राजस्थान सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ)
हमारा राजस्थान - महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQ) - भाग 1
प्रश्न 1. मरु प्रदेश ----------- का प्रारंभिक जनतंत्र था?
- A. शक
- B. आर्य
- C. कुषाण
- D. यूनानी
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: मरु प्रदेश आर्यों का प्रारंभिक जनतंत्र था। ऋग्वेद सहित अनेक प्राचीन ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है।
प्रश्न 2. मरु प्रदेश में शामिल क्षेत्र थे?
(i) बीकानेर (ii) नागौर (iii) चुरु (iv) जैसलमेर (v) गंगानगर
- A. i, ii, iii
- B. i, ii, iv
- C. i, iv, v
- D. i, ii, iii, iv, v
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: मरु प्रदेश के अंतर्गत वर्तमान बीकानेर, नागौर, चुरू, जैसलमेर और गंगानगर जिले शामिल थे।
प्रश्न 3. मरु प्रदेश के विस्तार से कौनसे जनपदों का निर्माण हुआ था?
(i) कुरु (ii) मद्र (iii) जांगल (iv) मत्स्य
- A. i, ii
- B. i, ii, iii
- C. ii, iii, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: कालांतर में मरु प्रदेश के विस्तार से कुरु, मद्र तथा जांगल जनपदों का निर्माण हुआ था।
प्रश्न 4. मरु प्रदेश का प्राचीन ग्रंथों में वर्णन मिलता है -
(i) ऋग्वेद (ii) रामायण (iii) चरक संहिता (iv) महाभारत (v) बृहद् संहिता (vi) राजतरंगिणी
- A. i, ii, iii
- B. i, iv, v
- C. i, ii, iii, iv, v
- D. सभी
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: मरु प्रदेश का वर्णन ऋग्वेद, रामायण, चरक संहिता, महाभारत और बृहद् संहिता में मिलता है।
प्रश्न 5. जांगल जनपद में वर्तमान की दृष्टि से कौनसा क्षेत्र शामिल था?
(i) बीकानेर (ii) नागौर (iii) जोधपुर (iv) अजमेर
- A. i, ii
- B. केवल i
- C. i, ii, iii
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: जांगल जनपद के अंतर्गत वर्तमान बीकानेर, नागौर और जोधपुर का क्षेत्र आता था।
प्रश्न 6. जांगल प्रदेश (जनपद) की राजधानी थी?
- A. जांगलू
- B. नेहड़ी
- C. अहिछत्रपुर
- D. बीकानेर
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: जांगल प्रदेश की राजधानी अहिछत्रपुर थी।
प्रश्न 7. अहिछत्रपुर वर्तमान के किस स्थान का प्रतिनिधित्व करता है?
- A. बीकानेर
- B. नागौर
- C. चुरु
- D. डीडवाना
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: प्राचीन अहिछत्रपुर को ही वर्तमान में नागौर के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 8. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम किस जनपद क्षेत्र से गुजरे थे?
- A. जांगल
- B. मत्स्य
- C. शिवि
- D. अर्जुनायन
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण और बलराम द्वारिका जाते समय जांगल जनपद क्षेत्र से गुजरे थे।
प्रश्न 9. मत्स्य जनपद के सम्बन्ध में सत्य कथन है -
(i) इसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।
(ii) महाभारत में मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर थी।
- A. केवल i
- B. केवल ii
- C. i और ii दोनों असत्य हैं
- D. i और ii दोनों सत्य हैं
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: मत्स्य जनपद का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है और इसकी राजधानी विराटनगर (आधुनिक बैराठ) थी।
प्रश्न 10. मौर्योत्तर कालीन राजस्थान में मुख्य जनपद थे?
- A. मरु, जांगल, शूरसेन, वागड़
- B. यौधेय, अर्जुनायन, मालव, शिवि
- C. यौधप्रा, मरु, शूरसेन
- D. मालवा, वागड़, मरु, मत्स्य
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद राजस्थान में यौधेय, अर्जुनायन, मालव और शिवि जैसे प्रमुख जनपदों का उदय हुआ।
प्रश्न 11. राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली के भू-भाग प्राचीन ---------- जनपद के भाग थे। इसकी राजधानी मथुरा थी।
- A. शिवि
- B. अर्जुनायन
- C. शूरसेन
- D. मत्स्य
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: शूरसेन जनपद में वर्तमान भरतपुर, धौलपुर और करौली का क्षेत्र शामिल था तथा इसकी राजधानी मथुरा थी।
प्रश्न 12. सिकन्दर के आक्रमण के पश्चात् अपनी स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने को उत्सुक पंजाब और टक्क की जातियां जो राजस्थान आकर बस गयी थी?
