प्रतिनिधि भेजकर मराठों के विरुद्ध मित्रता का प्रस्ताव रखा था।
प्रश्न 252. 1803 ई. में अंग्रेजों द्वारा तैयार किये गये संधि पत्र पर सर्वप्रथम हस्ताक्षर करने वाली रियासतें थी -
- A. जयपुर, उदयपुर, अलवर, भरतपुर
- B. भरतपुर, अलवर, जयपुर, किशनगढ़
- C. भरतपुर, अलवर, जयपुर, जोधपुर
- D. भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, कोटा
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: 1803 ई. में लार्ड वेलेजली की नीति के तहत सबसे पहले भरतपुर (रणजीत सिंह), अलवर, जयपुर और जोधपुर रियासतों ने अंग्रेजों के साथ संधियाँ की थीं।
प्रश्न 253. ब्रिटिश अधिकारी चार्ल्स मेटकॉफ (Charles Metcalfe) ------------------- का रेजीडेंट था।
- A. मालवा
- B. भरतपुर
- C. दिल्ली
- D. अजमेर
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: चार्ल्स मेटकॉफ दिल्ली का अंग्रेज रेजीडेंट था, जिसने 1817-18 में राजपूताना की अधिकांश रियासतों के साथ अधीनस्थ पार्थक्य की संधियां करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
प्रश्न 254. किसने सुझाव दिया था कि ब्रिटिश संरक्षण में राजपूत राज्यों का एक संघ बना लिया जाये?
- A. चार्ल्स मेटकॉफ
- B. लॉर्ड लेक
- C. मेल्कम
- D. कर्नल जेम्स टॉड
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: चार्ल्स मेटकॉफ ने ही 1811 ई. में गवर्नर जनरल को यह सुझाव दिया था कि मराठों और पिण्डारियों से बचाव के लिए ब्रिटिश संरक्षण में राजपूताना के राज्यों का एक संघ बना लिया जाए।
प्रश्न 255. 1857 की क्रांति के समय रियासतों एवं उनके शासकों को सुमेलित कीजिए -
(A) जयपुर - (i) रामसिंह द्वितीय
(B) सिरोही - (ii) शिवसिंह
(C) धौलपुर - (iii) भगवंतसिंह
(D) बीकानेर - (iv) सरदारसिंह
- A. A-i, B-ii, C-iii, D-iv
- B. A-ii, B-i, C-iii, D-iv
- C. A-ii, B-iii, C-i, D-iv
- D. A-iii, B-ii, C-iv, D-i
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: 1857 की क्रांति के समय जयपुर के शासक रामसिंह द्वितीय, सिरोही के शिवसिंह, धौलपुर के भगवंतसिंह और बीकानेर के शासक सरदारसिंह थे।
प्रश्न 256. 1857 की क्रांति के समय करौली रियासत के शासक कौन थे?
- A. विनयसिंह
- B. रामसिंह
- C. नवाब वजीरुद्दौला
- D. मदनपाल
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: 1857 की क्रांति के समय करौली के शासक महाराजा मदनपाल थे, जिन्होंने कोटा के महाराव रामसिंह को विद्रोहियों से मुक्त कराने में अंग्रेजों (मेजर राबर्ट्स) की सहायता की थी।
प्रश्न 257. राजपूताना में रियासती शासकों या सामन्तों द्वारा व्यापारियों से कौनसे कर वसूले जाते थे?
- A. जागीर कर
- B. राहदारी एवं दाना-पानी शुल्क
- C. सरदेशमुखी
- D. चंवरी कर
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: राजपूताना में व्यापारियों से माल के परिवहन (पारगमन) और मार्ग की सुरक्षा के बदले सामंतों द्वारा 'राहदारी' और 'दाना-पानी' नामक कर/शुल्क वसूले जाते थे।
प्रश्न 258. अंग्रेजों ने किस रियासत के शासक जसवन्तसिंह को गद्दी से हटाकर वृंदावन भेज दिया था?
- A. बांसवाड़ा
- B. डूंगरपुर
- C. प्रतापगढ़
- D. मेवाड़
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: ब्रिटिश हस्तक्षेप के चलते डूंगरपुर रियासत के शासक महारावल जसवंत सिंह को गद्दी से हटाकर उन्हें निर्वासित कर वृंदावन भेज दिया गया था।
प्रश्न 259. किस रियासत के उत्तराधिकार विवाद के समय आम जनता ने नाराज होकर अंग्रेज अधिकारी कैप्टन ब्लैक (Captain Black) की हत्या कर दी थी?
- A. कोटा
- B. भरतपुर
- C. मेवाड़
- D. जयपुर
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: 1835 ई. में जयपुर रियासत में उत्तराधिकार और प्रशासनिक हस्तक्षेप के दौरान जनता ने उग्र होकर अंग्रेज अधिकारी कैप्टन ब्लैक की हत्या कर दी थी।
प्रश्न 260. कोटा में अंग्रेजों ने महाराव किशोर सिंह के विरुद्ध किस फौजदार का समर्थन किया था?
- A. उम्मेदसिंह
- B. गिरधरसिंह
- C. जालिमसिंह
- D. अभयसिंह
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: अंग्रेजों ने कोटा के महाराव किशोर सिंह के खिलाफ तत्कालीन शक्तिशाली फौजदार और दीवान जालिम सिंह झाला का पूर्ण समर्थन किया था।
प्रश्न 261. 1857 की क्रांति के समय कोटा रियासत के पॉलिटिकल एजेन्ट कौन थे?