(i) मालव (ii) शिवि (iii) अर्जुनायन (iv) सूरी
- A. i, ii
- B. i, iii
- C. i, ii, iii
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: मालव, शिवि और अर्जुनायन जातियां सिकंदर के आक्रमण के समय अपनी स्वतंत्रता बचाने के लिए राजस्थान में आकर बस गई थीं।
प्रश्न 13. बयाना प्रशस्ति में ------------- नामक राजवंश का वर्णन मिलता है?
- A. मत्स्य
- B. शूरसेन
- C. अर्जुनायन
- D. योहेय
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: भरतपुर के बयाना से प्राप्त प्रशस्ति में शूरसेन राजवंश का उल्लेख मिलता है।
प्रश्न 14. मेवाड़ (मेदपाट/प्राग्वाट) का प्राचीन रूप कौनसा जनपद था?
- A. यौधेय
- B. अर्जुनायन
- C. शिवि
- D. शूरसेन
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: शिवि जनपद आधुनिक मेवाड़ (मेदपाट) का ही प्राचीन रूप था।
प्रश्न 15. शिवि जनपद की राजधानी मज्झमिका/मध्यमिका थी जिसके अवशेष कहाँ से मिले हैं?
- A. आहड़
- B. नगरी
- C. बालाथल
- D. देबारी
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: चित्तौड़गढ़ के पास स्थित 'नगरी' ही प्राचीन काल में शिवि जनपद की राजधानी मध्यमिका (मज्झमिका) थी।
प्रश्न 16. भरतपुर-अलवर के अर्जुनायनों ने --------------- के साथ मिलकर विदेशी क्षत्रपों (शक जाति) को हराया था?
- A. यौधेय
- B. मेवाड़
- C. मालवों
- D. शूरसेन वंश
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: अर्जुनायनों ने मालवों के साथ मिलकर शक क्षत्रपों को पराजित किया था।
प्रश्न 17. मालवों की शक्ति का प्रमुख केन्द्र था -
- A. अलवर
- B. भरतपुर
- C. जयपुर
- D. झालावाड़
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: मालवों की शक्ति का प्रमुख केंद्र जयपुर के आस-पास का क्षेत्र था (नगर/कर्कोट नगर)।
प्रश्न 18. मालव क्षेत्र का भाग था -
(i) अजमेर (ii) टोंक (iii) मेवाड़ (iv) प्रतापगढ़ (v) झालावाड़
- A. i, ii, iii
- B. ii, iii, iv
- C. iii, iv, v
- D. i, ii, iii, iv, v
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: मालव क्षेत्र का विस्तार अजमेर, टोंक से लेकर मेवाड़, प्रतापगढ़ और झालावाड़ तक फैला हुआ था।
प्रश्न 19. यौधेय के सम्बन्ध में सत्य कथन बताइये -
(i) उत्तरी राजस्थान का एक शक्तिशाली गणतंत्रीय कबीला था।
(ii) उत्तर राजस्थान से कुषाण शक्ति को नष्ट किया था।
(iii) पांचवी सदी के बाद हूण आक्रमणों ने गणतंत्रीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया था।
(iv) वृहद संहिता में इनके पतन का वर्णन मिलता है।
- A. i, ii, iii
- B. ii, iii
- C. iii, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: दिए गए सभी कथन यौधेय जनपद के सम्बन्ध में सत्य हैं।
प्रश्न 20. मेवाड़ के गुहिल राजवंश की कौनसी राजधानी थी?
(i) नागदा (ii) आहड़ (iii) कल्याणपुर (iv) चित्तौड़गढ़
- A. i, ii
- B. i, ii, iv
- C. i, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: नागदा, आहड़, कल्याणपुर और चित्तौड़गढ़ समय-समय पर गुहिल राजवंश की राजधानियाँ रही हैं।
प्रश्न 21. बांगड़ प्रदेश में कौनसा क्षेत्र आता है?