- A. मेजर ईडन
- B. मेजर बर्टन
- C. मॉरिसन
- D. जे.डी. हॉल
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: कोटा में 1857 की क्रांति के समय पॉलिटिकल एजेंट मेजर बर्टन थे, जिनकी 15 अक्टूबर 1857 को विद्रोहियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
प्रश्न 262. 1857 की क्रांति के समय जोधपुर (मारवाड़) रियासत के पॉलिटिकल एजेन्ट कौन थे?
- A. मैक मोसन (Mac Mason)
- B. मेजर बर्टन
- C. मॉरिसन
- D. मेजर ईडन
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: जोधपुर रियासत के पी.ए. मैक मोसन थे, जिनका सिर चेलावास के युद्ध (18 सितम्बर 1857) के बाद आउवा के विद्रोहियों ने काटकर किले के दरवाजे पर लटका दिया था।
प्रश्न 263. 1857 की क्रांति के समय भरतपुर रियासत के पॉलिटिकल एजेन्ट कौन थे?
- A. मैक मोसन
- B. कैप्टन शॉवर्स
- C. मॉरिसन
- D. मेजर ईडन
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: भरतपुर रियासत के पॉलिटिकल एजेन्ट मॉरिसन थे। क्रान्ति भड़कने पर महाराजा ने इन्हें राज्य छोड़ देने की सलाह दी थी।
प्रश्न 264. 1857 की क्रांति के समय उदयपुर (मेवाड़) रियासत के पॉलिटिकल एजेन्ट कौन थे?
- A. मैक मोसन
- B. जे.डी. हॉल
- C. कैप्टन शॉवर्स (C. Showers)
- D. मेजर ईडन
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: 1857 की क्रांति के समय मेवाड़ (उदयपुर) के शासक महाराणा स्वरूप सिंह और पॉलिटिकल एजेन्ट कैप्टन शॉवर्स थे।
प्रश्न 265. 1857 के विद्रोह से पूर्व ही अंग्रेजों के विरुद्ध जन-जागृति का बिगुल बजाने वाले आधुनिक राजस्थानी कवि कौन थे?
- A. कवि बाँकीदास
- B. गांगजी सांदू और राघोदास
- C. सूर्यमल्ल मिश्रण
- D. उपर्युक्त सभी
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: कवि बाँकीदास, सूर्यमल्ल मिश्रण, गांगजी सांदू, और राघोदास आदि राजस्थानी कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से 1857 की क्रांति से पूर्व ही ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ चेतना जगाई थी।
प्रश्न 266. 1857 की क्रांति के समय राजपूताना की 6 सैनिक छावनियों में से किन दो छावनियों ने विद्रोह में प्रत्यक्ष भाग नहीं लिया था?
- A. नसीराबाद और नीमच
- B. देवली और एरिनपुरा
- C. खैरवाड़ा और ब्यावर
- D. नीमच और ब्यावर
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: खैरवाड़ा (उदयपुर) में एमबीसी (मेवाड़ भील कोर) और ब्यावर (अजमेर) में मेर रेजीमेंट तैनात थी, इन दोनों सैनिक छावनियों ने 1857 के सैनिक विद्रोह में भाग नहीं लिया था।
प्रश्न 267. नसीराबाद सैन्य छावनी में विद्रोह करने वाली मुख्य सैन्य टुकड़ियां कौनसी थी?
- A. 15वीं और 30वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री
- B. शेखावाटी ब्रिगेड
- C. जोधपुर लीजियन
- D. बम्बई लांसर्स और मेर रेजीमेंट
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: नसीराबाद में 28 मई 1857 को 15वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री (BNI) ने सबसे पहले विद्रोह किया था, कुछ समय बाद 30वीं BNI भी उनके साथ मिल गई।
प्रश्न 268. नसीराबाद छावनी के विद्रोह (28 मई 1857) के दौरान कौनसे अंग्रेज अधिकारी मारे गए थे?
- A. लेफ्टिनेंट लॉक और कप्तान हार्डी
- B. मेजर स्पोटिसवुड और कर्नल न्यूबरी
- C. मैकडोनाल्ड और जॉर्ज बार्ले
- D. वाल्टर और हीथकोट
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: नसीराबाद में विद्रोही सैनिकों ने हमला कर मेजर स्पोटिसवुड (Spottiswoode) और कर्नल न्यूबरी (Newburgh) की हत्या कर दी थी।
प्रश्न 269. देवली सैनिक छावनी (टोंक) को लूटने वाले विद्रोही मुख्य रूप से कहाँ के सैनिक थे?
- A. नसीराबाद के
- B. नीमच के
- C. एरिनपुरा के
- D. अजमेर के
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: नीमच छावनी (विद्रोह: 3 जून 1857) के विद्रोही सैनिक चित्तौड़गढ़ होते हुए देवली पहुँचे और वहां की सैनिक छावनी को लूटा।
प्रश्न 270. एरिनपुरा छावनी के सैनिकों ने "चलो दिल्ली, मारो फिरंगी" के नारे के साथ कब विद्रोह किया था?
- A. 18 जून 1857
- B. 21 अगस्त 1857
- C. 31 अक्टूबर 1857
- D. 22 सितम्बर 1857
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: 21 अगस्त 1857 को एरिनपुरा (पाली) छावनी में तैनात 'जोधपुर लीजियन' के सैनिकों ने विद्रोह कर दिया और दिल्ली की ओर कूच किया।
0 Comments