- A. डूंगरपुर, बांसवाड़ा
- B. नरहड़, भादरा, नोहर, कणणा
- C. भरतपुर, कोठी, बाड़ी
- D. नागौर, अजमेर, टोंक
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: बांगड़ (शेखावाटी क्षेत्र) के अंतर्गत नरहड़, भादरा, नोहर आदि क्षेत्र आते हैं। डूंगरपुर-बांसवाड़ा को वागड़ कहा जाता है।
प्रश्न 22. -------------- वंश के बूंदा के नाम पर बूँदी का नामकरण हुआ था -
- A. चौहान
- B. भीम
- C. मीणा
- D. यादव
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: बूंदा मीणा के नाम पर ही बूँदी शहर का नामकरण हुआ था।
प्रश्न 23. असंगत बताइये -
- A. ढूंढाड़ - जयपुर के आस-पास का क्षेत्र
- B. हाड़ौती - कोटा बूँदी के आस-पास का क्षेत्र
- C. वागड़ - डूंगरपुर, बांसवाड़ा के आस-पास का क्षेत्र
- D. मेवात - उदयपुर के आस-पास का क्षेत्र
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: मेवात क्षेत्र अलवर और भरतपुर के आस-पास का क्षेत्र कहलाता है, न कि उदयपुर का।
प्रश्न 24. असंगत बताइये -
- A. मांड - जैसलमेर
- B. वल्ल - झालावाड़
- C. गुर्जरत्रा - जोधपुर का दक्षिणी भाग
- D. कांठल - प्रतापगढ़
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: वल्ल देश जैसलमेर के क्षेत्र को कहा जाता था, न कि झालावाड़ को।
प्रश्न 25. हसन खां मेवाती ने किस युद्ध में वीरता दिखायी थी?
- A. हल्दीघाटी
- B. खानवा
- C. मतीरे की राड़
- D. खमनोर का युद्ध
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: हसन खां मेवाती ने 1527 ई. में खानवा के युद्ध में महाराणा सांगा की ओर से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी।
प्रश्न 26. पुरातात्विक स्रोत में शामिल है -
(i) अभिलेख (ii) मुद्रा (iii) स्मारक (iv) उत्खनन सामग्री
- A. i, ii
- B. ii, iii
- C. iii, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: अभिलेख, मुद्राएं, प्राचीन स्मारक और उत्खनन से प्राप्त सामग्री सभी पुरातात्विक स्रोत माने जाते हैं।
प्रश्न 27. सत्य कथन कूट का चयन कीजिए -
(i) घटियाली अभिलेख प्रतिहारों की जानकारी देता है।
(ii) बिजौलिया अभिलेख चौहानों की प्रारंभिक जानकारी देता है।
- A. केवल i
- B. केवल ii
- C. i और ii दोनों
- D. कोई नहीं
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: दोनों कथन पूर्णतः सत्य हैं। बिजौलिया शिलालेख से शाकम्भरी के चौहानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
प्रश्न 28. चीरवा (संस्कृत भाषा) का शिलालेख किस शासन की जानकारी देता है?
- A. महाराणा कुम्भा
- B. महाराणा सांगा
- C. रावल समरसिंह
- D. रावल रतन सिंह
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: 1273 ई. का चीरवा का शिलालेख रावल समरसिंह के काल और गुहिल वंश की जानकारी देता है।
प्रश्न 29. संगत बताइये -
(i) पृथ्वीराज विजय - जयानक
(ii) हम्मीर महाकाव्य - नयनचन्द्र सूरी
(iii) कान्हड़दे प्रबन्ध - पद्मनाभ
(iv) दलपत विलास - दलपत सिंह
- A. i, ii
- B. ii, iii, iv
- C. i, iii, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: दिए गए सभी ऐतिहासिक ग्रन्थ और उनके लेखकों का मिलान सही है।
प्रश्न 30. कर्नल जेम्स टॉड की पुस्तक है -
(i) एनाल्स एण्ड एंटीक्विटीज ऑफ़ राजस्थान
(ii) पश्चिमी भारत की यात्रा
- A. केवल i
- B. केवल ii
- C. i और ii दोनों
- D. न तो i और न ही ii
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: कर्नल जेम्स टॉड ने 'Annals and Antiquities of Rajasthan' तथा 'Travels in Western India' दोनों पुस्तकें लिखी हैं।
प्रश्न 31. सत्य कथन कूट का चयन कीजिए -
(i) वीर विनोद - कविराजा श्यामलदास
(ii) मारवाड़ राज्य का इतिहास - विश्वेश्वर नाथ रेऊ
- A. केवल i
- B. केवल ii
- C. i और ii दोनों
- D. न तो i और न ही ii
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: वीर विनोद ग्रंथ मेवाड़ के इतिहास पर श्यामलदास द्वारा लिखा गया है तथा मारवाड़ का इतिहास वी. एन. रेऊ ने लिखा है।
प्रश्न 32. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा ने कौनसी रियासतों का इतिहास लिखा था -
(i) जोधपुर (ii) सिरोही (iii) जैसलमेर (iv) डूंगरपुर (v) बांसवाड़ा (vi) प्रतापगढ़
- A. i, ii, iv, v
- B. ii, iii, v, vi
- C. iii, iv
- D. i, ii, iv, v, vi
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: जी. एच. ओझा ने राजपूताना की अनेक रियासतों जैसे जोधपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ का विस्तृत इतिहास लिखा है।
प्रश्न 33. वंश भास्कर के लेखक थे -
- A. बांकीदास
- B. श्यामलदास
- C. सूर्यमल्ल मिश्रण
- D. दयालदास
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: बूंदी के राज्यकवि सूर्यमल्ल मिश्रण ने वंश भास्कर नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना की थी।
प्रश्न 34. प्रशंसा में लिखे गये अभिलेख को -------------- कहा जाता है।
- A. दान पात्र
- B. प्रशस्ति पत्र
- C. शिलालेख
- D. गुफा लेख
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: किसी शासक या व्यक्ति की प्रशंसा में लिखे गए लेख को प्रशस्ति कहा जाता है।
प्रश्न 35. मानव ने धातुओं में सर्वप्रथम ---------- का उपयोग प्रारम्भ किया था।
- A. सोना
- B. चाँदी
- C. ताँबा
- D. लोहा
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: मानव सभ्यता के इतिहास में पाषाण काल के पश्चात् सर्वप्रथम जिस धातु का प्रयोग किया गया वह ताँबा था।
प्रश्न 36. ताम्र सभ्यता नहीं है -
- A. कालीबंगा
- B. गणेश्वर
- C. आहड़
- D. सुनारी
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: सुनारी (झुंझुनूं) लौह युगीन सभ्यता का स्थल है, ताम्र सभ्यता का नहीं।
प्रश्न 37. असंगत बताइये -
- A. बैराठ - जयपुर
- B. बागोर - भीलवाड़ा
- C. नगर - चित्तौड़गढ़
- D. रैढ़ - टोंक
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: 'नगर' सभ्यता स्थल टोंक जिले में स्थित है, जबकि चित्तौड़गढ़ में 'नगरी' (मध्यमिका) स्थित है।
प्रश्न 38. राजस्थान में दृषद्वती एवं सरस्वती नदी की घाटी में पुराविद् अमलानन्द घोष ने -------------- पुरास्थलों की खोज की थी।
- A. 2
- B. 3
- C. 10 के लगभग
- D. 25 के लगभग
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: अमलानन्द घोष ने सरस्वती (घग्घर) नदी घाटी में लगभग 25 पुरास्थलों की खोज की थी।
प्रश्न 39. कालीबंगा से प्राप्त साक्ष्य नहीं है -
- A. गाय के मुख वाले प्याले
- B. ताँबे का बैल
- C. कांस्य का दर्पण
- D. लेपिस लाजुली
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: लेपिस लाजुली (Lapis Lazuli) एक प्रकार का मूल्यवान नीले रंग का पत्थर है जिसके साक्ष्य यहाँ से नहीं मिले हैं।
प्रश्न 40. हाथी दाँत का कंघा एवं काँच की मणियाँ किस सभ्यता से मिले थे?
- A. आहड़
- B. कालीबंगा
- C. बैराठ
- D. गणेश्वर
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: कालीबंगा सभ्यता के उत्खनन से हाथी दाँत का कंघा और काँच की मणियाँ प्राप्त हुई थीं।
प्रश्न 41. आहड़ सभ्यता को 10वीं-11वीं सदी में किस नाम से जाना जाता था?
- A. धूलकोट
- B. ताम्रवती
- C. आघाटपुर
- D. मृतकों का टीला
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: 10वीं-11वीं सदी के शिलालेखों में आहड़ का नाम आघाटपुर या आघाट दुर्ग मिलता है।
प्रश्न 42. उदयपुर में आहड़ (बेड़च) नदी के किनारे विकसित सभ्यता को स्थानीय लोग किस नाम से जानते थे?
- A. आघाटपुर
- B. धूलकोट
- C. ताम्रवती
- D. मृतकों का टीला
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: स्थानीय लोग इस प्राचीन टीले को 'धूलकोट' के नाम से पुकारते हैं।
प्रश्न 43. आहड़ सभ्यता के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
(i) यहाँ के घर पत्थरों एवं मिट्टी की ईंटों से बने थे।
(ii) घरों की छत बाँस और केलू से बनी होती थी।
(iii) एक साथ छ: चूल्हे मिले हैं।
(iv) यहाँ तांबा पिघलाया जाता था।
- A. i, ii, iii
- B. ii, iv
- C. i, iii, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: दिए गए सभी कथन आहड़ सभ्यता के सन्दर्भ में पूर्णतः सत्य हैं। यहाँ एक घर में एक साथ 6 चूल्हे मिलना सामूहिक परिवार प्रथा को दर्शाता है।
प्रश्न 44. सत्य कथन बताइये -
(i) आहड़वासी बर्तन बनाने की कला में दक्ष थे।
(ii) आहड़ से तश्तरियाँ, दीपक, धूपदानियाँ, कटोरियों के अवशेष मिले।
(iii) यहाँ से 8 पंचमार्क मुद्रा प्राप्त हुई।
(iv) 26 किस्म के मणी प्राप्त हुए हैं।
- A. i, ii
- B. i, iii
- C. i, ii, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: आहड़ से 6 तांबे की मुद्राएं (सिक्के) और 3 मुहरें मिली हैं, पंचमार्क मुद्राएं बैराठ से मिली थीं। इसलिए कथन (iii) गलत है।
प्रश्न 45. भगवानपुरा सभ्यता स्थल किस स्थल से सम्बन्धित है?
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. बैराठ
- D. गणेश्वर
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: भगवानपुरा (गोगुन्दा के पास) आहड़ संस्कृति का ही एक विस्तार या उप-केन्द्र माना जाता है।
प्रश्न 46. 11 कमरों वाला भवन (दुर्ग) किस सभ्यता स्थल से मिला है?
- A. कालीबंगा
- B. गणेश्वर
- C. आहड़
- D. बालाथल
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: उदयपुर के वल्लभनगर तहसील में स्थित बालाथल से 11 कमरों के एक विशाल भवन के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
प्रश्न 47. बालाथल सभ्यता स्थल के सम्बन्ध में कितने कथन सत्य हैं -
(i) कृषि (ii) पशुपालन (iii) शिकार (iv) मिश्रित अर्थव्यवस्था प्रचलन में थी।
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: बालाथल के निवासी कृषि, पशुपालन और शिकार तीनों करते थे, अत: वहां मिश्रित अर्थव्यवस्था प्रचलन में थी। चारों बातें सही हैं।
प्रश्न 48. बालाथल से प्राप्त साक्ष्य हैं -
(i) ताँबे के चाकू (ii) छैनी, बाण (iii) कर्णफूल (iv) गले के हार की लटकन
- A. i, ii
- B. i, iii
- C. i, iv
- D. i, ii, iii, iv
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: बालाथल की खुदाई से तांबे के चाकू, बाण, छैनी, और आभूषण जैसे कर्णफूल तथा हार की लटकन आदि प्राप्त हुए हैं।
प्रश्न 49. ताम्र संचयी संस्कृति/सभ्यता स्थल कौनसा है जहाँ से विशिष्ट संस्कृति के अवशेष मिले हैं?
- A. कालीबंगा
- B. बालाथल
- C. बैराठ
- D. गणेश्वर
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: सीकर (नीम का थाना) में स्थित गणेश्वर सभ्यता को 'ताम्र संचयी संस्कृति' भी कहा जाता है।
प्रश्न 50. मछली पकड़ने के कांटे के साक्ष्य किस सभ्यता स्थल से मिले थे?
- A. कालीबंगा
- B. बालाथल
- C. बैराठ
- D. गणेश्वर
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: गणेश्वर सभ्यता (कांतली नदी के किनारे) से मछली पकड़ने के तांबे के कांटे बहुतायत में मिले हैं।
प्रश्न 51. ---------------- सभ्यता स्थल से दोहरी पेंचदार शिरावाली ताम्र पिनों को पश्चिमी तथा मध्य एशिया में निर्यात किया जाता था?
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. गणेश्वर
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: गणेश्वर से प्राप्त विशेष दोहरी पेंचदार तांबे की पिनें पश्चिमी व मध्य एशिया तक निर्यात की जाती थीं।
प्रश्न 52. ---------- सभ्यता स्थल में मिट्टी के दो प्रकार के बर्तन मिले हैं -
(i) हड़प्पा पूर्व संस्कृति के हल्के लाल रंग के पतले बर्तन।
(ii) लाल चिकनी मिट्टी के चित्र वाले मजबूत बर्तन।
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. गणेश्वर
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: गणेश्वर सभ्यता से ही इस प्रकार के दो अलग-अलग तरह के मृदभांड (बर्तन) प्राप्त हुए हैं जिन्हें कृपशवर्णी मृदभांड भी कहते हैं।
प्रश्न 53. आहड़ एवं गणेश्वर सभ्यता स्थल किस काल के उदाहरण हैं?
- A. पाषाण काल
- B. ताम्र पाषाण काल
- C. ताम्र काल
- D. लौह काल
✔ सही उत्तर: B
व्याख्या: आहड़ और गणेश्वर दोनों ही मुख्य रूप से 'ताम्र-पाषाण काल' (Chalcolithic Age) की सभ्यताएँ मानी जाती हैं।
प्रश्न 54. लौहकालीन इतिहास को जानने के लिये उपयोगी सभ्यता स्थल है -
(i) बैराठ (ii) गणेश्वर (iii) सांभर (iv) बागोर (v) रैढ़
- A. i, ii, iii
- B. i, ii
- C. i, iii, iv, v
- D. i, ii, iii, iv, v
✔ सही उत्तर: C
व्याख्या: बैराठ, सांभर, बागोर और रैढ़ से लौह काल के अवशेष मिले हैं। गणेश्वर शुद्ध रूप से ताम्रयुगीन सभ्यता है।
प्रश्न 55. निम्न विशेषताएँ किस सभ्यता स्थल की हैं -
(i) स्वास्तिक (ii) त्रिरत्न चक्र (iii) पत्थर की सन्दूकें (iv) हाथ से बना वस्त्र
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. गणेश्वर
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: बैराठ (विराटनगर) की खुदाई से स्वास्तिक चिह्न, त्रिरत्न चक्र, सूती कपड़े के साक्ष्य और पत्थर की संदूकें मिली हैं।
प्रश्न 56. 'नाचता हुआ पक्षी' किस सभ्यता की विशेषता है?
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. बालाथल
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: बैराठ के शैलचित्रों और बर्तनों पर 'नाचता हुआ पक्षी' उकेरा हुआ मिला है।
प्रश्न 57. 36 चाँदी की मुद्राएँ जिसमें 8 पंचमार्क एवं 28 इंडो ग्रीक शासकों की है, कहाँ से मिली हैं?
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. बालाथल
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: बैराठ में दयाराम साहनी के उत्खनन में एक सूती कपड़े में बंधी हुई 36 चाँदी की मुद्राएँ मिली थीं, जिनमें 28 इण्डो-ग्रीक राजाओं की हैं।
प्रश्न 58. अशोक का भाब्रू अभिलेख एवं बौद्ध मठ किस सभ्यता स्थल से प्राप्त हुए हैं?
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. बालाथल
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: कैप्टन बर्ट ने 1837 में बैराठ की बीजक की पहाड़ी से अशोक का 'भाब्रू शिलालेख' खोजा था। यहीं से गोल बौद्ध मठ भी मिला है।
प्रश्न 59. बीजक की पहाड़ी व भीम डूंगरी किस सभ्यता के उत्खनन स्थल हैं?
- A. कालीबंगा
- B. आहड़
- C. बालाथल
- D. बैराठ
✔ सही उत्तर: D
व्याख्या: बीजक की पहाड़ी, भीम डूंगरी और महादेव डूंगरी जयपुर जिले की बैराठ (विराटनगर) सभ्यता से सम्बंधित हैं।
प्रश्न 60. "पछमाता" सभ्यता स्थल किस जिले में स्थित है?
- A. राजसमंद
- B. उदयपुर
- C. भीलवाड़ा
- D. टोंक
✔ सही उत्तर: A
व्याख्या: पछमाता नामक पुरातात्विक स्थल राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है।
0 Comments